SEBA Class 8 Hindi Chapter 9 जैसे को तैसे Question Answer As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters SEBA Class 8 Hindi Chapter 9 जैसे को तैसे Solutions and select need one. SEBA Class 8 Hindi Chapter 9 जैसे को तैसे Notes Download PDF. SEBA Class 8 Hindi Textual Solutions.
Class 8 Hindi Chapter 9 जैसे को तैसे
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. SCERT Class 8 Hindi Textbook Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given SEBA Class 8 Hindi Textual Notes for All Chapters, You can practice these here.
जैसे को तैसे
पाठ – 9
| अभ्यास–माला |
1. प्रस्तुत कहानी को अपने ढंग से कक्षा में सुनाओ।
उत्तर: यह अकबर-बीर्बल की कहानी है। एक बार धोबी का गधा कुम्हार के घर में घुसकर उसके बर्तन तोड़ देता है। कुम्हार गुस्सा होकर धोबी को सबक सिखाने की योजना बनाता है और बादशाह से कहकर धोबी से हाथी धुलवाने लगवाता है।
परेशान होकर धोबी बीर्बल से मदद माँगता है। बीर्बल की सलाह से कुम्हार से हाथी नहलाने के लिए बड़ा टब बनवाया जाता है, लेकिन हाथी चढ़ते ही टब टूट जाता है और कुम्हार की चाल उसी पर उलटी पड़ जाती है।
इस तरह कुम्हार को अपने कर्मों का फल मिलता है जैसे को तैसा।
सीख: हमें किसी को नुकसान पहुँचाने की योजना नहीं बनानी चाहिए, क्योंकि बुरा करने वाले को अंत में बुरा ही फल मिलता है।
2. निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दो:
(क) कुम्हार को धोबी के गधे पर इतना गुस्सा क्यों आया था?
उत्तर: कुम्हार को इसलिए बहुत गुस्सा आया क्योंकि धोबी का गधा उसके घर में घुसकर धूप में रखे उसके सारे बर्तन तोड़ गया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ।
(ख) कुम्हार धोबी को क्यों सबक सिखाना चाहता था?
उत्तर: कुम्हार धोबी को इसलिए सबक सिखाना चाहता था क्योंकि धोबी के गधे ने उसके बनाए बर्तन तोड़ दिए थे। मेहनत वह दोबारा कर सकता था, पर तय समय में ग्राहक को बर्तन नहीं दे पाना उसके लिए गंभीर समस्या थी। इसलिए हुए नुकसान के बदले वह धोबी को सबक सिखाना चाहता था।
(ग) दरबार में जाकर कुम्हार बादशाह अकबर से क्या बोला?
उत्तर: दरबार में जाकर कुम्हार बोला “महाराज, शाम को ही मेरा एक मित्र ईरान से आया है। उसने बताया कि ईरान का शाह हमारे देश और यहाँ के लोगों से बहुत प्रभावित है, पर वह कहता है कि भारतीय हाथी काले और गंदे होते हैं, जबकि उसकी सेना में सफेद और स्वच्छ हाथी हैं।”
(घ) धोबी क्यों घबरा गया था?
उत्तर: धोबी इसलिए घबरा गया था क्योंकि उसने पूरे दिन हाथियों को रगड़-रगड़कर साफ किया, फिर भी वे काले के काले ही रहे और उसे बादशाह के दंड का भय लगने लगा।
(ङ) हाथियों को साफ न कर पाने के कारण बादशाह अकबर द्वारा धोबी को डाँटे जाने पर वह क्या बोला?
उत्तर: वह बोला “महाराज, यदि मेरे पास एक बड़ा टब हो, जिसमें हाथी को रगड़ते समय रखा जा सके, तो मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे हाथी ईरान के बादशाह के हाथियों से अधिक सफेद हो जाएँगे।”
(च) ‘जैसे को तैसा’ कहानी से तुम्हें क्या सीख मिली?
उत्तर: इस कहानी से हमें सीख मिलती है कि हमें किसी के साथ बुरा नहीं करना चाहिए, क्योंकि जैसा हम दूसरों के साथ करते हैं वैसा ही फल हमें भी मिलता है। इसलिए सोच-समझकर और अच्छे व्यवहार के साथ काम करना चाहिए।
(छ) धोबी को सबक सिखाने के लिए कुम्हार ने कौन-सी योजना बनाई?
उत्तर: कुम्हार ने बादशाह अकबर के दरबार में जाकर यह कहा कि भारतीय हाथी गंदे होते हैं और उन्हें रोज धोना चाहिए। उसने अपने पड़ोसी धोबी को हाथियों को धोने के लिए उपयुक्त बताया। बादशाह के आदेश से धोबी को रोज हाथी धोने का काम मिल गया। इस प्रकार कुम्हार ने उसे परेशान करके सबक सिखाने की योजना बनाई।
(ज) क्या कुम्हार अपनी योजना में कामयाब हुआ?
उत्तर: नहीं कुम्हार अपनी योजना में कामयाब नहीं हुआ।
(झ) धोबी सहायता के लिए किसके महल की ओर चल पड़ा था?
उत्तर: धोबी सहायता के लिए बीरबल के महल की ओर चल पड़ा था।
3. सही शब्द चुनकर वाक्यों को पूरा करो:
(क) गधा ………. के कारण जोर-जोर से रेंकने लगा।
(i) क्रोध।
(ii) दर्द।
(iii) बुखार।
(iv) भय।
उत्तर: (ii) दर्द।
(ख) ……… से मिलने के पश्चात वह निश्चिंत होकर अपने घर वापस आ गया।
(i) अकबर।
(ii) बीरबल।
(iii) ईरान के बादशाह।
(iv) कुम्हार।
उत्तर: (ii) बीरबल।
(ग) कुम्हार को हाथी के नहाने के लिए ……. बनाने का आदेश दिया गया।
(i) गमला।
(ii) टब।
(iii) कंडाल।
(iv) घड़ा।
उत्तर: (ii) टब।
(घ) “मैं तुम्हें तुम्हारी इस …….के लिए इनाम दूँगा।”
(क) तरकीब।
(ख) बुद्धिमत्ता।
(ग) चालाकी।
(घ) सहायता।
उत्तर: (ख) बुद्धिमत्ता।
| पाठ के आस-पास |
1. आओ, सभी मिलकर चर्चा करें:

(क) प्राणी-हिंसा को कैसे रोकें?
उत्तर: 1. जानवरों को मारना-पीटना बंद करें और दूसरों को भी समझाएँ।
2. पशु-क्रूरता देखने पर कानून/प्रशासन को सूचना दें।
3. बच्चों में दया और करुणा की भावना विकसित करें।
4. शिकार और अवैध व्यापार का विरोध करें।
(ख) जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए हम क्या कर सकते हैं?
उत्तर: 1. पशु-पक्षियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराएँ।
2. पेड़-पौधे लगाएँ और उनके आवास को नष्ट होने से बचाएँ।
3. घायल जानवरों का इलाज करवाएँ या पशु-चिकित्सक को बुलाएँ।
4. पर्यावरण को स्वच्छ रखें और प्लास्टिक का उपयोग कम करें।
(ग) सभी प्राणियों के साथ हमें क्या प्रेम का भाव नहीं रखना चाहिए?
उत्तर: हमें सभी प्राणियों के साथ प्रेम, दया और सहानुभूति का भाव रखना चाहिए, क्योंकि वे भी जीवित हैं और उन्हें भी जीने का अधिकार है।
| भाषा-अध्ययन |
1. आओ जानें:
रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं-
(i) सरल वाक्य।
(ii) संयुक्त वाक्य।
(iii) मिश्र वाक्य।
इन वाक्यों को ध्यान से देखो –
बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
सूर्योदय होने पर पक्षी बोलने लगे।
संन्यासी आशीर्वाद देकर अदृश्य हो गया।
स्वावलंबी व्यक्ति सदा सुखी रहते हैं।
शशि नाच रही है।
ऊपर के सभी वाक्यों में मुख्य क्रिया एक ही है, जो रेखांकित अंशों में स्पष्ट है। आकार में छोटे-बड़े होते हुए भी रचना की दृष्टि से इनमें समानता है। ऐसे वाक्यों को सरल वाक्य कहा जाता है।
अब इन वाक्यों को देखो। इन वाक्यों में दो-दो उपवाक्य हैं और दोनों उपवाक्य किसी समुच्चय बोधक या योजक शब्द से जुड़े हुए हैं –
मैं नित्य व्यायाम करता है और स्नान करता है।
आप कुछ पीएँगे या आपके लिए भोजन ले आऊँ?
सुषमा बीमार है, इसलिए आज स्कूल नहीं गई।
मजदूर परिश्रम करता है लेकिन उसका लाभ उसे नहीं मिलता।
यदि वह झूठ नहीं बोलता तो दंड न पाता।
ऊपर के उदाहरणों में रेखांकित शब्द ‘और’, ‘या’, ‘इसलिए’, ‘लेकिन’, ‘तो’ आदि शब्दों से दो-दो उपवाक्य जुड़े हुए हैं। योजकों की सहायता से जुड़े हुए ऐसे वाक्यों को संयुक्त वाक्य कहते हैं।
कुछ और वाक्य देखो –
राम ने कहा कि हम लड़ाई नहीं चाहते।
जो मेहनत करता है, उसे अवश्य सफलता मिलती है।
जब तुम स्टेशन पहुँचे तब मैं घर से चला।
श्यामलाल, जो पानबाजार में रहता है, मेरा मित्र है।
यह वही भारत देश है, जिसे कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था।
ऊपर के वाक्यों में एकाधिक उपवाक्य है। इनमें से एक प्रधान उपवाक्य है और अन्य गौण उपकच्य। इन उदाहरणों में रेखांकित अंश गौण उपवाक्य है और दूसरे अंश प्रधान उपवाक्य। ऐसे वाक्यों को मिश्र वाक्य कहते हैं।
इन तीनों प्रकार के दो-दो वाक्य लिखकर शिक्षक/ शिक्षिका को दिखाओ।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:





Thank you
Thank sir