NCERT Class 11 Sangeet Chapter 10 प्रमुख घराने

NCERT Class 11 Sangeet Chapter 10 प्रमुख घराने Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 11 Sangeet Chapter 10 प्रमुख घराने Question Answer and select need one. NCERT Class 11 Sangeet Chapter 10 प्रमुख घराने Solutions Download PDF. NCERT Class 11 Solutions for Sangeet Hindustani Sangeet Gayan Evam Vadan.

NCERT Class 11 Sangeet Chapter 10 प्रमुख घराने

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Sangeet Chapter 10 प्रमुख घराने Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Sangeet Chapter 10 प्रमुख घराने Solutions Hindi Medium. CBSE Class 11 Sangeet Hindustani Sangeet Gayan Evam Vadan Textbook Solutions in Hindi for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 10

हिंदुस्तानी संगीत गायन एवं वादन

अभ्यास

इस पाठ को आप पढ़ चुके हैं। आइये, नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करें-

1. घराने को पारिभाषित कीजिए।

उत्तर: घराना भारतीय शास्त्रीय संगीत शिक्षण पद्धति की एक विशेष परंपरा है। घराना शब्द का मूल अर्थ है-एक कुटुंब अथवा परिवार के लोग और संबंधी जो अपने घराने की प्रतिष्ठा और सम्मान का संरक्षण करने के लिए अपने परंपरागत रीति-रिवाजों, मर्यादाओं तथा अनुशासन आदि का पालन करते हुए उसे दृढ़ता प्रदान करते हैं।

2. संगीत में गायन व वादन के प्रमुख घरानों का नाम दीजिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: संगीत में गायन व वादन के प्रमुख घरानों का नाम है—

(i) ग्वालियर घराना।

(ii) आगरा घराना।

(iii) किराना घराना।

(iv) जयपुर घराना।

(v) दिल्ली घराना।

(vi) पटियाला घराना।

(vii) रामपुर-सहसवान घराना।

(viii) सेनिया घराना।

3. ग्वालियर घराने के संस्थापक कौन थे?

उत्तर: ग्वालियर घराने के संस्थापक हद्दू खाँ व हस्सू खाँ के दादा नत्थन पीर बख्श थे।

4. आगरा घराने की विशेषताओं का ग्वालियर घराने की विशेषताओं से मेल खाने का प्रमुख कारण क्या है?

उत्तर: आगरा घराने की गायकी की विशेषताएँ-

(i) नोमतोम का आलाप।

(ii) बंदिश का लयकारी युक्त गायन।

(iii) खुली तथा जोरदार आवाज़।

(iv) ख्याल गायकी के अतिरिक्त ध्रुपद-धमार में प्रवीणता।

(v) बोल तानों में कुशलता।

ग्वालियर घराने की गायकी की विशेषताएँ-

(i) ज़ोरदार तथा खुली आवाज़ का गायन।

(ii) बंदिश के शब्दों में स्पष्टता।

(iii) ध्रुपद अंग के ख्याल।

(iv) सीधी व सपाट तानें।

(v) बोल तानों में लयकारी।

(vi) गमकों का प्रयोग।

5. दिल्ली घराने की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: दिल्ली घराने की स्थापना मियाँ अचपल की थी।

6. भूपत खाँ का उपनाम क्या है? यह किस घराने के जन्मदाता है?

उत्तर: भूपत खाँ का उपनाम ‘मनरंग’ है। वे जयपुर घराने के जन्मदाता हैं।

7. अलिया फत्तू ने किस घराने का प्रचार-प्रसार किया?

उत्तर: अलिया फत्तू ने पटियाला घराने का प्रचार-प्रसार किया।

8. रामपुर-सहसवान घराने की स्थापना किसने की?

उत्तर: रामपुर-सहसवान घराने की स्थापना हद्द खाँ के दामाद इनायत खाँ हुसैन ने की।

9. वाद्य यंत्र सितार व सुरबहार का सुप्रसिद्ध घराना कौन-सा है?

उत्तर: सेनिया घराना सितार और सुरबहार के लिए प्रसिद्ध है।

10. हिंदुस्तानी संगीत में घरानों के महत्व को विस्तार से समझाइए।

उत्तर: हिंदुस्तानी संगीत में घरानों का विशेष योगदान रहा है। घरानों ने संगीत कला के परंपरागत ज्ञान की वंशानुगत सुरक्षा, शुद्धता और शिष्य व प्रशिष्यों के माध्यम से कला की मौखिक प्रवाहशीलता को सुरक्षित रखने पर बल दिया।

11. ग्वालियर घराने की गायकी की विशेषताओं को समझाते हुए इस घराने के प्रमुख कलाकारों के नाम लिखिए।

उत्तर: ग्वालियर घराने की गायकी की विशेषताएँ: ज़ोरदार तथा खुली आवाज़ का गायन, बंदिश के शब्दों में स्पष्टता, ध्रुपद अंग के ख्याल, सीधी व सपाट तानें, बोल तानों में लयकारी, गमकों का प्रयोग।

प्रमुख कलाकारः बालकृष्ण बुआइचल करंजीकर, वासुदेव जोशी, बाबा दीक्षित, पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, ओंकार नाथ ठाकुर, विनायक राव पटवर्धन, नारायण राव व्यास, शंकर पंडित, राजा भैया पूछवाले।

12. आगरा घराने के प्रवर्तक कौन थे? इस घराने की गायकी की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर: आगरा घराने के प्रवर्तक हाजी सुजान खाँ थे।

आगरा घराने की गायकी की विशेषताएँ है-

(i) नोमतोम का आलाप।

(ii) बंदिश का लयकारी युक्त गायन।

(iii) खुली तथा जोरदार आवाज़।

(iv) ख्याल गायकी के अतिरिक्त ध्रुपद-धमार में प्रवीणता।

(v) बोल तानों में कुशलता।

13. किराना घराने के प्रतिनिधियों के नाम दीजिए। इस घराने की गायकी की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: किराना घराने के प्रतिनिधियों के नाम है— अब्दुल करीम खाँ, अब्दुल वहीद खाँ, सवाई गंधर्व, सुरेश बाबू माने, अमीर खाँ, रजबअली खाँ, गंगूबाई हंगल, भीमसेन जोशी, रोशनआरा बेगम, हीराबाई बड़ोदकर।

इस घराने की गायकी की प्रमुख विशेषताएँ-

(i) स्वर लगाने की विधि में विशेष चिकनापन।

(ii) आलाप प्रधान ख्याल गायकी।

(iii) मींड प्रधान ठुमरी गायकी।

(iv) एक-एक स्वर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हुए गायन क्रम।

(v) मींड तथा गमकयुक्त तान क्रिया।

14. दिल्ली घराने का सविस्तार वर्णन करिए।

उत्तर: मियाँ अचपल को दिल्ली घराने का संस्थापक माना जाता है। इन्हीं के शिष्य तानरस खाँ खाँ प्रतिष्ठित एवं उत्कृष्ट गायक थे। इस घराने में ख्याल गायकी का प्रसार मुगल बादशाह मोहम्मद शाह रंगीले के समय में हुआ। उस्ताद चाँद खाँ ने इस घराने की गायकी को उच्च शिखर तक पहुँचाया एवं अनेक कलाकार तैयार किए। 

15. पंजाब में विकसित घराने की विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: पंजाब में विकसित घराने की विशेषताएँ है—

(i) रचनाओं में चपलता।

(ii) अलंकारिक वक्र तथा फिरत की तानों का प्रयोग।

(iii) छोटे ख्यालों की कलापूर्ण बंदिशें।

(iv) गायन में पंजाब का अंग या टप्पा शैली का प्रभाव।

(v) ठुमरी गायन में निपुणता।

(vi) तैयार तानों का अधिक प्रयोग।

16. सितार वादन के क्षेत्र में सेनिया घराने के योगदान पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: उत्तर भारतीय हिंदुस्तानी संगीत में वादकों के घरानों में सेनिया घराने का महत्वपूर्ण स्थान है। सेनिया घराना विशेषतः सितार तथा सुरबहार के लिए प्रसिद्ध है। इस घराने के प्रतिपादक तानसेन के दामाद मिसरी सिंह माने जाते हैं। संगीतकार जैसे मसीत खाँ, मुश्ताक अली खाँ, सुख सेन, बहादुर सेन, रहीम सेन, अमृत सेन, बरकतउल्ला खाँ, आशिक अली खाँ, देबू चौधरी इत्यादि के नाम इस घराने में विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। इस घराने के कलाकारों की यह विशेषता है कि वे सिर्फ़ 17 परदों में सितार बजाते हैं। तारों को मिज़राब से न छेड़ कर, अँगुलियों से स्वरों को बजाना भी इस घराने की खूबियों में से एक है। सेनिया घराने की शैली में बीन अंग और ध्रुपद अंग की शैलियाँ अपनाई गई थीं। राग में स्वरों की शुद्धता एवं बंदिशों में राग की स्वच्छता, गमक और मींड का प्रयोग सेनिया घराने की अनूठी पहचान है।

17. कौन-सा घराना ग्वालियर घराने का उपघराना माना जाता है। इस घराने की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: रामपुर-सहसवान घराना ग्वालियर घराने का उपघराना माना जाता है।

रामपुर-सहसवान घराने की गायकी की विशेषताएँ है—

(i) स्वर की स्पष्टता पर महत्व।

(ii) राग के विस्तार में क्रम का विशेष अनुपालन।

(iii) तराना गायकी में निपुणता।

(iv) खुली एवं जोरदार आवाज।

बहु विकल्पीय प्रश्न-

1. बालकृष्ण बुआइचल करंजीकर के शिष्य कौन हैं?

(क) अमृत सेन।

(ख) कुमार गंधर्व।

(ग) मीरा बैनर्जी।

(घ) पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर।

उत्तर: (घ) पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर।

2. गंगूबाई हंगल किस घराने से संबंधित हैं?

(क) ग्वालियर घराना।

(ख) पटियाला घराना।

(ग) आगरा घराना।

(घ) किराना घराना।

उत्तर: (घ) किराना घराना।

3. अली बख्श के पुत्र कौन थे?

(क) नत्थन खाँ।

(ख) छज्जू खाँ।

(ग) गुलाम गौस खाँ।

(घ) बड़े गुलाम अली खाँ।

उत्तर: (घ) बड़े गुलाम अली खाँ।

4. मनरंग किसका उपनाम है?

(क) रजब अली खाँ।

(ख) भूपत खाँ।

(ग) तानरस खाँ।

(घ) नसीर अहमद खाँ।

उत्तर: (ख) भूपत खाँ।

5. दिलीपचन्द बेदी का संबंध किस घराने से है?

(क) आगरा घराना।

(ख) जयपुर घराना।

(ग) पटियाला घराना।

(घ) दिल्ली घराना।

उत्तर: (क) आगरा घराना।

6. बंदे अली खाँ किस घराने के प्रवर्तक हैं?

(क) दिल्ली घराना।

(ख) सेनिया घराना।

(ग) किराना घराना।

(घ) ग्वालियर घराना।

उत्तर: (ग) किराना घराना।

7. सुरबहार वाद्य के लिए प्रसिद्ध घराना-

(क) पटियाला घराना।

(ख) सेनिया घराना।

(ग) अतरौली घराना।

(घ) ग्वालियर घराना।

उत्तर: (ख) सेनिया घराना।

संगीत में कुछ प्रसिद्ध नाम

परखें अपना संगीतिक ज्ञान

1. लौकी के लंबे तुम्बों को एक साथ जोड़कर बनाया जाने वाला संगीत वाद्य कौन-सा है?

(क) भुंगल।

(ख) तरपा।

(ग) पुंगी।

(घ) नागफनी।

उत्तर: (ख) तरपा।

2. संगीत प्लाकर के अनुसार मार्गी एवं देशी तालों की कुल संख्या कितनी है?

(क) 113

(ख) 108

(ग) 120

(घ) 125

उत्तर: (घ) 125

3. निम्न में से कौन-सी जम्मू कश्मीर की लोक विधा है?

(क) गिद्दा।

(ख) बारहमासा।

(ग) घूमर।

(घ) रउफ।

उत्तर: (घ) रउफ।

4. रे म प नि ध प, ध म, प रे म प निम्न में से किस राग की पकड़ है?

(क) आसावरी।

(ख) भूपाल।

(ग) यमन।

(घ) भैरव।

उत्तर: (क) आसावरी।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा राग कल्याण थाट का है?

(क) भैरव।

(ख) यमन।

(ग) आसावरी।

(घ) भीमपलासी।

उत्तर: (ख) यमन।

6. नाट्यशास्त्र ग्रंथ की रचना किसने की?

(क) शाङ्गदेव।

(ख) मतंग।

(ग) लोचन।

(घ) भरत।

उत्तर: (घ) भरत।

7. निम्नलिखित में से कौन-सा गीत गीत महाराष्ट्र के लोकगीतों का प्रकार है?

(क) भाटियाली।

(ख) कजरी।

(ग) मांड।

(घ) लावणी।

उत्तर: (घ) लावणी।

8. ध्रुपद की कितनी वाणियाँ होती थीं?

(क) 6

(ख) 7

(ग) 4

(घ) 5

उत्तर: (ग) 4

9. ‘रावणहत्था’ किस प्रदेश का लोक वाद्य है?

(क) पंजाब।

(ख) केरल।

(ग) मध्य प्रदेश।

(घ) राजस्थान।

उत्तर: (घ) राजस्थान।

10. इनमें से कौन-सा लोक गीत बंगाल का नहीं हैं?

(क) सारी गान।

(ख) झुमुर गान।

(ग) बिहू।

(घ) जारी गान।

उत्तर: (ग) बिहू।

11. सोल्फ़ा नोटेशन पद्धति में स्वरों को किस नाम से जाना जाता है?

(क) स, रे, ग, म, प, ध, नि

(ख) सी, डी, ई,एफ, जी, ए, बी

(ग) 1.2.3.4.5.6.7

(घ) डो, रे, मी, फा, सोल, ला, ती

उत्तर: (घ) डो, रे, मी, फा, सोल, ला, ती

12. भातखण्डे लिपि पद्धति में सम का चिह्न

(क) +

(ख) 0

(ग) × 

(घ) ऽ

उत्तर: (ग) ×

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top