UP Board Class 12 Computer Chapter 4 प्रोग्रामिंग अवधारणा

UP Board Class 12 Computer Chapter 4 प्रोग्रामिंग अवधारणा Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters UP Board Class 12 Computer Chapter 4 प्रोग्रामिंग अवधारणा Notes and select need one. UP Board Class 12 Computer Chapter 4 प्रोग्रामिंग अवधारणा Question Answers Download PDF. UP Board Study Material of Class 12 Computer.

UP Board Class 12 Computer Chapter 4 प्रोग्रामिंग अवधारणा

Also, you can read the UPMSP book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) Book guidelines. These solutions are part of UP Board All Subject Solutions. Here we have given UP Board Solutions For Class 12 Computer in Hindi, UP Board of Secondary Education Course Computer Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 4

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंकः)

1. एल्गोरिथ्म का अर्थ समझाइए।

उत्तर: एल्गोरिथ्म किसी कार्य को करने के लिए एक विशेष क्रम में लिखे गए निर्देशों का समूह होता है।

2. फ्लोचार्ट को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: किसी भी समस्या का एल्गोरिथ्म तैयार करने के बाद उसका चित्रों के माध्यम द्वारा प्रदर्शन ही फ्लोचार्ट कहलाता है।

3. फ्लोचार्ट में प्रयुक्त चिहों के नाम लिखिए।

उत्तर: फ्लोचार्ट में प्रयोग होने वाले चिह्नों के नाम इस प्रकार हैं। टर्मिनल बॉक्स, इनपुट-आउटपुट बॉक्स, प्रोसेसिंग बॉक्स, डिसीजन बॉक्स, फ्लो लाइन्स, कनेक्टर्स लाइन आदि।

4. स्यूडोकोड्स पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।

अथवा

स्यूडोकोड शब्द का अर्थ समझाइए।

उत्तर: किसी समस्या के समाधान को अंग्रेजी भाषा में बिन्दुबार लिखना स्यूडोकोड कहलाता है।

5. निर्णय तालिका शब्द को समझाइए।

उत्तर: निर्णय तालिका में प्रोग्राम लॉजिक को एक तालिका के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है।

6. निर्णय तालिका के प्रारूप को ड्रा (Draw) कीजिए।

उत्तर: निर्णय तालिका का प्रारूप इस प्रकार है-

कण्डीशनकण्डीशन के मार्ग
एक्शनएक्शन एण्ट्री

लघु उत्तरीय प्रश्न I (2 अंक)

1. मॉड्यूलर प्रोग्राम डिजाइन तकनीक की व्याख्या कीजिए।

उत्तर: मॉड्यूलर प्रोग्राम डिजाइन तकनीक में, एक प्रोग्राम को छोटे-छोटे मॉड्यूलों में विभाजित किया जाता है। इन छोटे मॉड्यूलों को सब–प्रोग्राम भी कहा जाता है। जब किसी प्रोग्राम में त्रुटि आती है, तो पूरे प्रोग्राम को चैक न करके केवल उस मॉड्यूल को जाँचा जाता है, जिसमें त्रुटि है तथा उसे ठीक किया जाता है। इससे प्रोग्राम को बनाने और व्यवस्थित करने में कम समय लगता है।

2. एल्गोरिथ्म की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।

अथवा

एल्गोरिथ्म का वर्णन कीजिए।

उत्तर: एल्गोरिथ्म किसी कार्य को करने के लिए एक विशेष क्रम में लिखे गए निर्देशों का समूह होता है। ये निर्देश इस प्रकार लिखे जाते हैं कि कोई यूजर उसे समझकर उसी क्रम में सही तरीके से पालन करता जाए, तो कार्य पूरा हो जाता है। एल्गोरिथ्म जोड़ने, घटाने, गुणा एवं भाग की क्रियाओं के लिए क्रमशः +,,* एवं/चिह्नों का प्रयोग करती है।

उदाहरण-

1 से 20 तक के मध्य सभी सम संख्याओं का योग ज्ञात करने के लिए एल्गोरिथ्म इस प्रकार हैं।

चरण 1 प्रारम्भ (Start)।

चरण 2 a तथा sum का प्रारम्भिक मान क्रमशः 2 तथा 0 लीजिए।

चरण 3 a में 2 जोड़कर 8um में निर्धारित कीजिए।

चरण 4 यदि sum का मान 20 या 20 से छोटा है तो चरण 3 दोहराएँ।

चरण 5 अन्त (Stop)।

3. फ्लोचार्ट के कोई दो लाभ व दो सीमाएँ लिखिए।

उत्तर: फ्लोचार्ट के लाभ-

(i) किसी प्रोग्राम के फ्लोचार्ट के माध्यम से कोई भी प्रोग्रामर उस प्रोग्राम की कोडिंग सरलता से कर सकता है।

(ii) फ्लोचार्ट में प्रोग्राम की त्रुटि हूँढने और उसे दूर करने में सरलता होती है।

फ्लोचार्ट की सीमाएँ-

(i) फ्लोचार्ट तैयार करने में अधिक समय लगता है।

(ii) एक बार तैयार करने के बाद इसमें परिवर्तन करना कठिन है।

4. छात्रों के हिन्दी, अंग्रेजी व गणित के अंक इनपुट कराके उनके * पास अथवा फेल होने की जाँच करने हेतु फ्लोचार्ट बनाइए।

उत्तर: छात्रों के पास अथवा फेल होने की जाँच हेतु फ्लोचार्ट इस प्रकार है-

5. दी गई तीन संख्याओं का योग निकालने के लिए फ्लोचार्ट बनाइट।

उत्तर:

6. विभिन्न प्रोग्राम तकनीकों के गुण व दोष बताइए।

उत्तर: प्रोग्राम प्लानिंग तकनीकों के गुण निम्नलिखित हैं-

(i) प्रोग्राम प्लानिंग के माध्यम से प्रोग्राम की कोडिंग करना सरल होता है।

(ii) त्रुटि को ढूंढने और उसे दूर करने में सरलता होती है।

प्रोग्राम प्लानिंग के दोष निम्नलिखित हैं-

(i) प्रोग्राम की प्लानिंग करने में अधिक समय लगता है।

(ii) प्रोग्रामर प्रत्येक तकनीक का उपयोग अपने अनुसार करता है, जिसे दूसरे प्रोग्रामर द्वारा समझना कठिन होता है।

7. स्यूडोकोड तकनीक की सुविधाएँ एवं कमियाँ बताइए।

उत्तर: स्यूडोकोड प्रोग्राम प्लानिंग तकनीक के निम्नलिखित लाभ हैं-

(i) यह फ्लोचार्ट, एल्गोरिथ्न तथा डिसीजन टेबल की तुलना में सरल माध्यम है।

(ii) इसे तैयार करने में कम समय लगता है।

(iii) स्यूडोकोड को प्रोग्राम में सरलता से परिवर्तित किया जा सकता है।

स्यूडोकोड की सीमाएँ निम्नलिखित हैं-

(i) इसे लिखने का कोई नियम नहीं है। इस कारण एक प्रोग्रामर द्वारा लिखा गया स्यूडोकोड दूसरे प्रोग्रामर द्वारा सरलता से नहीं समझा जा सकता है।

(ii) एक प्रारम्भिक प्रयोगकर्ता इसे सरलता से नहीं समझ सकता।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top