NIOS Class 12 Economics Chapter 22 पूर्ण प्रतियोगिता में कीमत का निर्धारण

NIOS Class 12 Economics Chapter 22 पूर्ण प्रतियोगिता में कीमत का निर्धारण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Economics Chapter 22 पूर्ण प्रतियोगिता में कीमत का निर्धारण Notes and select need one. NIOS Class 12 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Economics Notes Paper 318.

NIOS Class 12 Economics Chapter 22 पूर्ण प्रतियोगिता में कीमत का निर्धारण

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Economics Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Economics Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 22

पाठगत प्रश्न 22 .1

1. संतुलन कीमत की परिभाषा दीजिए।

उत्तर: संतुलन कीमत वह कीमत होती है जिस पर किसी वस्तु की मांग की मात्रा तथा आपूर्ति की मात्रा बराबर होती है। इस कीमत पर न तो मांग आधिक्य होता है और न आपूर्ति आधिक्य।

2. कीमत निर्धारण की कौन-सी शक्ति अपेक्षाकृत अधिक महत्त्वपूर्ण होती है और क्यों?

उत्तर: कीमत निर्धारण में मांग और आपूर्ति दोनों शक्तियाँ महत्त्वपूर्ण हैं, परंतु सापेक्ष रूप से अधिक महत्त्वपूर्ण आपूर्ति होती है, क्योंकि आपूर्ति उत्पादन-लागत, संसाधन उपलब्धता और तकनीक पर निर्भर करती है, जो कीमत को अधिक प्रभावी रूप से प्रभावित करती है।

3. क्या मांग वक्र DD तथा आपूर्ति वक्र SS के लिए संतुलन कीमत के दो स्तर हो सकते हैं? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए तर्क दीजिए।

उत्तर: नहीं, किसी दिए गए मांग वक्र (DD) और आपूर्ति वक्र (SS) के लिए संतुलन कीमत का केवल एक ही स्तर हो सकता है। क्योंकि,  संतुलन बिंदु केवल वहीं बनता है जहाँ DD और SS वक्र एक-दूसरे को काटते हैं, और दो सीधी रेखाएँ एक-दूसरे को केवल एक ही बिंदु पर काटती हैं।

4. ठीक उत्तर के सामने चिन्हित कीजिए-

(a) मांग वक्र और आपूर्ति वक्र के कटान का बिंदु प्रदर्शित करता है-

(i) संतुलन कीमत।

(ii) संतुलन मात्रा।

(iii) उपर्युक्त में कोई नहीं।

(iv) संतुलन कीमत और मात्रा दोनों।

उत्तर: (iv) संतुलन कीमत और मात्रा दोनों।

(b) किसी वस्तु की संतुलन कीमत वह कीमत होती है, जिस पर-

(i) मांग की मात्रा तथा आपूर्ति की मात्रा, दोनों बढ़ते हैं।

(ii) आपूर्ति अधिकतम होती है।

(iii) मांग अधिकतम होती है।

(iv) मांग और आपूर्ति की मात्रा बराबर होती है।

उत्तर: (iv) मांग और आपूर्ति की मात्रा बराबर होती है।

(c) संतुलन से अभिप्राय है-

(i) चरों में लगातार परिवर्तन हो रहा है।

(ii) मांग और आपूर्ति असमान हैं।

(iii) चरों में परिवर्तन की प्रवृत्ति नहीं है।

(iv) उपर्युक्त में कोई नहीं।

उत्तर: (iii) चरों में परिवर्तन की प्रवृत्ति नहीं है।

(d) यदि किसी विशेष कीमत पर मांग की मात्रा आपूर्ति की मात्रा से अधिक है तो-

(i) कीमत बढ़ेगी।

(ii) मांग में कमी होगी।

(iii) आपूर्ति में वृद्धि होगी।

(iv) उपर्युक्त सभी।

उत्तर: (iv) उपर्युक्त सभी।

पाठगत प्रश्न 22 .2

1. मांग आधिक्य क्या है?

उत्तर: जब किसी कीमत पर मांग की मात्रा आपूर्ति से अधिक होती है, तो उसे मांग आधिक्य कहते हैं।

2. आपूर्ति आधिक्य क्या है?

उत्तर: जब किसी कीमत पर आपूर्ति की मात्रा मांग से अधिक होती है, तो उसे आपूर्ति आधिक्य कहते हैं।

3. मांग आधिक्य की स्थिति में मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन को पुनः कैसे प्राप्त किया जाता है?

उत्तर: मांग आधिक्य की स्थिति में मांग > आपूर्ति होती है। उपभोक्ता वस्तु पाने के लिए अधिक कीमत देने को तैयार हो जाते हैं, जिससे कीमत बढ़ने लगती है।

कीमत बढ़ने पर–

(i) मांग घटती है।

(ii) आपूर्ति बढ़ती है।

(iii) यह प्रक्रिया तब तक चलती है जब तक मांग = आपूर्ति न हो जाए। जहाँ यह बराबर होती हैं, वहीं नया संतुलन बिंदु बनता है।

4. आपूर्ति आधिक्य की स्थिति में मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन को पुनः कैसे प्राप्त किया जाता है?

उत्तर: आपूर्ति आधिक्य में आपूर्ति > मांग होती है। विक्रेता वस्तु को बेचने के लिए कीमत कम करते रहते हैं।

कीमत घटने पर –

(i) मांग बढ़ती है।

(ii) आपूर्ति घटती है।

(iii) धीरे-धीरे दोनों बराबर हो जाती हैं और बाजार नए संतुलन पर पहुँच जाता है।

5. मांग आधिक्य की स्थिति में कीमत, मांग और आपूर्ति पर, समायोजन की प्रक्रिया के प्रभाव की व्याख्या कीजिए।

उत्तर: 

(i) कीमत बढ़ती है।

(ii) मांग घटती है।

(iii) आपूर्ति बढ़ती है।

(iv) जब तक मांग और आपूर्ति बराबर नहीं हो जातीं। यह समायोजन प्रक्रिया बाजार को फिर से संतुलित करती है।

6. आपूर्ति आधिक्य की स्थिति में कीमत, मांग और आपूर्ति पर, समायोजन की प्रक्रिया के प्रभाव की व्याख्या कीजिए।

उत्तर: 

(i) कीमत घटती है।

(ii) मांग बढ़ती है।

(iii) आपूर्ति घटती है।

(iv) जब दोनों बराबर हो जाते हैं, तब नया संतुलन स्थापित हो जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top