NIOS Class 12 Political Science Chapter 24 अच्छा शासन या सुशासन

NIOS Class 12 Political Science Chapter 24 अच्छा शासन या सुशासन Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Political Science Chapter 24 अच्छा शासन या सुशासन Notes and select need one. NIOS Class 12 Political Science Chapter 24 अच्छा शासन या सुशासन Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Political Science Notes Paper Code: 317.

NIOS Class 12 Political Science Chapter 24 अच्छा शासन या सुशासन

Join Telegram channel

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Political Science Chapter 24 अच्छा शासन या सुशासन, NIOS Senior Secondary Course Political Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 24

मॉड्यूल – 5 प्रमुख समकालीन मुद्दे

पाठगत प्रश्न 24.1

1. रिक्त स्थान भरिए-

(क) शासन का सरोकार _______________ से है एवं ________________ में वृद्धि करके लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना है। (राजनीति/वित्तीय संग्रहण याजनाएँ, गुणवत्ता/परिवारिक संबंध)

उत्तर: शासन का सरोकार राजनीति से है एवं गुणवत्ता में वृद्धि करके लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना है।

(ख) कौटिल्य को स्वच्छ प्रशासन संबंधी योजना का आधार ________________ प्रशासन था। (लोक सेवा/लोक कल्याणकारी/निरंकुश)

उत्तर: कौटिल्य को स्वच्छ प्रशासन संबंधी योजना का आधार लोक कल्याणकारी प्रशासन था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ग) प्रशासनिक बहस में स्वच्छ शासन की अवधारणा का प्रचार-प्रसार ________________ से हुआ। (विश्व बैंक की रिपोर्ट 1989 और 1992/मैकियावली के प्रिन्स)

उत्तर: प्रशासनिक बहस में स्वच्छ शासन की अवधारणा का प्रचार-प्रसार विश्व बैंक की रिपोर्ट 1989 और 1992 से हुआ।

(घ) प्रशासन तब अच्छा होता है, जब उसका आधार ________________ होता है। (लोक सहमति/लोक सेवकों का व्यवहार संरक्षक के समान)

उत्तर: प्रशासन तब अच्छा होता है, जब उसका आधार लोक सहमति होता है।

पाठगत प्रश्न 24.2

1. रिक्त स्थान भरिए-

(क) भ्रष्टाचार व्यक्तिगत लाभ के लिए अधिकारों का ________________ उपयोग है। (वैध/अवैध)

उत्तर: भ्रष्टाचार व्यक्तिगत लाभ के लिए अधिकारों का अवैध उपयोग है।

(ख) भ्रष्टाचार का सरोकार सार्वजनिक जीवन में ________________ के साथ है। (गोपनीयता/ईमानदारी)

उत्तर: भ्रष्टाचार का सरोकार सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के साथ है।

(ग) भ्रष्टाचार को _______________ के द्वारा कम किया जा सकता है। (सरलीकरण/नियम-कानून में परिवर्तन)

उत्तर: भ्रष्टाचार को सरलीकरण के द्वारा कम किया जा सकता है।

(घ) _______________ में जनसंख्या में स्थिरता आ चुकी है। (केरल/उत्तर प्रदेश)

उत्तर: केरल में जनसंख्या में स्थिरता आ चुकी है।

(ङ) _______________ के लिए हिंसा बहुत घातक है। (कानून व्यवस्था/पुलिस)

उत्तर: कानून व्यवस्था के लिए हिंसा बहुत घातक है।

पाठगत प्रश्न 24.3

1. रिक्त स्थान भरिए-

(क) स्वच्छ शासन _______________ द्वारा प्राप्त किया जा सकते है। (लोगों की सहभागिता/केवल लोक सेवकों)

उत्तर: स्वच्छ शासन लोगों की सहभागिता द्वारा प्राप्त किया जा सकते है।

(ख) कंप्यूटरों के प्रयोग से सेवाओं की आपूर्ति ________________ होती है। (महंगी/सस्ती)

उत्तर: कंप्यूटरों के प्रयोग से सेवाओं की आपूर्ति सस्ती होती है।

(ग) भारत का मध्य प्रदेश राज्य लोगों को ________________ द्वारा अनेके सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है। (ज्ञानदूत कार्यक्रम/ज्ञान दर्शन)

उत्तर: भारत का मध्य प्रदेश राज्य लोगों को ज्ञानदूत कार्यक्रम द्वारा अनेके सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है।

पाठांत प्रश्न

1. अच्छे शासन के अर्थ और अवधारणा की चर्चा कीजिए।

उत्तर: अच्छे शासन की संकल्पना को समझने के लिए सबसे पहले शासन के मूल अर्थ को जानना आवश्यक है। शासन का तात्पर्य उन कार्यों से है जिनके माध्यम से सत्ताधारी वर्ग जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु वस्तुएँ और सेवाएँ उपलब्ध कराता है। जनसामान्य की स्थिति को बेहतर बनाना तथा उनकी इच्छाओं और जरूरतों के अनुरूप शक्ति और अधिकारों का उपयोग करना ही शासन है। इसलिए शासन शक्ति, नीतियों, योजनाओं और परियोजनाओं से जुड़ा होता है, जिसका प्रमुख उद्देश्य लोगों के जीवन की परिस्थितियों में सुधार लाना है।

अच्छा शासन वह है जिसमें सरकार के निर्णय और कार्य जनता की सहमति, वैधता और उत्तरदायित्व पर आधारित हों। जब सरकार कम लागत में अधिक परिणाम दे और पारदर्शिता, उत्तरदायित्व तथा दक्षता के साथ काम करे, तभी शासन को अच्छा माना जाता है। आधुनिक समय में अच्छा शासन एक जागरूक नागरिकता और संवैधानिक व उत्तरदायी सरकार का प्रतीक है। यह विकास की एक व्यापक तथा सकारात्मक अवधारणा है, जिसमें न केवल जनभागीदारी शामिल है बल्कि विकास को जनकेंद्रित बनाया जाता है। दक्षता, ज्ञान और सहयोग के नए स्तरों का निर्माण भी अच्छे शासन की विशेषताएं हैं। इस प्रकार अच्छा शासन वह प्रक्रिया है जो उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनता की भागीदारी पर आधारित होती है।

2. अच्छे शासन के तीन बिंदुओं की पहचान कीजिए। अच्छे शासन में जवाबदेही को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: अच्छे शासन की निम्नलिखित प्रमुख विशेषताएँ होती हैं—

(i) कानून और व्यवस्था।

(ii) लोक कल्याणकारी प्रशासन।

(iii) भ्रष्टाचार मुक्त शासन।

इसके अलावा विश्व बैंक, OECD, UNDP आदि संस्थाओं ने भागीदारी, पारदर्शिता, मानवाधिकार, लैंगिक समानता, और उत्तरदायित्व को भी अच्छे शासन की महत्वपूर्ण विशेषताएँ बताया है।

जवाबदेही (उत्तरदायित्व) अच्छे शासन का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। इसका अर्थ है कि शासन और लोकसेवक अपने कार्यों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी हों।

इसका विस्तार इस प्रकार है—

(i) लोकसेवकों की जवाबदेही: नौकरशाह और प्रशासन यह बताने के लिए बाध्य हों कि वे क्या कर रहे हैं और क्या नहीं कर रहे हैं।

(ii) संसदीय व्यवस्था द्वारा नियंत्रण: प्रश्नकाल, बहस, समितियाँ, बजट अनुमोदन आदि के माध्यम से सरकार को जवाब देना पड़ता है।

(iii) न्यायिक समीक्षा: सरकारी निर्णयों पर न्यायालय निगरानी रख सकता है। नागरिक जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर न्यायिक हस्तक्षेप की माँग कर सकते हैं।

(iv) नागरिक चार्टर: सेवाओं की समयसीमा, शिकायत निवारण और सेवा मानकों को तय करके सरकार जवाबदेही सुनिश्चित करती है।

(v) अन्य उपाय:

(क) उपयोगितानुसार प्रबंधन (MBO)।

(ख) जन शिकायत निवारण तंत्र।

(ग) सूचना का अधिकार (RTI)।

(घ) ई-गवर्नेंस।

(ङ) सत्ता का विकेंद्रीकरण (73वाँ और 74वाँ संशोधन)।

(च) महिलाओं, SC, ST, पिछड़ों का सशक्तीकरण।

इन सभी उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रशासन पारदर्शी, न्यायसंगत और जनहितैषी बने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे।

3. अच्छे शासन की प्रमुख बाधाओं की चर्चा कीजिए।

उत्तर: स्वच्छ/अच्छे शासन के सामने तीन मुख्य बाधाएँ हैं—

(i) भ्रष्टाचार: भ्रष्टाचार अधिकारों का अवैध और व्यक्तिगत लाभ के लिए प्रयोग है। यह विश्वव्यापी समस्या है तथा भारत में यह कैंसर की तरह फैल चुका है। राजनीति, प्रशासन और अधिकारियों के गठजोड़ के कारण भ्रष्टाचार बढ़ता है। इससे सरकार की नीतियाँ प्रभावित होती हैं और जनता का विश्वास समाप्त होता है।

भ्रष्टाचार समाप्त किए बिना अच्छे शासन की कल्पना नहीं की जा सकती। भ्रष्टाचार रोकने के उपायों में राजनीतिक-प्रशासनिक गठजोड़ तोड़ना, न्याय को सस्ता बनाना, जनहित याचिकाएँ बढ़ाना, RTI को मजबूत करना, भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त करना, भाई-भतीजावाद समाप्त करना आदि शामिल हैं।

(ii) जनसंख्या वृद्धि: बढ़ती जनसंख्या स्वच्छ शासन की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। जनसंख्या तेजी से बढ़ने के कारण स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, रोजगार, जल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएँ सभी तक नहीं पहुँच पातीं। संसाधन सीमित होने से शासन की गुणवत्ता गिरती है।

बड़े शहर जैसे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता में अधिक जनसंख्या के कारण प्रशासन पर भारी बोझ पड़ता है। इसलिए शासन प्रभावी तभी हो सकता है जब जनसंख्या स्थिर हो और शिक्षा व जागरूकता के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जाए।

(iii) हिंसा की संस्कृति: हिंसा, दंगे, हड़तालें, आतंकवाद— ये सभी कानून व्यवस्था को बाधित करते हैं और शासन को अस्थिर बनाते हैं। जहाँ हिंसा और आतंकवाद होते हैं वहाँ निवेश रुक जाता है, जिससे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास प्रभावित होते हैं। आतंकवाद मानवाधिकारों का उल्लंघन करता है और सरकार जब कड़ी कार्रवाई करती है तो कभी-कभी नागरिक अधिकारों का भी हनन हो जाता है। हिंसा की संस्कृति प्रशासन की ऊर्जा को विकास कार्यों से हटाकर सुरक्षा पर लगा देती है।

4. भारत सरकार द्वारा अच्छे शासन के लिए अपनाए गए साधनों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: भारत सरकार ने सुशासन स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण साधन अपनाए हैं। सबसे पहला साधन लोगों की सहभागिता को बढ़ावा देना है। सरकार ने लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण को अपनाते हुए पंचायत, नगर पंचायत और स्थानीय निकायों को मजबूत किया है, ताकि आम नागरिकों को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

दूसरा महत्वपूर्ण साधन है कम्प्यूटरों और आधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग। इससे शासन व्यवस्था को अधिक सक्षम, प्रभावशाली, पारदर्शी और ईमानदार बनाने का प्रयास किया गया है तथा कानून के पालन को मजबूत किया गया है।

इसके अलावा सरकार ने पंचायती राज और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 33.3% आरक्षण की व्यवस्था की है। साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण प्रदान किया गया है, ताकि वंचित वर्गों को शासन में भागीदारी मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!
Scroll to Top