NIOS Class 12 Home Science Chapter 22 वस्त्र विज्ञान – एक परिचय Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Home Science Chapter 22 वस्त्र विज्ञान – एक परिचय Notes and select need one. NIOS Class 12 Home Science Chapter 22 वस्त्र विज्ञान – एक परिचय Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Home Science Notes Paper 321.
NIOS Class 12 Home Science Chapter 22 वस्त्र विज्ञान – एक परिचय
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Home Science Chapter 22 वस्त्र विज्ञान – एक परिचय, NIOS Senior Secondary Course Home Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.
वस्त्र विज्ञान – एक परिचय
Chapter: 22
| मॉडयूल – 5 वस्त्र एवं परिधान |
पाठगत प्रश्न 22.1
1. नीचे दिये गये वाक्यों के रिक्त स्थान वाले शब्द इस पिटारे में दिये गये हैं। शब्द नीचे की ओर, सामने व तिरछे लिखे हुये हैं। इन शब्दों को ढूंढिये और निशान लगाकर वाक्यों को पूरा कीजिये।

(i) वस्त्र किसी _____________ का एक टुकड़ा है।
(ii) छोटे तन्तु ____________ तन्तु कहलाते हैं और लम्बे तन्तु तन्तु कहलाते हैं।
(iii) तन्तु वस्त्र की ____________ है।
(iv) मानव निर्मित तन्तु _______ या ________ हो सकते हैं।
(v) ऊन ________ तन्तु है जो ________ से प्राप्त होता है।
(vi) पॉलिएस्टर ____________ तन्तु है।
(vii) कपास पौधे का __________ है।
(viii) रेशम दीर्घाकार तन्तु है और ऊन __________ तन्तु है।
उत्तर:

(i) कपड़े।
(ii) स्टेपॅल, फिलामेन्ट।
(iii) मूल ईकाई।
(iv) पुर्नउत्पादित, कृत्रिम।
(v) जान्तव, भेड़।
(vi) सिंथेटिक।
(vii) बीज बाल (seed hair)।
(viii) लघु।
2. कॉलम 1 को कॉलम 2 से मिलाइये-
| कॉलम । | कॉलम 2 |
| (a) रेयॉन | (i) सिंथेटिक |
| (b) कपास | (ii) तना तन्तु |
| (c) सिल्क | (iii) पुर्नउत्पादित तन्तु |
| (d) नायलॉन | (iv) प्राकृतिक सेल्युलोज |
| (e) ऊन | (v) पत्ती तन्तु |
| (f) जूट | (vi) जान्तव तन्तु |
| (g) ऐस्बेस्टॉस | (vii) जान्तव स्राव |
| (viii) खनिज तन्तु |
उत्तर:
| कॉलम । | कॉलम 2 |
| (a) रेयॉन | (iii) पुर्नउत्पादित तन्तु |
| (b) कपास | (iv) प्राकृतिक सेल्युलोज |
| (c) सिल्क | (vii) जान्तव स्राव |
| (d) नायलॉन | (i) सिंथेटिक |
| (e) ऊन | (vi) जान्तव तन्तु |
| (f) जूट | (ii) तना तन्तु |
| (g) ऐस्बेस्टॉस | (viii) खनिज तन्तु |
पाठगत प्रश्न 22.2
1. सही उत्तर चुनिये और अपने उत्तर का कारण लिखिये-
(क) कौन सा वस्त्र सर्दियों के लिये सबसे उपयुक्त है?
(a) कपास।
(b) नायलॉन।
(c) ऊनी।
(d) पॉलिएस्टर।
कारण _________________________।
उत्तर: (c) क्योंकि ऊन ऊष्मा का कुचालक है।
(ख) सबसे दृढ तन्तु कौन सा है?
(a) रेशम।
(b) नायलॉन।
(c) एक्रिलिक।
(d) पॉलिएस्टर
कारण _________________________।
उत्तर: (b) क्योंकि यह रगड़न का अच्छा प्रतिरोधी और गीला होने पर भी अपना आकार नहीं खोता।
(ग) कौन से वस्त्र को धोने के पश्चात कम से कम इस्त्री की आवश्यकता होती है?
(a) सूती।
(b) रेयॉन।
(c) रेशम।
(d) पॉलिएस्टर।
कारण _________________________।
उत्तर: (d) क्योंकि यह सलवट प्रतिरोधी है।
(घ) जब सूती कपडा जलता है तो उसकी गंध कैसी होती है?
(a) जलते कागज जैसी।
(b) जलते बाल जैसी।
(c) अम्लीय।
(d) रासायनिक पदार्थ जैसी।
कारण ________________________।
उत्तर: (a) क्योंकि यह सेल्युलोज़ से बना है।
(ङ) जब सिंथेटिक वस्त्र आग के पास लाये जाते हैं तो:
(a) वह सिकुड़कर दूर हो जाते हैं।
(b) पिघलकर सिकुड़ जाते हैं।
(c) आग पकड़ लेते हैं पर जलते नहीं।
(d) ऊपर दिये विकल्प में से कोई नहीं।
कारण ______________________।
उत्तर: (b) क्योंकि यह रासायनिक पदार्थों से बना है।
(च) जली हुई रेयॉन की राख कैसी होती है?
(a) कठोर मोती जैसी, जो मसली नहीं जा सकती।
(b) मोती जैसी, जिसे मसला जा सकता है।
(c) हल्की भूरी।
(d) हल्की भुरमुरी व कम मात्रा में।
कारण ____________________।
उत्तर: (d) क्योंकि यह शुद्ध सेल्युलोज़ से बना है।
2. कारण बताइये-
(i) सूती वस्त्र गर्मियों के लिये व अंतर्वस्त्रों के लिये उपयोगी है।
उत्तर: क्योंकि यह ठंडा व अच्छा अवशोषक है।
(ii) नायलॉन रस्सी बनाने के लिये प्रयोग होता है।
उत्तर: क्योंकि सबसे दृढ़ तन्तु है।
(iii) नायलॉन के वस्त्र गर्मियों में आरामदायक नहीं होते।
उत्तर: क्योंकि नायलॉन नमी का अच्छा अवशोषक नहीं है।
पाठान्त प्रश्न
1. वस्त्र की परिभाषा दीजिये व उसके विभिन्न उपयोगों पर प्रकाश डालिये।
उत्तर: वस्त्र कपड़े का एक टुकड़ा है। वस्त्र विज्ञान वस्त्र के प्रत्येक पहलू का अध्ययन कहलाता है।
वस्त्रों के विभिन्न उपयोग निम्नलिखित हैं-
(i) व्यक्तिगत उपयोग (कपड़े): कपड़ों का उपयोग तन ढकने, शरीर की रक्षा करने और स्वयं को सजाने के लिए किया जाता है। पहनने के अवसर के अनुसार विभिन्न श्रेणियाँ होती हैं, जैसे रोज़ पहनने वाले कपड़े, ऑफिस में पहनने वाले कपड़े, पार्टी में पहनने वाले कपड़े और रात्रि में पहनने वाले कपड़े आदि।
(ii) घरेलू उपयोग: वस्त्रों का उपयोग केवल कपड़े बनाने के लिए नहीं होता, बल्कि ये घर और बाहर भी प्रयोग में लाए जाते हैं। घर में, इनका उपयोग रसोईघर में नैपकिन, स्नानघर में तौलिए, बिस्तर पर चादर, सोफे पर कवर, फर्श पर कालीन, दीवारों पर वॉल हैंगिंग अथवा पर्दों के रूप में भी किया जाता है।
(iii) अन्य क्षेत्रों में उपयोग: उद्योग जगत, चिकित्सा और वाहनों के क्षेत्र में भी वस्त्रों के कई उपयोग हैं। उदाहरण के लिए, दमकल कर्मियों द्वारा एस्बेस्टॉस के वस्त्रों का उपयोग किया जाता है क्योंकि ये अज्वलनशील होते हैं।
2. उत्पत्ति के आधार पर तन्तुओं का वर्गीकरण कीजिये।
उत्तर: तन्तुओं का वर्गीकरण उनकी उत्पत्ति के आधार पर किया जाता है। मुख्य रूप से इन्हें प्राकृतिक तन्तु और मानव निर्मित तन्तु में वर्गीकृत किया जाता है।
A. प्राकृतिक तन्तु: ये तन्तु प्राकृतिक स्रोतों जैसे पौधों, जानवरों या खनिजों से प्राप्त किए जाते हैं।
(i) वनस्पतिक तन्तु: ये पौधों के विभिन्न भागों से प्राप्त होते हैं और सेल्युलोज से बने होते हैं।
उदाहरण: कपास, जूट, फ्लैक्स (तने से प्राप्त), अनानास, और कॉयर (नारियल की छाल से)।
(ii) जांतव तन्तु: ये पशुओं से प्राप्त होते हैं और प्रोटीन से बने होते हैं।
उदाहरण: ऊन (भेड़, ऊँट, बकरी व खरगोश से) और रेशम (रेशम के कीड़े से निकला स्राव)।
(iii) खनिज तन्तु: ये खनिजों से प्राप्त होते हैं।
उदाहरण: एस्बेस्टॉस।
B. मानव निर्मित तन्तु: ये सीधे प्रकृति से प्राप्त नहीं किए जाते हैं, बल्कि रसायनों का प्रयोग करके बनाए जाते हैं।
(i) पुनरुत्पादित तन्तु: इनको प्राकृतिक कच्चे पदार्थों (जैसे सेल्युलोज या प्रोटीन) से रसायनों की सहायता से पुनरुत्पादित किया जाता है।
उदाहरण: रेयॉन (यह एक पुनरुत्पादित सेल्युलोज तन्तु है)।
(ii) कृत्रिम/रासायनिक तन्तु: ये रासायनिक पदार्थों से प्राप्त किए जाते हैं और स्वभाव में पूर्णतः सिंथेटिक होते हैं।
उदाहरण: नायलॉन, पॉलिएस्टर, एक्रिलिक।
3. गर्मियों के लिये उपयुक्त वस्त्र का नाम और उसकी महत्त्वपूर्ण विशेषताएं बताइये।
उत्तर: गर्मियों के लिए उपयुक्त वस्त्र का नाम सूती वस्त्र है।
महत्त्वपूर्ण विशेषताएं:
(i) सूती कपड़ा ठंडक प्रदान करता है।
(ii) सूती वस्त्र गर्मियों के लिए उपयुक्त होते हैं क्योंकि यह ठंडा होता है।
(iii) यह एक अच्छा अवशोषक होता है।
(vi) सूती कपड़ा आसानी से धोया जा सकता है।
4. रेयॉन तन्तु की पहचान आप किस प्रकार करेंगे?
उत्तर: रेयॉन तन्तु की पहचान ज्वलन परीक्षण (Toyu ijh{k.k) द्वारा की जा सकती है। रेयॉन एक मानव निर्मित सेल्युलोज तन्तु है, इसलिए यह प्राकृतिक सेल्युलोज तन्तुओं (जैसे कपास) के समान जलता है।
ज्वलन परीक्षण का विवरण (तालिका 22-2 के अनुसार):
| विशेषता | लौ के नज़दीक | लौ में | गंध | अवशेष |
| रेयॉन | सिकुड़ता है। | जल्दी जलता है, आग पकड़ लेता है और बाद में दहकता है। | जलते हुए कागज जैसी गंध आती है। | हल्की, भुरभुरी राख , जो कि बहुत कम मात्रा में होती है। |
यह ‘शुद्ध सेल्युलोज’ से बना होता है, जिसके कारण यह जलने पर हल्की भुरभुरी राख देता है।
5. प्राकृतिक व मानव निर्मित तन्तुओं में भेद स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: प्राकृतिक तन्तु और मानव निर्मित तन्तु में मुख्य भेद उनकी उत्पत्ति के स्रोत और निर्माण की प्रक्रिया पर आधारित है।
| भेद का आधार | प्राकृतिक तन्तु | मानव निर्मित तन्तु |
| उत्पत्ति का स्रोत | ये पौधों, जानवरों या खनिजों जैसे प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त किए जाते हैं। | ये सीधे प्रकृति से प्राप्त नहीं किए जाते हैं। |
| निर्माण प्रक्रिया | सीधे प्राप्त होते हैं (जैसे कपास पौधे से, ऊन पशु से)। | ये रसायनों का प्रयोग करके बनाए जाते हैं। |
| मुख्य प्रकार | वनस्पतिक (सेल्युलोज), जांतव (प्रोटीन), और खनिज तन्तु। | पुनरुत्पादित (जैसे रेयॉन) और कृत्रिम/सिंथेटिक (जैसे नायलॉन, पॉलिएस्टर)। |
| उदाहरण | कपास, ऊन, रेशम, जूट, एस्बेस्टॉस। | रेयॉन, नायलॉन, पॉलिएस्टर, एक्रिलिक। |
| रेशम को छोड़कर तन्तु का आकार | रेशम को छोड़कर बाकी सभी प्राकृतिक तन्तु लघु आकार के होते हैं। | कृत्रिम तन्तु सामान्यतः दीर्घ आकार के होते हैं, हालांकि आवश्यकतानुसार इन्हें स्टेपल (लघु) तन्तु बनाया जा सकता है। रेशम एकमात्र प्राकृतिक तन्तु है जो दीर्घ आकार (फिलामेंट) का होता है। |
6. निम्न फ्लोचार्ट को पूरा करें:

उत्तर:


Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


