🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 History Chapter 21 भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

NIOS Class 12 History Chapter 21 भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 History Chapter 21 भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन Notes and select need one. NIOS Class 12 History Chapter 21 भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 History Notes Paper 315.

NIOS Class 12 History Chapter 21 भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 History Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course History Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 21

मॉड्यूल – 4 भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन तथा तत्कालीन भारत

पाठगत प्रश्न 21.1

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन कब हुआ? किस ब्रिटिश अधिकारी ने इसके गठन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई?

उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन दिसंबर 1885 में हुआ था। इसके गठन में ब्रिटिश अधिकारी ए. ओ. ह्यूम (A. O. Hume) ने बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

2. बंगाल-विभाजन की घोषणा किसने और कब की?

उत्तर: बंगाल-विभाजन की घोषणा तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन ने वर्ष 1905 में की थी।

3. राष्ट्रवादी भावनाओं के प्रसार के लिए किस लोकप्रिय किस्म के रंगमंच का प्रयोग किया गया?

उत्तर: राष्ट्रवादी भावनाओं को फैलाने के लिए ‘जात्रा’ नामक लोकप्रिय रंगमंच का प्रयोग किया गया था।

4. 1911 में राजधानी को स्थानांतरित करने का मुख्य कारण क्या था?

उत्तर: 1911 में राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने का मुख्य कारण कलकत्ता के राजनीतिक महत्त्व को कम करना था।

पाठगत प्रश्न 21.2

1. सेन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की नींव किसने रखी?

उत्तर: सेन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में गदर आंदोलन की नींव सोहन सिंह भाकना और हर दयाल ने रखी थी।

2. कॉमा गाटामारू की घटना क्या है?

उत्तर: 1914 में कामागाटा मारू नामक जहाज से कनाडा जाने वाले यात्रियों को कनाडा सरकार ने वापस भेज दिया था। जब वे कलकत्ता पहुँचे, तो पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई जिसमें 22 लोग मारे गए थे।

3. क्रांतिकारी पत्रिका की शुरूआत किसने की?

उत्तर: ‘वंदे मातरम’ नामक क्रांतिकारी पत्रिका की शुरुआत मैडम कामा ने की थी।

4. ऐनी बेसेंट और तिलक ने कौन सा आंदोलन शुरू किया?

उत्तर: ऐनी बेसेंट और बाल गंगाधर तिलक ने ‘होम रूल आंदोलन’ शुरू किया था।

पाठगत प्रश्न 21.3

1. 1916-1917 के दौरान गांधी जी ने अपने अहिंसात्मक सत्याग्रह का प्रयोग किस आंदोलन में किया?

उत्तर: गांधी जी ने इसका प्रयोग चंपारण, अहमदाबाद और खेड़ा के आंदोलनों में किया था।

2. रॉलेट सत्याग्रह कब शुरू हुआ?

उत्तर: रॉलेट सत्याग्रह 6 अप्रैल 1919 को शुरू हुआ था।

3. राष्ट्रीय आंदोलन में 1919 के बैसाखी के दिन का क्या महत्त्व है?

उत्तर: इसी दिन जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा हो रही थी, जहाँ जनरल डायर ने निहत्थे लोगों पर गोलीबारी करवा दी, जिसमें 379 बेकसूर लोग मारे गए थे।

पाठगत प्रश्न 21.4

1. किन विशिष्ट मुद्दों पर असहयोग आंदोलन की शुरूआत हुई थी?

उत्तर: यह आंदोलन तीन मुख्य मुद्दों पर शुरू हुआ था: खिलाफत के मुद्दे पर हुई गलती, पंजाब की गलती (जलियांवाला बाग हत्याकांड का न्याय), और स्वराज की प्राप्ति।

2. स्वराज पार्टी की स्थापना कब और किसके द्वारा हुई?

उत्तर: स्वराज पार्टी की स्थापना 1923 में मोती लाल नेहरू और सी. आर. दास द्वारा की गई थी।

3. एच.एस.आर.ए. का पूर्ण रूप बताएं।

उत्तर: इसका पूर्ण रूप ‘हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन’ है।

पाठगत प्रश्न 21.5

1. डांडी मार्च कहाँ से शुरु हुआ था?

उत्तर: डांडी मार्च गांधी जी के साबरमती आश्रम से शुरू हुआ था।

2. 1937 के चुनावों में कितने प्रान्तों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला?

उत्तर: 1937 के चुनावों में कांग्रेस को पाँच प्रान्तों में स्पष्ट बहुमत मिला था।

3. भारत छोड़ो आंदोलन में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया था?

उत्तर: सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस आंदोलन में 91,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पाठांत प्रश्न

1. प्रारंभिक कांग्रेस के सरोकारों के मुद्दो का उल्लेख करें।

उत्तर: कांग्रेस के शुरुआती नेताओं (नरमपंथियों) के मुख्य सरोकार अंग्रेजों से सीधे लड़ने के बजाय सुधारों की मांग करना था। उनके मुख्य मुद्दे थे: कपास के आयात-कर को भारतीयों के अनुकूल बनाना, सरकारी सेवाओं का भारतीयकरण करना (ताकि भारतीयों को भी ऊंचे पद मिल सकें), ब्रिटिश सरकार की अफगान नीति का विरोध करना, और प्रेस पर लगे प्रतिबंधों (जैसे वर्नाकुलर प्रेस एक्ट) का विरोध करना। इसके अलावा वे स्थानीय परिषदों में भारतीयों की भागीदारी बढ़ाना चाहते थे।

2. स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन के विकास की जड़ें खोजें।

उत्तर: इस आंदोलन की जड़ें 1905 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन द्वारा की गई बंगाल विभाजन की घोषणा में गहराई से जुड़ी हैं। कर्जन ने हिंदू और मुस्लिम आबादी को बांटने के लिए बंगाल का विभाजन किया था। इसके विरोध में पूरे बंगाल में आग भड़क उठी और 7 अगस्त 1905 को कलकत्ता में एक बैठक कर विदेशी सामान के ‘बहिष्कार’ का संकल्प लिया गया। धीरे-धीरे विदेशी सामानों को जलाया जाने लगा और उनके स्थान पर ‘स्वदेशी’ (अपने देश में बनी) चीजों को अपनाने पर जोर दिया गया।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top