UP Board Class 12 Computer Chapter 9 C++ का परिचय

UP Board Class 12 Computer Chapter 9 C++ का परिचय Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters UP Board Class 12 Computer Chapter 9 C++ का परिचय Notes and select need one. UP Board Class 12 Computer Chapter 9 C++ का परिचय Question Answers Download PDF. UP Board Study Material of Class 12 Computer.

UP Board Class 12 Computer Chapter 9 C++ का परिचय

Also, you can read the UPMSP book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) Book guidelines. These solutions are part of UP Board All Subject Solutions. Here we have given UP Board Solutions For Class 12 Computer in Hindi, UP Board of Secondary Education Course Computer Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 9

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंकः)

1. टोकन को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: प्रोग्राम में प्रयुक्त होने वाली सबसे छोटी इकाई को टोकन कहते हैं।

2. वैरिएबल को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: मेमोरी की वह स्थिति जिसमें कोई मान या डाटा संग्रहीत रहता है। वैरिएबल कहलाता है।

3. कैरेक्टर कॉन्स्टेण्ट से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: कैरेक्टर कॉन्स्टेण्ट में कोई वर्ण (अक्षर, अंक या चिह्न) एकल कोटेशन चिह्न (‘ ‘) में लिखे जाते हैं; जैसे- ‘N’, ‘8’ तथा ‘*’ आदि।

4. जो ऑपरेटर दो ऑपरेण्डों पर क्रिया करते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?

उत्तर: बाइनरी ऑपरेटर।

5. रिलेशनल ऑपरेटर्स को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: जिन ऑपरेटर्स का प्रयोग दो विभिन्न संख्याओं या एक्सप्रेशन की तुलना करने के लिए किया जाता है, रिलेशनल ऑपरेटर्स कहलाते हैं।

6. C++ में, लॉजिकल ऑपरेटर्स कौन-कौन से हैं?

उत्तर: C++ में लॉजिकल ऑपरेटर्स निम्न हैं-

(i) लॉजिकल एण्ड (AND)।

(ii) लॉजिकल और (OR)।

(iii) लॉजिकल नॉट (NOT)।

7. जो ऑपरेटर वैरिएबल के बाद उपयोग किए जाते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?

उत्तर: पॉस्टफिक्स ऑपरेटर।

8. पॉइण्टर एक्सप्रेशन से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: ऐसी एक्सप्रेशन जो एड्रेस का मान स्टोर और उसे प्रस्तुत करती है, पॉइण्टर एक्सप्रेशन कहलाती है।

9. वैरिएबल sum का मान कॉन्सोल (स्क्रीन) पर दिखाने के लिए क्या कथन होगा?

उत्तर: cout<<sum;

10. प्रोग्राम के पहले आउटपुटों को क्लीयर करने के लिए किस कमाण्ड का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर: clrscr ( ) फंक्शन का प्रयोग पहले आउटपुटों को क्लीयर करने के लिए किया जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न I (2 अंक)

1. C++ की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: C++ की प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं-

(i) इसमें किसी भी समस्या की जटिलता को कम करने की क्षमता होती हैं।

(ii) इसमें अलग-अलग प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन होने की क्षमता होती है।

(iii) यह गणितीय एवं तार्किक ऑपरेटर का प्रयोग करता है।

(iv) यह मशीन पर आत्मनिर्भर भाषा है।

2. उदाहरण सहित टोकन का अर्थ समझाइए।

उत्तर: प्रोग्राम में प्रयुक्त होने वाली सबसे छोटी इकाई को टोकन कहते हैं। टोकन प्रोग्राम की अविभाज्य इकाई है। अनेक टोकन की क्रमबद्ध श्रृंखला से स्टेटमेण्ट बनते हैं।

C++ में प्रयुक्त टोकन निम्न प्रकार हैं-

(i) की-वर्ड।

(ii) आइडेण्टीफायर।

(iii) कॉन्स्टेण्ट।

(iv) ऑपरेटर्स।

(v) स्टिंग।

3. आइडेण्टीफायर तथा की-वई में अन्तर बताइए।

उत्तर: आइडेण्टीफायर तथा की-वर्ड में अन्तर इस प्रकार हैं-

आइडेण्टीफायरकी-वर्ड
आइडेण्टीफायर विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम के नाम होते हैं; जैसे-वैरिएबल, फंक्शन, ऐरे।की-वर्ड पहले से रिजवर्ड या प्रिडिफाइण्ड नाम होते हैं।
यह लैटर तथा डिजिट को संरक्षित करता है।यह केवल लैटर को संरक्षित करता है।
इसमें अपरकेस तथा लोअरकेस लैटर का प्रयोग होता है।इसमें केवल लोवरकेस लैटर का प्रयोग होता है।
उदाहरण num_5, argउदाहरण auto, short


4. हैडर फाइल पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।

उत्तर: वे फाइलें जिनमें लाइब्रेरी फंक्शन्स संकलित होते हैं, हैडर फाइल कहलाती हैं। C++ में, अनेक हैडर फाइल्स होती हैं, जो अलग-अलग फंक्शन्स को सम्मिलित करती हैं।

जैसे- <iostream.h> हैडर फाइल cin और cout के लिए तथा <atdio.h> हैडर फाइल gets ( ), puts ( ), getchar ( ) और putchar ( ) फंक्शन्स के लिए होती हैं।

5. निम्नलिखित प्रोग्राम का आउटपुट क्या होगा?

#include<iostream.h>

void main( ){int age;cout<<“Mera “;

cout<<” Bharat “;

cout<<” Mahan. “;

cout<<“Vande Mataram !”;}

उत्तर: Mera Bharat Mahan. Vande Mataram!

6. डाटा प्रकार के उदाहरण देकर व्याख्या संक्षेप में कीजिए।

उत्तर: कम्प्यूटर में दिए जाने वाले इनपुट को डाटा कहते हैं। प्रत्येक प्रोग्राम किसी डाटा पर किसी विशेष क्रम में क्रियाएँ करता है और ये डाटा एक टाइप पर निर्भर करते हैं, जिन्हें डाटा टाइप कहते हैं।

उदाहरण:

इण्टीजर डाटा टाइप जैसे – 453, 75 आदि।

करैक्टर डाटा टाइप जैसे – ‘M’, ‘+’ आदि।

फ्लोट डाटा टाइप जैसे – 154.02, 145.44 आदि।

7. C व C ++ के बीच कोई दो अन्तर बताइट।

उत्तर: 

C एक प्रोसीजर ओरिएण्टेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।c++ एक प्रोसीजर प्रोग्रामिंग तथा ऑब्जेक्ट ओरिएण्टेड प्रोग्रामिंग दोनों लैंग्वेज का मिश्रण है।
C में इनहेरिटेन्स की सुविधा उपलब्ध नहीं है।C++ में इनहेरिटेन्स की सुविधा उपलब्ध है।
NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top