UP Board Class 12 Computer Chapter 2 ऑपरेटिंग सिस्टम Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters UP Board Class 12 Computer Chapter 2 ऑपरेटिंग सिस्टम Notes and select need one. UP Board Class 12 Computer Chapter 2 ऑपरेटिंग सिस्टम Question Answers Download PDF. UP Board Study Material of Class 12 Computer.
UP Board Class 12 Computer Chapter 2 ऑपरेटिंग सिस्टम
Also, you can read the UPMSP book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) Book guidelines. These solutions are part of UP Board All Subject Solutions. Here we have given UP Board Solutions For Class 12 Computer in Hindi, UP Board of Secondary Education Course Computer Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
ऑपरेटिंग सिस्टम
Chapter: 2
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंकः)
1. ऑपरेटिंग सिस्टम को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System, OS) एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो यूजर (कम्प्यूटर पर कार्य करने वाला व्यक्ति), एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर और कम्प्यूटर हार्डवेयर के बीच संवाद (Communication) स्थापित करता है।
2. ऑपरेटिंग सिस्टम के कोई दो कार्य लिखिए।
उत्तर: आपरेटिंग सिस्टम के निम्न दो कार्य इस प्रकार हैं-
(i) प्रोसेसिंग प्रबन्धन।
(ii) फाइल प्रबन्धन।
3. मेमोरी प्रबन्धन में ऑपरेटिंग सिस्टम का क्या कार्य है?
उत्तर: प्रोग्राम के सफल निष्पादन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम मैमोरी प्रबन्धन का कार्य करता है।
4. मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम एक समय में एक से अधिक उपयोगकर्ता को कार्य करने की अनुमति देता है।
5. किन्हीं दो ऑपरेटिंग सिस्टम के उदाहरण दीजिए।
उत्तर: (i) लाइनक्स।
(ii) एम एस डॉस।
6. PC में प्रयोग होने वाले OS का उदाहरण दीजिए।
उत्तर: एम एस विण्डोज।
लघु उत्तरीय प्रश्न I (1 अंक)
1. ऑपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटर के लिए क्यों आवश्यक है? इसके प्रमुख कार्य लिखिए।
अथवा
ऑपरेटिंग सिस्टम का मुख्य उद्देश्य बताइए।
उत्तर: ऑपरेटिंग सिस्टम, एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो यूजर, कम्प्यूटर के हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर के मध्य संवाद स्थापित करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर को मैनेज करने, प्रोसेस करने, संरक्षण (Protection) आदि में मुख्य भूमिका निभाता है, इसलिए कम्प्यूटर के लिए यह अति आवश्यक है।
ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य निम्न हैं-
(i) प्रोसेसिंग प्रबन्धन।
(ii) मेमोरी प्रबन्धन।
(iii) फाइल प्रबन्धन।
(iv) इनपुट-आउटपुट युक्ति प्रबन्धन।
(v) सुरक्षा प्रबन्धन।
(vi) कम्यूनिकेशन।
2. ऑपरेटिंग सिस्टम की आवश्यकताएँ लिखिए।
उत्तर: ऑपरेटिंग सिस्टम की आवश्यकताएँ निम्नलिखित हैं-
(i) यह उपयोगकर्ता के कार्यों व फाइलों को सुरक्षा प्रदान करता है।
(ii) यह प्रोग्राम के क्रियान्वयन पर नियन्त्रण रखता है।
(iii) इसके द्वारा यूजर्स कम्प्यूटर के विभिन्न भागों का उचित रूप से प्रयोग कर सकते हैं।
(iv) यह यूजर व कम्प्यूटर के मध्य सम्बन्ध स्थापित करता है।
3. प्रचालन तन्त्र (ऑपरेटिंग सिस्टम) के प्रकार की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार निम्न हैं-
(i) बैच ऑपरेटिंग सिस्टम।
(ii) सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम।
(iii) मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम।
(iv) सिंगल टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम।
(v) मल्टीटास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम।
(vi) टाइम शेयरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम।
(vii) रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम।
(viii) डिस्ट्रीब्यूटीड ऑपरेटिंग सिस्टम।
4. मल्टीप्रोग्राम ऑपरेटिंग सिस्टम का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर: मल्टीप्रोग्राम ऑपरेटिंग सिस्टम में, मुख्य मेमोरी में एक या अधिक प्रोग्राम लोड होते है, जो एक्जीक्यूशन के लिए तैयार होते हैं। एक समय में, केवल एक प्रोगाम सीपीयू को अपने निर्देशों को एक्जीक्युट करने में सक्षम होता है, जबकि अन्य सभी अपनी बारी का इन्तजार कर रहे होते हैं। मल्टीप्रोग्रामिंग का मुख्य उद्देश्य (CPU) समय के उपयोग को अधिकतम करना है।
लघु उत्तरीय प्रश्न II (3 अंक)
1. ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है? उदाहरण सहित टाइम शेयरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम को समझाइए।
उत्तर: ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System, OS) एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो यूजर (कम्प्यूटर पर कार्य करने वाला व्यक्ति) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर और कम्प्यूटर हार्डवेयर के बीच संवाद (Communication) स्थापित करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम, कम्प्यूटर तथा यूजर के मध्य सम्बन्ध स्थापित करने का भी कार्य करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटर के विभिन्न क्रियाकलापों (Activities); जैसे-मेमोरी, प्रोसेसर, फाइल सिस्टम तथा अन्य इनपुट-आउटपुट डिवाइसों का संचालन (0peration) करता है।
टाइम शेयरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम इस प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम में एक साथ एक से अधिक उपयोगकर्ता या प्रोग्राम कम्प्यूटर के संसाधनों का प्रयोग करते हैं। इस कार्य में, कम्प्यूटर अपने संसाधनों के प्रयोग हेतु प्रत्येक उपयोगकर्ता को समय का एक भाग आवण्टित करते हैं। सीपीयू सभी यूजर्स के कार्य को उनके आवण्टित समय में क्रमानुसार सम्पन्न करता है। उदाहरण: Mac OS.
2. रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम को विस्तार से समझाइए।
उत्तर: रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम एक ऐसा मल्टीटास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसमें रियल टाइम एप्लीकेशन्स का क्रियान्वयन (Execution) किया जाता। है। इसमें एक प्रोग्राम के आउटपुट को दूसरे प्रोग्राम के आउटपुट की तरह प्रयोग किया जाता है।
यह दो प्रकार के होते हैं-
(i) हार्ड रियल टाइम सिस्टम ये सिस्टम किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को करने की गारण्टी देते हैं और समय पर कार्य पूरा न होने की स्थिति में प्रोग्राम का क्रियान्वयन (Execution) फेल कर दिया जाता है।
(ii) सॉफ्ट रियल टाइम सिस्टम इसमें किसी कार्य को करने की डेडलाइन दी जाती है, परन्तु कार्य का निष्पादन डेडलाइन से पहले और बाद में भी पूरा हो। सकता है और इस स्थिति में कार्य का निष्पादन फेल नहीं होता।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

