NCERT Class 11 Sangeet Chapter 12 कैसे दिखते हैं तबला एवं पखावज वाद्य?

NCERT Class 11 Sangeet Chapter 12 कैसे दिखते हैं तबला एवं पखावज वाद्य? Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 11 Sangeet Chapter 12 कैसे दिखते हैं तबला एवं पखावज वाद्य? Question Answer and select need one. NCERT Class 11 Sangeet Chapter 12 कैसे दिखते हैं तबला एवं पखावज वाद्य? Solutions Download PDF. NCERT Class 11 Solutions for Sangeet Tabla Evam Pakhawaj.

NCERT Class 11 Sangeet Chapter 12 कैसे दिखते हैं तबला एवं पखावज वाद्य?

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Sangeet Chapter 12 कैसे दिखते हैं तबला एवं पखावज वाद्य? Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Sangeet Chapter 12 कैसे दिखते हैं तबला एवं पखावज वाद्य? Solutions Hindi Medium. CBSE Class 11 Sangeet Tabla Evam Pakhawaj Textbook Solutions in Hindi for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 12

तबला एवं पखावज

अभ्यास

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. संगीत जगत में तबला वाद्य जाना जाता है-

(क) एकल वादन हेतु।

(ख) संगति हेतु।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ग) ध्रुपद की संगति हेतु।

(घ) क तथा ख दोनों के लिए।

उत्तर: (घ) क तथा ख दोनों के लिए।

2. दायाँ तबला किससे बनता है?

(क) मिट्टी।

(ख) पीतल।

(ग) ताँबा।

(घ) लकड़ी।

उत्तर: (घ) लकड़ी।

3. किस वस्तु से निर्मित डग्गे की आवाज़ सर्वोत्तम मानी जाती है?

(क) लकड़ी।

(ख) धातु।

(ग) मिट्टी।

(घ) फाइबर।

उत्तर: (ग) मिट्टी।

4. चाँट पर बजने वाले वर्ण कौन-से हैं?

(क) ता/न।

(ख) गे/घे।

(ग) धा/धि।

(घ) तू/ना।

उत्तर: (क) ता/न।

5. पखावज में कितने घर होते हैं?

(क) 12

(ख) 10

(ग) 8

(घ) 16

उत्तर: (घ) 16

6. पखावज किससे बनता है?

(क) लकड़ी।

(ख) मिट्टी।

(ग) धातु।

(घ) अन्य।

उत्तर: (क) लकड़ी।

7. पखावज के बायें मुख पर क्या लगाते हैं?

(क) गीला आटा।

(ख) लोहे का चूर्ण।

(ग) स्याही का लेप।

(घ) केमिकल पाउडर।

उत्तर: (क) गीला आटा।

8. पखावन की बद्धियाँ किससे बनी होती हैं?

(क) बकरे का चमड़ा।

(ख) भैंस का चमड़ा।

(ग) नारियल की मूँज।

(घ) सूती डोरी।

उत्तर: (ख) भैंस का चमड़ा।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

1. उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत में लय-ताल हेतु किस प्रमुख अवनद्ध वाद्य का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर: उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत में लय-ताल हेतु तबला वाद्य का प्रयोग किया जाता है।

2. तबले की पूड़ी के मुख्य भाग कितने होते हैं? उनके नाम बताइए।

उत्तर: तबले की पूड़ी के मुख्य तीन भाग होते हैं। उनके नाम है— किनार या चाँट, लव और स्याही।

3. तबले और डग्गे के मैदान या लव पर बजने वाले वर्ण बताइए।

उत्तर: तबले में ‘ता’ और ‘तिं’ वर्ण तथा डग्गे में ‘गे’ और ‘घे’ वर्ण बजाए जाते हैं।

4. ध्रुपद और धमार में किस अवनद्ध वाद्य का प्रयोग संगति हेतु किया जाता है?

उत्तर: ध्रुपद और धमार में पखावज वाद्य का प्रयोग संगति हेतु किया जाता है।

5. तबले की स्याही किससे बनती है?

उत्तर: तबले की स्याही लोहे के चूर्ण (राख) से बनती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. तबले में गजरे का महत्व बताइए।

उत्तर: तबले के मुख पर पूड़ी को कसने के लिए चमड़े की तीन पतली बद्धियों को आपस में गूँथकर कसा जाता है। इन आपस में गुँथी हुई माला सदृश्य बद्धियों को गजरा कहते हैं। इसके लिए गजरे में 16 छिद्र किए जाते हैं। इन्हें घर कहते हैं। तबला मिलाते समय गजरे पर आघात करके भी स्वर को ऊँचा या नीचा किया जाता है।

2. तबले का तीन हिस्सा भाग खोखला व नीचे का भाग ठोस होता है। इसके वैज्ञानिक कारण बताइए।

उत्तर: तबले का तीन हिस्सा भाग खोखला व नीचे का भाग ठोस होता है। 

इसके वैज्ञानिक कारण है—

ठोस वाला हिस्सा नीचे की तरफ़ होता है, जिससे बजाते समय तबला अनावश्यक हिलता नहीं है। बायाँ या डग्गा पीतल, ताँबा या मिट्टी का बना होता है। मिट्टी के डग्गे के टूटने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए आजकल पीतल या ताँबे के डग्गे का प्रयोग अधिक प्रचलित है। लेकिन मिट्टी के डग्गे की आवाज़ सबसे अच्छी मानी जाती है।

3. तबले को स्वर में मिलाने के लिए तबले के किन-किन भागों पर आघात करते हैं?

उत्तर: तबले को स्वर में मिलाने के लिए तबले के गट्टे और गजरा भागों पर आघात करते हैं।

4. पखावज की सामान्य लंबाई व उसके दोनों मुखों का व्यास बताइए।

उत्तर: पखावज दो मुखी वाद्य है जिसे लिटाकर बजाया जाता है। शीशम, बीजा या आम की लकड़ी से इसका मूल भाग बनाया जाता है। इसकी लंबाई लगभग 75 से 80 सेंटीमीटर होती है। इसका दाँया मुख छोटा तथा बाँया मुख बड़ा होता है। इसके दायें मुख का व्यास लगभग 16 से 18 सेंटीमीटर तथा बायें मुख का व्यास लगभग 24 से 25 सेंटीमीटर का होता है। पखावज के दोनों मुखों का व्यास इसकी लंबाई के अनुपात के हिसाब से घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

5. पखावज के दायें मुख का स्वर बायें मुख की अपेक्षा किस प्रकार भिन्न होता है?

उत्तर: इसके बायें मुख पर गीला आटा लगाकर बजाते हैं, जिस कारण इसका स्वर नीचा और गंभीर होता है। जबकि दायें मुख पर स्याही का लेप लगा होता है और इसे बायें की तुलना में ऊँचे स्वर में रखते हैं, जिसे आवश्यकतानुसार किसी भी स्वर में मिला लेते हैं।

रिक्त्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. पखावज की लंबाई लगभग ___________ सेंटीमीटर होती है।

उत्तर: पखावज की लंबाई लगभग 75 से 80 सेंटीमीटर होती है।

2. तबला ____________ श्रेणी का वाद्य है।

उत्तर: तबला अवनद्ध श्रेणी का वाद्य है।

3. पखावज ____________ मुखी वाद्य है।

उत्तर: पखावज दो मुखी वाद्य है।

4. बायें तबले को ___________ नाम से भी जाना जाता है।

उत्तर: बायें तबले को डग्गा नाम से भी जाना जाता है।

5. पखावज के बायें मुख पर _____________ का लेप लगाया जाता है।

उत्तर: पखावज के बायें मुख पर गिला आटा का लेप लगाया जाता है।

सुमेलित कीजिए

(क) सूलताल1. तबला
(ख) कहरवा2. पखावज
(ग) झपताल3. पखावज
(घ) रूपक4. तबला 
(ड़) तीव्रा5. तबला

उत्तर: 

(क) सूलताल2. पखावज
(ख) कहरवा1. तबला
(ग) झपताल5. तबला
(घ) रूपक4. तबला 
(ड़) तीव्रा3. पखावज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top