UP Board Class 12 Computer Chapter 12 फंक्शन्स एण्ड फंक्शन्स ओवरलोडिंग Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters UP Board Class 12 Computer Chapter 12 फंक्शन्स एण्ड फंक्शन्स ओवरलोडिंग Notes and select need one. UP Board Class 12 Computer Chapter 12 फंक्शन्स एण्ड फंक्शन्स ओवरलोडिंग Question Answers Download PDF. UP Board Study Material of Class 12 Computer.
UP Board Class 12 Computer Chapter 12 फंक्शन्स एण्ड फंक्शन्स ओवरलोडिंग
Also, you can read the UPMSP book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) Book guidelines. These solutions are part of UP Board All Subject Solutions. Here we have given UP Board Solutions For Class 12 Computer in Hindi, UP Board of Secondary Education Course Computer Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
फंक्शन्स एण्ड फंक्शन्स ओवरलोडिंग
Chapter: 12
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंकः)
1. फंक्शन शब्द को समझाइए।
उत्तर: प्रोग्राम को छोटे-छोटे भागों में विभाजित करना, जो किसी विशेष ऑपरेशन या कार्य उद्देश्य को पूरा कर सके, फंक्शन कहलाता है।
2. फंक्शन के क्या उपयोग है?
उत्तर: फंक्शन का उपयोग गणितीय गणनाएँ करने के लिए किया जाता है।
3. tan(x) फंक्शन का प्रयोग लिखिए।
उत्तर: tan(x) फंक्शन किसी कोण x की टेण्जेण्ट ज्ञात करने के लिए प्रयोग होता है।
4. फंक्शन को डिक्लेयर करने का प्रारूप लिखिए।
उत्तर: return_type function_name(parameter_list);
5. किसी फंक्शन को कॉल कैसे किया जाता है?
उत्तर: किसी फंक्शन को किसी प्रोग्राम में उसका नाम देकर, उसके साथ वास्तविक पैरामीटर को लगाकर एक कोष्ठक के अन्दर रखकर तथा सेमीकॉलन लगाकर कॉल किया जाता है।
6. लोकल वैरिएबल किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ वैरिएबल एक फंक्शन या ब्लॉक में प्रयोग किए जाते हैं, लोकल वैरिएबल कहलाते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न I (2 अंक)
1. फंक्शन के लाभ लिखिए।
उत्तर: फंक्शन के निम्नलिखित लाभ हैं-
(i) फंक्शन किसी भी प्रोग्राम को छोटा बना देता है, जिससे प्रोग्राम समझने में आसानी होती है।
(ii) फंक्शन की सहायता से एक कोड को पुनः नहीं लिखना पड़ता है, यूजर अपनी आवश्यकतानुसार फंक्शन प्रोग्राम में कहीं भी प्रयोग कर सकता है।
(iii) फंक्शन के प्रयोग से प्रोग्राम में त्रुटि खोजना बहुत आसान हो जाता है।
2. उदाहरण देकर फॉर्मल (Formal) व एक्चुअल (Actual) पैरामीटर्स को समझाइए।
उत्तर: फॉर्मल पैरामीटर जो पैरामीटर फंक्शन को परिभाषित करने में प्रयोग होते हैं, फॉर्मल पैरामीटर कहलाते हैं।
एक्चुअल पैरामीटर जो पैरामीटर फंक्शन कॉल करने में प्रयोग किए जाते हैं, एक्चुअल पैरामीटर कहलाते हैं।
उदाहरण: int square (int);int main( ){int v, s = 5;:square (S);:int square (int a){return a*a;}(S); एक्चुअल पैरामीटर(int a)फॉर्मल पैरामीटर।
3. C++ फंक्शन के केवल उस प्रोग्राम खण्ड को लिखें, जो 100 से 1 तक की गिनती ‘for’ लूप का प्रयोग करके प्रिण्ट करें।
उत्तर: Reverse ( ){cout<<“The Reverse number”<<end1;
for (int i = 100; i> = 1; i–){cout<<i;}}.
4. C++ फंक्शन के केवल उस प्रोग्राम खण्ड को लिखें, जिसका नाम औसत है और जो प्रथम 20 अंकों का योग व औसत ‘do-while’ लूप का प्रयोग करके निकालिए।
उत्तर: Average ( )int sum=0, i=1, avg;do{sum=sum+i;i++;}while (i<=20) ;cout<<“The sum is”<<sum<<end1;avg = sum/20;cout<<“The average is” <<avg;}.
लघु उत्तरीय प्रश्न II (3 अंक)
1. streat ( ) व strepy ( ) फंक्शनों को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर: strcat ( ) यह फंक्शन दो स्ट्रिगों को जोड़ने के लिए प्रयोग किया जाता है। strcpy ( ) इस फंक्शन का प्रयोग एक स्ट्रिग को दूसरी स्ट्रिग में कॉपी करने के लिए किया जाता है।
उदाहरण:
#include<iostream.h>
#include<string.h>
#include<conio.h>
void main( ){char str1 [10] = “Hello”;char str2[10]= “World”;
char str3[10];strcpy (str3, str1); //copies strl into str3cout<<“strcpy(str3, str1):”<<str3< <end1;strcat (str1, str2);
//concatenation str1 and str2 into str1cout<<“strcat(stri, str2):”<<str1<<end1;getch ( );}
आउटपुट:
strepy(str3, str1): Hello
streat(str1, str2): HelloWorld.
2. रिकर्सिव फंक्शन को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर: जब कोई फंक्शन अपनी परिभाषा में स्वयं को ही कॉल करता है, तो ऐसी स्थिति को रिकर्सन कहा जाता है और ऐसे फंक्शन को रिकर्सिव फंक्शन कहा जाता है।
उदाहरण:
#include<iostream.h>
int fibonacci(int i){if (i = 0){return 0;}if(i=1){return 1;}return fibonacci (i-1) + fibonacci (i-2);}void main( )int i; for ( i = 0; i <10;i++){cout<<“\n”<<fibonacci(i);}}.
आउटपुट:
| 0 |
| 1 |
| 1 |
| 2 |
| 3 |
| 5 |
| 8 |
| 13 |
| 21 |
| 34 |
3. हैडर फाइल का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर: C++ में, फाइल स्टैण्डर्ड फंक्शन्स को संग्रहीत करती है, जिसे यूजर अपने प्रोग्राम में प्रयोग कर सकता है, हैडर फाइल कहलाती है। प्रत्येक हैडर फाइल के पास एक्सटेन्शन (Extension) नाम’.h होता है।
कुछ प्रमुख हैडर फाइलें इस प्रकार हैं-
(i) studio.h यह हैडर फाइल इनपुट/आउटपुट फंक्शन्स का समूह होती है; जैसे- gets( ), puts( ) आदि।
(ii) ctype.h यह हैडर फाइल उन फंक्शन्स को संग्रहीत करती है, जो कैरेक्टर को बदलने और जाँचने के लिए प्रयोग किए जाते हैं; जैसे isalnum( ), tolower( ) आदि।
(iii) string.h यह हैडर फाइले एक से अधिक स्ट्रिग मैनिपुलेशन फंक्शन्स को संग्रहीत करती है; जैसे stremp( ), strlen( ) आदि।
(iv) math.h इस हैडर फाइल के पास एक से अधिक फंक्शन्स का समूह होता है, जो अर्थमैटिक गणनाएँ करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं; जैसे sin( ), fabs( ) आदि।
(v) stdlib.h यह हैडर फाइल सामान्यतः प्रयोग होने वाले फंक्शन्स को डिक्लेयर करती है; जैसे कन्वर्सन, सर्च/सॉर्ट आदि।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

