NCERT Class 7 Hindi Chapter 2 दादी माँ

NCERT Class 7 Hindi Chapter 2 दादी माँ Solutions to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Hindi Chapter 2 दादी माँ and select need one. NCERT Class 7 Hindi Chapter 2 दादी माँ Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Hindi Solutions.

NCERT Class 7 Hindi Chapter 2 दादी माँ

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 7 Hindi Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Chapter 2 दादी माँ and Textbook for All Chapters, You can practice these here.

दादी माँ

Chapter: 2

वसंत भाग – 2 

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

प्रश्न- 1. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?

उत्तर: यह महाश ‘दादी माँ’ पाठ से लिया गया है।

2. लेखक की कमजोरी क्या है?

उत्तर: लेखक को कमजोरी यह है कि जरा-सी मुश्किल के आने पर उसका मन प्रायः अनमना हो जाता है। अर्थात् वह घबरा जाता है।

3. मित्र किस प्रकार का दोमुंहा व्यवहार करते है?

उत्तर: लेखक के मित्र उसे प्रसन्न करने के लिए मुँह पर तो आने वाली छुट्टियों को सूचना देते हैं और पीठ पीछे उसे कमजोर और घबराने वाला कहकर उसका महाक उड़ाते हैं। इस प्रकार वे दोमुँहा व्यवहार करते हैं।

4. लेखक के सामने क्या नाच उठती है?

उत्तर: लेखक की आँखों के सामने शरद ऋतु को शीतल किरणों के समान स्वच्छ, शीतल किसी को धुंधली छाया नाच उठती है।

5. कौन, क्यों चादर लपेटे सोया था?

उत्तर: लेखक को बुखार चढ़ा था। दिन में कम था अतः वह चादर लपेटे हुए सोया हुआ था।

6. दादी माँ किस रूप में आई थी?

उत्तर: दादी माँ झागवाले जल में नहाकर आई थी। उसने अपने दुबले-पतले शरीर पर बिना किनारी को धोती पहन रखी थी। उसके सफेद बालों के सिरों से पानी को बूँदें टपक रही थीं। 

7. दादी ने आते हो क्या किया?

उत्तर: दादी ने आते ही लेखक का सिर और पेट हुआ। आँचल की गाँठ खोलकर किसी शक्तिधारी चबूतरे की कुछ मिट्टी मुँह में डाली और कुछ माथे पर लगाई।

8. वे चारपाई के पास बैठकर क्या करतीं?

उत्तर: दादी माँ दिन रात चारपाई के पास बैठी रहती। कभी पंखा से हवा करतों. कभी हाथ-पैर को कपड़े से सहलातों, कभी सिर पर दालचीनी का लेप करती और कभी हाथ से छूकर बुखार का अंदाजा लगातीं।

9. किसकी शादी की बात का उल्लेख है?

उत्तर: लेखक के बड़े भैया किशन की शादी का उल्लेख है।

9. विवाह के चार-पाँच रोज पहले क्या किया जाता है?

उत्तर: विवाह के चार-पाँच रोत पहले से ही औरते रात-रातभर जागकर गीत गाती है। विवाह की रात को अभिनय भी किया जाता है।

10. इसमें क्या इश्य दिखाए जाते हैं?

उत्तर: उसमें विवाह से लेकर पुत्रोत्पत्ति तक के सभी दृश्य दिखाए जाते हैं। इनमें सभी पार्ट औरतें करती हैं।

11. लेखक भारत में क्यों नहीं जा सका?

उत्तर: लेखक बीमार था अतः वह बारात में नहीं जा सका था।

12. दादी माँ कैसी थीं?

उत्तर: दादी माँ स्नेह और ममता की मूर्ति थीं।

12. दादी माँ क्या बात खूब जानतीं थीं?

उत्तर: दादी माँ यह बात भली प्रकार जानती थीं कि परिस्थितियों का घटनाचक्र जीवन को सूखे पत्ते के समान नचाता है अर्थात् मनुष्य का जीवन परिस्थितियों और घटनाओं के वशीभूत होकर चलता है।

13. वे क्यों उदास रहती थीं?

उत्तर: दादाजी की मृत्यु के बाद दादी माँ बहुत उदास रहती थीं।

14. दादी माँ को यह संसार कैसा प्रतीत होता था? क्यों?

उत्तर: दादी माँ को यह संसार धोखे की टट्टी मालूम होता था क्योंकि यहाँ कदम-कदम पर धोखा था। दादानी भी उनको धोखा देकर इस संसार से चले गए थे।

15. लेखक को दादी माँ कैसी लगी? क्यों?

उत्तर: लेखक को दादी माँ शापभ्रष्ट देवी-सी लगों वैसे तो दादी माँ त्याग और ममता की देवी थीं, पर किसी शाप के कारण धरती पर कष्टपूर्ण जीवन जीने आ गई थीं।

16. लेखक ने क्या देखा?

उत्तर: लेखक ने देखा कि दिन काफी चढ़ आया है, खजूर के पेड़ से उड़कर एक कौआ काले पंख फैलाकर उसकी खिड़की पर बैठ गया था। (अपशकुन की सूचना)

17. हाथ में क्या काँप रहा है?

उत्तर: लेखक के हाथ में किशन भैया का पत्र काँप रहा है।

18. पत्र में क्या सूचना दी गई होगी?

उत्तर: पत्र में दादी माँ की मृत्यु की सूचना दो गई होगी।

बहुविकल्पी प्रश्न

सही उत्तर चुनकर लिखिए–

1. कौन सा नाम ऋतु का नाम नहीं है?

(क) गरमी।

(ख) बरसात।

(ग) बसंत।

(घ) मेघ।

उत्तर: (घ) मेघ।

2. शुभचिंतक कौन होते हैं?

(क) शोभाकारक।

(ख) भला सोचने वाले।

(ग) चिंतन करने वाले।

(घ) अशुभ।

उत्तर: (ख) भला सोचने वाले।

3. ‘प्रतिकूलता’ का विलोम शब्द है-

(क) अनुकूलता।

(ख) विकलता।

(ग) व्याकुलता।

(घ) विकूलता।

उत्तर: (क) अनुकूलता।

4. ‘धुंधली छाया’ में रेखांकित शब्द है-

(क) संज्ञा।

(ख) सर्वनाम।

(ग) विशेषण।

(घ) क्रिया।

उत्तर: (ग) विशेषण।

5. दादी माँ कैसे जल में नहा कर आई थी? 

(क) ठंडे।

(ख) गरम।

(ग) ज्ञागवाले।

(घ) सफेद।

उत्तर: (ग) ज्ञागवाले।

6. दादी माँ की धोती कैसी थी?

(क) सफेद।

(ख) बिना किनारी की।

(ग) दोनों तरह की।

(घ) लाल।

उत्तर: (ग) दोनों तरह की।

7. दादी माँ के बाल किसके समान सफेद थे?

(क) सन के।

(ख) कपड़े के।

(ग) धूप के।

(घ) साबुन के।

उत्तर: (क) सन के।

8. दादी माँ की क्रियाओं से उसका क्या झलकता था? 

(क) डर।

(ख) स्नेह।

(ग) चिंता।

(घ) दिखावा।

उत्तर: (ख) स्नेह।

9. दालचीनी किसका नाम है?

(क) चीनी का।

(ख) गरम मसाले का।

(ग) मिठाई का।

(घ) दवा का।

उत्तर: (ख) गरम मसाले का।

10. किसके विवाह के दिनों की बात है?

(क) लेखक के।

(ख) किशन के।

(ग) राघव के।

(घ) ममेरे भाई के।

उत्तर: (ख) किशन के।

11. विवाह से चार-पाँच रोज पहले औरते क्या करती हैं?

(क) रातभर गीत गाती हैं।

(ख) अभिनय करती हैं ।

(ग) खाना पकाती हैं।

(घ) तैयारियाँ करती हैं।

उत्तर: (क) रातभर गीत गाती हैं।

12. ‘पुत्रोत्पत्ति’ का सही संधि-विच्छेद है-

(क) पुत्र + उत्पत्ति।

(ख) पुत्रो + उत्तपत्ति।

(ग) पुत्रों + त्पति।

(घ) पुत्र + उत्तपत्ति।

उत्तर: (क) पुत्र + उत्पत्ति।

13. विवाह की रात को क्या होता है?

(क) गायन।

(ख) अभिनय।

(ग) वादन।

(घ) खाना।

उत्तर: (ख) अभिनय।

14. दादी माँ किसकी मूर्ति प्रतीत होती थीं?

(क) स्नेह की।

(ख) ममता को।

(ग) स्नेह ममता की।

(घ) दया की।

उत्तर: (ग) स्नेह ममता की।

15. ‘वात्याचक्र’ कैसा शब्द है?

(क) तत्सम।

(ख) तद्भव।

(ग) देशज।

(घ) विदेशी।

उत्तर: (क) तत्सम।

16. दादी माँ की उदासी का कारण था-

(क) दादा की मृत्यु।

(ख) धन की कमी।

(ग) लेखक को बीमारी।

(घ) संसार का रवैया।

उत्तर: (क) दादा की मृत्यु।

17. संसार दादी माँ को कैसा प्रतीत होता था?

(क) अच्छा।

(ख) बुरा।

(ग) धोखे को टट्टी।

(घ) मिला-जुला।

उत्तर: (ग) धोखे को टट्टी।

18. लेखक को दादी माँ कैसी लगी?

(क) देवी।

(ख) शापभ्रष्ट देवी-सी।

(ग) सामान्य।

(घ) विशिष्ट।

उत्तर: (ख) शापभ्रष्ट देवी-सी।

19. कौआ पहले कहाँ बैठा था?

(क) खजूर के पेड़ पर। 

(ख) खिड़की पर।

(ग) नीम के पेड़ पर।

(च) दरवाजे पर।

उत्तर: (ख) खिड़की पर।

20. ‘पाँख’ शब्द कैसा है?

(क) तत्सम।

(ख) तद्भव।

(ग) देशज।

(घ) विदेशी।

उत्तर: (ख) तद्भव।

21. लेखक को किस पर विश्वास नहीं होता?

(क) आँखों पर।

(ख) दादी को मृत्यु की सूचना पर।

(ग) पत्र पर।

(घ) किसी पर नहीं।

उत्तर: (ख) दादी को मृत्यु की सूचना पर।

प्रश्न- अभ्यास

>> कहानी से

प्रश्न 1. लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है?

उत्तर: लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की अन्य निम्नलिखित बातों की याद आ जाती है: 

– अपने उन शुभचिंतक मित्रों की जो उसे प्रसन्न करने के लिए छुट्टियों की सूचना देते हैं और पीठ पीछे उसका मज़ाक उड़ाते हैं। 

– क्वार के महीने की जब रास्ते का कीचड़ विचित्र गंध के साथ सूख जाता है।

– बचपन में ज्वर का चढ़ना और उसमें दादी माँ की सेवा।

– किशन भैया की शादी का मौका और उस समय औरतों का चार-पाँच दिन तक गीत और अभिनय का कार्यक्रम। 

– रामी चाची की घटना। (पहले डाँटना, बाद में आशीर्वाद देना)

प्रश्न 2. दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब क्यों हो गई थी?

उत्तर: दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति इसलिए खराब हो गई थी क्योंकि उनके श्राद्ध पर पिताजी ने काफी धन खर्च कर दिया था। धोखेबाज़ और दिखावी मित्रों ने स्थिति को और भी खराब कर दिया था।

प्रश्न 3. दादी के स्वभाव का कौन-सा पक्ष आपको सबसे अच्छा लगता है और क्यों?

उत्तर: दादी के स्वभाव का वह पक्ष हमें सबसे अच्छा लगता है जिसमें वे दूसरों के प्रति अपनी चिंता रखती है। वे बीमार के पास बैठकर उसकी पूरी देखभाल करती थीं, उसकी दवा का प्रबंध अपने ढंग से करती थीं। मुँह से भले ही कड़वी लगती थीं, पर दूसरों की आर्थिक मदद भी करती थीं। रामी चाची का कर्ज़ माफकर नकद रुपये भी दिए ताकि उसकी बेटी का विवाह निर्विघ्न हो जाए।

पिताजी को भी अपना स्वर्ण-कंगन देकर आर्थिक चिंता से उबारा था। मुझे दादी का सहृदयता और कोमलता वाला पक्ष सबसे अच्छा लगता है।

>> कहानी से आगे

प्रश्न 1. आपने इस कहानी में महीनों के नाम पढ़े, जैसे– क्वार, आषाढ़, माघ। इन महीनों में मौसम कैसा रहता है?

उत्तर: क्वार : गरमी का अंत हो रहा होता है। हल्की-हल्की ठंड शुरू हो जाती है। दशहरा इस मास का प्रमुख त्योहार है। 

आषाढ़ : यह मास वर्षा का है। इस महीने खूब वर्षा होती है। वर्षा न होने पर गरमी रहती है।

माघ : यह महीना सर्दी का है। माघ के पहले पंद्रह दिन भयंकर सर्दी पड़ती है। फिद सर्दी का जोर घटता चला जाता है। 

प्रश्न 2. ‘अपने-अपने मौसम की अपनी-अपनी बातें होती हैं’-लेखक के इस कथन के अनुसार यह बताइए कि किस मौसम में कौन-कौन-सी चीजें विशेष रूप से मिलती हैं?

उत्तर: गरमी के मौसम में तेज गरमी पड़ती है। इस मौसम में तरबूज़-खरबूज़ खूब होते हैं। इनके खाने से गरमी का प्रभाव शरीर पर कम पड़ता है।

वर्षा के मौसम में बारिश होती है। दिन धूप से तपता है ।ज़्यादा गरमी वर्षा ले आती है। खाने को आम मिलते हैं। 

सर्दी : इस मौसम के आते ही गर्मी -वर्षा से छुटकारा मिल जाता है। यह मौसम स्वास्थ्यवर्धक होता है। खाने को सेब, अमरूद, केले, अंगूर आदि फल मिलते हैं। इस मौसम में सब्ज़ियाँ भी बहुत आती हैं। मेवे भी खाने को मिलते हैं। पहनने को गरम कपड़े मिलते हैं।

>> अनुमान और कल्पना

1. इस कहानी में कई बार ऋण लेने की बात आपने पढ़ी। अनुमान लगाइए, किन-किन पारिवारिक परिस्थितियों में गाँव के लोगों को ऋण लेना पड़ता होगा और यह उन्हें कहाँ से मिलता होगा? बड़ों से बातचीत कर इस विषय में लिखिए।

* गाँव के लोगों को निम्नलिखित पारिवारिक परिस्थितियों में ऋण लेना पड़ता होगा-

– शादी-विवाह के खर्च के लिए।

– मकान बनवाने के लिए।

– खेत के लिए बीज – खाद खरीदने के लिए।

– पशु खरीदने के लिए

– बच्चों की पढ़ाई के लिए।

और यह ऋण निम्नलिखित स्थानों से मिलता होगा –

• सहकारी बैंक

• राष्ट्रीयकृत बैंक 

• सरकार के विभागों

• साहूकार या महाजन से 

• डाकघर से

उत्तर: छात्र-छात्री स्वयं करें।

2. घर पर होनेवाले उत्सवों/समारोहों में बच्चे क्या-क्या करते हैं? अपने और अपने मित्रों के अनुभवों के आधार पर लिखिए।

* घर पर होनेवाले उत्सवों में बच्चे ये काम करते हैं-

– खूब नाचते-गाते हैं।

– मिठाइयाँ खाते हैं।

– खेलते-कूदते हैं।

– नए-नए कपड़े पहनते हैं।

उत्तर: छात्र-छात्री स्वयं करें।

>> भाषा की बात

1. नीचे दी गई पंक्तियों पर ध्यान दीजिए- 

ज़रा-सी कठिनाई पड़ते 

अनमना-सा हो जाता है 

सन-से सफेद

• समानता का बोध कराने के लिए सा, सी, से का प्रयोग किया जाता है। ऐसे पाँच और शब्द लिखिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

1. अपना चाँद-सा मुख तो दिखाइए।

2. वह पत्थर-सा कठोर है।

3. संगमरमर-सा बदन देखो।

4. फूल-सी कोमल बच्ची सो रही है।

5. बच्चे का गाल सेब-सा लाल है।

उत्तर: छात्र-छात्री स्वयं करें।

2. कहानी में ‘छू-छूकर ज्वर का अनुमान करतीं, पूछ-पूछकर घरवालों को परेशान कर देतीं’-जैसे वाक्य आए हैं। किसी क्रिया को ज़ोर देकर कहने के लिए एक से अधिक बार एक ही शब्द का प्रयोग होता है। जैसे वहाँ जा-जाकर थक गया, उन्हें ढूँढ़-ढूँढ़ कर देख लिया।

इस प्रकार के पाँच वाक्य बनाइए।

1. मैं बोल-बोल कर थक गया।

2. वह पढ़ पढ़ कर बोर हो गया। 

3. लड़की हँस-हँस कर पागल हो रही है।

4. मोहन रो-रोकर बेहाल हो रहा है। 

5. मैं तो ढूंढ-ढूंढ कर थक गया।

उत्तर: छात्र-छात्री स्वयं करें।

3. बोलचाल में प्रयोग होनेवाले शब्द और वाक्यांश ‘दादी माँ’ कहानी में हैं। इन शब्दों और वाक्यांशों से पता चलता है कि यह कहानी किसी विशेष क्षेत्र से संबंधित है। ऐसे शब्दों और वाक्यांशों में क्षेत्रीय बोलचाल की खूबियाँ होती हैं। उदाहरण के लिए-निकसार, बरह्मा, चिउड़ा, छौंका इत्यादि शब्दों को देखा जा सकता है। इन शब्दों का उच्चारण अन्य क्षेत्रीय बोलियों में अलग ढंग से होता है, जैसे- चिउड़ा को चिड़ा, चूड़त्र, पोहा और इसी तरह छौंका को छौंक, तड़का भी कहा जाता है। निकसार, उरिन और बरह्मा शब्द क्रमशः निकास, उऋण और ब्रह्मा शब्द का क्षेत्रीय रूप हैं। इस प्रकार के दस शब्दों को बोलचाल में उपयोग होनेवाली भाषा/ बोली से एकत्र कीजिए और कक्षा में लिखकर दिखाइए।

उत्तर: मिट्टी – माटी।          

विवाह – ब्याह ।                

कौआ – कागा ।                

नहाना – नहाय।               

चादर – चद्दर, चदरिया।

स्नान – नहान।

घड़ा – घड़ली।

कुछ करने को:

– दादी माँ का एक काल्पनिक चित्र बनाइए।

– ‘मेरा दादी माँ’ (दस वाक्य लिखिए)

उत्तर: छात्र-छात्री स्वयं करें।

परीक्षोपयोगी अन्य आवश्यक प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पी प्रश्न

1. ‘दादी माँ’ पाठ के लेखक का नाम बताएँ।

(क) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’। 

(ख) शिवप्रसाद सिंह।

(ग) यतीश अग्रवाल।

(घ) नागार्जुन।

उत्तर: (ख) शिवप्रसाद सिंह।

2. लेखक की कमज़ोरी क्या थी? 

(क) घर न जाने की।

(ख) घर में लड़ाई-झगड़े करने की।

(ग) घर की याद सताने की।

(घ) घर पर सोते रहने की।

उत्तर: (ग) घर की याद सताने की।

3. दादी माँ का व्यक्तित्व कैसा था? 

(क) स्नेह और ममता भरा।

(ख) क्रोधपूर्ण।

(ग) झगड़ालु।

(घ) चिड़चिड़ा।

उत्तर: (क) स्नेह और ममता भरा।

4. दादी माँ क्यों उदास रहती थी?

(क) पड़ोसियों से झगड़ा होने के कारण।

(ख) अपने पुत्र द्वारा अपमानित करने के कारण।

(ग) दादा जी की मृत्यु हो जाने के कारण।

(घ) पुत्र की मृत्यु हो जाने के कारण।

उत्तर: (ग) दादा जी की मृत्यु हो जाने के कारण।

5. पाठ में बच्चे किस महीने में झागदार पानी में नहाते थे?

(क) आषाढ़।

(ख) माघ।

(ग) क्वार।

(घ) भादो।

उत्तर: (ग) क्वार।

6. नहाकर लौटने पर दादी माँ लेखक के लिए क्या लेकर आई थी?

(क) मिठाई।

(ख) फल।

(ग) चबूतरे की मिट्टी।

(घ) नए कपड़े।

उत्तर: (ख) फल।

7. लेखक ने उस छाया को कहा है-

(क) शीतल।

(ख) धूमिल।

(ग) चंचल।

(घ) निर्मल।

उत्तर: (क) शीतल।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. लेखक की क्या कमज़ोरी है?

उत्तर: लेखक की यह कमजोरी है कि वह थोड़ी सी भी मुश्किल पड़ने पर घबरा उठता है।

प्रश्न 2. लेखक को हल्की-सी बीमारी क्यों अच्छी लगती है?

उत्तर: लेखक को हल्का ज्वर या सिर पर हल्का सिरदर्द इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि इसमें खाने के लिए दिन भर नींबू और साबू मिलता है।

प्रश्न 3. दादी माँ को किनके पचासों नाम याद थे? 

उत्तर: दादी माँ को गँवई-गाँव की पचासों किस्म की दवाओं के नाम याद थे।

प्रश्न 4. तब बुखार किसके डर से भाग जाता था?

उत्तर: तब कुनैन मिक्सचर की शीशी की तिताई के डर से बुखार भाग जाता था।

प्रश्न 5. दादी माँ का उत्साह और आनंद कब देखते बनता था?

उत्तर: किशन भैया की शादी के अवसर पर दादी माँ का उत्साह और आनंद देखते बनता था।

प्रश्न 6. दादी माँ किशन के विवाह पर औरतों की किस बात पर बिगड़ीं?

उत्तर: जब रात के समय औरतें अभिनय कर रहीं थी तब औरतों ने लेखक व राघव के वहाँ होने पर ऐतराज किया था। इस पर दादी उन पर बिगड़ पड़ीं।

प्रश्न 7. देबू की माँ ने चादर खींचकर क्या कहा? 

उत्तर: देवू की माँ ने कहा-“कहो दादी, यह कौन बच्चा सोया है? बेचारा रोता है शायद, दूध तो पिला दूँ।”

प्रश्न 8. धन किसमें खर्च हो गया था? वह कहाँ का था?

उत्तर: दादा के श्राद्ध में पिताजी ने काफी धन खर्च कर दिया था। वह घर का नहीं, कर्ज का था। 

प्रश्न 9. दादी ने संदूक खोलकर क्या वस्तु निकाल कर दी?

उत्तर: दादी ने संदूक खोलकर सोने का कंगन निकाल कर दिया। 

प्रश्न 10. लेखक को किस सूचना पर सहज विश्वास नहीं हुआ?

उत्तर: लेखक को दादी माँ की मृत्यु की सूचना पर सहज विश्वास नहीं हुआ।

प्रश्न 11. दादी माँ ने यह क्यों कहा कि लड़के और ब्रह्मा का मन एक-सा होता है?

उत्तर: बालक भगवान का रूप होते हैं। उनका मन निश्छल तथा निर्दोष होता है, इसलिए दादी माँ ने कहा कि लड़के और ब्रह्मा का मन एक सा होता है।

प्रश्न 12. लेखक हँसना क्यों नहीं चाहता था?

उत्तर: लेखक छिपकर स्त्रियों का अभिनय देख रहा था। उसे डर था कि हँसने पर उसे पकड़कर बाहर निकाल दिया जाएगा, इसलिए वह हँसना नहीं चाहता था।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. क्वार के महीने में गाँव के वातावरण में क्या परिवर्तन आ जाता है?

उत्तर: क्वार के आते ही रास्तों का कीचड़ सूख जाता है। मोथा और साई की अधगली घासें, बनप्याज़ की जड़ें तथा अन्य प्रकार की घासों के बीच सूरज की गर्मी में सड़कर विचित्र गंध देने लगते हैं। गाँव के लड़के झाग भरे जलाशयों में कूदते रहते हैं।

प्रश्न 2. दादी माँ को बीमारियों का ज्ञान कैसा था तथा वे दवा करने के क्या उपाय करती थीं?

उत्तर: दादी माँ हाथ, माथा, पेट छूकर भूत, मलेरिया सरसाम, निमोनिया तक का अनुमान लगा लेती थीं। वे लौंग, गुड़-मिश्रित जलधार, गुग्गल और धूप से इलाज करती थीं।

प्रश्न 3. दादी माँ के दो रूप इस कहानी में दिखाई देते हैं? वे कौन-कौन से हैं? 

उत्तर: दादी माँ का एक रूप तो वह है जब वे रामी की चाची से मय सूद के अपनी रकम वसूलने की धमकी देती हैं। दूसरा रूप वह है जब वे रामी की चाची की बिटिया की शादी के लिए सारा कर्ज माफ कर देती हैं तथा उसे दस रुपये भी दे देती हैं।

प्रश्न 4. पिताजी और किशन भैया मन मारे क्यों बैठे थे?

उत्तर: पिताजी और किशन भैया मन मारे कुछ सोच रहे थे। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। जिन पर रुपये थे, वे लौटाते नहीं थे। लोगों पर काफी बकाया था। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था।

प्रश्न 5. लेखक के मित्र उनका मजाक क्यों उड़ाते थे? 

उत्तर: लेखक को थोड़ी सी बात पर गाँव, घर तथा परिवार की चिंता होने लगती थी। वह अपने घर जाने के लिए लालायित होने लगते थे। एक ज्ञानी एवं संतुलित व्यक्ति से ऐसी अपेक्षा किसी को नहीं होती है। ऐसी कमजोरी विकास में बाधक होती है तथा बाल मनोवृत्ति के लक्षण हैं। इसलिए लेखक के मित्र सदैव उसका मजाक उड़ाते थे।

प्रश्न 6. दादी माँ को बीमारियों का ज्ञान कैसा था? इस विषय में विस्तार से लिखिए।

उत्तर: दादी माँ को गाँवों में प्रयोग की जाने वाली दवाओं के कई नुस्खे याद थे। वह हाथ, माथा, पेट छूकर, भूत, मलेरिया, सरसाम, निमोनिया तक का अनुमान लग लेती थी। वे लौंग, गुड-मिश्रित जलधार, गुगल और धूप इलाज करती थी। महामारी तथा विशूचिका फैलने पर वह सफाई का ध्यान रखती थी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. लेखक द्वारा ‘दादी माँ’ पाठ लिखने का क्या उद्देश्य है?

उत्तर: लेखक द्वारा ‘दादी माँ’ कहानी लिखने का उद्देश्य है कि जीवन की ऐसी मधुर यादें होती हैं जो कभी भी नहीं भूलती और कई यादें हमें प्रेरणा देती हैं। इस पाठ से भी यही सीख मिलती है कि जब लेखक को अपनी दादी की मृत्यु का संदेश मिलता है। तो वह अपने बचपन की यादों में खो जाता है जो दादी के साथ जुड़ी थी। इसलिए उन यादों में खोकर लेखक को यह विश्वास ही नहीं होता था कि दादी की मृत्यु हो गई। अतः इस संस्मरण को जीवित रखने के लिए लेखक ने इस कहानी को लिखा।

प्रश्न 2. दादा जी के दिए कंगन दादी माँ के लिए क्या महत्त्व रखते थे?

उत्तर: दादा जी के दिए कंगन दादी माँ के लिए बहुत महत्त्व रखते थे। उस कंगन से उनकी भावनाएँ और आस्था जुड़ी थीं। वह उनके वंश की निशानी थी। वे बरसों से उसे सहेजकर रखती आई। थीं। यही कारण था कि जब उन्हें प्रतीत हुआ कि कंगन देना ही पड़ेगा तो उनका मन दुख से भर उठा। माघ की कड़ाके की ठंड में नहाकर गीली धोती पहने संदूक पर दिया जलाए दादी माँ हाथ जोड़कर बैठी थीं। ऐसा लग रहा था मानों वे संदूक में रखे कंगन की पूजा कर रही हों तथा अपने स्वर्गवासी पति से क्षमा माँग रही हों कि वे उनकी निशानी को सहेज नहीं सकीं।

प्रश्न 3. बचपन की बीमारी और अब की बीमारी में लेखक क्या अंतर महसूस करता है?

उत्तर: बचपन में लेखक बीमार पड़ता था तो दादी माँ बड़े स्नेह से उसकी देख-रेख करतीं । रातभर चारपाई के पास बैठकर कभी पंखा डुलातीं, कभी लेप करतीं तो कभी हाथ-पैर सहलाती। बड़े ध्यान से वे बीमारी में खाने वाले विशेष भोजन बनवातीं। आज जब लेखक बीमार पड़ता है तो नौकर पानी दे जाता है और महाराज खिचड़ी या साबू पका देते है। डॉक्टर आकर नाड़ी देख जाते हैं और उनकी दवा के डर से बुखार भाग भी जाता है, लेकिन दादी माँ की वह स्नेहपूर्ण देखभाल अब नहीं मिलती। यही कारण है कि लेखक अब बीमार नहीं पड़ना चाहता।

मूत्यपरक प्रश्न

प्रश्न. ‘दादी माँ’ कहानी आपको क्या प्रेरणा देती है? 

उत्तर: ‘दादी माँ’ कहानी हमें यह प्रेरणा देती हैं कि हमें अपने बुजुर्गों की भावनाओं को समझकर उनका सम्मान करना चाहिए। हमें उनका पूरा खयाल रखना चाहिए। जिस प्रकार बचपन में उन्होंने हमारी चिंता व परवाह की, वैसे ही हमें उनकी बुढ़ापे में करनी चाहिए। बुजुर्ग मान-सम्मान के भूखे होते हैं। हमें उन्हें भरपूर सम्मान देना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top