🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 History Chapter 15 18वीं शताब्दी में भारत की स्थिति

NIOS Class 12 History Chapter 15 18वीं शताब्दी में भारत की स्थिति Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 History Chapter 15 18वीं शताब्दी में भारत की स्थिति Notes and select need one. NIOS Class 12 History Chapter 15 18वीं शताब्दी में भारत की स्थिति Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 History Notes Paper 315.

NIOS Class 12 History Chapter 15 18वीं शताब्दी में भारत की स्थिति

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 History Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course History Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 15

मॉड्यूल – 3 आधुनिक भारत

पाठगत प्रश्न 15.1

1. 1707 ई. में औरंगजेब का उत्तराधिकारी कौन बना? उसने किस नीति का अनुसरण किया?

उत्तर: 1707 ई. में औरंगजेब का उत्तराधिकारी बहादुर शाह प्रथम उर्फ शाह आलम बना। उसने समझौतों की नीति का अनुसरण किया।

2. सैय्यद बंधु कौन थे? उनकी कुछ उपलब्धियों का उल्लेख करें।

उत्तर: अब्दुल्ला खान तथा हुसैन अली खान को सैय्यद बंधु नाम से जाना जाता था। 

उपलब्धियां –

(i) उन्होंने क्रमशः वजीर और बक्शी की उपाधि धारण की।

(ii) उन्होंने सिक्खों के विद्रोह को दबाया तथा राजपूतों के साथ संधि की।

(iii) उन्होंने जजिया जैसे पक्षपाती कर को हटाया। 

3. हैदराबाद राज्य की स्थापना किसने की? मुगल दरबार में उसका क्या पद था?

उत्तर: हैदराबाद राज्य की नींव चिन कीलिच खान उर्फ निजाम-उल-मुल्क ने स्थापना की। यह मुगलों के अधीन वजीर था।

4. औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात अमीरों की शक्ति में व द्धि के दो कारणों का उल्लेख करें?

उत्तर: (i) उत्तरवर्ती मुगल शासक दुर्बल तथा अकुशल थे।

(ii) उनमें से अधिकतर अस्थिर बुद्धि के थे तथा विलासिता एवं अपव्यय में संलग्न थे।

5. 1738 में किस देश के शासक ने भारत पर आक्रमण किया?

उत्तर: सन 1738-39 में ईरान के शासक नादिर शाह ने भारत पर आक्रमण किया था।

पाठगत प्रश्न 15.2

1. मुगल वंश के पतन के दौरान उभरी सबसे महत्त्वपूर्ण एकमात्र शक्ति के बारे में लिखें?

उत्तर: मुगल साम्राज्य के पतन के समय भारत में जो सबसे महत्त्वपूर्ण शक्ति उभरकर सामने आई, वह मराठा शक्ति थी। मराठाओं ने छत्रपति शिवाजी के नेतृत्व में एक सशक्त राज्य की स्थापना की। बाद में पेशवाओं के नेतृत्व में मराठा साम्राज्य का विस्तार हुआ और उन्होंने उत्तर भारत तक अपना प्रभाव स्थापित किया। 18वीं शताब्दी में मराठा भारत की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक शक्ति बन गए।

2. मराठा शासन के दौरान पेशवा कौन कहलाए ? 1720-1740 के दौरान सत्तारुढ़ पेशवा का नाम लिखें?

उत्तर: मराठा शासक साहू के शासनकाल में मुख्यमंत्री को पेशवा कहा जाता थे। बाजी राव प्रथम एक शक्तिशाली पेशवा था, जिसने 1720-1740 तक शासन किया।

3. मराठा संदर्भ में चौथ तथा सरदेशमुखी से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: चौथ तथा सरदेशमुखी मराठों द्वारा वसूले जाने वाले दो प्रकार के कर थे। मराठा शासक जिन क्षेत्रों पर अपना प्रभाव स्थापित करते थे, वहाँ से वे ये कर लेते थे। चौथ उस क्षेत्र की कुल आय का 1/4 (एक चौथाई) भाग होता था, जो मराठों को सुरक्षा देने के बदले दिया जाता था। सरदेशमुखी कुल आय का 1/10 (दसवाँ हिस्सा) होता था, जिसे मराठा शासक अपने पारंपरिक अधिकार के रूप में वसूल करते थे।

4. भारत के पश्चिमी तट पर प्रमुख पुर्तगाली व्यापार केंद्रों का नाम लिखें?

उत्तर: भारत के पश्चिमी तट पर पुर्तगालियों के प्रमुख व्यापार केंद्र गोवा, बसीन (वसई) और दमन थे।

5. मराठा राज्यसंघ में हुई विभिन्न राजवंशों के विषय में लिखें? किस क्षेत्र में उन्होंने शासन किया?

उत्तर: नागपुर के भोसलें, बड़ौदा के गायकवाड़, इन्दौर के हेल्कर, ग्वालियर के सिंधिया तथा सतारा में शिवाजी के उत्तराधिकारी ने सतारा पर शासन किया।

6. अहिल्याबाई कौन थी? उसकी मुख्य उपलब्धिया क्या थीं?

उत्तर: अहिल्या बाई इन्दौर के होल्कर शासक मल्हार राव की विधवा बहू थी। उसने 1765 से 1794 तक शासन किया। उसकी मुख्य उपलब्धि थी कि उसने शक्ति को संगठित कर होल्कर वंश की गरिमा में चार चांद लगाएं।

पाठगत प्रश्न 15.3

1. किसके संरक्षण तथा किस क्षेत्र में नृत्य की कत्थक शैली का विकास हुआ?

उत्तर: अवध के लखनऊ क्षेत्र में नवाबों के संरक्षण के अधीन न त्य की नई शैली कत्थक का उदय हुआ।

2. 1757 में हुआ प्लासी का युद्ध क्यों महत्त्वपूर्ण है?

उत्तर: इस युद्ध में बंगाल का स्वतंत्र शासक सिराज-उद-दौला अंग्रेजों के हाथों पराजित होने के बाद मारा गया। इस विजय ने अंग्रेजों के लिए बंगाल तथा पूरे भारत में विदेशी शक्ति द्वारा सत्ता स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

3. मैसूर के उस सुल्तान का नाम लिखें जिसने अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी से लोहा लिया? अपने शासन के दौरान उसके समक्ष क्या कठिनाइयां आई?

उत्तर: टीपू सुल्तान ने अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी से लोहा लिया। उन्होंने अपने राज्य मैसूर की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध कई युद्ध लड़े।

अपने शासनकाल के दौरान टीपू सुल्तान को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्हें अंग्रेजों की शत्रुता के साथ-साथ कुछ भारतीय शासकों के विरोध और आंतरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। इन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लगातार संघर्ष किया।

पाठगत प्रश्न 15.4

1. सन 1770 के पश्चात आर्थिक अस्थिरता के कोई दो मुख्य कारण लिखें?

उत्तर: सन 1770 के पश्चात आर्थिक अस्थिरता के दो मुख्य कारण राजनीतिक खलबली तथा सेनाओं की छापामारी थे। लगातार युद्धों और सत्ता संघर्षों के कारण व्यापार और कृषि पर बुरा प्रभाव पड़ा, जिससे आर्थिक स्थिति अस्थिर हो गई।

2. यूरोपवासियों की प्रगति के चलते भारतीय निर्यात व्यवसाय पतन को किस प्रकार अग्रसर हुआ?

उत्तर: भारतीय उत्पादों की अधिक मांग होने के बावजूद गुजरात के तटीय शहर सूरत ने अपनी महत्ता खो दी। अंग्रेजी व्यापारियों एवं पोतवाहकों ने भारतीयों को हटाकर निर्यात पर अपना अधिकार कर लिया था।

3. ऐसे औपनिवेशिक शहरों के नाम बताइए, जिन्होंने परम्परागत व्यापारिक केन्द्रों का स्थान लिया?

उत्तर: बम्बई, मद्रास तथा कलकत्ता जैसे औपनिवेशिक शहरों ने पूर्ववर्ती व्यापार केंद्रों का स्थान ले लिया था।

4. 18वीं शताब्दी की सामाजिक व्यवस्था की कोई दो विशेषताए लिखें?

उत्तर: बहुत से क्षेत्रों में 18वीं शताब्दी का सामाजिक जीवन पुरानी परम्परा की ही निरन्तरता थी, जिसमें नाम मात्र के ही परिवर्तन थे। समाज जाति, जनजाति धर्म, भाषा, वर्ग आदि के आधार पर बंटा हुआ था।

5. अठारहवीं शताब्दी की मुख्य सामाजिक कुरीतियों का उल्लेख करें?

उत्तर: अठारहवीं शताब्दी में समाज में कई सामाजिक कुरीतियाँ प्रचलित थीं। उच्च वर्ग की महिलाओं के लिए पर्दा प्रथा अनिवार्य थी। इसके अतिरिक्त बाल विवाह, बहुपत्नी प्रथा और दहेज प्रथा भी समाज में प्रचलित थीं। इन सबके बीच सती प्रथा सबसे क्रूर और भयंकर सामाजिक बुराई मानी जाती थी।

6. अठारहवीं शताब्दी तक उच्च शिक्षा के माध्यम की भाषा कौन-सी थी?

उत्तर: अठारहवीं शताब्दी तक उच्च शिक्षा के माध्यम की भाषा फारसी थी। 

7. भारतीय शास्त्रीय संगीत के कर्नाटक परम्परा के उदय के मुख्य केंद्र कौन से थे? इस परंपरा के मुख्य कर्ताधर्ता कौन थे?

उत्तर: भारतीय शास्त्रीय संगीत की कर्नाटक शैली का उदय मुख्य रूप से तंजौर (तंजावुर) क्षेत्र में हुआ। इस परंपरा के मुख्य कर्ताधर्ता त्यागराज, मुत्तुस्वामी दीक्षितर और श्याम शास्त्री थे। इन्हें कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति भी कहा जाता है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top