🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 History Chapter 2 भारत का भौगोलिक परिवेश और प्रागैतिहासिक सभ्यताऍं

NIOS Class 12 History Chapter 2 भारत का भौगोलिक परिवेश और प्रागैतिहासिक सभ्यताऍं Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 History Chapter 2 भारत का भौगोलिक परिवेश और प्रागैतिहासिक सभ्यताऍं Notes and select need one. NIOS Class 12 History Chapter 2 भारत का भौगोलिक परिवेश और प्रागैतिहासिक सभ्यताऍं Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 History Notes Paper 315.

NIOS Class 12 History Chapter 2 भारत का भौगोलिक परिवेश और प्रागैतिहासिक सभ्यताऍं

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 History Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course History Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 2

मॉड्यूल – 1 प्राचीन भारत

पाठगत प्रश्न 2.1

1. भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित मुख्य पहाड़ी रास्तों के नाम लिखें?

उत्तर: भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित मुख्य पहाड़ी रास्तों के नाम है गोमल पास (दर्श), बोलन पास (दर्श), और खैबर पास (दर्श)।

2. उत्तर वैदिक काल में गंगा नदी के ऊपरी मैदानी क्षेत्र में कौन निवास करते थे?

उत्तर: उत्तर वैदिक काल में गंगा नदी के ऊपरी मैदानी क्षेत्र में  आर्य लोग निवास करते थे।

3. मध्य गंगा मैदानी क्षेत्रों में किन दो धर्मो का जन्म हुआ?

उत्तर: मध्य गंगा मैदानी क्षेत्रों में जैन धर्म और बौद्ध धर्म का जन्म हुआ।

4. किस प्रदेश में प्रागैतिहासिक काल से तालाबों द्वारा सिंचाई लोकप्रिय थी?

उत्तर: तमिलनाडु  में प्रागैतिहासिक काल से तालाबों द्वारा सिंचाई लोकप्रिय थी।

5. कावेरी डेल्टा किस फसल के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: कावेरी डेल्टा चावल फसल के लिए प्रसिद्ध है।

6. किन्हीं दो ऐसी जनजातियों का नाम लिखें जिन्होंने प्राचीन काल में उत्तर-पश्चिमी पहाड़ी मार्गों से भारत में प्रवेश किया?

उत्तर: कुषाण और हूण ऐसी दो जनजातियों है जिन्होंने प्राचीन काल में उत्तर-पश्चिमी पहाड़ी मार्गों से भारत में प्रवेश किया था।

7. किस क्षेत्र को इस महाद्वीप का खाद्य केन्द्र कहा जाता है?

उत्तर: सिंधु नदी के मैदानों में पंजाब और सिंध क्षेत्र को इस महाद्वीप का खाद्य केन्द्र कहा जाता है।

पाठगत प्रश्न 2.2

1. पाटलिपुत्र (आधुनिक पटना) को प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करने वाली नदियों के नाम लिखें?

उत्तर: पाटलिपुत्र (आधुनिक पटना) को प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करने वाली नदियों के नाम है गंगा, सोन और गंडक।

2. मगध को लौह अयस्क और लकड़ी की आपूर्ति किस क्षेत्र से होती थी?

उत्तर: मगध को लौह अयस्क और लकड़ी की आपूर्ति छोटा नागपुर क्षेत्र से होती थी।

3. कपास की खेती के लिए किस प्रकार की मिट्टी उत्तम है ‘काली, लाल या रेतीली’?

उत्तर: कपास की खेती के लिए काली  मिट्टी उत्तम होती है।

4. कौन से प्रसिद्ध पहाड़ी मार्ग ने भारत के पूर्व और पश्चिमी समुद्र तट को परस्पर जोड़ा?

उत्तर: पालघाट दर्रा (मार्ग) से प्रसिद्ध पहाड़ी मार्ग ने भारत के पूर्व और पश्चिमी समुद्र तट को परस्पर जोड़ा है।

पाठगत प्रश्न 2.3

1. प्राचीन पाषाण युग में मानव के कौन से दो मुख्य व्यवसाय थे?

उत्तर: प्राचीन पाषाण युग में मानव के  दो मुख्य व्यवसाय थे शिकार, संग्रहण।

2. वे कौन से उद्देश्य थे, जिन्हें पूरा करने के लिए उन्होंने औजार बनाए?

उत्तर: शिकार, कटाई, खुदाई और अन्य उद्देश्य थे, जिन्हें पूरा करने के लिए उन्होंने औजार बनाए

3. पुरा पाषाण युग के मुख्य औजारों के नाम लिखें?

(क)___________

(ख)__________

(ग)__________

उत्तर: (क) हत्था कुल्हाड़ी। 

(ख) विदारक (क्लीवर)।

(ग) कन्र्त्तक (चॉपर, गंडासा)।

पाठगत प्रश्न 2.4

1. मध्य पाषाण युग के औजारों को किस नाम से पुकारा जाता है?

उत्तर: मध्य पाषाण युग के औजारों को किस सूक्ष्म-पाषाण (पत्थर के सूक्ष्म औजार) कहा जाता था।

2. मध्य पाषाण युग में निर्मित कुछ औजारों के नाम लिखें?

उत्तर: मध्य पाषाण युग में निर्मित औजारों के नाम त्रिकोण, अर्धचंद्रकार और टिपेजिज (समलंब) था।

3. मध्य पाषाण युग के किन्ही दो स्थानों का नाम लिखें?

उत्तर: मध्य पाषाण युग के  स्थानों का नाम है भीमवेट्का और चौपाणी मांडो।

पाठगत प्रश्न 2.5

1. नव पाषाण शब्द की रचना किसने की?

उत्तर: जॉन लुब्बाँक ने नव पाषाण शब्द की रचना की थी।

2. नव पाषाण सभ्यताओं की प्रमुख विशेषताएँ लिखेंः

उत्तर: नव पाषाण सभ्यताओं की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखिक है: 

 (क) कृषि संबंधी गतिविधियो का प्रारंभ।

(ख) पशुओं का घरों में पालन।

(ग) पत्थर के औजारों की घिसाई और पॉलिशिंग।

(घ) मिटट्टी के बर्तनों का उपयोग।

3. उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के किसी नव पाषाण युगीन स्थल का नाम लिखें?

उत्तर: उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के  नव पाषाण युगीन स्थल का नाम मेहरगढ़ है।

पाठगत प्रश्न 2.6

1. चटट्टानों पर चित्रकारी अथवा भित्ति चित्र किस काल की भिन्न विशिष्ट कला थी?

उत्तर: चटट्टानों पर चित्रकारी अथवा भित्ति चित्र मध्य पाषाण युग काल की भिन्न विशिष्ट कला थी।

2. मध्य प्रदेश के उन स्थानों के नाम लिखें जहाँ अधिकतम संख्या में चटट्टानों पर बनाई गई चित्रकारी पाई गई है?

उत्तर: मध्य प्रदेश के भीमबेट्‌का में अधिकतम संख्या में चटट्टानों पर बनाई गई चित्रकारी पाई गई है।

3. प्रागैतिहासिक भित्ति चित्र कला में किन विषयों पर मुख्य तौर पर प्रकाश डाला गया हैं, उनका उल्लेख करें?

उत्तर: प्रागैतिहासिक भित्ति चित्र कला में शिकार, मछली पकड़ना, भोजन एकत्र करना, बच्चे का जन्म, बच्चे का पालन-पोषण और दफनाने की रीति आदि  विषयों पर मुख्य तौर पर प्रकाश डाला गया था।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top