NIOS Class 12 Economics Chapter 24 राष्ट्रीय आय और संबंधित समग्र Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Economics Chapter 24 राष्ट्रीय आय और संबंधित समग्र Notes and select need one. NIOS Class 12 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Economics Notes Paper 318.
NIOS Class 12 Economics Chapter 24 राष्ट्रीय आय और संबंधित समग्र
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Economics Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Economics Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
राष्ट्रीय आय और संबंधित समग्र
Chapter: 24
| पाठगत प्रश्न 24 .1 |
1. आय के चार साधनों का नाम दीजिए।
उत्तर: कर्मचारोिं का पारिश्रमिक, लगान, ब्याज और लाभ।
2. हस्तांतरण भुगतान क्या होता है?
उत्तर: हस्तांतरण भुगतान वे भुगतान हैं जिन्हें सरकार या कोई संस्था व्यक्तियों को बिना किसी वर्तमान उत्पादन या सेवा के बदले देती है। इनसे राष्ट्रीय आय में कोई वृद्धि नहीं होती।
उदाहरण: पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा लाभ।
3. बंद अर्थव्यवस्था क्या है?
उत्तर: बंद अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है जिसमें विदेशों से कोई लेन-देन नहीं होता, अर्थात् न आयात होता है और न निर्यात। ऐसी अर्थव्यवस्था में उत्पादन, उपभोग, निवेश तथा आय का निर्धारण केवल घरेलू क्षेत्र के भीतर होता है।
4. स्टॉक और प्रवाह प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर: (क) स्टॉक (Stock) – जो किसी निश्चित समय पर मापा जाए।
उदाहरण:
किसी दिन बैंक खाते में जमा कुल धनराशि।
किसी समय देश का पूंजी भंडार।
(ख) प्रवाह (Flow) – जो एक अवधि में मापा जाए।
उदाहरण:
एक महीने की आय।
एक वर्ष में किया गया निवेश।
पाठगत प्रश्न 24.2
1. सही विकल्प चुनें
(a) राष्ट्रीय आय में ‘घरेलू क्षेत्र’ का अर्थ है-
(i) आर्थिक क्षेत्र।
(ii) भौगोलिक क्षेत्र।
(iii) निवासी।
(iv) नागरिक।
उत्तर: (i) आर्थिक क्षेत्र।
(b) उत्पादन मूल्य में से मध्यवर्ती उपभोग व्यय और निवल अप्रत्यक्ष कर घटाने पर मिलता है-
(i) बाजार कीमत पर सकल मूल्य वृद्धि।
(ii) साधन लागत पर सकल मूल्य वृद्धि।
(iii) बाजार कीमत पर निवल मूल्य वृद्धि।
(iv) साधन लागत पर निवल मूल्य वृद्धि।
उत्तर: (ii) साधन लागत पर सकल मूल्य वृद्धि।
(c) उत्पादक के मूल्य में से अचल पूंजी उपभोग और मध्यवर्ती लागत घटाने पर मिलता है-
(i) बाजार कीमत पर सकल मूल्य वृद्धि।
(ii) साधन लागत पर सकल मूल्य वृद्धि।
(iii) बाजार कीमत पर निवल मूल्य वृद्धि।
(iv) साधन लागत पर निवल मूल्य वृद्धि।
उत्तर: (iii) बाजार कीमत पर निवल मूल्य वृद्धि।
(d) मूल्य वृद्धि इसके योगदान का मापक है-
(i) एक निवासी।
(ii) एक उत्पादक इकाई।
(iii) एक उद्यमी।
(iv) एक श्रमिक।
उत्तर: (ii) एक उत्पादक इकाई।
(e) किसी उत्पादक द्वारा पुनः विक्रय हेतु वस्तु और सेवाओं पर व्यय होता है-
(i) मध्यवर्ती लागत।
(ii) अंतिम उत्पादों का मूल्य।
(iii) उत्पादन का मूल्य।
(iv) साधन लागत।
उत्तर: (i) मध्यवर्ती लागत।
(f) किसी देश की राष्ट्रीय आय इसके समान होती है-
(i) बाजार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद।
(ii) साधन लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद।
(iii) साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद।
(iv) बाजार कीमत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद।
उत्तर: (ii) साधन लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद।
(g) घरेलू आय और राष्ट्रीय आय का अंतर इसके बराबर है-
(i) निवल अप्रत्यक्ष कर।
(ii) विदेशों से निवल साधन आय।
(iii) मूल्य हास।
(iv) मध्यवर्ती उपभोग व्यय।
उत्तर: (ii) विदेशों से निवल साधन आय।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.

