UP Board Class 12 Pedagogy MCQ Chapter 26 निर्देशन शैक्षिक तथा व्यावसायिक

UP Board Class 12 Pedagogy MCQ Chapter 26 निर्देशन शैक्षिक तथा व्यावसायिक Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters UP Board Class 12 Pedagogy MCQ Notes and select need one. UP Board Class 12 Pedagogy Multiple Choice Question Answers Download PDF. UP Board Study Material of Class 12 Pedagogy.

UP Board Class 12 Pedagogy MCQ Chapter 26 निर्देशन शैक्षिक तथा व्यावसायिक

Also, you can read the UPMSP book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) Book guidelines. These solutions are part of UP Board All Subject Solutions. Here we have given UP Board Class 12 Pedagogy Objective Type Solutons Hindi Medium, UP Board of Secondary Education Course Pedagogy MCQ Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 26

खण्ड ‘ख’ शिक्षा मनोविज्ञान
MCQ

निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव कीजिए-

1. “निर्देशन एक प्रक्रिया है, जो कि नवयुवकों को स्वयं अपने में, दूसरों से तथा परिस्थितियों से समायोजन करना सिखाती है।” यह परिभाषा किसने दी है?

(क) हसबैण्ड ने।

(ख) मौरिस ने।

(ग) स्किनर ने।

(घ) जोन्स ने।

उत्तर: (ग) स्किनर ने।

2. “निर्देशन प्रदर्शन नहीं है।” यह कथन किसका है?

(क) क्रो एवं क्रो का।

(ख) जोन्स का।

(ग) वैफनर का।

(घ) वुड का।

उत्तर: (क) क्रो एवं क्रो को।

3. “शैक्षिक निर्देशन व्यक्तिगत छात्रों की योग्यताओं, पृष्ठभूमि और आवश्यकताओं का पता लगाने की विधि प्रदान करता है।” यह परिभाषा किसने दी है?

(क) रूथ तथा स्ट्रेन्ज ने।

(ख) क्रो एवं क्रो ने।

(ग) हैमरिन व एरिक्सन ने।

(घ) बोरिंग व अन्य ने।

उत्तर: (ग) हैमरिन व एरिक्सन ने।

4. “व्यावसायिक निर्देशन व्यक्तियों को व्यवसायों में समायोजित होने में सहायता प्रदान करता है।” यह कथन किसका है?

(क) विलियम जोन्स को।

(ख) सुपर का।

(ग) हैडफील्ड का।

(घ) शेफर का।

उत्तर: (ख) सुपर का।

5. निर्देशन का प्रमुख उद्देश्य है-

(क) छात्र का शारीरिक विकास।

(ख) छात्र का मानसिक विकास।

(ग) छात्र का सर्वांगीण विकास।

(घ) छात्र को संवेगात्मक विकास।

उत्तर: (ग) छात्र का सर्वांगीण विकास।

6. शैक्षिक निर्देशन प्रदान करने में सहायक होता है-

(क) व्यक्तित्व परीक्षण।

(ख) बौद्धिक परीक्षण।

(ग) अभिरुचि परीक्षण।

(घ) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर: (ख) बौद्धिक परीक्षण।

7. बालकों को विद्यालय की सामान्य समस्याओं के समाधान के लिए दिया जाने वाला निर्देशन कहलाता है-

(क) व्यक्तिगत निर्देशन।

(ख) शैक्षिक निर्देशन।

(ग) व्यावसायिक निर्देशन।

(घ) आवश्यक निर्देशन।

उत्तर: (ख) शैक्षिक निर्देशन।

8. व्यावसायिक निर्देशन का प्रमुख उद्देश्य है-

(क) शारीरिक विकास।

(ख) मानसिक विकास।

(ग) सामाजिक विकास।

(घ) व्यावसायिक समस्याओं का समाधान।

उत्तर: (घ) व्यावसायिक समस्याओं का समाधान।

9. किसी व्यक्ति को किसी समस्या के समाधान के लिए किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दी गई सहायता को क्या कहते हैं?

(क) समस्या समाधान।

(ख) साधारण सहायता।

(ग) निर्देशन।

(घ) अनावश्यक सहायता।

उत्तर: (ग) निर्देशन।

10. निर्देशन वह निजी सहायता है, जो जीवन के लक्ष्यों को विकसित करने में, समायोजन करने में और लक्ष्यों की प्राप्ति में उनके सामने आने वाली समस्याओं को सुलझाने में एक व्यक्ति द्वारा अन्य व्यक्ति को दी जाती है।” यह कथन किसका है?

(क) आर्थर जोन्स।

(ख) बी० मोरिस।

(ग) हसबैण्ड।

(घ) डॉ० भाटिया।

उत्तर: (क) आर्थर जोन्स।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top