UP Board Class 12 Computer Chapter 14 क्लासेज एवं ऑब्जेक्ट्स Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters UP Board Class 12 Computer Chapter 14 क्लासेज एवं ऑब्जेक्ट्स Notes and select need one. UP Board Class 12 Computer Chapter 14 क्लासेज एवं ऑब्जेक्ट्स Question Answers Download PDF. UP Board Study Material of Class 12 Computer.
UP Board Class 12 Computer Chapter 14 क्लासेज एवं ऑब्जेक्ट्स
Also, you can read the UPMSP book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) Book guidelines. These solutions are part of UP Board All Subject Solutions. Here we have given UP Board Solutions For Class 12 Computer in Hindi, UP Board of Secondary Education Course Computer Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
क्लासेज एवं ऑब्जेक्ट्स
Chapter: 14
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंकः)
1. क्लास का अर्थ समझाइट।
उत्तर: क्लास एक ऐसा डाटा तत्त्व है, जिसमें प्रोग्राम के सभी डाटा सदस्यों व फंक्शनों को एक संरचना में व्यवस्थित किया जाता है।
2. क्लास के सदस्य कौन होते हैं?
उत्तर: क्लास में प्रयुक्त डाटा आइटम तथा फंक्शन क्लास के सदस्य होते हैं।
3. स्कोप रिजोल्यूशन ऑपरेटर की व्याख्या केवल एक वाक्य में कीजिए।
उत्तर: फंक्शन को क्लास के बाहर परिभाषित करने के लिए :: चिह्न का प्रयोग किया जाता है, जिसे स्कोप रिजोल्यूशन ऑपरेटर कहते हैं।
4. क्लास में प्रयुक्त protected वई क्या है?
उत्तर: protected एक एक्सेस स्पेसीफायर है, जो प्रोग्राम में किसी क्लास के अन्दर प्रयोग किया जाता है।
5. ऑब्जेक्ट क्या होते हैं?
उत्तर: किसी वस्तु, स्थान, व्यक्ति अथवा अन्य इकाई या कार्य को ऑब्जेक्ट कहा जाता है।
6. ऑब्जेक्ट को कैसे पहचाना जाता है?
उत्तर: ऑब्जेक्ट को ऑब्जेक्ट के नाम से पहचाना जाता है।
7. फ्रेण्ड फंक्शन की व्याख्या केवल एक वाक्य में कीजिए।
उत्तर: फ्रेण्ड फंक्शन का प्रयोग friend की-वर्ड के साथ किया जाता है। ये क्लास के मेम्बर फंक्शन नहीं होते, परन्तु उस क्लास के private और protected मेम्बर को एक्सेस कर सकता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न। (2 अंक)
1. क्लास से क्या तात्पर्य है? किसी क्लास को किस प्रकार से डिक्लेयर किया जा सकता है? समझाइए।
उत्तर: क्लास एक ऐसा डाटा तत्त्व है, जिसमें प्रोग्राम के सभी डाटा सदस्यों व फंक्शनों को एक संरचना में व्यवस्थित किया जाता है। C++ भाषा में, क्लास को class की-वर्ड द्वारा परिभाषित किया जाता है।
क्लास को डिक्लेयर करना क्लास को डिक्लेयर करते समय, क्लास के सभी डाटा सदस्य व फंक्शन को क्लास के अन्दर ही व्यवस्थित किया जाता है।
प्रारूप:
class class_name{private:Variable declarations;Function declarations;public:Variable declarations;Function declarations;};
2. क्लासेज तथा ऑब्जेक्ट के सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।
अथवा
क्लासेज तथा ऑब्जेक्ट का वर्णन कीजिए।
उत्तर: क्लास: क्लास एक ऐसा तत्त्व है, जिसमें प्रोग्राम के सभी डाटा सदस्यों व फंक्शनों को एक संरचना में व्यवस्थित किया जाता है। वस्तुओं को उनके समान व्यवहार और सम्भव स्थितियों के अनुसार समूहों में बाँटा जाता है, ऐसे प्रत्येक समूह को क्लास कहा जाता है।
ऑब्जेक्ट: किसी वस्तु, स्थान, व्यक्ति अथवा अन्य इकाई या कार्य को ऑब्जेक्ट कहा जाता है। कोई ऑब्जेक्ट किसी क्लास का एक बिन्दु या तत्त्व होता है, जो उस क्लास के नाम से बनाया जा सकता है।
3. किसी ऑब्जेक्ट को कैसे बनाया जाता है? समझाइए।
उत्तर: कोई ऑब्जेक्ट किसी क्लास का एक बिन्दु या तत्त्व होता है, जो उस क्लास के नाम से बनाया जा सकता है।
ऑब्जेक्ट बनाने का प्रारूप इस प्रकार है–
class_name object_name; यहाँ, class_name उस क्लासे का नाम है, जिसका ऑब्जेक्ट बनाना है। और object_name उस ऑब्जेक्ट का नाम है, जिसे परिभाषित करना है।
उदाहरण:
student S; यहाँ, क्लास Student का एक ऑब्जेक्ट S है।
लघु उत्तरीय प्रश्न।। (3 अंक)
1. सदस्य या मेम्बर फंक्शन को कितने प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर: सदस्य या मेम्बर फंक्शन को दो प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है, जो निम्न प्रकार हैं-
(i) क्लास की बॉडी के अन्दर: यदि कोई सदस्य फंक्शन बहुत छोटा होता है, तो उसे क्लास की बॉडी में ही परिभाषित कर दिया जाता है ऐसे सदस्यों को इनलाइन माना जाता है।
उदाहरण:
class student{private:char name [20];
public:void enter (){gets (name);}void show (){puts (name);}};
(ii) क्लास की बॉडी के बाहर: यदि फंक्शन बड़े होते हैं, तो क्लास के बाहर ही परिभाषित किए जाने चाहिए, जिसे :: चिह्न का प्रयोग करके परिभाषित किया जाता है। इस चिह्न को स्कोप रिजोल्यूशन ऑपरेटर (Scope resolution operator) कहा जाता हैं।
उदाहरण:
class student{private:chiar name [20];public:void enter ();void show ();};void Student :: enter (){gets(name);}void Student :: show (){puts (name);}.
2. पब्लिक सदस्य, प्राइवेट सदस्य व प्रोटेक्टेड सदस्य में भेद कीजिए।
अथवा
डाटा हाइडिंग क्या है? क्लास के माध्यम से इसे कैसे प्राप्त किया जाता है? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर: वैरिएबल और फंक्शन की घोषणा private की-वर्ड के द्वारा करने पर इसकी उपलब्धता फंक्शन के बाहर नहीं रहती है अर्थात् इनका प्रयोग उसी फंक्शन में किया जा सकता है, जिस फंक्शन में इन्हें घोषित किया गया है। क्लास की घोषणा का यह गुण डाटा हाइडिंग कहलाता है।
C++ में प्रयुक्त private, public तथा protected सदस्यों को एक्सेस स्पेसीफायर कहा जाता है, जो डाटा हाइडिंग में भी प्रयुक्त होते हैं।
इनका विवरण निम्न है–
(i) Private: किसी भी क्लास के private भाग में परिभाषित डाटा आइटम व फंक्शन केवल उसी क्लास के सदस्य फंक्शन द्वारा एक्सेस किए जा सकते हैं।
(ii) Protected: किसी भी क्लास के protected भाग में परिभाषित डाटा आइटम व फंक्शन उस क्लास के सदस्य फंक्शन तथा डिराइब्ड क्लास के सदस्य फंक्शन द्वारा एक्सेस किए जा सकते हैं।
(iii) Public: किसी क्लास के public भाग में परिभाषित डाटा आइटम व फंक्शन प्रोग्राम में किसी के भी द्वारा एक्सेस किए जा सकते हैं।
उदाहरण:
class Employee{private:char name;public:int emp-id;void input ();protected:float salary;void output ();};

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

