NIOS Class 12 Political Science Chapter 34 केंद्र, राज्य व जिला स्तरीय प्रशासनिक तंत्र Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Political Science Chapter 34 केंद्र, राज्य व जिला स्तरीय प्रशासनिक तंत्र Notes and select need one. NIOS Class 12 Political Science Chapter 34 केंद्र, राज्य व जिला स्तरीय प्रशासनिक तंत्र Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Political Science Notes Paper Code: 317.
NIOS Class 12 Political Science Chapter 34 केंद्र, राज्य व जिला स्तरीय प्रशासनिक तंत्र
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Political Science Chapter 34 केंद्र, राज्य व जिला स्तरीय प्रशासनिक तंत्र, NIOS Senior Secondary Course Political Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.
केंद्र, राज्य व जिला स्तरीय प्रशासनिक तंत्र
Chapter: 34
| वैकल्पिक मॉड्यूल – 2 भारत की प्रशासनिक व्यवस्था |
पाठगत प्रश्न 34.1
1. रिक्त स्थान भरिए-
(क) संघीय प्रणाली में _________________ और _______________ बीच विषयों का स्पष्ट विभाजन होता है।
उत्तर: संघीय प्रणाली में केंद्र सरकार और राज्य सरकार बीच विषयों का स्पष्ट विभाजन होता है।
(ख) इस समय भारत में ________________ राज्य और ________________ संघीय क्षेत्र हैं।
उत्तर: इस समय भारत में 28 राज्य और 7 संघीय क्षेत्र हैं।
(ग) भारतीय प्रशासनिक तंत्र मुख्यतः ________________ और
_______________ स्तर पर पढ़ा जाता है।
उत्तर: भारतीय प्रशासनिक तंत्र मुख्यतः केंद्र, राज्य, जिला और स्थानीय स्तर पर पढ़ा जाता है।
(घ) संविधान के _______________ और ________________ संशोधन के बाद जिला एवं स्थानीय प्रशासन अधिक महत्वपूर्ण हो गया।
उत्तर: संविधान के 73 वा और 74 वा संशोधन के बाद जिला एवं स्थानीय प्रशासन अधिक महत्वपूर्ण हो गया।
पाठगत प्रश्न 34.2
1. रिक्त स्थान भरिए-
(क) केन्द्रीय सचिवालय सभी _______________ और _______________ से मिलकर बना है।
उत्तर: केन्द्रीय सचिवालय सभी मंत्री और विभाग से मिलकर बना है।
(ख) सचिवालय के मुख्य कार्य हैं ________________।
उत्तर: सचिवालय के मुख्य कार्य हैं नीति निर्माण में सहायता ओर नीतियों को लागू करना।
(ग) सचिवालय का प्रशासनिक प्रमुख ________________ कहलाता है।
उत्तर: सचिवालय का प्रशासनिक प्रमुख सचिव कहलाता है।
(घ) सचिवालय _______________ इकाई के साथ ________________ दायित्वों के लिए काम करता है।
उत्तर: सचिवालय अकेले इकाई के साथ सामूहिक दायित्वों के लिए काम करता है।
पाठगत प्रश्न 34.3
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) निम्न में से कौन मंत्रिमण्डलीय या कैबिनेट सचिवालय का अंग नहीं है?
(क) असैन्य शाखा।
(ख) सैन्य शाखा।
(ग) प्रशासनिक शाखा।
(घ) खुफिया शाखा।
उत्तर: (ग) प्रशासनिक शाखा।
2. कैबिनेट सचिवालय के संगठन का वर्णन कीजिए।
उत्तर: कैबिनेट सचिवालय का गठन 1947 में हुआ था और संगठन तथा कार्यशैली के आधार पर इसे केंद्र सरकार का दूसरा प्रशासनिक तंत्र माना जाता है। इसका राजनीतिक प्रमुख प्रधानमंत्री होता है, जबकि कैबिनेट सचिव इसका प्रशासनिक प्रमुख होता है।
वर्तमान समय में कैबिनेट सचिवालय तीन प्रमुख अंगों में विभाजित है—
(i) सिविल।
(ii) सैन्य।
(iii) खुफिया तथा लोक शिकायत निदेशालय।
साथ ही, वर्ष 1988 में लोक शिकायत निदेशालय को भी कैबिनेट सचिवालय का एक अंग बना दिया गया। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट सचिवालय में प्रधानमंत्री की सहायता के लिए विभिन्न विषयों के सलाहकार भी शामिल रहते हैं, जो नीतिगत एवं प्रशासनिक कार्यों में सहयोग प्रदान करते हैं।
3. कैबिनेट सचिवालय का गठन कब किया गया?
(क) 1947
(ख) 1961
उत्तर: (क) 1947
पाठगत प्रश्न 34.4
1. रिक्त स्थान भरिए-
(क) कैबिनेट सचिव का मुख्य कार्य _________________ को सहायता उपलब्ध कराना है।
उत्तर: कैबिनेट सचिव का मुख्य कार्य मंत्री पतिषद को सहायता उपलब्ध कराना है।
(ख) ________________ के कार्यालय का सृजन 1950 में किया गया।
उत्तर: कैबिनेट सचिव के कार्यालय का सृजन 1950 में किया गया।
(ग) कैबिनेट सचिव को इन मामलों के बारे में पूरी _________________ बरतनी पड़ती है।
उत्तर: कैबिनेट सचिव को इन मामलों के बारे में पूरी गोपनीयता बरतनी पड़ती है।
(घ) उससे जिस किसी भी मामले पर सलाह मांगी जाती है, वह _________________ को सलाह देता है।
उत्तर: उससे जिस किसी भी मामले पर सलाह मांगी जाती है, वह प्रधानमंत्री को सलाह देता है।
पाठगत प्रश्न 34.5
1. रिक्त स्थान भरिए-
(क) प्रधानमंत्री कार्यालय प्रधानमंत्री को __________________ और __________________ सलाह देता है।
उत्तर: प्रधानमंत्री कार्यालय प्रधानमंत्री को सचिवीय सहायता और निर्णायक सलाह देता है।
(ख) 1977 में प्रधानमंत्री सचिवालय का नाम बदल दिया गया था और अब इसे __________________ के रूप में जाना जाता है।
उत्तर: 1977 में प्रधानमंत्री सचिवालय का नाम बदल दिया गया था और अब इसे प्रधानमंत्री कार्यालय के रूप में जाना जाता है।
(ग) प्रधानमंत्री का __________________ बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उत्तर: प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(घ) इस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में __________________ से अधिक लोग हैं।
उत्तर: इस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में 350 से अधिक लोग हैं।
पाठगत प्रश्न 34.6
1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) सचिवालय में निम्न अधिकारियों के पदों का नीचे से ऊपर का सही पदानुक्रम क्या है?
(क) संयुक्त सचिव।
(ख) उप सचिव।
(ग) अतिरिक्त सचिव।
(घ) सचिव।
(ङ) अवर सचिव।
(च) सेक्शन ऑफिसर।
उत्तर: (च) सेक्शन ऑफिसर, (ङ) अवर सचिव, (ख) उप सचिव, (क) संयुक्त सचिव, (ग) अतिरिक्त सचिव, (घ) सचिव।
2. सचिवालय _________________ का धमनी केन्द्र है।
उत्तर: सचिवालय राज्य प्रशासन का धमनी केन्द्र है।
3. राज्य सचिवालय के मुख्य कार्य __________________ और __________________ है।
उत्तर: राज्य सचिवालय के मुख्य कार्य राज्य का बजट तैयार करना और राज्य सरकार के थिंक टैंक के रूप में काम करना है।
4. मुख्य सचिव राज्य प्रशासनिक तंत्र के __________________ पर है।
उत्तर: मुख्य सचिव राज्य प्रशासनिक तंत्र के सर्वोच्च पर है।
पाठगत प्रश्न 34.7
1. सत्य अथवा असत्य पर (√) का निशान लगाइए:
(क) जिला स्तर पर ही लोग प्रशासन के प्रत्यक्ष सम्पर्क में आते हैं। (सत्य/असत्य)
उत्तर: सत्य।
(ख) जिलाधीश राज्य सरकार की आंख, नाक और बांह की तरह काम करता है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: सत्य।
(ग) जिला भारतीय प्रशासन की बुनियादी क्षेत्रीय इकाई है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: सत्य।
(घ) जिले को पर्याप्त रूप से बड़े क्षेत्र के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें कुल मिलाकर एकता और साझा एतिहासिक, भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थितियां होती हैं। (सत्य/असत्य)
उत्तर: असत्य।
(ङ) जिला प्रशासन सरकार के सभी कार्यों को संचालित करता है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: सत्य।
पाठगत प्रश्न 34.8
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
1. जिलाधीश के कार्यालय का सृजन किया गया थाः
(क) 1771
(ख) 1772
(ग) 1774
(घ) 1777
उत्तर: (ख) 1772
2. जिलाधीश प्रमुख होता है:
(क) पुलिस विभाग।
(ख) राजस्व विभाग।
(ग) न्यायिक विभाग।
उत्तर: (ख) राजस्व विभाग।
3. कौन संसदीय और विधानसभा चुनाव के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में काम करता है:
(क) पुलिस अधीक्षक।
(ख) जिला न्यायाधीश।
(ग) जिलाधीश।
उत्तर: (ग) जिलाधीश।
4. जिलाधीश के राजस्व कार्य __________________ का संग्रह करना और ___________________ को बनाए रखना।
उत्तर: जिलाधीश के राजस्व कार्य भू-राजस्व का संग्रह करना और जमीन का रिकार्ड को बनाए रखना।
पाठगत प्रश्न 34.9
1. रिक्त स्थान भरिए-
(क) बीडीओ के मुख्य कार्य है _________________ और _________________।
उत्तर: बीडीओ के मुख्य कार्य है विकास प्रबंधन और पंचायत समिति का प्रबंधन।
(ख) बीडीओ ________________ स्तर पर बजट तैयार करता है।
उत्तर: बीडीओ प्रखंड स्तर पर बजट तैयार करता है।
पाठांत प्रश्न
1. केंद्रीय सचिवालय की संरचना की चर्चा करें।
उत्तर: केंद्रीय सचिवालय भारत सरकार के प्रशासनिक ढाँचे का वह तंत्र है जिसमें केंद्र के सभी मंत्रालय और विभाग सम्मिलित होते हैं। प्रत्येक मंत्रालय का राजनीतिक मुखिया मंत्री और प्रशासनिक मुखिया सचिव होता है। मंत्रालयों, विभागों और विभिन्न इकाइयों की संरचना एक सुव्यवस्थित पदानुक्रम पर आधारित होती है।
केंद्रीय सचिवालय की संरचनात्मक व्यवस्था निम्न प्रकार है—
(i) मंत्रालय: यह सर्वोच्च स्तर है जहाँ नीति-निर्माण होता है।
(ii) विभाग: मंत्रालय में एक या अधिक विभाग होते हैं, जिनमें विशिष्ट विषयों का कार्य विभाजित रहता है।
(iii) अंग/विंग: दो या अधिक इकाइयों से विभाग बनता है, और प्रत्येक विभाग में कई विंग हो सकते हैं।
(iv) खंड: एक अंग में दो या अधिक खंड होते हैं।
(v) शाखा: खंड के भीतर छोटी कार्य-इकाइयाँ शाखाएँ कहलाती हैं।
(vi) कार्यालय: सचिवालय का सबसे निचला स्तर, जहाँ वास्तविक प्रशासनिक कार्य होता है।
सचिवालय के शीर्ष पर सचिव होता है, जो किसी विशेष मंत्री का नहीं बल्कि संपूर्ण केंद्र सरकार का सचिव माना जाता है। उसके नीचे सह सचिव, अपर सचिव/संयुक्त सचिव, उप-सचिव और अवर सचिव जैसी पदानुक्रमित व्यवस्था होती है।
2. कैबिनेट सचिव के मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर: कैबिनेट सचिव के मुख्य कार्य नीचे दिए गए है—
(i) मंत्रिमंडल और उसकी विभिन्न समितियों को सहायता प्रदान करना तथा बैठकों के लिए आवश्यक तैयारी कराना।
(ii) विचार-विमर्श के लिए आवश्यक सूचना और सामग्री उपलब्ध कराना और मंत्रिमंडल के निर्णयों व वार्ताओं का रिकॉर्ड रखना।
(iii) मंत्रिमंडल में स्वीकृति हेतु योग्य मुद्दों से संबंधित ज्ञापन बाँटना और मंत्रिमंडल के निर्णयों को विभिन्न मंत्रालयों में वितरित करना।
(iv) विशिष्ट विषयों पर मासिक रिपोर्ट तैयार कर मंत्रिमंडल को भेजना।
(v) संबंधित मंत्रालयों और कार्यकारी एजेंसियों द्वारा लिए गए मंत्रिमंडलीय निर्णयों के क्रियान्वयन की निगरानी करना।
(vi) विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से सूचनाएँ एकत्र करना और प्रगति से संबंधित मासिक वक्तव्य प्राप्त करना।
(vii) भारत सरकार की प्रमुख समन्वय एजेंसी के रूप में कार्य करना तथा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद और मंत्रालयों से जुड़े मामलों में सलाह और सहायता प्रदान करना।
3. प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव की प्रमुख भूमिकाएं क्या हैं?
उत्तर: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) प्रधानमंत्री को प्रशासनिक, नीतिगत और सचिवालय संबंधी सहायता प्रदान करने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्थान है। यह भारत सरकार का एक विभाग होते हुए भी संविधानेत्तर इकाई है, लेकिन सर्वोच्च स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में इसकी भूमिका केंद्रीय रूप से महत्वपूर्ण है। पीएमओ प्रधानमंत्री के लिए एक तरह से समांतर प्रशासन की तरह कार्य करता है, जहाँ से विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की निगरानी, समन्वय और मार्गदर्शन किया जाता है। यह केंद्र सरकार, विभिन्न मंत्रालयों, राज्यों और योजना आयोग से जुड़े मामलों में प्रधानमंत्री को सहयोग देता है, साथ ही उन विषयों पर भी कार्य करता है जो किसी विशेष मंत्रालय को आवंटित नहीं होते।
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव इस पूरे कार्यालय के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं और उनकी भूमिका अत्यंत निर्णायक है। प्रधान सचिव प्रधानमंत्री तक पहुँचने वाली सभी सरकारी फाइलों और दस्तावेजों को निपटाते हैं और केवल सबसे महत्वपूर्ण सूचनाएँ और प्रस्ताव प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। वे प्रधानमंत्री की बैठकों के मसौदे तैयार करते हैं, और प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुसार मंत्रालयों और विभागों के कामों की निगरानी करते हैं। इसके साथ ही प्रधान सचिव कार्यालय के सभी अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करते हैं, ताकि पीएमओ सुचारु रूप से कार्य कर सके।
इस प्रकार प्रधानमंत्री कार्यालय निर्णय-प्रक्रिया, प्रशासनिक समन्वय, नीति-निर्माण में सहयोग और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की निगरानी का केंद्र है, जबकि प्रधान सचिव इस पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित व प्रभावी बनाने वाले प्रमुख अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं।
4. राज्य सचिवालय से आप क्या समझते हैं? इसका महत्व बताएं।
उत्तर: राज्य सचिवालय से तात्पर्य उस केंद्रीय प्रशासनिक संस्था से है जहाँ राज्य सरकार के सभी महत्वपूर्ण विभाग, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मिलकर शासन के कार्यों का संचालन करते हैं। यह राज्य प्रशासन का मुख्य केंद्र होता है, क्योंकि यहीं पर नीतियाँ तैयार की जाती हैं, सरकारी निर्णय लिए जाते हैं और पूरे राज्य में होने वाले प्रशासनिक कार्यों का निर्देशन होता है। राज्य सचिवालय में प्रत्येक विभाग का राजनीतिक प्रमुख मंत्री और प्रशासनिक प्रमुख सचिव होता है, जबकि पूरे सचिवालय का सर्वोच्च अधिकारी मुख्य सचिव होता है। सचिव प्रायः वरिष्ठ आईएएस अधिकारी होते हैं और वे राज्य सरकार की ओर से विभागीय नीतियों का निर्माण और प्रशासनिक कार्यों का संचालन करवाते हैं।
राज्य सचिवालय का महत्व इसलिए अत्यधिक है क्योंकि यह राज्य शासन की रीढ़ की तरह काम करता है। राज्य की नीतियाँ, योजनाएँ, बजट, प्रशासनिक नियंत्रण और कानूनों के क्रियान्वयन से जुड़े सभी बड़े निर्णय यहीं से संचालित होते हैं। सचिवालय मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करता है और राज्य के विकास, जनकल्याण तथा सुशासन की सभी प्रक्रियाओं में केंद्रीय भूमिका निभाता है। इस प्रकार राज्य सचिवालय राज्य के संपूर्ण प्रशासन को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण इकाई है।
5. निदेशालय के मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर: निदेशालय प्रमुख के कार्य हैं—
(i) मंत्रियों को तकनीकी सलाह प्रदान करना।
(ii) विभाग का बजट तैयार करना।
(iii) जिला स्तरीय विभागीय कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण।
(iv) पदोन्नति और अनुशासनात्मक कार्यों के संबंध में राज्य लोक सेवा आयोग को सलाह देना।
(v) विभागीय अधिकारियों के लिए सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना।
इसके अलावा निदेशालय लगातार विभागीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की कुशलता को सुधारने की कोशिश करता है।
6. जिलाधीश की शक्तियों और कार्यों की चर्चा करें।
उत्तर: जिलाधीश की शक्तियाँ और कार्य निम्न है—
(i) राजस्व प्रशासन: जिले में भू-राजस्व और सरकारी बकाया की वसूली करता है।
(ii) जमीन अधिग्रहण: सरकारी परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहित कराता है।
(iii) कृषि और राहत कार्य: किसानों को सहायता व ऋण दिलाता है और आपदा के समय नुकसान का आकलन करता है।
(iv) कोषागार का संचालन: कोष और उपकोष की निगरानी रखता है।
(v) सरकारी संपत्ति प्रबंधन: सरकारी भूमि, वन और अन्य संपत्तियों की देखरेख करता है।
(vi) प्रशासनिक नेतृत्व: जिले में सरकार का मुख्य प्रतिनिधि होकर सभी विभागों का समन्वय करता है।
7. खंड विकास अधिकारी के कार्यों की चर्चा करें।
उत्तर: खंड विकास अधिकारी के कार्य निम्न है—
(i) प्रखंड समिति की बैठकें बुलाना और उसका मसौदा तैयार करना तथा रिकार्ड बनाए रखना।
(ii) प्रखंड स्तर पर बजट तैयार करना।
(iii) विकास कार्यों के लिए कार्यक्रम तैयार करना और इसके क्रियान्वयन में मदद करना।
(iv) वह विभिन्न एजेंसियों जैसे कृषि, मत्स्य, पशु-पालन आदि के कार्यों की निगरानी करता है।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.



