🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 History Chapter 3 हड़प्पा सभ्यता

NIOS Class 12 History Chapter 3 हड़प्पा सभ्यता Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 History Chapter 3 हड़प्पा सभ्यता Notes and select need one. NIOS Class 12 History Chapter 3 हड़प्पा सभ्यता Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 History Notes Paper 315.

NIOS Class 12 History Chapter 3 हड़प्पा सभ्यता

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 History Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course History Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 3

मॉड्यूल – 1 प्राचीन भारत

पाठगत प्रश्न 3.1

1. सिंधु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता क्यों कहते हैं?

उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता इसलिए कहते हैं, क्योंकि हड़प्पा वह पहला स्थान था, जहाँ पर इस सभ्यता के अवशेष सबसे पहले प्राप्त हुए थे।

2. हड़प्पा सभ्यता के विभिन्न चरण कौन-कौन से थे?

उत्तर: हड़प्पा सभ्यता के विभिन्न चरण निम्नलिखित है –

(i) प्रारंभिक हड़प्पा काल (3500 ई.पू.-2600 ई.पू.)

(ii) परिपक्व हड़प्पा काल (2600 ई.पू.-1900 ई.पू.)

(iii) उत्तर हड़प्पा काल (1900 ई.पू.-1400 ई.पू.)

3. हरियाणा और गुजरात के किन्हीं दो-दो प्रमुख हड़प्पाकालीन स्थलों के नाम लिखें?

उत्तर: हरियाणा और गुजरात के  प्रमुख हड़प्पाकालीन स्थलों के नाम हैं-

हरियाणा: बनवाली और राखीगढ़ी।

गुजरात: लोथल और धौलावीरा।

4. मोहनजोदड़ो की खोज किसने की?

उत्तर: मोहनजोदड़ो की खोज श्री आर. डी. बनर्जी के द्वारा कीया गया था।

5. हड़प्पा किस नदी के किनारे पर स्थित है?

उत्तर: हड़प्पा रवि नदी के किनारे पर स्थित है।

6. किसी नगरीय सभ्यता की प्रमुख विशेषताएँ क्या होती है?

उत्तर: किसी नागरीय सभ्यता की प्रमुख विशेषताएँ है। भली-भाँति नियोजित शहर, उन्नत कला और शिल्प, व्यापार-वाणिज्य का विकास, कर-व्यवस्था (टैक्सेशन) तथा लिपि का प्रयोग।

पाठगत प्रश्न 3.2

1. हड़प्पा के नगरों में किले का निर्माण सामान्यतः किस दिशा में होता था?

उत्तर: हड़प्पा के नगरों में किले का निर्माण सामान्यतः पश्चिमी दिशा में होता था।

2. घरों को बनाने के लिए किस प्रकार की ईंटों का उपयोग होता था?

उत्तर: घरों को बनाने के लिए भट्ठी में पकी  ईंटों का उपयोग होता था।

3. विशाल स्नानागार की खोज कहाँ पर हुई?

उत्तर: विशाल स्नानागार की खोज मोहनजोदड़ो में हुई थी।

4. लोथल में पाए गए प्रमुख भवन के ढाँचें का नाम बताएं?

उत्तर: लोथल में पाए गए प्रमुख भवन के ढाँचें का नाम गोदीबाड़ा है।

पाठगत प्रश्न 3.3

1. खेती-बाड़ी के अतिरिक्त हड़प्पा के लोगों में कौन-सी आर्थिक गतिविधियों का प्रचलन था?

उत्तर: खेती-बाड़ी के अतिरिक्त हड़प्पा के लोगों में पशु चराना (पशु-पालन) का प्रचलन था

2. हड़प्पा के लोगों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली दो मुख्य खाद्य फसलों के नाम लिखें।

उत्तर: हड़प्पा के लोगों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली  मुख्य खाद्य फसलों के नाम गेहूँ, जौ, तिल, सरसों, मटर  इत्यादि है।

3. हड़प्पा काल के उन दो स्थानों के नाम लिखें, जहाँ से हमें उस दौरान खाद्य फसल के रुप में चावल के होने के प्रमाण मिले हैं?

उत्तर: लोथल और रंगपुर हड़प्पा काल के ऐसे दो स्थान है जहाँ से हमें उस दौरान खाद्य फसल के रुप में चावल के होने के प्रमाण मिले हैं?

4. काँसे की नर्तकी की मूर्ति किस स्थान से मिली थी?

उत्तर: काँसे की नर्तकी की मूर्ति मोहनजोदड़ो  से मिली थी।

5. हड़प्पा काल के दौरान प्रचलित किन्हीं दो शिल्पों के नाम लिखें?

उत्तर: हड़प्पा काल के दौरान प्रचलित दो शिल्पों के नाम है मनके-मोती बनाना, मिट्टी के बर्तन बनाना।

6. हड़प्पा के लोगों के लिए तांबा प्राप्त करने का प्रमुख स्रोत कौन-सा स्थान था?

उत्तर: हड़प्पा के लोगों के लिए तांबा प्राप्त करने का प्रमुख स्रोत राजस्थान में खेतड़ी की खदानें थी।

पाठगत प्रश्न 3.4

1. हड़प्पा के समाज को _______ समाज समझा जाता था?

उत्तर: मात सत्तामक।

2. कारीगरों के मकान किस स्थान पर पाए गए थे?

उत्तर: कारीगरों के मकान हड़प्पा में पाए गए थे।

3. हड़प्पा के लोग किस सामग्री से बने कपड़े पहनते थे?

उत्तर: हड़प्पा के लोग सूत (कपास), ऊन से बने कपड़े पहनते थे।

पाठगत प्रश्न 3.5

1. प्रसिद्ध ‘पशुपति’ मुद्रा किस स्थान से मिली है?

उत्तर: प्रसिद्ध ‘पशुपति’ मुद्रा मोहनजोदड़ो से मिली है।

2. हड़प्पाकालीन मुद्राओं पर प्रायः कौन-से वक्ष की आकृति पाई गई है?

उत्तर: हड़प्पाकालीन मुद्राओं पर प्रायः पीपल की आकृति पाई गई है।

3. क्या अग्नि की उपासना का कोई साक्ष्य मिला है? यदि हों, तो यह कहाँ पर मिला है?

उत्तर: हाँ, अग्नि की उपासना का साक्ष्य मिला है। इसके प्रमाण कालीबंगन और लोथल के पुरातात्त्विक स्थलों से प्राप्त हुए हैं, जहाँ अग्नि वेदियों (Fire Altars) के अवशेष मिले हैं। ये अवशेष यह संकेत देते हैं कि उस समय लोग अग्नि की पूजा करते थे।

4. संयुक्त कब्रें किस स्थान पर मिली है?

उत्तर: संयुक्त कब्रें लोथल में मिली है।

पाठगत प्रश्न 3.6

1. हड़प्पा की लिपि में लगभग कितनी संख्या में चिहन हैं?

उत्तर: हड़प्पा की लिपि में लगभग 400 संख्या में चिह्न हैं।

2. कौन-सी प्राकृतिक आपदाओं को हड़प्पा सभ्यता के पतन के लिए जिम्मेदार माना जाता है?

उत्तर: बाढ़, भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं को हड़प्पा सभ्यता के पतन के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

3. हड़प्पा की लिपि कैसे लिखी जाती थी? (दाएं से बाएं या बाएं से दाएं)

उत्तर: हड़प्पा की लिपि दाएं से बाएं लिखी जाती थी।

पाठगत प्रश्न 3.7

1. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र, प्रत्येक में से एक-एक ताम्रपाषाण स्थल का नाम लिखें?

उत्तर: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र, प्रत्येक में से एक-एक ताम्रपाषाण स्थल का नाम है-

मध्यप्रदेश: नवदातोली।

महाराष्ट्र: इनामगांव।

2. ताम्रपाषाण युग में औजारों के निर्माण के लिए किस सामग्री का उपयोग होता था?

उत्तर: ताम्रपाषाण युग में औजारों के निर्माण के लिए पत्थर, ताँबा का उपयोग होता था।

3. ताम्रपाषाण युग के लोग मकान बनाने के लिए किस सामग्री का उपयोग करते थे?

उत्तर: ताम्रपाषाण युग के लोग मकान बनाने के लिए मिट्टी का उपयोग करते थे।

4. ताम्रपाषाण सभ्यताएं_______ प्रकृति की थीं? (ग्रामीण/नगरी)

उत्तर: ग्रामीण।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top