🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 History Chapter 16 भारत में ब्रिटिश शासन का संस्थापन 1857 तक 

NIOS Class 12 History Chapter 16 भारत में ब्रिटिश शासन का संस्थापन 1857 तक Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 History Chapter 16 भारत में ब्रिटिश शासन का संस्थापन 1857 तक Notes and select need one. NIOS Class 12 History Chapter 16 भारत में ब्रिटिश शासन का संस्थापन 1857 तक Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 History Notes Paper 315.

NIOS Class 12 History Chapter 16 भारत में ब्रिटिश शासन का संस्थापन 1857 तक 

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 History Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course History Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 16

मॉड्यूल – 3 आधुनिक भारत

पाठगत प्रश्न 16.1

1. भारत में अपना शासन स्थापित करने के लिए अंग्रेजों ने कौन से तरीके अपनाए?

उत्तर: भारत में अपना शासन स्थापित करने के लिए अंग्रेजों ने युद्ध तथा विजय, सहायक संधि व्यवस्था तथा, राज्य विलेय नीति के तहत राज्यों का अधिग्रहण कर ब्रिटिश शासन का विस्तार किया। 

2. 18 वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में भारत की प्रमुख क्षेत्रीय राज्यों का नाम लिखें?

उत्तर: 18 वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में भारत की प्रमुख क्षेत्रीय राज्यों का नाम हे बंगाल, मैसूर, हैदराबाद, अवध, पंजाब तथा मराठा साम्राज्य।

पाठगत प्रश्न 16.2

1. तीसरे कर्नाटक संघर्ष के दौरान कौन से युद्ध ने एक शताब्दी पूर्व के अंग्रेज तथा फ्रांसीसी वर्चस्व के विवाद पर विराम लगाया?

उत्तर: जनवरी 1760 ई. में वांडीवाश (Wandiwash) का युद्ध अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के बीच हुआ, जिसने भारत में दोनों के बीच चल रहे वर्चस्व के संघर्ष को समाप्त कर दिया।

2. कर्नाटक संघर्षो के परिणामों पर विचार कीजिए?

उत्तर: कर्नाटक युद्धों के परिणामस्वरूप अंग्रेजों की सर्वोच्चता स्थापित हुई। साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि भारतीय क्षेत्रीय शक्तियाँ नौसैनिक हस्तक्षेप में असमर्थ थीं और बड़ी सेनाएँ होने के बावजूद वे छोटी यूरोपीय शक्तियों को प्रभावी रूप से रोक नहीं सकीं।

3. कर्नाटक युद्ध के संघर्ष में अंग्रेजों की सफलता के क्या कारण थे?

उत्तर: कर्नाटक युद्ध में अंग्रेजों की सफलता के मुख्य कारण थे:

(i) अंग्रेजों की मजबूत नौसैनिक शक्ति।

(ii) कुशल नेतृत्व और आधुनिक सैन्य संगठन।

(iii) इंग्लैण्ड की सरकार का ईस्ट इंडिया कंपनी को समर्थन।

(iv) बंगाल के संसाधनों पर अधिकार, जिससे उन्हें आर्थिक शक्ति मिली।

पाठ्गत प्रश्न 16.3

1. 1757 में बंगाल का शासक था:

(क) शुजा-उद-दौला।            

(ख) सिराज़-उद-दौला।

(ग) मीर कासिम।                

(घ) मीर जाफर।

उत्तर: सिराज़-उद-दौला।

2. प्लासी का युद्ध कब लड़ा गया-

(क) सन् 1757 में।             

(ख) सन् 1764 में।

(ग) सन् 1765 में।             

(घ) सन् 1771 में।

उत्तर: सन् 1757 में।

3. प्लासी के युद्ध के क्या कारण थे?

उत्तर: प्लासी के युद्ध (1757) के मुख्य कारण थे—

(i) 1756 में सिराजुद्दौला द्वारा कलकत्ता के फोर्ट विलियम पर आक्रमण और कब्ज़ा।

(ii) 1717 में मुगल सम्राट द्वारा अंग्रेजों को दिए गए दस्तकों (कर-मुक्त व्यापार अधिकार) का दुरुपयोग।

(iii) नवाब के दरबार में अंग्रेजों का हस्तक्षेप।

(iv) नवाब की अनुमति के बिना फोर्ट विलियम की किलेबंदी और शस्त्रीकरण।

4. मीर जाफर को हटाने के पश्चात् 1760 में बंगाल का नवाब कौन बना?

उत्तर: मीर जाफर को हटाने के बाद 1760 ई. में मीर कासिम बंगाल का नवाब बना।

5. बक्सर के युद्ध के कारणों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: बक्सर के युद्ध (1764) के मुख्य कारण थे:

(i) अंग्रेजों द्वारा व्यापारिक विशेषाधिकारों का दुरुपयोग।

(ii) मीर कासिम द्वारा अंग्रेजी और भारतीय व्यापारियों के लिए समान कर लागू करना।

(iii) मीर कासिम द्वारा राजधानी को मुर्शिदाबाद से मुंगेर स्थानांतरित करना और सेना का पुनर्गठन।

(iv) अंग्रेजों द्वारा मीर कासिम को पदच्युत करना, जिसके परिणामस्वरूप अंततः बक्सर का युद्ध हुआ।

पाठगत प्रश्न 16.4

1. निज़ामत तथा दीवानी को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: निजामत से अभिप्राय हैः कानून व व्यवस्था का प्रशासन तथा फौजदारी मामलों का निपटारा; दीवानी का अर्थ राजस्व प्रशासन तथा नागरिक न्याय।

2. दोहरी शासन प्रणाली से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: दोहरी शासन प्रणाली से क्या तात्पर्य यह है की — कम्पनी का दीवान होने के नाते वह राजस्व इकट्ठा करता था, नवाब का डिप्टी नवाब होने के नाते वह निजामत या पुलिस अथवा न्यायिक शक्तियों का नियंत्रण करता था।

3. लॉर्ड क्लाइव ने दोहरी या दैद्यात्मक शासन पद्धति की शुरुआत क्यों की?

उत्तर: क्योंकि कम्पनी बंगाल के प्रशासन की जिम्मेदारी को प्रत्यक्ष रूप से नहीं लेना चाहती थी। वह तो राजस्व इक्ट्ठा करने की ही इच्छुक थी।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top