UP Board Class 12 Computer Chapter 11 ऐरेज

UP Board Class 12 Computer Chapter 11 ऐरेज Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters UP Board Class 12 Computer Chapter 11 ऐरेज Notes and select need one. UP Board Class 12 Computer Chapter 11 ऐरेज Question Answers Download PDF. UP Board Study Material of Class 12 Computer.

UP Board Class 12 Computer Chapter 11 ऐरेज

Also, you can read the UPMSP book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) Book guidelines. These solutions are part of UP Board All Subject Solutions. Here we have given UP Board Solutions For Class 12 Computer in Hindi, UP Board of Secondary Education Course Computer Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 11

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंकः)

1. ऐरे को परिभाषित कीजिए।

अथवा

ऐरे को केवल एक वाक्य में व्यक्त कीजिए।

उत्तर: एक प्रकार के डाटा के समूह को एक साथ प्रदर्शित करने के लिए जिस तकनीक का प्रयोग किया जाता है, उसे ऐरे कहते हैं।

2. एकविमीय ऐरे को घोषित करने का प्रारूप लिखिए।

उत्तर: Largest data_type array_name [size];

3. ऐरे कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर: ऐरे दो प्रकार के होते हैं-

(i) एकविमीय ऐरे।

(ii) द्विविमीय ऐरे।

4. एकविमीय ऐरे से डाटा कितने प्रकार से पढ़ सकते हैं?

उत्तर: एकविमीय ऐरे से डाटा को दो प्रकार से पढ़ सकते हैं-

(i) लूप का प्रयोग करके।

(ii) बिना लूप के।

5. द्विविमीय ऐरे में प्रारम्भिक मान कैसे दे सकते हैं?

उत्तर: द्विविमीय ऐरे में प्रारम्भिक मान देने का प्रारूप data_type array_name [rows] [columns] = {value1, value2, …, valueN};

6. स्ट्रिग को घोषित करने का प्रारूप क्या होता है?

उत्तर: char string_name [size];

लघु उत्तरीय प्रश्न I (2 अंक)

1. ऐरे की उदाहरण सहित संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।

उत्तर: एक प्रकार के डाटा के समूह को एक साथ प्रदर्शित करने के लिए जिस तकनीक या वैरिएबल का प्रयोग किया जाता है, उसे ऐरे (Array) या सबस्क्रिप्टेड वैरिएबल (Subscripted variable) कहते हैं। ऐसा ऐरे, जिसमें ऐरे एलीमेण्ट की संख्या को व्यक्त करने के लिए केवल एक ही सबस्क्रिप्ट का प्रयोग किया जाता है, एकविमीय ऐरे कहलाता है।

एकविमीय ऐरे को घोषित करना:

अन्य वैरिएबल की तरह, ऐरे को भी प्रोग्राम में प्रयोग करने से पहले घोषित करना होता है।

प्रारूप:

data type array_name [size];

उदाहरण:

int age [100];

float salary [15];

द्विविमीय ऐरे में, डाटा सारणी के रूप में संग्रहीत किया जाता है, जिसमें पंक्तियों (Rows) तथा स्तम्भों (Columns) का संयोजन (Combination) होता है। द्विविमीय ऐरे को मैट्रिक्स (Matrix) के नाम से भी जाना जाता है।

द्विविमीय ऐरे को घोषित करना:

प्रारूप:

data_type array_name [rows][columns);

उदाहरण:

int x [3] [4];

float matrix [20] [25];

पहली स्टेटमेण्ट में से 3 व कॉलम 4 है, इसलिए ऐरे का साइज (3 × 4 =) 12 होगा।

2. ऐरे को कैसे घोषित किया जाता है?

उत्तर: ऐरे को घोषित करने के लिए सबसे पहले ऐरे का डाटा टाइप बताना होता है। कि वह int, chart, float आदि में से किस टाइप का है। फिर ऐरे का नाम और उसके साथ पैरेनथेसिस ([ ]) में ऐरे की संख्या लिखनी होती है। प्रारूप data_type array_name [size]।

3. एकविमीय ऐरे का प्रारम्भिक मान रखना आवश्यक क्यों होता है?

उत्तर: ऐरे को घोषित करने के बाद उसका प्रारम्भिक मान रखना आवश्यक होता है अन्यथा उसमें निरर्थक मान (Garbage value) भर जाता है, इसलिए ऐरे को कम्पाइल करते समय ही उसका प्रारम्भिक मान दे सकते हैं, जिससे उसमें निरर्थक मान न आए। प्रारम्भिक मान देते समय, यदि सूची के मानों की संख्या ऐरे के साइज से कम है तो केवल उतने ही तत्त्वों (Elements) को प्रारम्भिक मान दिया जाएगा और शेष का मान शून्य रख दिया जाएगा।

4. एकविमीय ऐरे में लूप की सहायता से डाटा इनपुट कीजिए।

उत्तर: एकविमीय ऐरे में लूप की सहायता से डाटा इनपुट निम्न उदाहरण द्वारा समझा जा सकता है।

void main( ){int rollno [5];for (int i = 0; 1 < 5; i++){cout<<“Enter the Roll No.” <<end1; cin>>rollno[i];}}

5. स्ट्रिग से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: चिह्न (” “) (Quotation marks) के अन्तर्गत लिखा गया कोई भी संख्यात्मक, शाब्दिक तथा विशेष चिह्न स्ट्रिग कहलाता है। C++ में, वर्गों की संख्या या स्ट्रिग को वर्गों का ऐरे माना जाता है, जिसे एक अलग डाटा टाइप का नाम न देकर char ऐरे ही कहा जाता है। स्ट्रिग के अन्त में नल कैरेक्टर (NO) लगा होता है, जो स्ट्रिग की समाप्ति को प्रदर्शित करता है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top