NCERT Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

NCERT Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर Solutions to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर and select need one. NCERT Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Hindi Solutions.

NCERT Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 7 Hindi Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर and Textbook for All Chapters, You can practice these here.

रक्त और हमारा शरीर

Chapter: 6

वसंत भाग – 2 

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

प्रश्न : 1. दिव्या कौन है?

उत्तर: दिव्या अनिल की छोटी बहन है।

2. दिव्या की दशा कैसी है?

उत्तर: दिव्या शारीरिक रूप से शुरू से ही कमज़ोर है। कुछ दिनों से उसे हर समय थकान महसूस होती रहती है। उसकी भूख भी कम हो गई है। उसका किसी काम में मन ही नहीं लगता।

3. डॉक्टर ने दिव्या के बारे में क्या कहा?

उत्तर: अस्पताल में डॉक्टर ने दिव्या को देखकर कहा कि ऐसा लगता है कि दिव्या के शरीर में खून की कमी हो गई है। इसकी जाँच करवाते हैं।

4. दिव्या को कहाँ भेज दिया गया?

उत्तर: दिव्या को रक्त की जाँच करवाने के लिए पास के एक कमरे में भिजवा दिया गया।

5. डॉक्टर दीदी ने क्या किया?

उत्तर: डॉक्टर दीदी ने दिव्या की उँगली से रक्त की कुछ बूँदें लीं और एक छोटी-सी शीशी में डाल दीं और एक स्लाइड पर लगा दीं।

6. उसने अनिल से क्या कहा?

उत्तर: डॉक्टर दीदी ने अनिल से कल अस्पताल आकर रिपोर्ट ले जाने के लिए कहा।

7. जब अगले दिन अनिल अस्पताल गया तब डॉक्टर दीदी क्या कर रही थीं?

उत्तर: जब अगले दिन अनिल अस्पताल गया तब डॉक्टर दीदी एक सूक्ष्मदर्शी यंत्र के द्वारा उस स्लाइड की जाँच कर रही थी जिस पर दिव्या के रक्त की बूँदें लगी थीं।

8. डॉक्टर दीदी ने अनिल को क्या बताया?

उत्तर: डॉक्टर दीदी ने अनिल को बताया कि उसकी बहन दिव्या को अनीमिया है। चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ दिन दवा लेने पर वह ठीक हो जाएगी।

9. देखने में रक्त कैसा लगता है?

उत्तर: देखने में रक्त लाल द्रव (तरल पदार्थ) के समान दिखाई देता है।

10. सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखने पर यह कैसा प्रतीत होता है?

उत्तर: सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखने पर यही रक्त भानुमती के पिटारे से कम दिखाई नहीं देता।

11. रक्त के कौन-कौन से भाग होते हैं?

उत्तर: रक्त के दो भाग होते हैं-एक भाग तरल होता है जिसे हम प्लाज्मा कहते हैं, दूसरा वह जिसमें छोटे-बड़े कई तरह के कण होते हैं। ये कण लाल और सफेद होते हैं।

12. प्लेटलेट्स क्या होते हैं?

उत्तर: जिन रक्त कणों का कोई रंग नहीं होता, उन्हें प्लेटलेट्स कहते हैं। ये कण प्लाज्मा में तैरते रहते हैं।

13. लाल कण बनावट में कैसे होते हैं?

उत्तर: 1. लाल रक्त कण बनावट में बालूशाही की तरह होते हैं। ये गोल होते हैं और दोनों तरफ से दबे हुए होते हैं।

14. रक्त कण लाल क्यों नजर आते हैं?

उत्तर: रक्त कण लाल इसलिए नजर आते हैं क्योंकि इसकी एक बूँद में इनकी संख्या लाखों में होती है। एक मिलीलिटर रक्त में 40-50 लाख कण मिलते हैं।

15. लाल रक्त कण क्या काम करते हैं?

उत्तर: ये लाल रक्त कण शरीर के लिए दिन-रात काम करते हैं। ये साँस की साफ हवा को शरीर के हर हिस्से में पहुँचाते हैं।

16. लाल रक्त कणों का जीवन काल कितना होता है?

उत्तर: इन लाल रक्त कणों का जीवन काल लगभग चार महीने होता है। चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे।

17. शरीर के रक्त कण खत्म क्यों नहीं हो पाते?

उत्तर: शरीर में हर समय रक्त कण बनते रहते हैं जो नष्ट हुए कणों का स्थान ले लेते हैं। अतः शरीर के रक्त कण खाम नहीं हो पाते।

18. रक्त कणों का निर्माण कहाँ होता है?

उत्तर: हड्डियों के बीच के भाग को मन्जा कहते हैं। मन्दा में ऐसे बहुत से कारखाने होते हैं जो रक्त कणों के निर्माण में लगे रहते हैं। 

19. कारखानों को किस कच्चे माल की आवश्यकता होती है? यह कहाँ से मिलता है?

उत्तर: रक्त कण बनाने के लिए इन कारखानों को प्रोटीन, लौह तत्त्व और विटामिन रूपी कच्चे माल की आवश्यकता होती है। उन्हें यह कच्चा माल हरी सब्जियों, फल, दूध, अंडे और गोश्त से मिल जाता है। 

20. कच्चा माल न मिल पाने पर क्या दशा हो जाती है? 

उत्तर: जब इन कारखानों को कच्चा माल उचित मात्रा में नहीं मिल पाता तब रक्त कण नहीं बन पाते और रक्त में इन कणों की कमी हो जाती है। लाल कणों की कमी को ही अनीमिया कहते हैं।

21. अनीमिया का सबसे बड़ा कारण क्या है?

उत्तर: अनीमिया का सबसे बड़ा कारण पौष्टिक आहार न खाया जाना है। पौष्टिक आहार की कमी अनीमिया रोग उत्पन्न करती है।

22. पेट के कीड़े क्यों होते हैं? ये शरीर में कैसे प्रवेश करते हैं?

उत्तर: पेट के कीड़े दूषित जल और खाद्य पदार्थों द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं।

23. इनसे बचने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने चाहिएँ?

उत्तर: इनसे बचने के लिए यह ज़रूरी है कि हम पूरी सफाई से बनाए भोजन को खाएँ। भोजन करने से पूर्व हाथों को अच्छी तरह धो लेना चाहिए तथा केवल साफ पानी ही पीना चाहिए।

24. दूसरी किस्म के कीड़े कौन से हैं?

उत्तर: दूसरी किस्म के कीड़ों के अंडे जमीन की ऊपरी सतह में पाए जाते हैं। इन अंडों से उत्पन्न लावें चमड़ी के रास्ते शरीर में घुसकर आँतों में अपना घर बना लेते हैं।

25. प्लेटलेट कणों का क्या काम है?

उत्तर: प्लेटलेट कणों का यह काम है कि वह चोट लगने पर रक्त को जमाने की क्रिया में मदद करते हैं।

26. प्लाज़्मा क्या है? इसकी प्रोटीन क्या काम करती है?

उत्तर: रक्त के तरल भाग को प्लाज़्मा कहते हैं। इसमें एक विशेष प्रकार की प्रोटीन होती है जो रक्त नली की कटी-फटी दीवार में मकड़ी के जाले के समान एक जाला बुन देती है।

27. रक्त का निकलना बंद कैसे हो जाता है?

उत्तर: प्लेटलेट कण इस जाले से चिपक जाते हैं और इससे दीवार में आई दरार भर जाती है और रक्त का बाहर निकलना बंद हो जाता है।

बहुविकल्पी प्रश्न

सही उत्तर चुनकर लिखिए–

1. दिव्या कौन है?

(क) अनिल की बड़ी बहन।

(ख) अनिल की छोटी बहन। 

(ग) अनिल की बेटी।

(घ) सामान्य लड़की।

उत्तर: (ख) अनिल की छोटी बहन।

2. दिव्या को क्या महसूस होता है?

(क) थकान।

(ख) मन न लगना।

(ग) भूख में कमी।

(घ) ये सभी बातें।

उत्तर: (क) थकान।

3. दिव्या के शरीर में किसकी कमी लगती थी?

(क) खून की।

(ख) पानी की।

(ग) माँस की।

(घ) वायु की।

उत्तर: (क) खून की।

4. डॉक्टर ने दिव्या को कहाँ भेज दिया? 

(क) रक्त की जाँच करने वाले कमरे में।

(ख) दवा लेने के कमरे में।

(ग) बाहर प्रतीक्षालय में।

(घ) बड़े डॉक्टर के पास।

उत्तर: (क) रक्त की जाँच करने वाले कमरे में।

5. दिव्या के शरीर के किस अंग से रक्त लिया गया?

(क) बाजू से।

(ख) उँगली से।

(ग) पैर से।

(घ) हथेली से।

उत्तर: (ख) उँगली से।

6. रक्त की बूंदों का क्या किया गया?

(क) शोशी में डाली गई।

(ख) स्लाइड पर लगाई गई।

(ग) दोनों काम किए गए।

(घ) देखा गया।

उत्तर: (ख) स्लाइड पर लगाई गई।

7. डॉक्टर दीदी क्या कर रही थीं? 

(क) मरीजों को देख रही थी।

(ख) सूक्ष्मदर्शी यंत्र से स्लाइड की जाँच कर रही थीं।

(ग) रक्त ले रही थीं।

(घ) कुछ नहीं कर रही थीं।

उत्तर: (ख) सूक्ष्मदर्शी यंत्र से स्लाइड की जाँच कर रही थीं।

8. दिव्या को कौन-सा रोग बताया गया?

(क) अनीमिया।

(ख) वायरल बुखार।

(ग) हृदय रोग।

(घ) पेट में कीड़े।

उत्तर: (क) अनीमिया।

9. रक्त किसके समान दिखाई देता है?

(क) द्रव के समान।

(ख) भानुमती के पिटारे के समान।

(ग) पानी के समान।

(घ) माँस के समान।

उत्तर: (क) द्रव के समान।

10. रक्त के तरल भाग को क्या कहते हैं? 

(क) प्लाज्मा।

(ख) प्लेटलेट।

(ग) मज्जा।

(घ) अस्थि।

उत्तर: (क) प्लाज्मा।

11. प्लेटलेट्स के कणों का रंग कैसा होता है? 

(क) कुछ लाल।

(ख) कुछ सफेद।

(ग) कुछ रंगहीन।

(घ) ये सभी।

उत्तर: (घ) ये सभी।

13. प्लाज्मा में क्या तैरते रहते हैं? 

(क) प्लेटलेट्स।

(ख) कोडे।

(ग) अणु।

(घ) बिंबाणु।

उत्तर: (क) प्लेटलेट्स।

14. लाल कण बनावट में किसके समान होते हैं?

(क) बालूशाही की तरह।

(ख) लड्डू की तरह।

(ग) कीड़ों की तरह।

(प) पता नहीं।

उत्तर: (क) बालूशाही की तरह।

15. रक्त की एक बूंद में कितने लाल कण होते हैं?

(क) सैंकड़ों।

(ख) हज़ारों।

(ग) लाखों।

(घ) करोड़ों।

उत्तर: (ग) लाखों।

16. एक मिलीलीटर रक्त में कितने लाल रक्त कण होते है?

(क) 20 लाख।

(ख) 30 लाख।

(ग) 40-55 लाख।

(घ) 60 लाख।

उत्तर: (ग) 40-55 लाख।

17. ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से में कौन पहुंचाता है?

(क) सफेद रक्तकण।

(ख) लाल रक्तकण।

(ग) श्वास क्रिया।

(घ) फेफड़े।

उत्तर: (ख) लाल रक्तकण।

18. लाल कणों का जीवन काल कितना होता है?

(क) चार महीने।

(ख) छह महीने।

(ग) एक वर्ष।

(घ) पाँच वर्ष।

उत्तर: (क) चार महीने।

19. रक्त कणों के निर्माण के कारखाने कहाँ होते हैं?

(क) हड्डियों में।

(ख) मज्जा में।

(ग) पेट में।

(च) हृदय में।

उत्तर: (ख) मज्जा में।

20. रक्त कण निर्माण के लिए किसकी आवश्यकता होती है?

(क) प्रोटीन।

(ख) लौह तत्व।

(ग) विटामिन।

(घ) सभी की।

उत्तर: (घ) सभी की।

21. ये तत्व किसमें मिलते है?

(क) फल-सब्जियों में।

(ख) दूध में।

(ग) अंडा गोश्त में।

(घ) इन सभी में।

उत्तर: (घ) इन सभी में।

22. रक्त में लाल कणों की कमी से कौन सा रोग हो जाता है?

(क) अनीमिया।

(ख) रक्तचाप।

(ग) पेट दर्द।

(घ) श्वासरोग।

उत्तर: (क) अनीमिया।

23. अनीमिया का सबसे बड़ा कारण क्या है?

(क) साँस न लेना। 

(ख) पौष्टिक आहार की कमी।

(ग) पूरा पानी न पीना।

(घ) व्यायाम न करना।

उत्तर: (ख) पौष्टिक आहार की कमी।

24. पेट के कीड़े किसके द्वारा शरीर में प्रवेश करते है? 

(क) दूषित जल द्वारा। 

(ख) दूषित खाद्य पदार्थों द्वारा। 

(ग) इन दोनों द्वारा।

(घ) साँस द्वारा।

उत्तर: (ग) इन दोनों द्वारा।

25. भोजन करने से पूर्व हमें क्या करना चाहिए? 

(क) हाथ अच्छी तरह धो लेने चाहिए।

(ख) पर्याप्त पानी पीना चाहिए।

(ग) आराम से बैठना चाहिए।

(घ) दूध पीना चाहिए।

उत्तर: (क) हाथ अच्छी तरह धो लेने चाहिए।

26. पेट के कीड़ों के लार्वे शरीर में कहाँ अपना घर बना लेते हैं?

(क) आंतों में।

(ख) हड्डियों में।

(ग) पेट में।

(घ) फेफड़ों में।

उत्तर: (क) आंतों में।

27. प्लेटलेट कणों का क्या काम है?

(क) रक्त की जमाव क्रिया में मदद करना।

(ख) रक्त को प्रवाहित करना।

(ग) प्लास्मा बनाना।

(घ) कुछ नहीं।

उत्तर: (क) रक्त की जमाव क्रिया में मदद करना।

28. प्लाज्मा में क्या वस्तु होती है? 

(क) प्रोटीन।

(ख) विटामिन।

(ग) रक्त कण।

(घ) लाल कण।

उत्तर: (क) प्रोटीन।

29. विशेष किस्म की प्रोटीन क्या काम करती है?

(क) रक्त नली की कटी-फटी दीवार में जाला-सा बुन देती है।

(ख) प्लेटलेट्स बनाती है।

(ग) रक्त बहाती है।

(घ) कुछ नहीं करती।

उत्तर: (क) रक्त नली की कटी-फटी दीवार में जाला-सा बुन देती है।

30. कौन-से कण जाले से चिपकते हैं? 

(क) प्लेटलेट्स।

(ख) लाल कण।

(ग) प्लाज्मा।

(घ) सभी।

उत्तर: (क) प्लेटलेट्स।

प्रश्न-अभ्यास

>> पाठ से

प्रश्न 1. रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तर: रक्त के बहाव को रोकने के लिए चोट के स्थान पर एक साफ कपड़ा बाँध देना चाहिए। दबाव पड़ने से रक्त का बहना कम हो जाता है।

प्रश्न 2. खून को ‘भानुमती का पिटारा’ क्यों कहा जाता है?

उत्तर: खून को ‘भानुमती का पिटारा’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें लाखों कण तरह-तरह के होते हैं। इनमें कुछ कण लाल तो कुछ कण सफेद तथा कुछ रंगहीन होते हैं। तरल भाग प्लाज़्मा होता है। रंगहीन कण (प्लेटलेट्स) प्लाज़्मा में तैरते रहते हैं। यह सब भानुमती के पिटारे के समान प्रतीत होता है।

प्रश्न 3. अनीमिया से बचने के लिए हमको क्या-क्या खाना चाहिए ?

उत्तर: अनीमिया से बचने के लिए हमें हरी सब्ज़ियाँ, फल, दूध, अंडा और गोश्त खाना चाहिए। पौष्टिक आहार से ही अनीमिया से बचा जा सकता है।

प्रश्न 4. पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है?

उत्तर: पेट में कीड़े इसलिए हो जाते हैं कि हम दूषित जल पीते हैं और हम खाने से पहले हाथों को पूरी तरह साफ नहीं करते। 

प्रश्न 5. रक्त के सफेद कणों को ‘वीर सिपाही’ क्यों कहा गया है?

उत्तर: रक्त के सफेद कणों को वीर सिपाही इसलिए कहा गया है क्योंकि ये हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। जब रोगाणु हमारे शरीर पर धावा बोलने की कोशिश करते हैं तब ये सफेद कण उनसे डटकर मुकाबला करते हैं और उनको शरीर में घर नहीं बनाने देते।

प्रश्न 6. ब्लड बैंक में रक्तदान से क्या लाभ है?

उत्तर: ब्लड-बैंक में रक्तदान से यह लाभ है कि यहाँ आपात स्थिति के लिए रक्त जमा रहता है। यहाँ हर किस्म का रक्त-समूह तैयार रखा जाता है। रक्त को ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाता है तथा यह ज़रूरत के समय उपलब्ध हो जाता है।

प्रश्न 7. साँस लेने पर साफ हवा से जो ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में कौन पहुँचाता है?

सफेद कणलाल कण
साँस नलीफेफड़े

उत्तर: लाल कण।

>> पाठ से आगे

प्रश्न 1. रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है?

जस्ताशीशा
लोहाप्लेटिनम

उत्तर: लोहा।

प्रश्न 2. बिंबाणु (प्लेटलेट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है?

टायफायडमलेरिया
डेंगू फाइलेरिया

उत्तर: डेंगू।

>> भाषा की बात

प्रश्न 1. (क) चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते है।

• इस वाक्य को ध्यान से पढ़िए। इस वाक्य में ‘होते-होते’ के प्रयोग द्वारा यह बताया जा रहा है कि चार महीने से पूर्व ही ये नष्ट हो जाते हैं। इस तरह के पाँच वाक्य बनाइए जिनमें इन शब्दों का प्रयोग हो:

बनते-बनते, पहुँचते-पहुँचते, लेते-लेते, करते-करते 

उत्तर: 1. मेरा काम बनते-बनते रह गया।

2. मैं आगरा पहुँचते-पहुँचते रह गया। 

3. मैं यह पुस्तक लेते-लेते रह गया।

4. वह यह काम करते-करते रह गया।

(ख) अब इन प्रयोगों को पढ़िए- 

सड़क के किनारे-किनारे पेड़ लगे हैं।

आज दूर-दूर तक वर्षा होगी।

– इन वाक्यों में ‘होते-होते’ की तरह ‘किनारे-किनारे’ और ‘दूर-दूर’ में शब्द दोहराए गए हैं पर हर वाक्य में अर्थ भिन्न है, किनारे-किनारे का अर्थ है-किनारे से लगा हुआ और दूर-दूर का बहुत दूर तक।

• अब आप भी निम्नलिखित का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए और उनके अर्थ लिखिए:

ठीक-ठीक, घड़ी-घड़ी, कहीं-कहीं, घर-घर, क्या-क्या

उत्तर: 1. वह बस ठीक-ठीक ही काम करता है।

2. मुझसे घड़ी-घड़ी रोया नहीं जाता। 

3. बगीचे में कहीं-कहीं आम के पेड़ लगे हैं।

4. महँगाई के विषय में आज घर-घर चर्चा है। 

5. बताओ, तुमने क्या-क्या काम कर लिया?

प्रश्न 2. इस पाठ के इन मुहावरों और कहावतों को पढ़िए और इनके अर्थ लिखकर अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

भानुमती का पिटारा, दस्तक देना, धावा बोलना, घर करना, पीठ ठोकना

उत्तर: भानुमती का पिटारा: बच्चों के खिलौनों का थैला तो पूरा भानुमती का पिटारा होता है।

दस्तक देना: फरवरी मास में ही गर्मी दस्तक देने लगी है।

धावा बोलना: डाकुओं ने गाँव पर धावा बोल दिया।

घर करना: घर के कोने में चूहों ने घर कर रखा है।

पीठ ठोकना: एक बच्चे को डूबने से बचाने पर प्रधानाचार्य ने मेरी पीठ ठोकी।

>> बनाओ

पौष्टिक एवं संतुलित भोजन वाली थाली का चित्र बनाइए।

कुछ करने को:

1. अपने परिवार के 18 वर्ष से पचास वर्ष तक की आयुवाले सभी स्वस्थ सदस्यों को रक्तदान के लिए प्रेरित कीजिए, और समय आने पर स्वयं भी रक्तदान करने का संकल्प लीजिए। 

उत्तर: छात्र-छात्री स्वयं करें।

2. शरीर रचना का चित्र देखकर उसमें रक्त संचार क्रिया को ठीक-ठीक समझिए।

• हमारे शरीर में रक्त की नलिकाएँ जो उगली के बराबर मोटी भी है और बाल के बराबर बारीक भी हैं, ये साफ तथा शुद्ध हो जाती हैं। फलतः हृदय को पूरे शरीर में शुद्ध रक्त पहुँचाने और गन्दे रक्त को पुनः हृदय में वापिस लाने में सुविधा होती है। हृदय को 24 घंटे काम करना पड़ता है। इस अवधि में वह पूरे शरीर में शुद्ध रक्त को पहुंचाता है। रक्त अशुद्ध होकर पुनः हृदय में आता है। वहाँ से फिर पूरे शरीर में जाता है। 15 सेकेण्ड का यह चक्र जन्म से मृत्यु तक चलता रहता है। हृदय को आराम देने का एक ही उपाय है कि उसकी रक्त संचालन नलिकाओं को साफ रखा जाए ताकि वह सुविधापूर्वक पूरे शरीर में रक्त का संचालन कर सके। यह काम उसे धक्के लगा कर (बलपूर्वक) न करना पड़े। जिन अंगों में शुद्ध रक्त जाएगा, वे पुष्ट व रोगमुक्त होंगे।

उत्तर: छात्र-छात्री स्वयं करें।

3. नीचे दिए गए प्रश्नों के बारे में जानकारी एकत्र कीजिए:

(क) ब्लू बेबी क्या है?

(ख) रक्त के जमाव की क्रिया में विषाणु (प्लेटलेट) का कार्य क्या है?

(ग) रक्तदान के लिए कम-से-कम कितनी उम्र होनी चाहिए?

(घ) कितने समय बाद दोबारा रक्तदान किया जा सकता है? 

(ङ) क्या स्त्री का रक्त पुरुष को चढ़ाया जा सकता है?

• (क) एक तरह का रोग। 

• (ख) बिंबाणु (प्लेटलेट) कम होने पर रक्त पतला हो जाता है। 

• (ग) 18 वर्ष 

• (घ) छह महीने के बाद। 

• (ङ) हॉ

उत्तर: छात्र-छात्री स्वयं करें।

4. शरीर के किसी अंग में अचानक रक्त संचार रुक जाने से क्या-क्या परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है?

• वह अंग काम करना बंद कर देता है तथा शारीरिक कमजोरी महसूस होती है।

चित्र : रक्त संचार क्रिया

परीक्षोपयोगी अन्य आवश्यक प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पी प्रश्न

1. ‘रक्त और हमारा शरीर’ पाठ के लेखक का नाम बताइए।

(क) भवानीप्रसाद मिश्र।

(ख) भगवतीप्रसाद मिश्र।

(ग) भगवतीप्रसाद वाजपेयी।

(घ) यतीश अग्रवाल।

उत्तर: (घ) यतीश अग्रवाल।

2. दिव्या को क्या महसूस होता है?

(क) भूख में कमी।

(ख) याददाश्त की कमी।

(ग) थकान।

(घ) बेचैनी।

उत्तर: (ग) थकान।

3. दिव्या अनिल के साथ अस्पताल क्यों गई?

(क) भूख न लगने से।

(ख) थकान महसूस होने से। 

(ग) काम में मन न लगने से।

(घ) उपर्युक्त सभी।

उत्तर: (ख) थकान महसूस होने से।

4. दिव्या के शरीर के किस अंग से रक्त लिया गया?

(क) बाजू से।

(ख) उँगली से।

(ग) पैर से।

(घ) हथेली से।

उत्तर: (ख) उँगली से।

5. एनीमिया क्या है?

(क) आँखों की बीमारी।

(ख) पेट की बीमरी।

(ग) रक्त की कमी से होने वाली बीमारी।

(घ) रक्त की अधिकता से होने वाली बीमारी। 

उत्तर: (ग) रक्त की कमी से होने वाली बीमारी।

6. पेट में पाए जाने वाले कीड़े किस बीमारी का कारण बनते हैं?

(क) दमा।

(ख) क्षयरोग।

(ग) रतौंधी।

(घ) एनीमिया।

उत्तर: (घ) एनीमिया।

7. डॉक्टर स्लाइड की जाँच किस यंत्र द्वारा कर रही थी?

(क) दूरदर्शी द्वारा। 

(ख) सूक्ष्मदर्शी द्वारा।

(ग) दूरबीन द्वारा। 

(घ) उपर्युक्त सभी।

उत्तर: (ख) सूक्ष्मदर्शी द्वारा।

8. लाल कणों का जीवन काल कितना होता है?

(क) दो महीने।

(ख) चार महीने।

(ग) छह महीने।

(घ) एक साल।

उत्तर: (ख) चार महीने।

9. सामान्यतया रक्त के _________ भाग होते हैं।

(क) दो।

(ख) चार।

(ग) तीन।

(घ) पाँच।

उत्तर: (क) दो।

10. रक्त के तरल भाग को _________ कहते हैं।

(क) लाल रक्तकण।

(ख) श्वेत रक्तकण।

(ग) बिंबाणु।

(घ) प्लाज़्मा।

उत्तर: (घ) प्लाज़्मा।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. दिव्या किस रोग से ग्रस्त थी?

उत्तर: दिव्या अनीमिया रोग से ग्रस्त थी।

प्रश्न 2. प्लाज़्मा कैसा होता है?

उत्तर: प्लाज़्मा रक्त का वह भाग होता है जो तरल होता है।

प्रश्न 3. बिंबाणु (प्लेटलेट) कहाँ तैरते रहते हैं? 

उत्तर: बिंबाणु प्लाज़्मा में तैरते रहते हैं।

प्रश्न 4. लाल कण बनावट में कैसे होते हैं? 

उत्तर: लाल कण बनावट में बालूशाही की तरह होते है।

प्रश्न 5. लाल कणों का जीवनकाल कितना होता है?

उत्तर: लाल कणों का जीवनकाल लगभग चार महीने होता है।

प्रश्न 6. लाल कणों के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है?

उत्तर: इनके निर्माण के लिए प्रोटीन, लौह तत्त्व और विटामिन रूपी कच्चे माल की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 7. पेट के कीड़े शरीर में कैसे प्रवेश करते हैं? 

उत्तर: ये कीड़े प्रायः दूषित जल और खाद्य खदार्थों द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते है।

प्रश्न 8. बिंबाणुओं का क्या काम है?

उत्तर: बिंबाणुओं का काम है-चोट लगने पर रक्त जमाव की क्रिया में मदद करना।

प्रश्न 9. एनीमिया से बचने का सबसे सरल उपाय क्या है?

उत्तर: एनीमिया से बचने का सबसे सरल उपाय है। पौष्टिक आहार लेना तथा खान-पान में सफाई का ध्यान रखना।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. अनिल दिव्या को अस्पताल क्यों ले गया?

उत्तर: दिव्या दिन-प्रतिदिन कमजोर होती चली जा रही थी। उसे हर समय थकान का अनुभव होता था तथा काम में मन नहीं लगता था। उसकी भूख भी कम होती जा रही थी। अतः अनिल उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल ले गया था।

प्रश्न 2. सूक्ष्मदर्शी यंत्र क्या होता है?

उत्तर: सूक्ष्मदर्शी यंत्र से छोटी चीजें भी बड़े रूप में दिखाई देती हैं। रक्त कणों को इसकी सहायता से बड़े रूप में देखा जाता है। तब इनकी गिनती की जा सकती है। 

प्रश्न 3. रक्त कणों का निर्माण कहाँ होता है?

उत्तर: रक्त कणों का निर्माण हड्डियों के बीच के भाग मज्जा में होता है। मज्जा में ऐसे बहुत से कारखाने होते हैं जो रक्त कणों के निर्माण कार्य में लगे रहते है।

प्रश्न 4. टाँके कब लगाए जाते है? क्यों? 

उत्तर: जब चोट का घाव गहरा होता है तब टाँके जाते हैं। इससे खून का बहना रुक जाता है।

प्रश्न 5. कौन-सा व्यक्ति रक्तदान कर सकता है? 

उत्तर: अठारह वर्ष से अधिक उम्र का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। एक बार में लगभग 300 मिलीलीटर रक्त ही लिया जाता है। रक्तदान से कमजोरी नहीं आती।

प्रश्न 6. रक्त चढ़ाते समय किस बात का ध्यान रखना होता है?

उत्तर: प्रत्येक व्यक्ति का रक्त समान नहीं होता। सबके रक्त का समूह अलग होता है। केवल समान रक्त समूह वाला रक्त ही किसी व्यक्ति को चढ़ाया जा सकता है। अतः रक्त चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखना पड़ता है। इसके अलावा हर प्रकार की जाँच कराकर विशुद्ध रक्त ही चढ़वाना चाहिए, जिससे दूषित रक्त किसी नई बीमारी का कारण न बनने पाए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. रक्त के विभिन्न कण-शरीर में क्या-क्या भूमिका अदा करते है? विस्तारपूर्वक लिखिए।

उत्तर: रक्त में छोटे-बड़े कई तरह के कण होते हैं। कुछ लाल, कुछ सफेद तो कुछ ऐसे जिनका कोई रंग नहीं होता। ये रंगहीन कण ‘बिंबाणु’ कहलाते हैं। रक्त की एक बूँद में लाल रक्त कण लाखों की संख्या में विद्यमान होते हैं। इन्हीं के कारण रक्त लाल रंग का दिखाई देता है। ये कण साँसों द्वारा ग्रहण किए गए ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुँचाने का काम करते हैं। रक्त में स्थित सफ़ेद कण विभिन्न रोगाणुओं से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। बिंबाणु चोट लगने पर रक्त जमाव क्रिया में मदद करते हैं। रक्त के तरल भाग (प्लाज़्मा) में स्थित एक विशेष किस्म की प्रोटीन रक्तवाहिका की कटी-फटी दीवार में जाला बुन देती है। बिंबाणु इस जाले से चिपक जाते हैं, जिससे दीवार में आई दरार भर जाती है और रक्त स्राव रुक जाता है।

प्रश्न 2. रक्तदान किसी व्यक्ति के लिए जीवनदान बन सकता है। कैसे?

उत्तर: आपातस्थिति में यदि किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ जाए तो ब्लड-बैंक द्वारा इसकी आपूर्ति की जाती है। सरकार ने अथवा अन्य संस्थानों ने रक्तदान के लिए ब्लड-बैंकों की व्यवस्था की हुई है। कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छानुसार रक्तदान कर सकता है। उसके रक्तदान से ऐसे व्यक्तियों को जीवनदान मिल जाता है, जिसे आपातस्थिति में रक्त की बहुत आवश्यकता होती हैं। किसी भी स्थिति में उसे कहीं से भी रक्त की व्यवस्था नहीं हो पाती तो उसे ब्लड बैंक द्वारा जमा किया हुआ रक्त मिल जाता है। उस रक्त से ही उसे जीवन वापस मिल जाता है। इसलिए हमें समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।

मूल्यपरक प्रश्न

प्रश्न. स्वस्थ रहने के लिए तुम क्या-क्या उपाय करोगे? 

उत्तर: स्वस्थ रहने के लिए हम निम्नलिखित उपाय करेंगे-

• पौष्टिक एवं संतुलित भोजन खाएँगे।

• भोजन से पूर्व हाथों को धोकर साफ करेंगे।

• नियमित रूप से व्यायाम प्राणायाम करेंगे।

• शौच जाने के लिए शौचालय का ही प्रयोग करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top