SEBA Class 8 Hindi Chapter 8 भारत दर्शन

SEBA Class 8 Hindi Chapter 8 भारत दर्शन Question Answer As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters SEBA Class 8 Hindi Chapter 8 भारत दर्शन Solutions and select need one. SEBA Class 8 Hindi Chapter 8 भारत दर्शन Notes Download PDF. SEBA Class 8 Hindi Textual Solutions.

SEBA Class 8 Hindi Chapter 8 भारत दर्शन

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. SCERT Class 8 Hindi Textbook Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given SEBA Class 8 Hindi Textual Notes for All Chapters, You can practice these here.

भारत दर्शन

पाठ – 8

अभ्यास–माला

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) ‘भारत दर्शन’ पाठ तुम्हें कैसा लगा? अपने विचार संक्षेप में लिखो।

उत्तर:  ‘भारत दर्शन’ पाठ मुझे बहुत रोचक और ज्ञानवर्धक लगा। इस पाठ के माध्यम से भारत के विभिन्न शहरों, उनकी संस्कृति, भाषा और दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी मिली। इससे देश की विविधता और एकता का परिचय होता है। यात्रा के अनुभवों को पढ़कर ऐसा लगा जैसे हम स्वयं उन स्थानों की सैर कर रहे हों। यह पाठ हमें भ्रमण के महत्व को भी समझाता है।

(ख) रेलगाड़ी में फेरीवाले क्या-क्या बोलते हैं?

उत्तर: रेलगाड़ी में फेरीवाले गरम् चटपटे चने खा लो…’, ‘बादाम ले लो बादाम’, ‘सस्ता-मीठा फल ले लो’- कहते है।

(ग) शराइघाट का पुल किस नदी पर बना है?

उत्तर: शराइघाट का पुल ब्रम्हपुत्र नदी पर बना है।

(घ) बच्चे कोलकाता में किस रेलवे स्टेशन पर उतरे?

उत्तर: बच्चे कोलकाता में हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरे।

(ङ) दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन-सा है?

उत्तर: दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन विजयवाड़ा है।

(च) ‘माया नगरी’ के नाम से कौन-सा शहर विख्यात है?

उत्तर: ‘माया नगरी’ के नाम से मुंबई शहर विख्यात है।

(छ) ‘पेठा’ कहाँ की मशहूर मिठाई है?

उत्तर: ‘पेठा’ आगरा की मशहूर मिठाई है।

(ज) बच्चों ने तैरते हुए डॉल्फिनों को कहाँ देखा?

उत्तर: बच्चों ने तैरते हुए डॉल्फिनों को चिल्का झील में देखा।

(झ) तेलुगु किस राज्य की भाषा है?

उत्तर: तेलुगु आंध्र प्रदेश राज्य की भाषा है।

2. संक्षेप में उत्तर दो:

(क) पुरी में सबसे आनंददायक क्या रहा?

उत्तर: पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करना, वहाँ के समुद्र की उफनती लहरों को देखना तथा चिल्का झील में नौकायन करते समय तैरती हुई डॉल्फ़िनों को देखना सबसे आनंददायक रहा।

(ख) किस कारण से मुंबई को ‘बॉलीवुड’ के नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर: मुंबई में हिंदी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग होने के कारण मुंबई शहर  ‘बॉलीवुड’ के नाम से भी जाना जाता है।

(ग) मुंबई में बच्चों ने क्या–क्या देखा?

उत्तर: मुम्बई में बच्चों ने नरीमन प्वाइंट, चौपाटी, जुहू बीच, मैरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया, होटल ताज, एलिफेंटा की गुफाएँ आदि देखा।

(घ) दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के नाम लिखो।

उत्तर: दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के नाम हैं — राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, लाल किला, राजघाट, जंतर-मंतर, बहाई प्रार्थना केंद्र (लोटस टेम्पल), जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर आदि।

(ङ) ताजमहल के बारे मैं तुम क्या जानते हो?

उत्तर: ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा नगर में यमुना नदी के दाहिने किनारे स्थित एक सफेद संगमरमर का मकबरा है। इसे मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज़ महल की स्मृति में सन् 1632 में बनवाना शुरू कराया था। बाद में स्वयं शाहजहाँ को भी इसी मकबरे में दफनाया गया। ताजमहल अपनी सुंदरता, नक्काशी और वास्तुकला के कारण विश्व-प्रसिद्ध है तथा इसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यहाँ देश-विदेश से अनेक पर्यटक घूमने आते हैं।

3. भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित जगहों को चिह्नित करो और यात्रा-कार्यक्रम के अनुसार उन्हें रेखा खींचकर मिलाओ: 

गुवाहाटी

नई दिल्ली

हावड़ा

पुरी

मुंबई

आगरा

उत्तर: गुवाहाटी → हावड़ा → पुरी → मुंबई → नई दिल्ली → आगरा → (फिर वापस) नई दिल्ली → गुवाहाटी

4. नीचे दिए गए यात्रा–कार्यक्रम को ध्यान से देखो और प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) यह भारत–भ्रमण का कार्यक्रम कुल कितने दिनों का है?

उत्तर: यह भारत–भ्रमण का कार्यक्रम कुल ग्यारह दिनों का है।

(ख) भ्रमण के दौरान सबसे लंबी रेल–यात्रा कौन–सी और कितने घंटे की है?

उत्तर: भ्रमण के दौरान सबसे लंबी रेल-यात्रा गुवाहाटी से दिल्ली तक की है और यह लगभग 38 घंटे 55 मिनट की है।

(ग) गुवाहाटी से दिल्ली पहुंचने में ट्रेन से कितने घंटे लगते हैं, देखकर बताओ।

उत्तर: गुवाहाटी से दिल्ली पहुंचने में ट्रेन से 32 घंटे 3 मिनट लगते है।

(घ) इस कार्यक्रम में हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस का प्रस्थान समय 22.35 लिखा हुआ है। तुम्हारी घड़ी में उस समय कितना बज रहा होगा?

उत्तर: तुम्हारी घड़ी में उस समय रात के 10 बजकर 35 मिनट हो रहे होंगे।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के चार-चार उत्तर दिए गए हैं। सही उत्तर का चयन व करो:

(क) ‘सिटी ऑफ ज्वॉय’ के नाम से प्रसिद्ध है-

(i) कोलकाता।

(ii) मुंबई।

(ii) गुवाहाटी।

(iv) दिल्ली।

उत्तर: कोलकाता।

(ख) कोणार्क के लिए प्रसिद्ध है।

(i) शिव मंदिर।

(ii) सूर्य मंदिर।

(iii) गणेश मंदिर।

(iv) श्रीराम मंदिर।

उत्तर: सूर्य मंदिर।

(ग) एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है-

(i) चिल्का।

(ii) साँभर।

(iii) डल।

(iv) डिपोर।

उत्तर: चिल्का।

(घ) ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ कहाँ है?

(i) दिल्ली।

(ii) कोलकाता।

(iii) जयपुर।

(iv) मुंबई।

उत्तर: मुंबई।

(ङ) मुंबई किस राज्य में स्थित है?

(i) महाराष्ट्र।

(ii) गुजरात।

(iii) उड़ीसा।

(iv) आंध्रप्रदेश।

उत्तर: (i) महाराष्ट्र।

पाठ के आस-पास

1. संक्षेप में लिखो:

(क) ‘भ्रमण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है।’ इस विषय पर एक अनुच्छेद लिखो।

उत्तर: भ्रमण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। जब हम किसी स्थान का भ्रमण करते हैं, तब वहाँ की वस्तुओं और परिस्थितियों के बारे में प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त होता है और हम उन्हें अपनी आँखों से देखकर-परखकर सही अनुभव कर पाते हैं। इस प्रकार प्राप्त अनुभव का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। भ्रमण से हमें विभिन्न विषयों की नई-नई जानकारियाँ मिलती हैं, जिससे हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त यात्रा के दौरान हम अलग-अलग लोगों से मिलते हैं, हमारी जान-पहचान बढ़ती है और हम उनकी भाषाओं, रीति-रिवाजों तथा खान-पान के बारे में भी बहुत कुछ सीखते हैं। इस प्रकार भ्रमण ज्ञानवर्धक और आनंददायक दोनों होता है।

(ख) भ्रमण को आनंददायक कैसे बनाया जा सकता है? पाँच तरीके बताओ।

उत्तर: भ्रमण कों आनंददायक अपने साथियों के साथ बस, या ट्रेन में जाने से भ्रमण को आनंददायक बनाया जा सकता है। 

भ्रमण को आनंददायक बनाने के पाँच तरीके: 

(i) यात्रा से पहले स्थान की पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

(ii) अपने मित्रों या परिवार के साथ मिलकर यात्रा करनी चाहिए।

(iii) आवश्यक सामान और भोजन साथ रखना चाहिए।

(iv) यात्रा के दौरान अनुशासन और स्वच्छता का पालन करना चाहिए।

(v) वहाँ की प्रकृति, संस्कृति और दर्शनीय स्थलों का ध्यानपूर्वक आनंद लेना चाहिए।

(ग) मान लो कि तुम भी रमेन की तरह भारत भ्रमण के लिए जाना चाहते हो। इसके लिए अपने साथ ले जाने अपने वाले सामानों की एक सूची बनाओ।

उत्तर: (i) आवश्यक कपड़े (मौसम के अनुसार) स्वेटर / जैकेट।

(ii) रुमाल और तौलिया।

(iii) आरामदायक जूते-चप्पल।

(iv) टूथब्रश, टूथपेस्ट और साबुन।

(v)  कंघी, तेल और अन्य प्रसाधन सामग्री।

(vi) पानी की बोतल।

(vii) सूखा नाश्ता / टिफिन।

(viii) दवाइयाँ और प्राथमिक उपचार पेटी।

(ix) छाता / रेनकोट।

(x) टिकट, पहचान-पत्र और आवश्यक कागज़ात।

(xi) मोबाइल फोन और चार्जर।

(xii) नोटबुक और पेन।

(xiii) टॉर्च।

(xiv) छोटा बैग या बैकपैक।

(घ) ‘डायरी लिखना अच्छी आदत है। दिनभर की बातों का पूरा विवरण लोग रात को डायरी में लिखते हैं। डायरी हमें अनेक दोषों से बचाती है।’ क्या तुम बता सकते हो कि डायरी लिखने के क्या–क्या लाभ है।

उत्तर: डायरी लिखना एक अच्छी आदत है। इससे हम दिनभर की घटनाओं और अपने विचारों को लिखकर सुरक्षित रख सकते हैं। डायरी लिखने से स्मरण-शक्ति बढ़ती है और हमें अपनी गलतियों का पता चलता है, जिससे हम उन्हें सुधार सकते हैं। इससे लेखन-कौशल में भी सुधार होता है और भाषा शुद्ध होती है। मन की बातें लिखने से तनाव कम होता है और मन हल्का महसूस करता है। पुरानी डायरी पढ़कर हमें अपने अनुभवों से सीखने का अवसर मिलता है। इस प्रकार डायरी हमें अनुशासित बनाती है और हमारे व्यक्तित्व के विकास में सहायक होती है।

(ङ) भ्रमण के दौरान हमें भाषा के बारे में भी कुछ जानकारियाँ मिलती है। क्या तुम्। बता सकते हो कि रमेन को किन-किन रेलवे स्टेशनों पर कौन-कौन सी भाषाएँ सुनने को मिली होंगी?

उत्तर: भ्रमण के दौरान रमेन को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर अलग-अलग भाषाएँ सुनने को मिलीं। गुवाहाटी (असम) में उसे असमिया भाषा सुनाई दी। हावड़ा/कोलकाता स्टेशन पर लोगों की बोली में बांग्ला भाषा की मिठास थी। पुरी स्टेशन पर उड़िया भाषा सुनने को मिली। विशाखापट्टनम और विजयवाड़ा जैसे दक्षिण भारतीय स्टेशनों पर यात्रियों को आपस में तेलुगु भाषा बोलते हुए उसने सुना। दिल्ली, आगरा और मुंबई जैसे बड़े शहरों के स्टेशनों पर उसे मुख्यतः हिंदी (और सामान्य बोलचाल की हिंदी-उर्दू मिश्रित भाषा) सुनाई दी।

2. टिप्पणी लिखो:

(क) भ्रमण।

भ्रमण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन है। इससे हमें पुस्तकों में पढ़ी हुई बातें प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिलता है। किसी स्थान के इतिहास, भूगोल, संस्कृति और रहन-सहन के बारे में वास्तविक ज्ञान प्राप्त होता है। विभिन्न प्रदेशों के लोगों से मिलने पर हमारी सोच का दायरा बढ़ता है और अनुभव समृद्ध होता है। भ्रमण से मन प्रसन्न रहता है, थकान दूर होती है और नई ऊर्जा मिलती है। यह केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि ज्ञानवर्धन का भी श्रेष्ठ माध्यम है। इसलिए विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण अत्यंत उपयोगी माना जाता है।

(ख) रेलगाड़ी।

रेल की पटरी पर चलने वाला लंबा यातायात साधन रेलगाड़ी कहलाता है। इसमें कई डिब्बे होते हैं जो एक इंजन से जुड़े रहते हैं और इंजन बिजली, डीज़ल या अन्य ऊर्जा से चलता है। रेलगाड़ी एक साथ हजारों यात्रियों तथा भारी सामान को दूर-दूर तक पहुँचाने में सक्षम है, इसलिए इसे सस्ता और सुविधाजनक साधन माना जाता है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोग सबसे अधिक रेल का उपयोग करते हैं। इसमें बैठने, सोने और भोजन की भी सुविधा होती है। भारत जैसे विशाल देश में रेलगाड़ी लोगों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

(ग) डायरी।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top