NCERT Class 11 Hindi Vitan Chapter 5 लेखकों के बारे में

NCERT Class 11 Hindi Vitan Chapter 5 लेखकों के बारे में Solutions to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 11 Hindi Vitan Chapter 5 लेखकों के बारे में Notes and select need one. NCERT Class 11 Hindi Vitan Question Answers Download PDF. NCERT Class 11 Solutions for Hindi Vitan Bhag – 1.

NCERT Class 11 Hindi Vitan Chapter 5 लेखकों के बारे में

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Hindi Vitan Bhag – 1 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Hindi Vitan Bhag – 1 Notes. CBSE Class 11 Hindi Vitan Bhag – 1 Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 5

वितान

अभ्यास

कुमार गंधर्व

(सन् 1924-1992) 

1. कुमार गंधर्व का मूल नाम क्या था?

उत्तर: कुमार गंधर्व का मूल नाम शिवपुत्र सढ़िदारमैया कामकली था।

2. कुमार गंधर्व का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर: सुलेभावि, जिला बेलगाँव (कर्नाटक)।

3. कुमार गंधर्व ने पहली मंचीय प्रस्तुति कितनी उम्र में दी थी?

उत्तर: कुमार गंधर्व ने पहली मंचीय प्रस्तुति मात्र 10 वर्ष की उम्र में दी थी।

4. कुमार गंधर्व के संगीत की मुख्य विशेषता क्या थी?

उत्तर: मालवा लोक धुनों और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का सुंदर सामंजस्य।

5. कुमार गंधर्व ने किस प्रकार लोक संगीत को पहचान दिलाई?

उत्तर: कुमार गंधर्व ने लोक में रचे-बसे लुप्तप्राय पदों का संग्रह कर और उन्हें स्वरों में बाँधकर लोक संगीत को पहचान दिलाई।

6. कुमार गंधर्व को कौन-कौन से प्रमुख पुरस्कार मिले?

उत्तर: कुमार गंधर्व को कालिदास सम्मान और पद्मविभूषण सहित कई सम्मान पुरस्कार मिले।

अनुपम मिश्र

(सन् 1948-2016)

1. अनुपम मिश्र का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर: अनुपम मिश्र का जन्म वर्धा (महाराष्ट्र) में हुआ था।

2. अनुपम मिश्र ने कितनी पुस्तकों का लेखन किया?

उत्तर: अनुपम मिश्र ने बीस पुस्तकों का लेखन किया था।

3. अनुपम मिश्र की कौन-सी दो पुस्तकें विशेष चर्चित हैं?

उत्तर: अनुपम मिश्र की जो पुस्तके आज भी चर्चित है वो हैं आज भी खरे हैं तालाब और राजस्थान की रजत बूँदें।

4. अनुपम मिश्र किस विषय पर लिखते थे?

उत्तर: अनुपम मिश्र पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर लिखते थे।

5. अनुपम मिश्र पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या कार्य किए?

उत्तर: वे पर्यावरण संबंधी कई आंदोलनों से जुड़े रहे और लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई।

बेबी हालदार

(सन् 1974 अनुमानित)

1. कितने वर्षों बाद उन्होंने पति का घर छोड़ा और क्यों?

उत्तर: बेबी हालदार लगभग 12-13 वर्षों बाद, पति की ज्यादतियों से परेशान होकर पति का घर छोड़ा।

2. किस कारण से बेबी हालदार को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी?

उत्तर: तेरह वर्ष की उम्र में दुगुनी उम्र के व्यक्ति से विवाह होने के कारण बेबी हालदार को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

3. वर्तमान में बेबी हालदार क्या कार्य कर रही हैं?

उत्तर: वर्तमान में बेबी हालदार गुड़गाँव में घरेलू नौकरानी के रूप में कार्यरत हैं।

4. बेबी हालदार ने अपने पति का घर छोड़ने के बाद किन स्थानों पर निवास किया?

उत्तर: बेबी हालदार ने अपने पति का घर छोड़ने के बाद पहले दुर्गापुर, फिर फ़रीदाबाद और बाद में गुड़गाँव।

5. उनकी लिखी एकमात्र पुस्तक कौन-सी है?

उत्तर: आलो आँधारि (बांग्ला में लिखी गई और हिंदी में अनूदित)।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top