🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 Economics Chapter 10 सहसंबंध विश्लेषण

NIOS Class 12 Economics Chapter 10 सहसंबंध विश्लेषण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Economics Chapter 10 सहसंबंध विश्लेषण Notes and select need one. NIOS Class 12 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Economics Notes Paper 318.

NIOS Class 12 Economics Chapter 10 सहसंबंध विश्लेषण

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Economics Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Economics Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 10

पाठगत प्रश्न 10 .1

1. यह देखा गया है कि 1.Q स्तर और महिलाओं के जूतों के आकार में धनात्मक सहसंबंध है। महिलाओं के जूतों का निम्न आकार निम्न बौद्धिक स्तर से और महिलाओं के जूतों का अधिक आकार का अधिक बौद्धिक स्तर से जुड़ा है। ‘आर्थिक कारकों के द्वारा उत्पात रेखाओं में वृद्धि और कमी होती है’, निष्कर्ष पर टिप्पणी कीजिए।

उत्तर: एक धनात्मक सहसंबंध, लेकिन सहसंबंध में कारण प्रभाव संबंध लागू नहीं होता है।

2. एक शोधकर्ता के पास मनुष्यों के जन्म से 70 वर्ष तक की आयु के बड़ी संख्या में समक जोड़ (आयु, कद) हैं। वह सहसंबंध गुणांक की गणना करता है। क्या आप इसे धनात्मक अथवा ऋणात्मक होने की आशा करेंगे? क्यों?

(b) अगर दो चर विपरित दिशा में परिवर्तित होते हैं (जैसे अगर एक वे वृद्धि होती है तो दूसरे में कमी होती है और इसके विपरीत), तो सहसंबंध ऋणात्मक सहसंबंध कहलाता है। उदाहरण के लिए-टीवी के पंजीकरण की संख्या और चलचित्र गृहों में उपस्थिति।

ऋणात्म्क सहसंबंध की शृंखला के कुछ अन्य उदाहरण इस प्रकार हैं:

(i) पूर्ण गैस का आयतन और दबाव।

(ii) विद्युत और प्रतिरोध (वोल्टेज स्थिर रखते हुए)।

(iii) वस्तुओं की कीमत और मांग।

उत्तर: धनात्मक। सामान्यतः लोग आयु के साथ ऊंचाई में बढ़ते हैं।

पाठगत प्रश्न 10.2

1. आप एक कंपनी की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर व्यय और कार्य संबंधित दुर्घटनाओं की संख्या के बीच किस प्रकार के सहसंबंध की अपेक्षा करेंगे।

(i) धनात्मक।

(ii) ऋणात्मक।

(iii) कैसा भी नहीं।

(iv) अनंत।

उत्तर: (ii) ऋणात्मक।

2. जब “r” ऋणात्मक है, एक चर के मूल्य में वृद्धि से_____________.

(i) अन्य में वृद्धि होती है।

(ii) अन्य में अधिक दर से वृद्धि होती है।

(iii) अन्य चर में मूल्य में घटता है।

(iv) अन्य चर में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

(v) उपर्युक्त सभी।

उत्तर: (iii) अन्य चर में मूल्य में घटता है।

पाठगत प्रश्न 10.3

1. सहसंबंध गुणांक का विस्तार इनके बीच होता है-

(i) 0 और 1.

(ii) -1 और +1.

(iii) ऋणात्मक अनंत और धनात्मक अनंत।

(iv) 1 और 100.

उत्तर: (ii) -1 और +1.

2. यदि दो चर परस्पर पूर्ण रूप से स्वतंत्र हैं तो इनके बीच सहसंबंध होना चाहिए-

(i) -1.

(ii) 0.

(iii) +1.

(iv) +0.1.

उत्तर: (ii) 0.

3. सहसंबंध गुणांक-

(i) 1 से अधिक हो सकता है।

(ii) 1 से अधिक नहीं हो सकता है।

(iii) ऋणात्म्क नहीं हो सकता है।

उत्तर: (ii) 1 से अधिक नहीं हो सकता है।

4. यदि औसत वार्षिक आय से ऊंचाई स्वतंत्र है तो इन दो चरों के बीच संभावित सहसंबंध क्या है?

(i) 1.

(ii) -1.

(iii) 0.

(iv) निश्चित रूप से कहना असंभव है।

उत्तर: (iii) 0.

5. एक विद्यार्थी +1.3 का सहसंबंध निकालता है। यह-

(i) एक उच्च धनात्मक सहसंबंध है।

(ii) एक सार्थक सहसंबंध है।

(iii) एक असंभव सहसंबंध है।

(iv) केवल तभी संभव है, जब ‘N’ अधिक है।

उत्तर: (iii) एक असंभव सहसंबंध है।

6. यदि A ने गणना की एक अभ्यास परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं और परीक्षा तथा अंग्रेजी भाषा की परीक्षा में सहसंबंध +1.0 था तो A ने अंग्रेजी भाषा की परीक्षा में कौन-सा स्थान प्राप्त किया?

(i) मध्य।

(ii) निम्न।

(iii) सर्वोच्च।

(iv) दी गई सूचना से नहीं कहा जा सकता।

उत्तर: (iii) सर्वोच्च।

7. कौन-सा सहसंबंध सबसे घनिष्ठ है +0.65 अथवा -0.70?

(i) -0.70.

(ii) +0.65.

(iii) N पर निर्भर करता है।

(iv) दी गई सूचना से नहीं कहा जा सकता।

उत्तर: (i) -0.70.

8. कार्ल पीर्यसन के सहसंबंध गुणांक का चिन्ह है:

(i) Σ.

(ii) σ.

(iii) α.

(iv) γ.

उत्तर: (iv) γ.

9. यदि एक सामान्य वस्तु की कीमतें बढ़ती हैं तो मांगी गई मात्रा घटती है। ऐसी स्थिति में आप कौन-से सहसंबंध की अपेक्षा करेंगे?

(i) 0.

(ii) धनात्मक।

(iii) 0.9.

(iv) ऋणात्मक।

(v) जानने योग्य नहीं।

उत्तर: (iv) ऋणात्मक।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top