🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 7 Hindi Durva Chapter 18 हम होंगे कामयाब एक दिन

NCERT Class 7 Hindi Durva Chapter 18 हम होंगे कामयाब एक दिन Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Hindi Durva Chapter 18 हम होंगे कामयाब एक दिन Notes and select need one. NCERT Class 7 Hindi Durva Chapter 18 हम होंगे कामयाब एक दिन Question Answers in Hindi Medium Download PDF. NCERT Class 7 Hindi Durva Bhag – 2 Solutions.

NCERT Class 7 Hindi Durva Chapter 18 हम होंगे कामयाब एक दिन

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 7 Hindi Durva Bhag – 2 Solutions in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Durva Chapter 18 हम होंगे कामयाब एक दिन and Textbook for All Chapters, You can practice these here.

हम होंगे कामयाब एक दिन

Chapter: 18

दूर्वा भाग–२

(क) कविता से:

1. इस कविता के अनुसार, हमें किस विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए? 

उत्तर: इस कविता के माध्यम से कवि कहना चाहते है कि हमें इस विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए कि हम एक दिन अपनी मेहनत और समर्पण से  कामयाब होंगे। कवि यह कहना चाहते है कि चाहे जैसी भी परिस्थिति आए हम नहीं रुकेंगे और अथा प्रयश से एक दिन जरूर कामयाब होंगे।

2. कविता में शांति का क्या संदेश दिया गया है? 

उत्तर: कविता में शांति का यह संदेश दिया गया है कि एक दिन चारों ओर शांति होगी और चारों तरफ खुशी का माहौल होगा, और हमें इसी विश्वास के साथ जीवन जीना चाहिए, कि एक दिन हमारी कामयाबी के साथ पूरे संसार में शांति स्थापित होगी।

3. “हम चलेंगे साथ-साथ” का क्या अर्थ है? 

उत्तर: कविता में “हम चलेंगे साथ-साथ” का अर्थ है कि हम सभी मिलकर, एकजुट होकर हर मुश्किल को पर कर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। क्योंकि एकता से हर परिस्थिति को सहजता के साथ पर किया जा सकता है यह पंक्ति एकता और सहयोग का प्रतीक है।

4. कविता में भय और डर को लेकर क्या कहा गया है? 

उत्तर: कविता में कहा गया है कि हम लोग कामयाब होना चाहते है पर मुश्किलों से डरते है और यही कारण है कि लोग कामयाब नहीं हो पाए है कवि कविता के माध्यम से कहना चाहते है कि हमें अपने मन के डर का त्याग करना चाहिए और अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करना चाहिए, और एक दूसरे की सहायता करते हुए कदम से कदम मिला के चलना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प भी लेना चाहिए।

5. इस कविता के माध्यम से किस प्रेरणा का संचार होता है? 

उत्तर: इस कविता के माध्यम से हम सब में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, एकता और भय के बिना अपने उद्देश्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यह कविता हमें यह विश्वास दिलाती है कि हम सब निश्चित ही एक दिन सफल होंगे अगर हम अपने भय, ईर्षा, लोभ का त्याग कर दे, और एक दूसरे का साथ दे।

6. कविता के अंत में क्या संदेश दिया गया है? 

उत्तर: कविता के अंत में यह संदेश दिया गया है कि एक दिन हम सब अपनी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे, और यह विश्वास हम सभी में होना चाहिए कि चाहे जैसे भी परिस्थितियाँ हो हम एकता के साथ उन मुश्किलों को समाप्त करेंगे ओर कामयाब होंगे।

(ख) इसे भी करो:

1. कविता की कुछ पंक्तियाँ छाँटकर लिखो जिनसे पता लगता है कि कवि को इस बात पर पूरा भरोसा है कि हम सब एक दिन कामयाब होंगे।

उत्तर: कविता की वे पंक्तियाँ जिनसे यह स्पष्ट होता है कि कवि को इस बात पर पूरा भरोसा है कि हम सब एक दिन कामयाब होंगे:

हम होंगे कामयाब एक दिन 

हो हो मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास 

हम होंगे कामयाब एक दिन

होगी शांति चारों ओर, 

होगी शांति चारों ओर एक दिन, 

हो हो मन में है विश्वास पूरा है विश्वास, 

होगी शांति चारों ओर एक दिन।

इन पंक्तियों से यह स्पष्ट होता है कि कवि को इस बात का पूरा विश्वास है कि हम सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और एक दिन शांति और सफलता का वातावरण बनेगा। कवि ने कविता में विश्वास और दृढ़ संकल्प को व्यक्त किया है, जो कि इस गीत का मुख्य संदेश है।

2. कविता में कवि बार-बार कामयाबी मिलने की बात करता है। कामयाबी मिलने से हमारे-तुम्हारे जीवन में क्या बदलाव आएगा?

उत्तर: कविता में कवि बार-बार “हम होंगे कामयाब एक दिन” का संदेश देता है, जो यह बताता है कि हमें सफलता प्राप्त होगी। इस सफलता से हमारे जीवन में आत्मविश्वास में वृद्धि, शांति और संतुष्टि मिलेगा। समाज में बदलाव आएगा और मान-सम्मान मिलेगा, कामयाबी नए अवसरों और संभावनाओं के द्वार खोलेगा। यह न केवल हमारी व्यक्तिगत उन्नति को प्रभावित करता है, बल्कि हमें दूसरों के लिए भी एक उदाहरण बनाता है।

(ग) आओ देखें:

1. नीचे कविता में से कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। बताओ, इन पंक्तियों का क्या अर्थ हो सकता है?

(क) हम चलेंगे साथ-साथ,

डाल हाथों में हाथ,

हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन हो हो मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास।

उत्तर: उपयुक्त पंक्तियों का अर्थ यह है कि हम सब  मिल जुल कर एक जुट होके हर मुश्किल पार कर सकते है कामयाबी को पा सकते है। हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन” का मतलब है कि हम सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकजुट रहेंगे और एक दिन हम अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। इस पंक्ति से यह साबित होता है कि कवि को पूरी उम्मीद और विश्वास है कि हम सफलता प्राप्त करेंगे।

2. नहीं डर किसी का आज

नहीं भय किसी का आज

नहीं डर किसी का आज एक दिन।

उत्तर: उपयुक्त पंक्तियों “नहीं डर किसी का आज, नहीं भय किसी का आज” का अर्थ है कि कवि एक ऐसे भविष्य की कल्पना कर रहा है जहाँ कोई डर या भय नहीं होगा। सब लोग कामयाब होंगे चारों तरफ खुशी का माहौल होगा यह आशा और आत्मविश्वास का प्रतीक है। कवि यह कहना चाहता है कि जब लोग आत्मविश्वास और साहस के साथ मिलकर काम करेंगे, तो वे सभी बाधाओं को पार कर लेंगे और एक ऐसा दिन आएगा जब कोई भी चीज या परिस्थित उन्हें रोक नहीं सकेगी। यह पंक्तियाँ निडर और आत्मनिर्भर समाज की कल्पना को दर्शाती हैं।

(घ) करो तो जाने:

कविता से व्याकरण के प्रश्न:

1. इस पंक्ति में प्रयुक्त काल बताइए:

“हम होंगे कामयाब एक दिन।”

उत्तर: भविष्य काल।

2. इस पंक्ति में सर्वनाम पहचानिए:

“हम चलेंगे साथ-साथ।”

उत्तर: हम।

3. इस पंक्ति में से संबंध सूचक शब्द (सम्बंधबोधक) पहचानिए:

“डाल हाथों में हाथ।”

उत्तर: में।

4. इस पंक्ति में अलंकार का नाम बताइए:

“नहीं डर किसी का आज।”

उत्तर: पुनरुक्ति अलंकार।

5. कविता में “डर” शब्द का विपरीतार्थक शब्द बताइए।

उत्तर: साहस।

6. इस पंक्ति में संयुक्त क्रिया पहचानिए:

“हम चलेंगे साथ-साथ।”

उत्तर: चलेंगे।

7. इस पंक्ति के वाक्य का प्रकार बताइए:

“हो हो मन में है विश्वास।”

उत्तर: कथनवाचक वाक्य।

8. इस वाक्य को नकारात्मक वाक्य में बदलिए:

“हम होंगे कामयाब।”

उत्तर: हम कामयाब नहीं होंगे।

9. “कामयाब” शब्द को मूल शब्द और प्रत्यय में विभाजित कीजिए।

उत्तर: मूल शब्द – काम; प्रत्यय – याब।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top