🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 History Chapter 17 ब्रिटिश उपनिवेशवाद का आर्थिक प्रभाव

NIOS Class 12 History Chapter 17 ब्रिटिश उपनिवेशवाद का आर्थिक प्रभाव Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 History Chapter 17 ब्रिटिश उपनिवेशवाद का आर्थिक प्रभाव Notes and select need one. NIOS Class 12 History Chapter 17 ब्रिटिश उपनिवेशवाद का आर्थिक प्रभाव Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 History Notes Paper 315.

NIOS Class 12 History Chapter 17 ब्रिटिश उपनिवेशवाद का आर्थिक प्रभाव

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 History Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course History Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 17

मॉड्यूल – 3 आधुनिक भारत

पाठांत प्रश्न 17.1

1. भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद के तीन चरण कौन-कौन से थे?

उत्तर: भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद को मुख्य रूप से तीन चरणों में बाँटा गया है:

(i) पहला चरण व्यापारवाद का चरण (1757-1813) था जिसमें सीधे तौर पर भारत की लूटपाट की गई।

(ii) द्वितीय चरण मुक्त व्यापार (1813-1858) का था, जिसमें भारत ब्रिटिश कारखानों के लिए कच्चे माल का स्रोत और उनके उत्पादों का बाज़ार बन गया।

(iii) तीसरा चरण आर्थिक साम्राज्यवाद (1850 के बाद) का था, जिसमें अंग्रेजों ने भारत में अपनी पूँजी का भारी निवेश किया।

2. पलासी के युद्ध के लिए ज़िम्मेदार मुख्य घटक कौन-कौन से थे?

उत्तर: पलासी के युद्ध का एक प्रमुख कारण यह था कि कम्पनी के कर्मचारियों ने ‘दस्तक’ (व्यापारिक अनुमति/छूट) का गलत तरीके से उपयोग करना शुरू कर दिया था। वे अपने निजी व्यापार के लिए इस कर-छूट का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे बंगाल के नवाब को राजस्व में भारी नुकसान हुआ और वे अंग्रेज़ों से क्रोधित हो गए।

3. किसके साथ कम्पनी ने बंगाल में स्थाई राजस्व समझौता किया?

उत्तर: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी ने बंगाल में स्थाई बंदोबस्त (राजस्व समझौता) वहाँ के ज़मींदारों के साथ किया था।

4. किस क्षेत्र में सर्वप्रथम रैय्यतवाड़ी प्रथा का आरंभ हुआ?

उत्तर: रैय्यतवाड़ी व्यवस्था की शुरुआत सबसे पहले मद्रास (चेन्नई) और बम्बई (मुंबई) के क्षेत्रों में की गई थी।

पाठांत प्रश्न 17.2

1. 18वीं शताब्दी में किस अर्थशास्त्री ने मुक्त व्यापार के सिद्धान्त की स्थापना की?

उत्तर: 18वीं शताब्दी में ब्रिटेन के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एडम स्मिथ ने ‘मुक्त व्यापार’ (Free Trade) के सिद्धांत की स्थापना की थी।

2. कृषि के व्यवसायीकरण ने किस प्रकार अकाल को जन्म दिया?

उत्तर: जब अंग्रेज़ों ने कर, लगान और कर्ज़ की वसूली नकद में लेनी शुरू की, तो किसानों को मजबूर होकर खाद्य पदार्थों की जगह नकदी फसलें (जैसे कपास, जूट) उगानी पड़ीं। खाद्य फसलों (अनाज) के उत्पादन को कम करके नकदी फसलों को प्रोत्साहन दिए जाने से देश में अनाज की कमी हो गई, जिसने भयंकर अकालों को जन्म दिया।

3. अंग्रेज़ों द्वारा बन गई सिंचाई नहरों से कौन सा क्षेत्र सर्वाधिक लाभान्वित हुआ?

उत्तर: अंग्रेज़ों द्वारा बनाई गई सिंचाई नहरों का सबसे अधिक लाभ पंजाब क्षेत्र को मिला, जहाँ इन नहरों ने समृद्धि की नींव डाली।

4. ब्रिटेन की औद्योगिक क्रान्ति ने किस प्रकार ब्रिटिश भारत में ‘अनौद्योगीकरण’ को जन्म दिया?

उत्तर: औद्योगिक क्रान्ति के बाद, ब्रिटेन के कारखानों में मशीनों से भारी मात्रा में सस्ते उत्पाद बनने लगे। जब ये मशीन-निर्मित सस्ते विदेशी उत्पाद भारतीय बाज़ारों में आए, तो भारत का अपना हस्तशिल्प और घरेलू उद्योग उनका मुकाबला नहीं कर पाया। इससे भारतीय उद्योग नष्ट हो गए और देश में ‘अनौद्योगीकरण’ की स्थिति पैदा हो गई।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top