NIOS Class 12 Political Science Chapter 3 समाज, राष्ट्र, राज्य और सरकार में भेद

NIOS Class 12 Political Science Chapter 3 समाज, राष्ट्र, राज्य और सरकार में भेद Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Political Science Chapter 3 समाज, राष्ट्र, राज्य और सरकार में भेद Notes and select need one. NIOS Class 12 Political Science Chapter 3 समाज, राष्ट्र, राज्य और सरकार में भेद Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Political Science Notes Paper Code: 317.

NIOS Class 12 Political Science Chapter 3 समाज, राष्ट्र, राज्य और सरकार में भेद

Join Telegram channel

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Political Science Chapter 3 समाज, राष्ट्र, राज्य और सरकार में भेद, NIOS Senior Secondary Course Political Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 3

मॉड्यूल – 1 व्यक्ति एवं राज्य

पाठगत प्रश्न 3.1

1. रिक्त स्थान भरिए-

(क) प्राचीन यूनानियों के लिए ‘पोलिस’ एक शहर भी था और ________________ भी।

उत्तर: प्राचीन यूनानियों के लिए ‘पोलिस’ एक शहर भी था और राज्य भी।

(ख) मूल उत्पत्ति के अर्थ में समाज का स्थान राज्य से _________________ है।

उत्तर: मूल उत्पत्ति के अर्थ में समाज का स्थान राज्य से पहले है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ग) स्वाभाविकत रूप से समाज _______________ संस्था है, और यांत्रिक होने के कारण राज्य एक _______________ संस्था है।

उत्तर: स्वाभाविकत रूप से समाज प्राकृतिक संस्था है, और यांत्रिक होने के कारण राज्य एक बनावटी संस्था है।

(घ) राज्य का अस्तित्व समाज के लिए एक ________________ की तरह है।

उत्तर: राज्य का अस्तित्व समाज के लिए एक साधन की तरह है।

(ङ) राज्य के साधन को समाज एक _______________ प्रदान करता है।

उत्तर: राज्य के साधन को समाज एक साध्य प्रदान करता है।

(च) समाज का कार्य-क्षेत्र _________________ सहयोग हैं; राज्य का कार्य क्षेत्र ________________ हैं।

उत्तर: समाज का कार्य-क्षेत्र ऐच्छिक सहयोग हैं; राज्य का कार्य क्षेत्र यांत्रिक हैं।

पाठगत प्रश्न 3.2

1. रिक्त स्थानों को भरिए-

(क) किसी संगठन के गुण हैं (अ) लोगों का संगठित समूह (ब) _______________ रूचि, और (स) सामूहिक प्रयास, (सामान्य, विशेष)।

उत्तर: किसी संगठन के गुण हैं (अ) लोगों का संगठित समूह (ब) विशेष रूचि, और (स) सामूहिक प्रयास।

(ख) राज्य की सदस्यता ________________ होती है। (स्वैच्छिक, अनिवार्य)

उत्तर: राज्य की सदस्यता अनिवार्य होती है।

(ग) एक संगठन की तरह परिवार का स्थान राज्य से _________________ है। (बाद में, पहले)

उत्तर: एक संगठन की तरह परिवार का स्थान राज्य से पहले है।

(घ) अन्य संगठनों के पास राज्य की भांति ________________ नहीं होती। (संप्रभुता, जनसंख्या, भूभाग)

उत्तर: अन्य संगठनों के पास राज्य की भांति संप्रभुता नहीं होती।

पाठगत प्रश्न 3.3

निम्नलिखित प्रश्नों के एक शब्द में उत्तर लिखिएः

(क) सरकार का कौन-सा अंग कानून बनाता है?

उत्तर: सरकार का मंत्रिमण्डल अंग कानून बनाता है।

(ख) सरकार का कौन-सा अंग कानून लागू करता है?

उत्तर: सरकार का कार्यकारिणी अंग कानून लागू करता है।

(ग) संप्रभुता किसके पास होती है?

उत्तर: संप्रभुता राज्य के पास होती है।

(घ) किस अंग के माध्यम से राज्य अपनी इच्छाएं प्रकट करता है?

उत्तर: सरकार के माध्यम से राज्य अपनी इच्छाएं प्रकट करता है।

(ङ) यदि राज्य अमूर्त है तो इसका मूर्त रूप क्या है?

उत्तर: यदि राज्य अमूर्त है तो इसका मूर्त रूप सरकार है।

पाठगत प्रश्न 3.4

1. रिक्त स्थान भरिए-

(क) प्रथम विश्वयुद्ध से पहले आस्ट्रिया-हंगरी एक राज्य था, परंतु एक _______________ नहीं था।

उत्तर: प्रथम विश्वयुद्ध से पहले आस्ट्रिया-हंगरी एक राज्य था, परंतु एक राज्य नहीं था।

(ख) जब राष्ट्र को राज्य का दर्जा मिल जाता है तो वह ______________ बन जाता है।

उत्तर: जब राष्ट्र को राज्य का दर्जा मिल जाता है तो वह राष्ट्र-राज्य बन जाता है।

(ग) ______________ राज्य में लोगों को आपस में बाँधते हैं।

उत्तर: नियम राज्य में लोगों को आपस में बाँधते हैं।

(घ) राज्य जबकि एक _______________ संकल्पना है, राष्ट्र एक सांस्कृतिक इकाई है।

उत्तर: राज्य जबकि एक राजनीतिक संकल्पना है, राष्ट्र एक सांस्कृतिक इकाई है।

(ङ) _______________ लोग एक सांस्कृतिक सामाजिक समूह बनाते हैं।

उत्तर: समरस लोग एक सांस्कृतिक सामाजिक समूह बनाते हैं।

पाठांत प्रश्न

1. इन शब्दों को परिभाषित कीजिए:

(क) राष्ट्र।

उत्तर: राष्ट्र एक ऐतिहासिक रूप से गठित लोगों का ऐसा समुदाय है, जो समान भाषा, भू-भाग, अर्थव्यवस्था और मनोवैज्ञानिक विचारों के आधार पर एक समान संस्कृति में अभिव्यक्त होता है। ब्लशंली के अनुसार, राष्ट्र उन लोगों का समूह है जो विशेष रूप से भाषा, रीति-रिवाज और समान सभ्यता के कारण एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, जिससे उनके भीतर एकता की भावना उत्पन्न होती है। इस प्रकार, राष्ट्र एक सांस्कृतिक रूप से समरस सामाजिक समूह है, जो अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सजग होता है और उसे राजनीतिक रूप से सुरक्षित एवं संरक्षित रखना चाहता है।

(ख) सरकार।

उत्तर: सरकार राज्य का वह आवश्यक घटक है जिसके माध्यम से राज्य अपने कानून बनाता, लागू करता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करता है। यह राज्य की इच्छा, नीतियों और उद्देश्यों को व्यक्त करने वाली संस्था है। सरकार राज्य का प्रत्यक्ष और मूर्त रूप होती है, क्योंकि इसे देखा और पहचाना जा सकता है, जबकि राज्य अमूर्त होता है।

सरकार एक छोटी और अस्थायी इकाई होती है, जिसमें वे कर्मचारी, अधिकारी और संस्थाएँ शामिल होती हैं जो राज्य के प्रशासन और संचालन को सुचारू रूप से चलाते हैं। सरकार की शक्तियाँ स्वाभाविक नहीं होतीं; वह ये शक्तियाँ राज्य और संविधान से प्राप्त करती है।

(ग) संघ।

उत्तर: संघ लोगों का वह संगठित समूह है जो किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक रूप से कार्य करता है। प्रत्येक संघ में तीन मुख्य विशेषताएँ होती हैं— लोगों का संगठन, एक सामान्य या विशेष उद्देश्य, और उस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास।

परिवार, क्रिकेट क्लब, चर्च, रेड क्रॉस सोसायटी, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन जैसे समूह संघ के उदाहरण हैं। ये सभी संघ समाज का निर्माण करते हैं और राज्य भी इन्हीं संघों में से एक है, परंतु राज्य का संगठनात्मक स्वरूप अन्य संघों से अलग होता है।

अन्य संघों की सदस्यता स्वैच्छिक होती है, उनके उद्देश्य विशेष और सीमित होते हैं, उनके कार्यक्षेत्र स्थायी नहीं होते और वे संप्रभु नहीं होते। इसके विपरीत, राज्य का उद्देश्य व्यापक, क्षेत्र निश्चित और स्वरूप संप्रभु होता है। इस प्रकार, संघ वह संस्था है जो समाज में विशिष्ट लक्ष्यों को पूरा करने हेतु बनी होती है और राज्य के नियमों के भीतर कार्य करती है।

2. राज्य और समाज के बीच अंतर बताइये।

उत्तर: राज्य और समाज के बीच अंतर निम्न है—

राज्यसमाज
राज्य एक राजनीतिक संगठन है, जो कानून, शासन और अधिकारों पर आधारित होता है।समाज एक सामाजिक संगठन है, जिसमें सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सभी प्रकार के संघ सम्मिलित होते हैं। समाज का क्षेत्र राज्य से बड़ा भी हो सकता है और छोटा भी।
राज्य का विकास बाद में हुआ और यह मानव-निर्मित संस्था है, जो समाज की आवश्यकता के आधार पर गठन किया गया।समाज का उदय मानव जीवन के साथ स्वाभाविक रूप से हुआ, इसलिए यह प्राकृतिक संस्था है।
राज्य एक साधन है, जिसका उद्देश्य समाज में व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना है।समाज साध्य है; राज्य का अस्तित्व समाज के हितों को पूरा करने के लिए है।
राज्य के पास संप्रभुता होती है, बिना संप्रभुता के राज्य नहीं होता।समाज के पास अपनी कोई संप्रभु शक्ति नहीं होती।
राज्य का भू-भाग निश्चित और स्थायी होता है, इसकी सीमाएँ निर्धारित होती हैं।समाज का क्षेत्र स्थायी नहीं होता; यह सीमित भी हो सकता है और विस्तृत भी।
राज्य के नियम लिखित, निश्चित और स्पष्ट होते हैं, जिन्हें कानून कहते हैं।समाज के नियम अलिखित, अस्पष्ट और लचीले होते हैं, जिन्हें रीति-रिवाज या सामाजिक आदतें कहा जाता है।
राज्य के नियम वाध्यकारी होते हैं और उनके उल्लंघन पर शारीरिक या कानूनी दंड मिल सकता है।समाज में दंड सामाजिक बहिष्कार जैसे नैतिक दंड होते हैं। राज्य बल का उपयोग कर सकता है, जबकि समाज सहयोग और सद्भाव पर आधारित होता है।

3. राज्य और दूसरे संघ के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: राज्य और दूसरे संघ के बीच अंतर इस प्रकार है—

राज्यदूसरे संघ
राज्य की सदस्यता अनिवार्य होती है। हर व्यक्ति किसी न किसी राज्य का नागरिक होता है और एक समय में केवल एक ही राज्य का सदस्य हो सकता है।जबकि अन्य संगठन जैसे— क्रिकेट क्लब, चर्च, रेड क्रॉस—इनकी सदस्यता स्वैच्छिक होती है। कोई व्यक्ति चाहे तो इसमें जुड़े या न जुड़े, और वह एक साथ कई संगठनों का सदस्य भी हो सकता है।
राज्य का भू-भाग निश्चित और स्थायी होता है।अन्य संगठनों का कोई स्थायी भू-भाग नहीं होता। उनके कार्य करने का स्थान बदल भी सकता है।
राज्य का उद्देश्य सामान्य और व्यापक होता है—जैसे कानून-व्यवस्था बनाए रखना, जनता के हितों की रक्षा करना आदि।दूसरे संगठनों का उद्देश्य विशेष होता है—जैसे क्रिकेट क्लब का उद्देश्य क्रिकेट खेलना।
राज्य का चरित्र राष्ट्रीय होता है।अन्य संगठन क्षेत्रीय, प्रांतीय, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय भी हो सकते हैं, जैसे— RWA (क्षेत्रीय), हरियाणा टीचर्स एसोसिएशन (प्रांतीय), कांग्रेस (राष्ट्रीय), UNESCO (अंतर्राष्ट्रीय)।
राज्य संप्रभु होता है। वह अपने क्षेत्र में सर्वोच्च शक्ति रखता है और किसी दूसरे राज्य पर निर्भर नहीं होता।अन्य संगठन संप्रभु नहीं होते; उन्हें राज्य के कानूनों के अनुसार ही कार्य करना पड़ता है।
राज्य के कानूनों का उल्लंघन होने पर राज्य सजा दे सकता है—जैसे जेल, जुर्माना।अन्य संगठन किसी सदस्य को शारीरिक दंड नहीं दे सकते; अधिकतम वे सदस्यता समाप्त कर सकते हैं।

4. राज्य और सरकार के बीच क्या अंतर है?

उत्तर: राज्य और सरकार के बीच अंतर इस प्रकार है—

राज्यसरकार
राज्य के पास स्वाभाविक और मौलिक अधिकार होते हैं।जबकि सरकार की शक्तियाँ राज्य तथा संविधान से प्राप्त होती हैं।
राज्य एक बड़ी इकाई है जिसमें सभी नागरिक शामिल होते हैं।सरकार एक छोटी इकाई है, जिसमें केवल उन व्यक्तियों का समूह होता है जो राज्य का संचालन करते हैं।
राज्य अमूर्त (invisible) होता है।सरकार उसका मूर्त (visible) रूप है। हम सरकार को देख सकते हैं पर राज्य को नहीं।
राज्य लगभग स्थायी होता है और आसानी से नहीं बदलता।सरकार अस्थायी होती है और चुनावों या अन्य कारणों से बदलती रहती है।
संप्रभु शक्ति राज्य के पास होती है।सरकार केवल उस शक्ति का प्रयोग करती है।
राज्य की आलोचना देशद्रोह मानी जाती है।सरकार की आलोचना करना नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है।
राज्य की भौगोलिक सीमा निश्चित और स्थायी होती है।सरकार अपनी राजधानी या प्रशासनिक क्षेत्र बदल सकती है।

5. राज्य और राष्ट्र में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: राज्य और राष्ट्र में अंतर निम्न है—

राज्यराष्ट्र
राज्य संप्रभु होता है, अर्थात उसके पास सर्वोच्च शक्ति होती है।राष्ट्र संप्रभु नहीं होता। जब किसी राष्ट्र को राजनीतिक शक्ति मिलती है, तब वह राष्ट्र-राज्य बनता है।
राज्य एक राजनीतिक अवधारणा है।राष्ट्र सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक अवधारणा है।
राज्य में लोग कानून और नियमों के बंधन से जुड़े होते हैं।राष्ट्र भावनाओं, समानता और सांस्कृतिक संबंधों से जुड़ा होता है।
राज्य अपने नियमों का पालन करवाने के लिए दमनकारी शक्ति का उपयोग कर सकता है।राष्ट्र में संबंध आपसी समझ, भावनाओं और सद्भाव पर आधारित होते हैं।
राज्य के घटक— जनसंख्या, निश्चित भूभाग, सरकार और संप्रभुता निश्चित होते हैं।राष्ट्र के घटक निश्चित नहीं होते; यह कभी भाषा, कभी धर्म, कभी संस्कृति या वंश पर आधारित हो सकता है।
राज्य किसी राष्ट्र से बड़ा भी हो सकता है, जैसे पूर्व सोवियत संघ जिसमें अनेक राष्ट्रीयताएँ थीं।इसके विपरीत, राष्ट्र भी कई राज्यों में फैला हो सकता है, जैसे कोरियाई राष्ट्र उत्तर और दक्षिण कोरिया में विभाजित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!
Scroll to Top