NCERT Class 12 Geography Chapter 15 विश्व जनसंख्या: वितरण, घनत्व और वृद्धि Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 12 Geography Chapter 15 विश्व जनसंख्या: वितरण, घनत्व और वृद्धि and select need one. NCERT Class 12 Geography Chapter 15 विश्व जनसंख्या: वितरण, घनत्व और वृद्धि Question Answers Download PDF. NCERT Class 12 Geography Manav Bhugol ke Mool Sidhant Texbook Solutions in Hindi.
NCERT Class 12 Geography Chapter 15 विश्व जनसंख्या: वितरण, घनत्व और वृद्धि
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 12 Geography Manav Bhugol ke Mool Sidhant Textual Solutions in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 12 Geography Manav Bhugol ke Mool Sidhant Notes, CBSE Class 12 Geography Manav Bhugol ke Mool Sidhant in Hindi Medium Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.
विश्व जनसंख्या: वितरण, घनत्व और वृद्धि
Chapter: 15
मानव भूगोल के मूल सिद्धांत
अभ्यास
1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(i) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है?
(क) अफ्रीका।
(ख) एशिया।
(ग) दक्षिण अमेरिका।
(घ) उत्तर अमेरिका।
उत्तर: (क) अफ्रीका।
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?
(क) अटाकामा।
(ख) भूमध्यरेखीय प्रदेश।
(ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया।
(घ) ध्रुवीय प्रदेश।
उत्तर: (ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया।
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है?
(क) जलाभाव।
(ख) बेरोज़गारी।
(ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ।
(घ) महामारियाँ।
उत्तर: (ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ।
(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य सही नहीं है?
(क) विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुणा से अधिक बढ़ी है।
(ख) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे।
(ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है।
उत्तर: (ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारक-
(i) जल की उपलब्धता: जल जीवन का सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण कारक है। इसलिए लोग उन क्षेत्रों में रहने को महतवपूर्ण देते हैं जहाँ जल अथवा पानी आसानी से मिल जाता हो।
(ii) भू-आकृति: लोग समतल मैदानों पर कृषि, उद्योग और आवास हेतु उपयुक्त होते हैं, इसलिए इन स्थानों में जनसंख्या सघन होति है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रो में भू-भाग कठिन होने के कारण जनसंख्या विरल पाई जाती है।
(iii) जलवायु: मानव बसाव के लिए अति ऊष्ण अथवा ठंडे मरुस्थलों की विषम जलवायु असुविधाजनक होती है। ओर सुखद जलवायु वाले क्षेत्र जिनमें अधिक मौसमी जनसंख्या पाई जाती है। जैसे भूमध्य सागरीय क्षेत्र, सघन बसे होते हैं।
(ii) विश्व में उच्च जनसंख्या घनत्व वाले अनेक क्षेत्र हैं। ऐसा क्यों होता है?
उत्तर: विश्व में कुछ क्षेत्रों में उच्च जनसंख्या घनत्व होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
1. उपजाऊ भूमि: गंगा-ब्रह्मपुत्र घाटी, नील नदी घाटी जैसे क्षेत्रों में मिट्टी अत्यंत उपजाऊ होती है, जिससे कृषि की अच्छी सुविधा मिलती है। यह लोगों को वहाँ बसने के लिए आकर्षित करता है।
2. जल की उपलब्धता: जहाँ जल की पर्याप्त उपलब्धता होती है (नदियों, झीलों के निकट), वहाँ जनसंख्या घनत्व अधिक होता है क्योंकि जल जीवन और कृषि दोनों के लिए आवश्यक है।
3. जलवायु: समशीतोष्ण या अनुकूल जलवायु वाले क्षेत्रों में जीवन यापन आसान होता है, इसलिए ऐसे स्थानों पर अधिक लोग बसते हैं।
4. उद्योग और रोजगार: शहरों में उद्योगों की अधिकता के कारण रोजगार के अवसर मिलते हैं, जिससे लोग वहाँ आकर बसते हैं। जैसे– टोक्यो, मुंबई, शंघाई।
5. सुविधाएं और अवसंरचना: जहाँ स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन आदि की बेहतर सुविधाएं होती हैं, वहाँ लोग अधिक संख्या में निवास करना पसंद करते हैं।
6. ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व: कुछ स्थानों का ऐतिहासिक या सांस्कृतिक महत्व होने के कारण भी वे जनसंख्या घनत्व में अग्रणी होते हैं।
(iii) जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक कौन-से है?
उत्तर: जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक निम्नलिखित हैं-
1. जन्मदर: एक वर्ष में प्रति 1000 जनसंख्या पर जन्म लेने वालों की संख्या।
2. मृत्युदर: यह एक विशेष जनसंख्या में होने वाली मौतों की संख्या का माप है, जो वर्ष प्रति 1000 जनसंख्या पर मरने वालों की संख्या है।
3. प्रवासन: जब लोग एक स्थान से दूसरे स्थान में स्थायी रूप से बसने के इरादे से एक स्थान से दूसरे स्थान पर लोगों की आवाजाही है। जिससे किसी क्षेत्र की जनसंख्या में परिवर्तन होता है।
3. अंतर स्पष्ट कीजिए:
(i) जन्म दर और मृत्यु दर।
उत्तर: जन्म दर और मृत्यु दर में अंतर-
जन्म दर | मृत्यु दर |
यह एक विशेष क्षेत्र में प्रति 1000 जनसंख्या पर एक विशेष वर्ष में जीवित जन्मों की संख्या के रूप में व्यक्त किया जाता है। यह किसी क्षेत्र में जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण है। | मृत्यु दर जनसंख्या परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाती है। यह किसी क्षेत्र विशेष में प्रति 1000 जनसंख्या पर एक वर्ष में होने वाली मौतों की संख्या के संदर्भ में व्यक्त किया जाता है। |
यह जनसंख्या वृद्धि को बढ़ाता है। | यह जनसंख्या वृद्धि को घटाता है। |
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, सामाजिक मान्यताएं, शिक्षा का स्तर। | बीमारी, कुपोषण, दुर्घटनाएं, वृद्धावस्था। |
(ii) प्रवास के प्रतिकर्ष कारक और अपकर्ष कारक।
उत्तर: प्रवास के प्रतिकर्ष कारक और अपकर्ष कारक में अंतर-
प्रवास के प्रतिकर्ष कारक | प्रवास के अपकर्ष कारक |
प्रवास के प्रतिकर्ष कारक उद् गम स्थान को कम आकर्षक बनाते हैं। | प्रवास के अपकर्ष कारक उद् गम स्थान की तुलना में गंतव्य स्थान को ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। |
मूल स्थान से बाहर जाने की प्रेरणा देते हैं। | नए स्थान पर जाने की प्रेरणा देते हैं। |
उदाहरण- बेरोजगारी, खराब रहने की स्थिति, राजनीतिक उथल-पुथल, अप्रिय जलवायु, प्राकृतिक आपदाएँ, महामारी और सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन। | उदाहरण- बेहतर अवसर और रहन-सहन की अच्छी दशाएँ, शांति और स्थायित्व, जीवन और संपत्ति की सुरक्षा और सुखद जलवायु। |
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
(i) विश्व में जनसंख्या के वितरण और घनत्य को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।
उत्तर: विश्व में जनसंख्या के वितरण और घनत्य को प्रभावित करने वाले कारक-
1. भौतिक कारक: जलवायु, स्थलाकृति, मिट्टी की उपजाऊता, जल स्रोत और प्राकृतिक संसाधन जनसंख्या वितरण को प्रभावित करते हैं। समतल भूमि, उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल जलवायु वाले क्षेत्र जैसे- गंगा-ब्रह्मपुत्र मैदान, नील घाटी आदि में जनसंख्या घनत्व अधिक होता है, जबकि रेगिस्तान, पहाड़ी और बर्फीले क्षेत्रों में घनत्व कम होता है।
2. आर्थिक कारक: औद्योगीकरण, शहरीकरण, परिवहन सुविधा, व्यापार के अवसर और रोज़गार की उपलब्धता जनसंख्या को आकर्षित करती है। जैसे- टोक्यो, न्यूयॉर्क, मुंबई जैसे महानगरों में जनसंख्या घनत्व बहुत अधिक है।
3. सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक: कुछ स्थान धार्मिक अथवा सांस्कृतिक महत्त्व के कारण अधिक लोगों को आकर्षित करते हैं। ठीक इसी प्रकार लोग उन क्षेत्रों को छोड़ कर चले जाते हैं जहाँ सामाजिक और राजनीतिक अशांति होती है। कई बार सरकारें लोगों को विरल जनसंख्या वाले क्षेत्रों में बसने अथवा भीड़-भाड़ वाले स्थानों से चले जाने के लिए प्रोत्साहन देती हैं। जीन क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था ओर स्वास्थ्य सेवाएँ की बेहतर व्यवस्था होती है, वहा अधिक जनसंख्या पाया जाता है।
(ii) जनांकिकीय संक्रमण की तीन अवस्थाओं को विवेचना कीजिए।
उत्तर: जनांकिकीय संक्रमण की तीन अवस्था है-
प्रथम अवस्था: इसकी उच्च प्रजननशीलता और उच्च मर्त्यता होती है। क्योंकि लोग महामारियों और भोजन की अनिश्चित आपूर्ति से होने वाली मृत्युओं की क्षतिपूर्ति अधिक पुनरुत्पादन से करते हैं। जनसंख्या वृद्धि धीमी होती है। समाज खेती में निर्भर होते हैं। जहाँ बड़े परिवारों को परिसंपत्ति माना जाता है। जीवन-प्रत्याशा निम्न होति हैं, अधिकांश लोग अशिक्षित होते हैं और उनके प्रौद्योगिकी स्तर निम्न होते हैं।
द्वितीय अवस्था: द्वितीय अवस्था के प्रारंभ में प्रजननशीलता उँची बनी रहती है किन्तु यह समय के साथ कम हो जाती है। यह मृत्यु दर कम होने के साथ है। स्वच्छता और स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार से मृत्यु दर में गिरावट आती है। इस अंतर के कारण जनसंख्या का शुद्ध जोड़ अधिक है।
अंतिम अवस्था: अंतिम अवस्था में प्रजननशीलता और मर्त्यता दोनों अधिक घट जाती है। जनसंख्या या तो स्थिर हो जाती है या मंद गति से बढ़ती है। जनसंख्या नगरीय और शिक्षित हो जाती है तथा उसके पास तकनीकी ज्ञान होता है। ऐसी जनसंख्या विचारपूर्वक परिवार के आकार को नियंत्रित करती है।
मानचित्र कुशलता |
विश्व के रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए व उनके नाम लिखिएः
(i) यूरोप और एशिया के ऋणात्मक जनसंख्या वृद्धि दर वाले देश।
उत्तर:

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.