UP Board Class 12 Computer Chapter 3 लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters UP Board Class 12 Computer Chapter 3 लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम Notes and select need one. UP Board Class 12 Computer Chapter 3 लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम Question Answers Download PDF. UP Board Study Material of Class 12 Computer.
UP Board Class 12 Computer Chapter 3 लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम
Also, you can read the UPMSP book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) Book guidelines. These solutions are part of UP Board All Subject Solutions. Here we have given UP Board Solutions For Class 12 Computer in Hindi, UP Board of Secondary Education Course Computer Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम
Chapter: 3
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंकः)
1. लाइनक्स विकासकर्ता पर टिप्पणी कीजिए।
अथवा
लाइनक्स का विकास कब और किसके द्वारा किया गया?
उत्तर: लाइनक्स को सन् 1991 में लीनस टॉरवाल्डस नामक विद्यार्थी ने हेलसिंकी विश्वविद्यालय, फिनलैण्ड में एक प्रोजेक्ट से विकसित किया था।
2. डेबियन ऑपरेटिंग सिस्टम को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: डेबियन ऑपरेटिंग सिस्टम एक फ्री सॉफ्टवेयर है। यह जीएनयू द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है। इसकी मुख्य तीन शाखाएँ हैं-स्थिर, परीक्षण तथा अस्थिर।
3. लाइनक्स की एक विशेषता बताइए।
उत्तर: लाइनक्स की प्रमुख विशेषता यह है कि यह एक मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसमें एक समय में विभिन्न यूजर्स अपने प्रोग्राम को एक साथ रन कर सकते हैं।
4. कर्नेल का लाइनक्स में क्या कार्य है?
उत्तर: लाइनक्स का मुख्य भाग कर्नेल होता है जो अन्य प्रोगामों को चलाता रहता है। कर्नेल हार्डवेयर के साथ सीधा सम्पर्क बनाता है।
5. लाइनक्स फाइल सिस्टम में नई फाइल बनाने के लिए किस कमाण्ड का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर: नई फाइल बनाने के लिए touch कमाण्ड का प्रयोग किया जाता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न I (2 अंक)
1. लाइनक्स पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर: लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम यूनिक्स का ही प्रतिरूप है, जिसे स्वतन्त्र रूप से विकसित किया गया है। यह फ्री में उपलब्ध है तथा यूजर्स इसे इण्टरनेट से डाउनलोड करने के साथ-साथ अपडेट भी कर सकते हैं। लाइनक्स, ऑपरेटिंग सिस्टम में चलने वाले प्रायः सभी प्रकार के सॉफ्टवेयर्स को भी सरलता से उपलब्ध कराता है; जैसे-वर्ड प्रोसेसर, स्प्रेडशीट, प्रेजेण्टेशन, डेस्कटॉप पब्लिशिंग, इमेज प्रोसेसिंग आदि।
2. लाइनक्स के इतिहास को संक्षेप में बताइए।
उत्तर: लाइनक्स एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। सन् 1991 में एटी एण्ड टी (AT & T) बेल प्रयोगशाला में कुछ शोधकर्ताओं (Researchers) ने संयुक्त रूप से एक ऑपरेटिंग सिस्टम का विकास किया, जिसका नाम मल्टिक्स रखा गया। इसकी शुरुआत लीनस टॉरवाल्ड्स नामक विद्यार्थी ने एक प्रोजेक्ट के रूप में की थी। लीनस के नाम पर ही इस ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम लाइनक्स पड़ा।
3. लाइनक्स के फाइल सिस्टम को समझाइए।
उत्तर: लाइनक्स का फाइल सिस्टम एम एस डॉस के फाइल सिस्टम से मिलता-जुलता है। इसमें भी कम्प्यूटर पर स्टोर की गई समस्त सूचनाओं को फाइलों में व्यवस्थित करके रखा जाता है। फाइलों को डायरेक्ट्रियों में हाइरार्की (Hierarchy) के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है। किसी डायरेक्ट्री में फाइलें तथा अन्य डायरेक्ट्रियाँ हो सकती हैं, जिन्हें उप-डायरेक्ट्री कहा जाता है तथा सबसे ऊपर की डायरेक्ट्री को रूट डायरेक्ट्री कहा जाता है।
4. लाइनक्स व यूनिक्स में भेद कीजिए।
उत्तर: लाइनक्स व यूनिक्स में भेद निम्न हैं-
| लाइनक्स | यूनिक्स |
| यह फ्री वितरित (Distribute) किया जाता है। | इसके प्रत्येक वर्जन का भिन्न चार्ज होता है। |
| यह मिनिक्स से प्रेरित है। | यह ‘C’ भाषा से प्रेरित है। |
| यह दो प्रकार के जीयूआई K डेस्कटॉप एन्वायरमेण्ट (KDE) तथा GNU नेटवर्क ऑब्जेक्ट मॉडल एन्वायरमेण्ट (GNOME) प्रदान करता है। | इसका एक ही जीयूआई है, जिसका नाम लॉर्मन डेस्कटॉप एन्वायरमेण्ट (CDE) है। |
| इसके उदाहरण-Ubuntu, रेड हैट आदि हैं। | इसके उदारहण-Solaris, OS X आदि हैं। |
लघु उत्तरीय प्रश्न II (3 अंक)
1. निम्न पर टिप्पणी लिखिए।
(i) रेड हैट।
उत्तर: यह लाइनक्स को सबसे प्रचलित संस्करण है। यह सर्वर के x86, X86 – 64, पावरपीसी और IBM सिस्टम Z प्रकार के प्रचालन हेतु विभिन्न संस्करणों में जारी किया गया है। इसका सोर्स कोड ओपन रहता है।
(ii) ट्राइनक्स।
उत्तर: यह एक कॉम्पैक्ट लाइनक्स रैम-डिस्क डिस्ट्रीब्यूशन है, जिसको एक से तीन फ्लॉपी डिस्कों पर स्टोर किया जा सकता है। इसमें न्यूनतम रैम 4MB होनी चाहिए।
(iii) रूट डायरेक्ट्री।
उत्तर: रूट डायरेक्ट्री लाइनक्स के फाइल सिस्टम में सबसे ऊपर की डायरेक्ट्री को रूट डायरेक्ट्री कहा जाता है। इसका कोई नाम नहीं होता, इसे एक स्लैश (/) से व्यक्त किया जाता है।
2. लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम की कमियाँ बताओ।
उत्तर: लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम की कमियाँ निम्न हैं-
(i) इसमें सभी आदेशों को उनके प्रारूप सहित याद रखना पड़ता है, इसलिए इस पर कार्य करना कठिन है।
(ii) इसमें किसी सॉफ्टवेयर को स्थापित करना या उसे हटाना भी बहुत कठिन होता है।
(iii) नए यूजर के लिए कमाण्ड लाइन का प्रयोग सीखना कठिन है, क्योंकि पॉइण्टिंग या क्लिकिंग के स्थान पर उपयोगकर्ता को कमाण्ड्स याद रखनी पड़ती है।
(iv) लाइनक्स के लिए उपलब्ध विभिन्न सॉफ्टवेयर्स की सूचना सामान्य उपयोगकर्ता को न होने के कारण इसका प्रयोग सीमित है।
(v) लाइनक्स केस सेन्सिटिव (Case sensitive) है अर्थात् इसमें अंग्रेजी वर्णमाला के छोटे और बड़े अक्षरों को अलग-अलग माना जाता है।
(vi) लाइनक्स में नये हार्डवेयर को जोड़ना सरल नहीं है। किसी नये हार्डवेयर के लिए उसका ड्राइवर, हार्डवेयर निर्माता को ही तैयार करना पड़ता है।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

