🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 History Chapter 22 19वीं शताब्दी का महत्त्व

NIOS Class 12 History Chapter 22 19वीं शताब्दी का महत्त्व Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 History Chapter 22 19वीं शताब्दी का महत्त्व Notes and select need one. NIOS Class 12 History Chapter 22 19वीं शताब्दी का महत्त्व Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 History Notes Paper 315.

NIOS Class 12 History Chapter 22 19वीं शताब्दी का महत्त्व

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 History Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course History Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 22

मॉड्यूल – 5 20वीं शताब्दी का विश्व

पाठगत प्रश्न 22.1

1. 1900 में यूरोप से बाहर के जनसमुदायों का कितना भाग गांवों में रहता था?

उत्तर: 1900 में यूरोप से बाहर के जनसमुदायों का लगभग 75 से 95 प्रतिशत भाग गाँवों में रहता था।

2. 1900 में विश्व के ज्यादातर बड़े शहर (10,00,000 से अधिक लोग) यूरोप में थे अथवा उससे बाहर?

उत्तर: 1900 में विश्व के ज्यादातर बड़े शहर (10,00,000 से अधिक जनसंख्या वाले) यूरोप के भीतर स्थित थे।

3. 1900 तक शहरी केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘साक्षरता अंतर’ क्यों था?

उत्तर: शहरी क्षेत्र औद्योगिक उत्पादन और वाणिज्यिक वितरण के स्थल थे। साक्षरता ऐसे क्षेत्रों में अत्यधिक उपयोगी अथवा प्रासंगिक थी और ग्रामीण क्षेत्रों में कम उपयोगी थी।

4. 1900 के विश्व में उच्च साक्षरता के क्या संकेत थे?

उत्तर: प्राथमिक विद्यालयों में बड़ी संख्या में उपस्थिति तथा समाचार पत्रों का व्यापक प्रचलन ।

पाठगत प्रश्न 22.2

1. 1900 में कौन से देशों ने जीवाश्म ईंधनों का उपयोग करना प्रारंभ किया?

उत्तर: ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, अमरीका कुछ राष्ट्र थे जो 1900 में जीवाश्म ईंधन पर निर्भर थे।

2. 1900 में ऐसी आपूर्ति कहां स्थित थी?

उत्तर: 1900 में जीवाश्म ईंधन की कई समृद्ध आपूर्तियां यूरोप और अमरीका से बाहर स्थित थीं।

3. क्या 1900 में महाशक्तियों के उपनिवेशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का लाभ था?

उत्तर: उपनिवेश असमान व्यापार से दुखी थे। वे मुख्यतया औद्योगीकृत राष्ट्रों के लिए कम दाम का खाद्य और कच्चा माल उत्पन्न करते थे।

4. उन्नीसवीं शताब्दी के अंत में जबकि विश्व में कुल खाद्य आपूर्ति में तेजी से वृद्धि, हुई अनेक लोगों की खाद्य सुरक्षा समाप्त हो गई। क्यों?

उत्तर: ज्यादातर लोग उनसे दूर रहने वाले लोगों के लिए खाद्यान्न उत्पन्न करते तथा दूसरों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की व्यापक मात्रा का उपभोग करते थे।

5. भाषा के उपयोग तथा शिक्षा में पहुँच बनाने से औपनिवेशिक शासन का क्या संबंध था?

उत्तर: औपनिवेशिक शासकों ने नए सामाजिक भेदभाव सृजित करने तथा राष्ट्रीय जागरुकता के विकास में बाधा डालने के लिए भाषा और शिक्षा का उपयोग किया।

पाठगत प्रश्न 22:3

1. उदारवादियों द्वारा मान्यता प्राप्त ‘नैसर्गिक अधिकार’ कौन से थे?

उत्तर: अत्याचार का विरोध, निजी सम्पत्ति, धर्म चुनने की स्वतंत्रता, बोलने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सरकार में भागीदारी।

2. उदारवादियों ने आर्थिक गतिविधि के सरकारी निर्धारण का सिद्धान्ततः विरोध क्यों किया?

उत्तर: उदारवादियों का मानना था कि आर्थिक गतिविधि में अपने फायदे में लगे व्यक्ति शक्तिशाली नियामक प्राधिकरण (सरकार) से कहीं ज्यादा बेहतर ढंग से कार्य करेंगे।

3. उदारवाद और अनुदारवाद के संबंध में 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में बदलते वर्गों में बहस का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: 1900 के प्रारंभ में ज्यादातर अनुदारवादी भू-स्वामी वर्गों के सदस्य थे या उन पर निर्भर थे। जबकि उदारवादी अक्सर उत्पादन और वाणिज्य में सक्रिय रहते थे। 1900 तक परम्परागत भू-स्वामी वर्गों के सदस्य उदारवादियों का समर्थन करने के लिए व्यापारी वर्ग से जुड़ गए, जबकि कुछ परम्परागत उदारवादी अनुदारवादियों की सहायता करते थे।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top