NIOS Class 12 Economics Chapter 23 एक प्रतियोगी फर्म का आगम और अधिकतम लाभ Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Economics Chapter 23 एक प्रतियोगी फर्म का आगम और अधिकतम लाभ Notes and select need one. NIOS Class 12 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Economics Notes Paper 318.
NIOS Class 12 Economics Chapter 23 एक प्रतियोगी फर्म का आगम और अधिकतम लाभ
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Economics Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Economics Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
एक प्रतियोगी फर्म का आगम और अधिकतम लाभ
Chapter: 23
| पाठगत प्रश्न 23 .1 |
1. कुल आगम (TR), औसत आगम (AR) और सीमांत आगम (MR) को संकेतानुसार परिभाषित कीजिए।
उत्तर:

2. यदि प्रति इकाई कीमत 5 है और बिक्री की मात्रा 6 से बढ़कर 7 हो जाए तो TR, AR और MR ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
| P | Q | TR | AR | MR |
| 5 | 6 | 30 | 5 | 5 |
| 5 | 7 | 35 | 5 | 5 |
पाठगत प्रश्न 23.2
1. किसी फर्म की औसत लागत 10 है। फर्म ने 10 इकाइयां कीमत 10 पर बेचीं। इस फर्म ने किस प्रकार का लाभ कमाया है?
उत्तर: सामान्य लाभ या शून्य लाभ।
2. यदि TR > TC, तो यह स्थिति सामान्य लाभ की है। (सही या गलत)
उत्तर: असत्य।
3. यदि TR = TC, तो यह स्थिति अति सामान्य लाभ की है। (सही या गलत)
उत्तर: असत्य।
4. यदि AR < AC, तो यह हानि की स्थिति है। (सही या गलत)
उत्तर: सत्य।
पाठगत प्रश्न 23.3
1. अधिकतम लाभ की स्थिति वह है, जहां दोनों के समान होने के बाद MC, MR से ऊपर है। (सही या गलत)
उत्तर: सही।
2. उत्पादन मात्रा 2 पर TR = TC। इसके बाद TC, TR से नीचे हो जाता है, फिर दोनों मात्रा 6 पर समान हो जाते हैं। क्या आप सहमत हैं कि इन दो बिंदुओं के बीच ही अधिकतम लाभ वाला उत्पादन है।
उत्तर: हां।
पाठांत प्रश्न
1. कुल आगम, औसत आगम और सीमांत आगम को परिभाषित करें। उनका संबंध भी बताएं।
उत्तर: (i) कुल आगम (TR):
किसी फर्म द्वारा बेची गई कुल वस्तुओं की मात्रा से प्राप्त कुल आय को कुल आगम कहते हैं।
सूत्र: 𝑇𝑅 = 𝑃 × 𝑄.
(ii) औसत आगम (AR):
कुल आगम को कुल बेची गई मात्रा से विभाजित करने पर प्राप्त आय को औसत आगम कहते हैं।
सूत्र: 𝐴𝑅 = 𝑇𝑅/𝑄.
(iii) सीमांत आगम (MR):
जब फर्म एक अतिरिक्त इकाई बेचती है तो कुल आगम में जो वृद्धि होती है, उसे सीमांत आगम कहते हैं।
सूत्र: 𝑀𝑅 = 𝑇𝑅𝑛 − 𝑇𝑅𝑛 − 1.
TR, AR, MR का संबंध:
पूर्ण प्रतियोगिता में AR = MR = Price (P) होता है।
TR बढ़ती रहती है, परंतु AR और MR प्रत्येक मात्रा पर समान रहते हैं।
2. TR, AR और MR कॉलमों को पूरा करें:
| P | Q | TR | AR | MR |
| 20 | 4 | |||
| 20 | 5 | |||
| 20 | 6 |
उत्तर:
| P | Q | TR | AR | MR |
| 20 | 4 | 80 | 20 | 20 |
| 20 | 5 | 100 | 20 | 20 |
| 20 | 6 | 120 | 20 | 20 |
3. सामान्य लाभ और अर्थात् सामान्य लाभ में अंतर स्पष्ट करो।
उत्तर: सामान्य लाभ और अर्थात् सामान्य लाभ में अंतर –
| आधार | सामान्य लाभ | आर्थिक लाभ |
| अर्थ | जब कुल आय = कुल लागत (अप्रत्यक्ष + प्रत्यक्ष), तब फर्म को सामान्य लाभ होता है। | जब कुल आय > कुल लागत, तब आर्थिक लाभ होता है। |
| स्थिति | फर्म केवल अपनी लागतें निकालती है। | फर्म को अतिरिक्त लाभ मिलता है। |
| बाजार में | फर्म उद्योग में बनी रहती है। | फर्म नए फर्मों को आकर्षित करती है। |

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.

