NCERT Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए

NCERT Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए Solutions to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए and select need one. NCERT Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Hindi Solutions.

NCERT Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 7 Hindi Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए and Textbook for All Chapters, You can practice these here.

पापा खो गए

Chapter: 7

वसंत भाग – 2 

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

प्रश्न 1. उपर्युक्त कथन किसका है?

उत्तर: उपर्युक्त कथन बिजली के खंभे का है।

2. बरसात की रातों को क्यों युग बताया जा रहा है?

उत्तर: बरसात की रातों को बिजली का खंभा बुरा इसलिए बताता है क्योंकि इनमें उसे रात भर भीगना पड़ता है तथा बादलों के पानी की मार खानी पड़ती है। उसे एक पर खड़ा रहना पड़ा है।

3. बिजली का खंभा क्या करना चाहता है?

उत्तर: बिजली का खंभा अपने बल्ब को फेंककर दूर कहाँ भाग जाना चाहता है।

4. यह कथन किसका है?

उत्तर: यह कथन पेड़ का है।

5. पहले क्या-क्या नहीं था?

उत्तर: पहले ऊँचे-ऊचे घर नहीं थे, सड़क नहीं थी। तब सिनेमा का बड़ा-सा पोस्टर और उसमें नाचने वाली औरत नहीं थीं।

6. सामने क्या था?

उत्तर: सामने केवल समुद्र था।

7. किसमें अकड़ की बात की जा रही है?

उत्तर: बिजली के खंभे में अकड़ की बात की जा रही है।

8. यह बच्चे उठाने वाला कौन है?

उत्तर: यह बच्चा उठाने वाला भिखारी जैसा एक आदमी है।

9. लड़की की क्या दशा थी? 

उत्तर: लड़की गहरी नींद सो रही थी, उस पर बेहोशी का प्रभाव है।

10. वक्ता को क्या लगी है?

उत्तर: वक्ता अर्थात् आदमी को भूख लगी है। उसके पेट में चूहे दौड़ रहे हैं।

11. वह क्या करना चाहता है?

उत्तर: वह खाने की तलाश करना चाहता है।

12. कौन ठीक लग रहे हैं? किसे?

उत्तर: लैटरबॉक्स, बिजली का खंभा, पेड़ और कौआ-लड़की को सब ठीक लग रहे हैं।

13. लड़की के दिमाग में कौन-कौन से प्रश्न उठते हैं?

उत्तर: लड़की के दिमाग में ये प्रश्न उठते हैं-मैं कहाँ हूँ? मेरा घर कहाँ है? मेरे पापा कहाँ हैं? मम्मी कहाँ है?

14. लड़की को डर क्यों लग रहा है?

उत्तर: लड़की को डर इसलिए लग रहा है कि चारों ओर अँधेरा है, रात है।

बहुविकल्पी प्रश्न

सही उत्तर चुनकर लिखिए–

1. खंभे की बातों को कौन सुन रहा है?

(क) पेड़।

(ख) बादल।

(ग) लेटर बॉक्स।

(घ) कोई नहीं।

उत्तर: (क) पेड़।

2. खंभा किसे कसकर पकड़े रहता है?

(क) स्वयं को।

(ख) बल्ब को।

(ग) लड़की को।

(घ) हवा को।

उत्तर: (ख) बल्ब को।

3. इस एकांकी नाटक के रचयिता है-

(क) विजय बहादुर।

(ख) विजय तेंदुलकर।

(ग) सचिन तेंडुलकर।

(घ) कोई अन्य।

उत्तर: (ख) विजय तेंदुलकर।

4. ‘यहाँ मेरा जन्म हुआ।’ किसका जन्म हुआ?

(क) पेड़ की।

(ख) खंभे का।

(ग) समुद्र का।

(घ) किसी अन्य का।

उत्तर: (क) पेड़ की।

5. पेड़ के सामने क्या था?

(क) समुद्र।

(ख) खंभा।

(ग) पोस्टर।

(घ) नाचने वाली औरत।

उत्तर: (क) समुद्र।

6. किसी नाक ऊंची थी?

(क) पेड़ की।

(ख) खंभे की।

(ग) लड़की की।

(घ) सभी की।

उत्तर: (ख) खंभे की।

7. किसने आवाज़ नहीं लगाई?

(क) पेड़ ने।

(ख) खंभे ने। 

(ग) लोगों ने।

(घ) लड़की ने।

उत्तर: (क) पेड़ ने।

8. आदमी के पास लड़की कहाँ से आई है?

(क) उसने उसे एक घर से उठाया है।

(ख) वह लड़की नींद में चलकर आई है।

(ग) वह लड़की नींद में चलकर आई है।

(घ) कोई उसे वहाँ छोड़ गया है।

उत्तर: (क) उसने उसे एक घर से उठाया है।

9. वह क्यों नहीं उठेगी?

(क) वह भूखी है।

(ख) वह सो रही है।

(ग) उसे बेहोशी की दवा दी गई है।

(घ) वह घबराई हुई है।

उत्तर: (ग) उसे बेहोशी की दवा दी गई है।

10. ‘मुमकिन’ शब्द का अर्थ है-

(क) संभव।

(ख) असंभव।

(ग) माँगना।

(घ) मारना।

उत्तर: (क) संभव।

11. ‘निःस्तब्ध’ शब्द का अर्थ है-

(क) शांत।

(ख) अशांत।

(ग) अच्छा।

(घ) बुरा।

उत्तर: (क) शांत।

12. डर किसे लग रहा है?

(क) पेड़ को।

(ख) खंभे को।

(ग) लड़की को।

(घ) सभी को।

उत्तर: (ग) लड़की को।

13. लड़की क्या करेगी?

(क) बोलेगी।

(ख) चीखेगी।

(ग) भागेगी।

(घ) हँसेगी।

उत्तर: (ख) चीखेगी।

प्रश्न-अभ्यास

>> नाटक से

प्रश्न 1. नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों?

उत्तर: नाटक में सबसे बुद्धिमान पात्र कौआ लगा, क्योंकि वह उड़-उड़कर सारी दुनिया की खबर रखता था। उसे देश-दुनिया में घट रही घटनाओं की जानकारी थी, अच्छे-बुरे की पहचान थी। अपनी सूझबूझ से वह लड़की को उस दुष्ट व्यक्ति से बचाता है और फिर उसे सही सलामत उसके घर तक पहुँचाने की तरकीब भी सोचता है।

प्रश्न 2. पेड़ और खंभे में दोस्ती कैसे हुई? 

उत्तर: पेड़ और खंभा पास-पास खड़े हैं। एक बार जब आँधी आई तब खभा पेड़ के ऊपर ही आ गिर पड़ा था। पेड़ ने उसे अपने ऊपर झेल लिया। इस प्रयास में पेड़ खुद ज़ख्मी हो गया था। बाद में उसका गरूर झड़ गया और दोनों में दोस्ती हो गई। 

प्रश्न 3. लैटरबॉक्स को सभी ‘लाल ताऊ’ कहकर क्यों पुकारते थे?

उत्तर: लैटरबॉक्स को सभी ‘लाल ताऊ’ कहकर इसलिए पुकारते थे क्योंकि वह लाल रंग का था। दूसरा रंग था ही नहीं। वह ताऊ की तरह बातें भी करता है। अतः लोग उसे ‘लाल ताऊ’ कहकर पुकारते थे।

प्रश्न 4. लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है?

उत्तर: लाल ताऊ अन्य पात्रों से इस प्रकार भिन्न है क्योंकि वही एक ऐसा पात्र है जो पढ़ा-लिखा है। वह कुछ भजन गा भी लेता है। लाल ताऊ अपने अंदर की चिट्ठियाँ पढ़ लेता है।

प्रश्न 5. नाटक में बच्ची को बचाने वाले पात्रों में एक ही सजीव पात्र है। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको मजेदार लगीं? लिखिए।

उत्तर: नाटक में बच्ची को बचानेवाले पात्रों में केवल कौआ ही सजीव पात्र है। लाल ताऊ के भजनों की आवाज़ से रात में उसकी नींद खुल जाती है, तो उसका चिढ़कर बोलना बहुत मज़ेदार लगा। वह अक्लमंद भी है। दुष्ट आदमी से लड़की को बचाने के लिए वही सबसे पहले भूत-भूत चिल्लाता है। फिर लड़की को उसके घर तक पहुँचाने की तरकीब भी वही सोचता है। उसी के बताने पर लाल ताऊ पोस्टर पर ‘पापा खो गए’ लिखते हैं। अतः कौआ मुझे बहुत मज़ेदार लगा।

प्रश्न 6. क्या वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी एक लड़की को घर नहीं पहुँचा पा रहे थे?

उत्तर: सभी पात्र मिल कर भी एक लड़की को उसके घर इसलिए नहीं पहुँचा पा रहे थे क्योंकि किसी को उसके घर का पता मालूम नहीं था। वह लड़की भी इतनी भोली थी कि वह अपने मुहल्ले, गली का नाम तथा घर का नंबर तक नहीं जानती थी। वह अपने पापा का नाम भी नहीं जानती थी क्योंकि वह बहुत छोटी थी। उन्होंने इस काम के लिए पुलिस की मदद लेने की बात सोची।

>> नाटक से आगे

1. अपने-अपने घर का पता लिखिए तथा चित्र बना कर वहाँ पहुँचने का रास्ता भी बताइए।

* सभी बच्चे अपने-अपने घर का पता लिखें तथा चित्र बनाकर रास्ता भी बताएँ।

उदाहरणस्वरूप

सी-5-ए/208,

जनकपुरी, नई दिल्ली-110 058 

2. मराठी से अनूदित इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ क्यों रखा गया होगा ? अगर आपके मन में कोई दूसरा शीर्षक हो तो सुझाइए और साथ में कारण भी बताइए।

* इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ इसलिए रखा गया होगा क्योंकि बच्ची को उसके पापा मिल नहीं रहे थे। नाटक के अंत में लैटरबॉक्स कहता भी है- “किसी को अगर इस प्यारी-सी बच्ची के पापा मिल जाएँ तो उन्हें जितनी जल्दी हो सके यहाँ ले आइए।”

अन्य शीर्षक : खोई हुई बच्ची।

3. क्या आप बच्ची के पापा को खोजने का नाटक से अलग कोई और तरीका बता सकते है?

* बच्ची को पुलिस थाने ले जाकर उसकी रिपोर्ट लिखवा देनी चाहिए। पुलिस अपने साधनों से उसके पापा को खोज निकाल लेगी।

दूसरा उपाय यह हो सकता है कि टी.वी. पर मीडिया के माध्यम से बच्ची को दिखाया जाए और उसके बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी दे दी जाए। यह सूचना बच्ची के पापा तक भी पहुँच जाएगी और उनको खोज लिया जाएगा।

>> अनुमान और सूचना

1. अनुमान लगाइए कि जिस समय बच्ची को चोर ने उठाया होगा वह किस स्थिति में होगी? क्या वह पार्क/मैदान में खेल रही होगी या घर से रूठ कर भाग गई होगी या कोई अन्य कारण होगा?

* जिस समय बच्ची को चोर ने उठाया होगा उस समय बच्ची पार्क या मैदान में खेल रही होगी। खेलते समय बच्चे इधर-उधर हो जाते हैं। बच्ची को अकेला पाकर चोर उसे उठा लाया होगा। यह भी संभव है कि उसने बच्ची को चॉकलेट या अन्य किसी चीज़ देने का प्रलोभन दिया हो।

2. नाटक में दिखाई गई घटना को ध्यान में रखते हुए यह भी बताइए कि अपनी सुरक्षा के लिए आजकल बच्चे क्या-क्या कर सकते हैं? संकेत के रूप में नीचे कुछ उपाय सुझाए जा रहे हैं। आप इससे अलग कुछ और उपाय लिखिए।

• समूह में चलना।

• एकजुट होकर बच्चा उठानेवालों या ऐसी घटनाओं का

विरोध करना।

• अनजान व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक मिलना। अन्य उपाय-

• अपने पास अपना परिचय पत्र रखना, जिसमें घर का पता, फोन नं. लिखा हो।

• किसी सुनसान जगह पर अकेले नहीं जाना।

• किसी अनजान व्यक्ति से कोई चीज न लेना। 

• किसी असामान्य स्थिति पर शोर मचाना।

• पुलिस को सूचना देना।

>> भाषा की बात

1. आपने देखा होगा कि नाटक के बीच-बीच में कुछ निर्देश दिए गए हैं। ऐसे निर्देशों से नाटक के दृश्य स्पष्ट होते हैं, जिन्हें नाटक खेलते हुए मंच पर दिखाया जाता है, जैसे-‘सड़क/रात का समय दूर कहीं कुत्तों के भौंकने की आवाज।’ यदि आपको रात का दृश्य मंच पर दिखाना हो तो क्या-क्या करेंगे, सोचकर लिखिए।

– अंधकार फैलाना।

– आकाश में तारों और चाँद का चमकना। 

– झींगुरों की आवाज़ उत्पन्न करना।

– बहुत धीमी रोशनी का प्रयोग। 

– चौकीदारों की ‘जागते रहो’ की आवाज़।

2. पाठ को पढ़ते हुए आपका ध्यान कई तरह के विराम चिह्नों की ओर गया होगा। नीचे दिए गए अंश से विराम चिह्नों को हटा दिया गया है। ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उपयुक्त चिह्न लगाइए-

मुझ पर भी एक रात आसमान से गड़गड़ाती बिजली आकर पड़ी थी अरे बाप रे वो बिजली थी या आफत; याद आते ही अब भी दिल धक-धक करने लगता है और बिजली जहाँ गिरी थी, वहाँ खड्डा कितना गहरा पड़ गया था खंभे महाराज, अब जब कभी बारिश होती है तो मुझे उस रात की याद हो आती है, अंग थरथर काँपने लगते हैं

* मुझ पर भी एक रात आसमान से गड़गड़ाती बिजली आकर पड़ी थी। अरे, बाप रे! वो बिजली थी या आफत; याद आते ही अब भी दिल धक-धक करने लगता है और बिजली जहाँ गिरी थी, वहाँ खड्डा कितना गहरा पड़ गया था। खंभे महाराज ! अब जब कभी बारिश होती है तो मुझे उस रात की याद हो आती है, अंग थर-थर काँपने लगते हैं।

3. आसपास की निर्जीव चीजों को ध्यान में रखकर कुछ संवाद लिखिए, जैसे-

• चॉक का ब्लैक बोर्ड से संवाद

• कलम का कॉपी से संवाद

• खिड़की का दरवाज़े से संवाद

* (1) चॉक का ब्लैकबोर्ड से संवाद 

चॉक: अरे ब्लैकबोर्ड, तुम तो इतने चिकने हो गए हो कि मेरा लिखा चमकता ही नहीं। 

ब्लैकबोर्ड: मैं क्या करूँ? मेरे ऊपर पेंट करने की आवश्यकता है।

चॉक : इससे तो तुम और चमक जाओगे। 

ब्लैकबोर्ड: अरे, मेरा पेंट दूसरी तरह का होता है। उसमें चमक नहीं होती।

(2) कलम का कॉपी से संवाद 

कलम: कॉपी, देखो मैं तुम पर कितना सुंदर लिखाई लिखता हूँ।

कॉपी: मैं भी तो कितनी सफेद हूँ।

कलम: हाँ, यह तो है। तुम पर लिखते समय बड़ा मज़ा आता है।

(3) खिड़की का दरवाज़े से संवाद

खिड़की: दरवाजे ! देखो मुझसे कितनी ठंडी हवा आ रही है। 

दरवाजा: मेरी तुलना में तुमसे कम ही हवा आती है। मेरा आकार बड़ा है। 

खिड़की: वह तो है। पर मेरा अपना अलग महत्त्व है। तुम तो आने-जाने के काम आते हो। 

दरवाज़ा: घर का महत्त्व मुझी से है।

4. उपर्युक्त में से दस-पंद्रह संवादों को चुनें, उनके साथ दृश्यों की कल्पना करें और एक छोटा सा नाटक लिखने का प्रयास करें। इस काम में अपने शिक्षक से सहयोग लें। 

* यह कार्य विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।

परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. खंभे को बरसात की रात क्यों नहीं पसंद थी?

उत्तर: खंभे को बरसात की रात में भीगते हुए तेज हवा के बीच बल्ब को पकड़कर एक टाँग पर खड़ा रहना पड़ता था। अतः बरसात की रात उसे पसंद नहीं थी।

प्रश्न 2. किस घटना को याद कर पेड़ थर-थर काँपने लगता है?

उत्तर: बरसात की एक रात में पेड़ के ऊपर आसमान से बिजली आ गिरी थी। उस घटना को याद कर पेड़ थर-थर काँपने लगता है।

प्रश्न-अभ्यास

बहुविकल्पी प्रश्न

1. ‘पाप खो गए’ पाठ के लेखक का नाम बताइए।

(क) शिवप्रसाद सिंह।

(ख) नागार्जुन।

(ग) भगवती वाजपेयी।

(घ) विजय तेंदुलकर।

उत्तर: (घ) विजय तेंदुलकर।

2. खंभा, पेड़, लैटरबक्स सभी एक साथ कहाँ खड़े थे?

(क) विद्यालय के समीप।

(ख) जंगल के पास।

(ग) समुद्र के किनारे।

(घ) झील के किनारे।

उत्तर: (ग) समुद्र के किनारे।

3. इस पाठ में किस समय यह घटनाएँ हो रही है?

(क) प्रातःकाल।

(ख) सायंकाल।

(ग) रात्रि में।

(घ) दोपहर में।

उत्तर: (ग) रात्रि में।

4. पत्र को कौन पढ़ रहा है?

(क) पेड़।

(ख) कौआ।

(ग) लैटरबाक्स।

(घ) खंभा।

उत्तर: (ग) लैटरबाक्स।

5. खंभे के स्वभाव के बारे में पेड़ क्या सोचता था?

(क) वह बहुत दुष्ट है।

(ख) वह बहुत सभ्य है।

(ग) वह मिलनसार है।

(घ) वह अभिमानी है।

उत्तर: (ख) वह बहुत सभ्य है।

6. आसमान में गड़गड़ाती बिजली किस पर गिरी थी?

(क) खंभे पर।

(ख) पेड़ पर।

(ग) लैटरबाक्स पर।

(घ) पोस्टर पर।

उत्तर: (ख) पेड़ पर।

7. “आदमी” लड़की को छोड़कर कहाँ चला गया?

(क) खाना खाने।

(ख) घूमने चला गया।

(ग) बच्चे को उठाने।

(घ) सोने के लिए।

उत्तर: (क) खाना खाने।

8. ‘फीस के पैसे क्या फोटक में आते है?’ का भाव क्या है?

(क) फीस मुफ्त में आती है।

(ख) पढ़ाई मुफ्त में होनी चाहिए।

(ग) फीस के पैसे बड़ी मुश्किल से आते है।

(घ) फीस अवश्य जमा करनी चाहिए।

उत्तर: (क) फ़ीस मुफ्त में आती है।

9. खंभे को कौन-सी रातें अच्छी नहीं लगती है?

(क) बरसात की रातें।

(ख) गर्मी की रातें।

(ग) शरद ऋतु की रातें।

(घ) वसंत ऋतु की रातें।

उत्तर: (क) बरसात की रातें।

10. ‘पापा खो गए’ नामक पाठ किस विधा पर आधारित है?

(क) कहानी पर।

(ख) संस्मरण पर।

(ग) एकांकी पर।

(घ) जीवनी पर।

उत्तर: (ग) एकांकी पर।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. खंभे को बरसात की रात क्यों नहीं पसंद थी?

उत्तर: खंभे को बरसात की रात में भीगते हुए तेज हवा के बीच बल्ब को पकड़कर एक टाँग पर खड़ा रहना पड़ता था। अतः बरसात की रात उसे पसंद नहीं थी।

प्रश्न 2. किस घटना को याद कर पेड़ थर-थर काँपने लगता है?

उत्तर: बरसात की एक रात में पेड़ के ऊपर आसमान से बिजली आ गिरी थी। उस घटना को याद कर पेड़ थर-थर काँपने लगता है। 

प्रश्न 3. खंभा बीमार क्यों नहीं पड़ता?

उत्तर: खंभे की तबीयत लोहे की है अतः वह कभी बीमार नहीं पड़ता।

प्रश्न 4. पेड़ पर मौसम का अधिक प्रभाव क्यों नहीं पड़ता?

उत्तर: पेड़ ने पत्तों का कोट पहना हुआ है। इसलिए उस पर सर्दी, बारिश या धूप का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता। 

प्रश्न 5 लोगों का ध्यान खींचने के लिए कौआ क्या करेगा?

उत्तर: कौआ ज़ोर-ज़ोर से काँव-काँव करके लोगों का ध्यान खींचेगा।

प्रश्न 6. नाटक के अंत में लैटरबॉक्स क्या बोलता है? 

उत्तर: मैं लाल ताऊ बोल रहा हूँ। आप में से किसी को अगर इस प्यारी सी बच्ची के पापा मिल जाएँ, तो उन्हें जितनी जल्दी हो सके यहाँ ले आइए।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. एकांकी में सब पात्रों को कैसे पता चलता कि उन्हें आदमी को डराकर भागने के लिए क्या करना है? 

उत्तर: जब नाच के समय खूब रंग जमने लगता है तब थोड़ी देर में सब अलग भागकर एक-दूसरे के कान में फुसफुसाकर बताते हैं कि उन्हें उस आदमी को डराकर भगाने के लिए क्या करना है।

प्रश्न 2. पापा खो गए हैं ऐसा पोस्टर पर लिखा था। इसके साथ पोस्टर पर किस भंगिमा में नाचने वाली लड़की खड़ी होगी?

उत्तर: वह लड़की कुछ उदास, कुछ डरी-सहमी और दुबकी-सी खड़ी होगी।

प्रश्न 3. एकांकी में अलग-अलग पात्र अपने विचार प्रकट करते हैं और अपना परिचय भी देते हैं ताकि श्रोता उस पात्र को पहचान और समझ न सकें। जैसे आदमी अपने बारे में बताता है कि वह बच्चे उठाने वाला आदमी है। कहानी में या फिर वास्तव में ऐसा अक्सर नहीं होता है। 

उत्तर: पाठक या श्रोता पात्रों का परिचय संवाद के माध्यम संवाद पात्र के स्वरूप को उजागर करते हैं।

प्रश्न 4. लैटरबॉक्स बाकी पात्रों से कैसे अलग है?

उत्तर: लैटरबॉक्स अन्य पात्रों से इस मायने में भिन्न है: 

– वह पढ़ा-लिखा है। 

– वह चिट्ठी पढ़ता है, दोहे गुनगुनाता है और बातचीत भी करता है।

प्रश्न 5. लड़की को उसके घर पहुँचाने का क्या उपाय सोचा गया?

उत्तर: लड़की को उसके घर पहुँचाने का कौए ने यह उपाय बताया पेड़ राजा इस पर अपनी घनी छाया किए रहें। खंभे महाराज ज़रा टेढ़े होकर खड़े रहें। इसलिए पुलिस को लगेगा कि एक्सीडेंट हो गया है। वह इस छोटी लड़की को देख कर इसके घर का पता लगाएगी। कौआ काँव-काँव करके लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा।

प्रश्न 6. बैठने पर खंभे की क्या प्रतिक्रिया होती है? 

उत्तर: बैठने पर खंभा काफ़ी आनंदित महसूस करता है। ‘क्योंकि पहली बार उसे जीवन में बैठने का मौका मिला था। वह कहता है कि बैठकर उसे अच्छा लग रहा है। जब वह खड़ा रहा है तो वह बैठने के लिए लालायित होता है, सपने में बैठना भी उसे बहुत अच्छा लगता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. कौआ खंभे से झुककर खड़ा होने के लिए क्यों कहता है? यह उसकी योजना में किस प्रकार सहायक होगा?

उत्तर: कौआ खंभे से झुककर खड़ा होने के लिए इसलिए कहता है क्योंकि इससे लोगों को लगेगा कि यहाँ एक्सीडेंट हुआ है। लोग पुलिस को सूचित करेंगे। सूचना सुनकर पुलिस यहाँ आएगी और लड़की को पेड़ के नीचे सोता हुआ देखेगी और उससे पूछताछ करेगी। घर का पता पूछकर उसे उसके घर पहुँचा देगी। कौए की योजना में यह सब इस प्रकार सहायक हुआ।

प्रश्न 2. लड़की को उसके घर पहुँचाने के लिए क्या तरकीब सोची गई?

उत्तर: लड़की जब थककर सो गई तो सब सोचने लगे कि उसे उसके घर सुरक्षित कैसे पहुँचाया जाए। कौए को एक तरकीब सूझती है। वह पेड़ से कहता है कि सुबह होने तक आप उस पर अपनी छाया रखें, जिससे वह देर तक सोती रहेगी। फिर खंभे को टेढ़ा होकर खड़ा होने की सलाह देता है। उसके टेढ़े होने से पुलिस को लगेगा कि एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस आएगी, लड़की को देखेगी और फिर उसके घर तक पहुँचाएगी। कौए की तरकीब सुनकर खंभा कहता है कि यदि पुलिस न आई तो इस पर कौआ काँव-काँव करके अपने द्वारा लोगों का ध्यान आकर्षित करने की योजना बनाता है। लैटरबॉक्स को फिर भी संदेह होता है तो कौआ उससे कहता है कि आप पढ़े-लिखे हैं। अब आप ही हमारी मदद करेंगे। वह उससे सिनेमा के पोस्टर पर यह सूचना लिखवाता है- ‘पापा खा गए’। सुबह होने पर सभी इस योजना पर काम करना शुरू कर देते हैं।

मूल्यपरक प्रश्न

प्रश्न: क्या तुमने कभी किसी व्यक्ति की मदद की है? यदि हाँ तो कब किस रूप में?

उत्तर: हाँ, मैंने एक गरीब बच्चे की मदद की है। वह गरीबी के कारण स्कूल नहीं जा पाता था। मैंने उसकी मदद करने का निश्चय किया। उसे एक स्कूल में दाखिला दिला दिया तथा कुछ आर्थिक सहायता देकर पुस्तकें खरीदने का प्रबंध कर दिया। आज वह बच्चा मन लगाकर पढ़ाई कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top