UP Board Class 12 Computer Chapter 6 HTML बेसिक Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters UP Board Class 12 Computer Chapter 6 HTML बेसिक Notes and select need one. UP Board Class 12 Computer Chapter 6 HTML बेसिक Question Answers Download PDF. UP Board Study Material of Class 12 Computer.
UP Board Class 12 Computer Chapter 6 HTML बेसिक
Also, you can read the UPMSP book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) Book guidelines. These solutions are part of UP Board All Subject Solutions. Here we have given UP Board Solutions For Class 12 Computer in Hindi, UP Board of Secondary Education Course Computer Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
HTML बेसिक
Chapter: 6
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंकः)
1. HTML डॉक्यूमेण्ट को सेव करने के लिए किस एक्सटेन्शन का प्रयोग होता है?
उत्तर: HTML डॉक्यूमेण्ट को सेव करने के लिए .htm या .html एक्सटेन्शन का प्रयोग किया जाता है।
2. टैग का कार्य बताइए।
उत्तर: टैग का प्रयोग HTML वेब पेज बनाने में किया जाता है।
3. <TITLE> टैग को समझाइए।
उत्तर: किसी डॉक्यूमेण्ट को टाइटल देने के लिए <TITLE> टैग का प्रयोग किया जाता है। इसे <HEAD> तथा </HEAD> टैग्स के अन्तर्गत लिखा जाता है। उदाहरण: <HEAD> <TITLE> WELCOME PAGE </TITLE> <HEAD>.
4. <BR> टैग का प्रयोग किसलिए किया जाता है?
उत्तर: किसी पैराग्राफ या लाइन को ब्रेक करने के लिए <BR> टैग का प्रयोग किया जाता है। यह टेक्स्ट को अगली लाइन पर दर्शाता है।
5. <BASEFONT> टैग में size एट्रिब्यूट का क्या उपयोग होता है?
उत्तर: डॉक्यूमेण्ट में किसी टेक्स्ट का साइज बदलने के लिए <BASEFONT> टैग में size को एक नम्बर देकर दर्शाया जाता है। उदाहरण: <BASEFONT size=2>
लघु उत्तरीय प्रश्न I (2 अंक)
1. HTML क्या है? किसी वेब पेज के निर्माण में यह कैसे सहायक है?
अथवा
HTML पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
अथवा
एच टी एम एल को समझाइए।
उत्तर: HTML का पूर्ण रूप हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज है। इसे टिम बर्नर्स ली ने सन् 1990 के दशक के प्रारम्भ में स्विट्जरलैण्ड में वेब पेज को बनाने के लिए विकसित किया था।
यह एक इण्डीपेण्डेण्ट लैंग्वेज हैं। इसमें टैग के प्रयोग द्वारा कोडिंग की जाती है। HTML डॉक्यूमेण्ट को सेव करने के लिए .htm या .html एक्सटेंशन का प्रयोग किया जाता है।
2. वेब पेज का अर्थ समझाइए।
अथवा
वेब पेज का वर्णन कीजिए।
उत्तर: ऐसा पेज जिस पर वेब सिस्टम की समस्त जानकारी उपलब्ध हो, उसे वेब पेज कहते हैं। एक वेब पेज पर किसी सर्वर का डाटा स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया जाता है। एक वेब पेज पर टेक्स्ट, चित्र, वीडियो, ग्राफिक्स अथवा हाइपरलिंक होते हैं।
वेब पेजों को निम्न श्रेणियों में विभक्त किया जाता है-
(i) होम पेज।
(ii) मेन टॉपिक पेज।
(iii) अन्य पेज।
3. वेबसाइट पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
अथवा
वेबसाइट को समझाइए।
उत्तर: एक वेबसाइट विभिन्न वेब पेजों के संयोजन से बनती है। किसी भी वेबसाइट का पहला पेज होम पेज कहलाता है, जो अन्य पेजों को भी लिंक करता है।
वेबसाइट मुख्यतः निम्न प्रकार की होती है-
(i) पर्सनल वेबसाइट।
(ii) कमर्शियल वेबसाइट।
(iii) ऑर्गेनाइजेशन वेबसाइट।
कुछ प्रमुख वेबसाइट के नाम इस प्रकार हैं-
(i) www.amazon.com.
(ii) www.microsoft.com.
4. वेब पेज निर्माण के विभिन्न तरीके लिखिए।
अथवा
वेब पेज बनाने के पदों को समझाइए।
उत्तर: ऐसा डॉक्यूमेण्ट जिस पर वेब सिस्टम की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो, उसे वेब पेज कहते हैं। वेब पेज को दो तरीकों से बनाया जा सकता है-
(i) स्टैटिक पेज (Static page): किसी पेज के कण्टेण्ट को स्टैटिक रूप से दर्शाने के लिए स्टैटिक पेज का प्रयोग किया जाता है।
(ii) डायनैमिक पेज (Dynamic page): किसी पेज की वैल्यू या कण्टेण्ट को परिवर्तित करने के लिए डायनेमिक पेज का प्रयोग किया जाता है।
5. होम पेज का अर्थ बताइए।
अथवा
होम पेज को समझाइए।
उत्तर: किसी वेबसाइट का पहला पेज होम पेज कहलाता है। यह विभिन्न लिंक को सम्मिलित करता है तथा अन्य पेजों तक जाने की अनुमति देता है। होम पेज यह दर्शाता है कि वेबसाइट किस प्रकार की है, किसी वेबसाइट की जानकारी उसके होम पेज से ही मिलती है। इसमें टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, लिंक आदि सम्मिलित होते हैं।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

