🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 Home Science Chapter 4 आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य

NIOS Class 12 Home Science Chapter 4 आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Home Science Chapter 4 आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य Notes and select need one. NIOS Class 12 Home Science Chapter 4 आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Home Science Notes Paper 321.

NIOS Class 12 Home Science Chapter 4 आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Home Science Chapter 4 आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य, NIOS Senior Secondary Course Home Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य

Chapter: 4

मॉड्यूल – 2 खाद्य व पोषण

पाठगत प्रश्न 4.1

1. भोजन की परिभाषा बताइये।

उत्तर: ऐसा पदार्थ जो खाने योग्य हो व शरीर का पोषण करे।

2. भोजन के तीन कार्य बताइये।

उत्तर: सामाजिक, शारीरिक तथा मनोवैज्ञानिक कार्य।

3. भोजन के प्रत्येक कार्य के लिए एक उदाहरण दीजिये।

उत्तर: भोजन के प्रत्येक कार्य के लिए उदाहरण:

(क) ऊर्जा देने वाला।

(ख) शरीर को बनाने वाला।

(ग) नियंत्रण का कार्य तथा रोगों से सुरक्षा।

पाठगत प्रश्न 4.2

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये-

(क) पोषण क्या है?

उत्तर: पोषण (Nutrition) एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा भोजन शरीर द्वारा ग्रहण किया जाता है और उपयोग में लाया जाता है।

पोषण की एक औपचारिक परिभाषा यह है कि यह ऐसी प्रक्रिया का अध्ययन है जिसमें जीव अपनी वृद्धि, विकास व शरीर को बनाये रखने के लिए भोजन ग्रहण कर, उसे सही ढंग से उपयोग में लाते हैं।

(ख) पोषक तत्त्वों के कार्यों की सूची बनाइये।

उत्तर: पोषक तत्त्व भोजन में उपस्थित वे रासायनिक पदार्थ हैं जो शरीर को पोषण देने के लिए उत्तरदायी हैं।

पोषक तत्वों के मुख्य कार्य इस प्रकार हैं-

(i) ऊर्जा प्रदान करना (Energy Provision): पोषक तत्व (जैसे शर्करा/कार्बोहाइड्रेट, वसा, और आवश्यकता पड़ने पर प्रोटीन) शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं।

(ii) शरीर का निर्माण, वृद्धि तथा मरम्मत (Bodybuilding, Growth and Repair): पोषक तत्व (मुख्यतः प्रोटीन) शरीर के तंतुओं (tissues) की वृद्धि, मरम्मत तथा रखरखाव के लिए आवश्यक होते हैं।

(iii) शारीरिक क्रियाओं का नियमन तथा रोग से सुरक्षा (Regulation and Protection): पोषक तत्व (जैसे विटामिन और खनिज) शारीरिक क्रियाओं को नियमित करते हैं और रोगों से शरीर की रक्षा करते हैं।

ये एंजाइम, हॉर्मोन, हीमोग्लोबिन तथा प्रतिपिंड (एंटीबॉडीज़) के निर्माण के लिए भी आवश्यक हैं।

(ग) निम्नलिखित खाद्य पदार्थों के दो-दो उदाहरण दीजिये।

(i) जिसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में हो-

उत्तर: प्रोटीन के स्रोत हैं-

(i) माँस, मुर्गे, मछली, अंडे।

(ii) दूध, चीज़, पनीर, दही। (अन्य उदाहरणों में सोयाबीन, मटर, और दालें शामिल हैं)।

(ii) जिसमें शर्करा अधिक मात्रा में हो-

उत्तर: शर्करा (कार्बोहाइड्रेट) के स्रोत हैं-

(i) अनाज (जैसे गेहूँ, चावल, बाजरा, मक्का)।

(ii) कंद-मूल (जैसे आलू, शकरकंदी, चुकंदर)। (अन्य उदाहरणों में शक्कर, गुड़, फल, शहद, दालें, और कंद शामिल हैं)।

2. सही या गलत बताइये-

(क) प्रोटीन का मुख्य कार्य ऊर्जा देना है।

उत्तर: गलत।

(ख) आहारीय तन्तु अप्राप्य शर्करा है।

उत्तर: सही।

(ग) आहार में अनाज व दालों का सम्मिश्रण प्रोटीन की गुणवत्ता बढ़ाता है।

उत्तर: सही।

(घ) वसा कमरे के तापक्रम पर तरल होता है।

उत्तर: गलत।

पाठगत प्रश्न 4.3

1. विटामिन ए, बी, सी, डी, ई और के को निम्नलिखित में वर्गीकृत कीजिये-

(क) जल में घुलनशील विटामिन ________________।

उत्तर: जल में घुलनशील विटामिन ‘बी’ व ‘सी’।

(ख) वसा में घुलनशील विटामिन ________________।

उत्तर: वसा में घुलन शील विटामिन ‘ए’, ‘डी’, ‘ई’, व ‘के’।

2. बताइये, निम्नलिखित कथन सही हैं अथवा गलत। गलत कथन को सही कर लिखें।

(क) शरीर पर खुली धूप पड़ने पर हमारी त्वचा में विटामिन ‘सी’ उत्पन्न होता है। ________________।

उत्तर: ग़लत। शरीर पर खुली धूप पड़ने पर हमारी त्वचा में विटामिन ‘डी’ उत्पन्न होता है।

(ख) विटामिन ‘ए’ आँखों को स्वस्थ रखता है। ________________।

उत्तर: सही।

(ग) विटामिन ‘के’ से भूख का अनुभव होता है। ________________।

उत्तर: ग़लत। विटामिन ‘के’ रक्त जमाव के लिये आवश्यक, विटामिन ‘बी’ कॉम्पलैक्स पाचन क्रिया में मदद करता है व उससे भूख बढ़ती है।

(घ) रक्त जमाव के लिये विटामिन ‘ई’ आवश्यक है। ________________।

उत्तर: ग़लत। रक्त जमाव के लिये विटामिन ‘के’ आवश्यक है।

(ङ) मज़बूत दाँत व हड्डी के लिये विटामिन ‘ए’ तथा ‘बी’ आवश्यक है। ________________।

उत्तर: ग़लत। मज़बूत दाँत व हड्डी के लिये विटामिन ‘डी’ तथा ‘सी’ आवश्यक है।

पाठगत प्रश्न 4.4

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

1. साधारण नमक एवं आयोडीनयुक्त नमक में क्या अंतर है?

उत्तर: आयोडीन आयोडीनयुक्त नमक से मिलती है।

2. कैल्शियम की क्या महत्ता है?

उत्तर: हड्डी का विकास, रक्त जमाव तथा मांसपेशियों में परस्पर संबंध।

3. शरीर में लौह तत्त्व के अवशोषण में सहायक तथा बाधा पहुँचाने वाले किन्हीं दो-दो कारकों के नाम बतायें।

उत्तर: (i) विटामिन ‘सी’ तथा प्रोटीन अवशोषण में मदद करते हैं।

(ii) अवशोषण में ऑक्ज़लेट व फाइटेट बाधा डालते हैं।

4. हीमोग्लोबिन बनाने के लिये कौन सा खनिज लवण आवश्यक है?

उत्तर: लौह तत्त्व।

5. हमारे शरीर में हड्डियाँ किस खनिज लवण से बनती हैं?

उत्तर: कैल्शियम।

6. बच्चों में मानसिक मन्दता किस खनिज लवण की कमी से होती है?

उत्तर: आयोडीन।

पाठगत प्रश्न 4.5

सही उत्तर पर (✓) चिह्न लगाइयेः

1. आहार एक प्रक्रिया है जिसमें भोजन ग्रहण किया जाता है और

(क) शरीर में पाचन होता है।

(ख) शरीर में अवशोषण होता है।

(ग) शरीर में प्रयुक्त होता है।

(घ) उपरोक्त सभी।

उत्तर: (ख) शरीर में अवशोषण होता है।

2. वृहद पोषक तत्त्व हैं-शर्करा, वसा और

(क) प्रोटीन।

(ख) विटामिन।

(ग) खनिज लवण।

(घ) उपरोक्त सभी।

उत्तर: (क) प्रोटीन।

3. सूक्ष्म पोषक तत्त्व हैं-

(क) विटामिन, पानी।

(ख) विटामिन, खनिज।

(ग) शर्करा, खनिज।

(घ) उपरोक्त सभी।

उत्तर: (ख) विटामिन, खनिज।

4. पोषक तत्त्वों की आवश्यक मात्रा भिन्न-भिन्न लोगों में-

(क) एक समान होती है।

(ख) साधारणतया समान, कभी-कभी अंतर होता है।

(ग) कभी-कभी एक समान तथा कभी-कभी अंतर होता है।

(घ) भिन्न-भिन्न होती है।

उत्तर: (घ) भिन्न-भिन्न होती है।

पाठगत प्रश्न 4.6

अपनी शब्द क्षमता को पहचानें:

आशा है आपको आहार के कार्यों के बारे में पढ़ने में मजा आया होगा। इस अभ्यास को पढ़ने में कई नये शब्द आये होंगे। आइये देखें कि आपने इनको कितना समझा है? नीचे कुछ शब्द व उनके संभव अर्थ दिये गये हैं। जो अर्थ सबसे नजदीक हो वह चुनें। सही उत्तर पाठ के अंत में जाँच सकते हैं।

1. पोषक तत्त्व:

(क) स्वादिष्ट भोजन।

(ख) संतुलित आहार।

(ग) जीवन व विकास के लिये आवश्यक तत्त्व।

(घ) भोज्य पदार्थ।

उत्तर: पोषक तत्त्व: (ग) ऐसे तत्त्व जो जीवन में विकास तथा पोषण के लिये आवश्यक होते हैं।

2. भोज्य पदार्थ:

(क) विषकारक।

(ख) खाने योग्य।

(ग) आध्यात्मिक।

(घ) भेजने योग्य पदार्थ।

उत्तर: (क) खाये जाने वाले।

(ख) खाने योग्य।

3. पाचन:

(क) खाद्य पदार्थ को शरीर द्वारा प्रयुक्त तत्त्व में बदलने की प्रक्रिया।

(ख) वृद्धि।

(ग) खाना पकाना।

(घ) रासायनिक प्रतिक्रिया।

उत्तर: पाचन: (क) उदर में भोजन के छोटे यूनिट में टूटने की प्रक्रिया जो विकास और वृद्धि के लिये आवश्यक है।

4. वृहद पोषक तत्त्व:

(क) वृहद गुण।

(ख) आँखों से देखा जा सके।

(ग) नियत मात्रा।

(घ) अधिक मात्रा में आवश्यक पोषक तत्त्व।

उत्तर: वृहद पोषक तत्त्व: (क) ऐसे तत्त्व जो जीव को आमतौर पर ज्यादा लेने पड़ें।

5. फलियाँ:

(क) अनाज।

(ख) दाल।

(ग) हमेशा हरे रहने वाले पौधे।

(घ) काँटे।

उत्तर: फली: (ख) फली वाले पौधों में उपयोग में लाया जाना वाला खाद्य पदार्थ जो कि भारत में दाल के रूप में जाना जाता है।

पाठांत प्रश्न

1. ऊर्जा प्रदान करने वाले तथा शरीर बनाने वाले कोई दो खाद्य स्रोत लिखें। 

उत्तर: (i) ऊर्जा देने वाले: चावल/गेहूँ तथा आलू।

(ii) शरीर बनाने वाले: दालें, दूध।

2. वृहद तथा सूक्ष्म पोषक तत्त्व की परिभाषा दें।

उत्तर: (i) वृहद पोषक तत्त्व: शर्करा, प्रोटीन, वसा। ज्यादा मात्रा में आवश्यक होते है।

(ii) सूक्ष्म पोषक तत्त्व: विटामिन व खनिज कम मात्रा में आवश्यक होते हैं।

3. शर्करा तथा प्रोटीन के कार्य लिखें।

उत्तर: शर्करा (Carbohydrates) के कार्य:

(i) ऊर्जा का मुख्य स्रोत: शर्करा (कार्बोहाइड्रेट) ऊर्जा प्राप्त करने का मुख्य स्रोत है। यह ऊर्जा का सबसे सस्ता स्रोत भी है।

(ii) ऊर्जा प्रदान करना: स्टार्च और शक्कर (सरल शर्करा) आसानी से पच जाते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

(iii) प्रोटीन की बचत: उचित मात्रा में शर्करा के उपयोग से प्रोटीन की बचत शरीर संरचना के लिए होती है। प्रोटीन से ऊर्जा तभी ली जाती है जब शर्करा तथा वसा से पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है।

(iv) मल त्याग में सहायता: आहारिय रेशे (अप्राप्य शर्करा) मल वृद्धि करके मल त्याग की प्रक्रिया को आसान कर देते हैं।

प्रोटीन (Protein) के कार्य:

(i) ऊतक की वृद्धि, मरम्मत तथा रखरखाव: प्रोटीन शरीर के तंतुओं की वृद्धि, मरम्मत तथा रखरखाव के लिए आवश्यक है।

(ii) शारीरिक संरचना का निर्माण: प्रोटीन शारीरिक संरचना के लिए आवश्यक होता है।

(iii) महत्वपूर्ण तत्वों का निर्माण: यह एंजाइम, हॉर्मोन, हीमोग्लोबिन तथा प्रतिपिंड (एंटीबॉडीज़) के निर्माण के लिए आवश्यक है।

(iv) रक्त जमाव में सहायता: प्रोटीन रक्त जमाव में सहायक होते हैं।

(v) ऊर्जा प्रदान करना: आवश्यकता पड़ने पर प्रोटीन ऊर्जा प्रदान करते हैं।

4. किसी भी व्यक्ति के आवश्यक पोषण पर प्रभाव डालने वाले कारण लिखें।

उत्तर: किसी भी व्यक्ति की पोषक तत्वों की आवश्यक मात्रा निम्नलिखित बातों पर निर्भर करती है-

(i) आयु (Age)।

(ii) लंबाई/भार (Height/Weight)।

(iii) लिंग (Gender)।

(iv) जलवायु (Climate)।

(v) स्वास्थ्य (Health): जैसे- स्वस्थ अवस्था या बीमार अवस्था।

(vi) व्यवसाय (Occupation): जैसे- हल्का कार्य करने वाले व्यक्ति को भारी कार्य करने वाले व्यक्ति की अपेक्षा कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

(vii) शारीरिक दशा (Physical condition): जैसे- गर्भावस्था (Pregnancy) और दुग्ध स्रावी माताओं (Lactating mothers) के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा में अंतर होता है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top