UP Board Class 12 Computer Chapter 1 कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर

UP Board Class 12 Computer Chapter 1 कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters UP Board Class 12 Computer Chapter 1 कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर Notes and select need one. UP Board Class 12 Computer Chapter 1 कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर Question Answers Download PDF. UP Board Study Material of Class 12 Computer.

UP Board Class 12 Computer Chapter 1 कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर

Also, you can read the UPMSP book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) Book guidelines. These solutions are part of UP Board All Subject Solutions. Here we have given UP Board Solutions For Class 12 Computer Hindi Medium, UP Board of Secondary Education Course Computer Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 1

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंकः)

1. एक से अधिक लाइनों, विवरण, कमेण्टों या निर्देशों के समूह को क्या कहते हैं?

उत्तर: एक से अधिक लाइनों, विवरण, कमेण्टों या निर्देशों के समूह को प्रोग्राम कहते हैं।

2. सॉफ्टवेयर की व्याख्या एक वाक्य में कीजिए।

उत्तर: कम्प्यूटर के क्षेत्र में निर्देशों के समूह को प्रोगाम कहा जाता है और प्रोग्रामों के समूह को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।

3. लोडर से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: यह ऑपरेटिंग सिस्टम को एक भाग होता है, जो प्रोग्राम तथा लाइब्रेरी को, लोड करने के लिए उत्तरदायी होता है।

4. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर उन प्रोग्रामों को कहा जाता है, जो उपयोगकर्ता के वास्तविक कार्य कराने के लिए लिखे जाते हैं।

5. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के प्रकारों के नाम लिखिए।

उत्तर: प्लीकेशन सॉफ्टवेयर दो प्रकार के होते हैं-

(i) सामान्य उद्देश्य के एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर।

(ii) विशिष्ट उद्देश्य के एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर।

6. यूटिलिटी सॉफ्टवेयर के कोई दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर: यूटिलिटी सॉफ्टवेयर के दो उदाहरण निम्नलिखित हैं-

(i) टेक्स्ट एडिटर।

(ii) फाइल सॉर्टिग प्रोग्राम।

लघु उत्तरीय प्रश्न I (1 अंक)

1. सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर में अन्तर बताइए। 

उत्तर: सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर में निम्न अन्तर है-

सॉफ्टवेयरहार्डवेयर
प्रोग्रामों के समूह को सॉफ्टवेयर कहते हैं।कम्प्यूटर के सभी कलपुर्जी, भार्गो, उपकरणों आदि को हार्डवेयर कहा जाता है।
सॉफ्टवेयर को देखा व छुआ नहीं जा सकता।हार्डवेयर को देखा व छुआ जा सकता है।

2. सिस्टम सॉफ्टवेयर व एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में अन्तर बताइए।

उत्तर: सिस्टम सॉफ्टवेयर व एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में निम्न अन्तर है-

सिस्टम सॉफ्टवेयरएप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
इन सॉफ्टवेयर्स को कस्टमाइज़ नहीं किया जा सकता।इन सॉफ्टवेयर्स को कस्टमाइज़ किया जा सकता है।
इन सॉफ्टवेयर्स को विकसित करना अधिक जटिल होता है।इन सॉफ्टवेयर्स को धियतित करना जटिल नहीं होता।

3. कम्प्यूटर ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

उत्तर: कम्प्यूटर ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है, जो कम्प्यूटर पर सेव इमेजिस में बदलाव करने और उन्हें सुन्दर बनाने की अनुमति देते हैं। इन सॉफ्टवेयर्स के द्वारा इमेजिस को रीटच, कलर एडजस्ट, एनहेन्स, शैडो व ग्लो जैसे विशेष इफेक्ट्स दिए जा सकते हैं; जैसे-एडोब फोटोशॉप, पेजमेकर आदि।

4. सामान्य व विशिष्ट उद्देश्य के सॉफ्टवेयरों का विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग लिखिए।

उत्तर: सामान्य उद्देश्य के सॉफ्टवेयर का विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग निम्नवत् है-

(i) कम्प्यूटर आधारित डिजाइन।

(ii) सूचना संचार।

(iii) डाटाबेस प्रबन्धन प्रणाली।

विशिष्ट उद्देश्य के सॉफ्टवेयर की विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग निम्नवत् है-

(i) रेलवे, वायुयान आदि के आरक्षण हेतु।

(ii) होटल प्रबन्धन में।

(iii) अस्पतालों में।

(iv) स्कूलों व लाइब्रेरी में।

5. निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए।

(i) यूटिलिटी सॉफ्टवेयर।

उत्तर: यह कम्प्युटर के रख-रखाव से सम्बन्धित कार्य करता है। यह कई ऐसे कार्य करता है, जो कम्प्यूटर का उपयोग करते समय हमें कराने पड़ते हैं।

(ii) ड्राइवर।

उत्तर: यह एक विशेष प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है, जो किसी डिवाइस के प्रचालन (Operation) को समझाता है। यह हार्डवेयर डिवाइस और उपयोगकर्ता के मध्य सॉफ्टवेयर इण्टरफेस प्रदान करता है।

6. निम्न को परिभाषित कीजिए।

(i) डिस्क डिफ़ेग्मेण्टर।

उत्तर: डिस्क डिफ़ेग्मेण्टर यह कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क पर विभिन्न जगहों पर रखी हुई फाइलों को खोजकर उन्हें एक स्थान पर लाता है।

(ii) वायरस स्कैनर।

उत्तर: वायरस स्कैनर यह एक यूटिलिटी प्रोग्राम है, जिसका प्रयोग कम्प्यूटर के वायरस ढूंढने में किया जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न II (3 अंक)

1. निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए।

(i) लोडर।

उत्तर: यह ऑपरेटिंग सिस्टम का एक भाग होता है, जो किसी एक्जीक्यूटेबल फाइल को मुख्य मेमोरी में लोड करने का कार्य करता है। यह लिंकर द्वारा कम्पाइल किए गए प्रोग्राम को एक साथ जोड़कर कार्य करने योग्य बनाता है।

(ii) सब-प्रोग्राम अथवा मॉड्यूल।

उत्तर: सब-प्रोग्राम या मॉड्यूल सब-प्रोग्राम या मॉड्यूल ऐसा प्रोग्राम है, जो किसी निर्धारित टास्क या फंक्शन को चलाने के लिए एक अन्य प्रोग्राम द्वारा कॉल किया जाता है।

2. कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर: कम्प्यूटर के क्षेत्र में निर्देशों के समूह को प्रोग्राम कहा जाता है और प्रोग्रामों के समूह को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।

कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर तीन प्रकार के होते हैं-

(i) सिस्टम सॉफ्टवेयर इस प्रकार के सॉफ्टवेयर्स कम्प्युटर को चलाने, उसको नियन्त्रित करने, उसके विभिन्न भागों की देखभाल करने तथा उसकी सभी क्षमताओं का सही प्रकार से उपयोग करने के लिए बनाए जाते हैं। उदाहरण: ऑपरेटिंग सिस्टम, लिंकर, लोडर आदि।

(ii) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर इस प्रकार के सॉफ्टवेयर्स उपयोगकर्ता के वास्तविक कार्य कराने के लिए बनाए जाते हैं। ये कार्य हर कम्पनी या उपयोगकर्ता के लिए अलग-अलग होते हैं, इसलिए उपयोगकर्ता की आवश्यकतानुसार इसके प्रोग्राम प्रोग्रामर द्वारा लिखे जाते हैं। उदाहरण: एमएस-वर्ड, एमएस-एक्सेल, टैली आदि।

(iii) यूटिलिटी सॉफ्टवेयर ये सॉफ्टवेयर्स कम्प्यूटर के कार्यों को सरल बनाने, उसे अशुद्धियों से दूर रखने तथा सिस्टम के विभिन्न सुरक्षा कार्यों के लिए बनाए जाते हैं। ये कम्प्यूटर के निर्माता द्वारा ही उपलब्ध कराए जाते हैं। उदाहरण: टेक्स्ट एडिटर, डिस्क क्लीनर्स आदि।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top