NCERT Class 12 Geography Chapter 1 जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

NCERT Class 12 Geography Chapter 1 जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 12 Geography Chapter 1 जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन and select need one. NCERT Class 12 Geography Chapter 1 जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन Question Answers Download PDF. NCERT Class 12 Geography Bharat Log Aur Arthavyabastha Texbook Solutions in Hindi.

NCERT Class 12 Geography Chapter 1 जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 12 Geography Bharat Log Aur Arthavyabastha Textual Solutions in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 12 Geography Bharat Log Aur Arthavyabastha Notes, CBSE Class 12 Geography Bharat Log Aur Arthavyabastha in Hindi Medium Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 1

भारत लोग और अर्थव्यवस्था
अभ्यास

1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए।

(i) सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या निम्नलिखित में से कौन सी है?

(क) 102.8 करोड़।

(ख) 318.2 करोड़।

(ग) 328.7 करोड़।

(घ) 121 करोड़।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: (क) 102.8 करोड़।

(ii) निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है?

(क) पश्चिम बंगाल।

(ख) केरल।

(ग) उत्तर प्रदेश।

(घ) बिहार।

उत्तर: (क) पश्चिम बंगाल।

(iii) सन् 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है?

(क) तमिलनाडु।

(ख) महाराष्ट्र।

(ग) केरल।

(घ) गोआ।

उत्तर: (क) तमिलनाडु।

(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक समूह भारत में विशालतम भाषाई समूह है?

(क) चीनी-तिब्बती।

(ख) भारतीय-आर्य।

(ग) आस्ट्रिक।

(घ) द्रविड़।

उत्तर: (ख) भारतीय-आर्य।

2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें।

(i) भारत के अत्यंत ऊष्ण एवं शुष्क तथा अत्यंत शीत व आर्द्र प्रदेशों में जनसंख्या का घनत्व निम्न है। इस कथन के दृष्टिकोण से जनसंख्या के वितरण में जलवायु की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: जनसंख्या के वितरण पर जलवायु जैसे तापमान, वर्षा, अति शीत व आर्द्रता गहरा प्रभाव डालते हैं। राजस्थान का थार क्षेत्र उष्णता व शुष्कता के कारण, जम्मू व कश्मीर का लेह-लद्दाख क्षेत्र अति शीत के कारण, मेघालय व सुन्दरवन क्षेत्र अति आर्द्रता के कारण कम घने बसे हैं।

(ii) भारत के किन राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसंख्या है? इतनी विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए उत्तरदायी एक कारण को लिखिए।

उत्तर: भारत की 68.84% जनसंख्या लगभग 6,35,588 गांवों में रहती है। हिमाचल प्रदेश की 89.96%, बिहार की 88.70%, असम की 85.92% तथा उड़ीसा की 83.32% जनसंख्या गांवों में निवास करती है। इन क्षेत्रों में रोजगार के लिए कृषि पर निर्भरता तथा प्राथमिक क्रियाओं में संलग्नता के कारण निर्धनता इसके मुख्य उत्तरदायी कारक हैं।

(iii) भारत के कुछ राज्यों में अन्य राज्यों की अपेक्षा श्रम सहभागिता ऊँची क्यों है?

उत्तर: भारत के संदर्भ में यह कहना उचित है कि जिन क्षेत्रों में आर्थिक विकास का स्तर निम्न होता है, वहाँ श्रम की सहभागिता दर अपेक्षाकृत अधिक होती है, क्योंकि निर्वाह अथवा अर्ध-निर्वाह आधारित आर्थिक गतिविधियों के संचालन हेतु अधिक श्रमशक्ति की आवश्यकता होती है। जैसे हिमाचल प्रदेश और नागालैंड जैसे राज्यों में कृषकों की संख्या बहुत अधिक है। दूसरी ओर बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कृषि मज़दूरों की संख्या अधिक है। महिला श्रमिकों की संख्या प्राथमिक सेक्टर में अपेक्षाकृत अधिक है।

(iv) “कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है।” स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: “भारत की कुल श्रमजीवी जनसंख्या में लगभग 58.2 प्रतिशत लोग कृषक अथवा कृषि मज़दूर के रूप में कार्यरत हैं, हालांकि केवल 4.2 प्रतिशत श्रमिक घरेलू उद्योगों से जुड़े हैं और 37.6 प्रतिशत श्रमिक विनिर्माण, व्यापार तथा वाणिज्यिक सेवाओं जैसे अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं। अतः आंकड़े स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश कृषि सेक्टर में संलग्न है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें।

(i) भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण को विवेचना कीजिए।

उत्तर: जनसंख्या के घनत्व को प्रति इकाई क्षेत्र में व्यक्तियों की संख्या द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है। इससे भूमि के संदर्भ में जनसंख्या के स्थानिक वितरण को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिलती है। भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० (2011) है। 1951 ई. में जनसंख्या का घनत्व 117 व्यक्ति/वर्ग कि०मी० से बढ़कर 2011 में 382 व्यक्ति/प्रतिवर्ग कि०मी० होने से विगत 50 वर्षों में 200 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० से अधिक की उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। अरुणाचल प्रदेश में कम से कम 17 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० से लेकर दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 11297 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० तक है। उत्तरी भारत के राज्यों बिहार (1102), पश्चिम बंगाल (1029) तथा उत्तर प्रदेश (828) व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० है। यद्यपि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या सभी राज्यों में सर्वाधिक (19.95 करोड़) है। किंतु एक वर्ग कि०मी० भूमि पर रहने वाले लोगों की संख्या के अनुसार कई राज्यों में उससे अधिक है। दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के हिस्से में पश्चिमी बंगाल, बिहार व केरल के व्यक्ति की अपेक्षा ज्यादा भूमि आती है। निम्नतम जनसंख्या घनत्व वाले राज्य हैं- अरुणाचल प्रदेश में 17 व्यक्ति, मिजोरम में 52 व्यक्ति तथा सिक्किम में 86 व्यक्ति प्रतिवर्ग कि०मी० है। अतः यहाँ रहने वाले लोगों के हिस्से में उस राज्य की अधिक भूमि आती है।

(ii) भारत की जनसंख्या के व्यावसायिक संघटन का विवरण दीजिए।

उत्तर: व्यावसायिक संगठन का अर्थ है व्यक्ति का ऐसी गतिविधियों में संलग्न होना जिससे उसे आर्थिक लाभ प्राप्त हो, जैसे— कृषि, उद्योग, व्यापार या सेवाएँ। भारत की जनसंख्या के प्रति व्यावसायिक संघटन का अध्ययन करने से ही पता चलता है कि यहाँ द्वितीयक और तृतीयक सेक्टरों की अपेक्षा प्राथमिक सेक्टर में लगे श्रमिकों की संख्या अत्यधिक है। कुल श्रमजीवी जनसंख्या का लगभग 58.2 प्रतिशत कृषक व कृषि मजदूर हैं जबकि केवल 4.2 प्रतिशत श्रमिक घरेलू उद्योगों में लगे हैं तथा 37.6 प्रतिशत अन्य श्रमिक हैं जो घरेलू उद्योगों, व्यापार, वाणिज्य, विनिर्माण, मरम्मत व अन्य सेवाओं में कार्यरत हैं। देश में पुरुष श्रमिकों की संख्या स्त्री श्रमिकों की संख्या से तीनों सेक्टरों में अधिक है। महिला श्रमिकों की संख्या प्राथमिक सेक्टर में अपेक्षाकृत अधिक है। यद्यपि विगत कुछ वर्षों में महिलाओं की द्वितीयक व तृतीयक सेक्टरों की सहभागिता में सुधार हुआ है। यह भी जानने योग्य है कि पिछले कुछ दशकों में भारत में कृषि सेक्टर के श्रमिकों के अनुपात में गिरावट दर्ज की जा रही है तथा द्वितीयक व तृतीयक सेक्टर में सहभागिता दर बढ़ी है। देश के विभिन्न सेक्टरों में श्रम सहभागिता दर में स्थानिक भिन्नता भी देखने को मिलती है, जैसे हिमाचल प्रदेश व नागालैंड में कृषकों की संख्या अधिक है, वहीं आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश में कृषि मजदूरों की संख्या अधिक है। जबकि नगरीकृत क्षेत्रों में श्रमिकों का बहुत बड़ा अनुपात अन्य सेवाओं में संलग्न है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top