🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 History Chapter 18 आधुनिक भारत में सामाजिक परिवर्तन

NIOS Class 12 History Chapter 18 आधुनिक भारत में सामाजिक परिवर्तन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 History Chapter 18 आधुनिक भारत में सामाजिक परिवर्तन Notes and select need one. NIOS Class 12 History Chapter 18 आधुनिक भारत में सामाजिक परिवर्तन Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 History Notes Paper 315.

NIOS Class 12 History Chapter 18 आधुनिक भारत में सामाजिक परिवर्तन

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 History Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course History Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 18

मॉड्यूल – 3 आधुनिक भारत

पाठगत प्रश्न 18.1

1. प्राच्यविदों द्वारा स्थापित प्रमुख संस्थानों के नाम लिखिए।

उत्तर: प्राच्यविदों (Orientalists) ने भारतीय संस्कृति को समझने के लिए कुछ अहम संस्थान बनाए थे, जैसे 1781 में वारेन हेस्टिंग्स द्वारा स्थापित ‘कलकत्ता मदरसा’, 1784 में विलियम जोन्स द्वारा स्थापित ‘एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल’ और 1794 में जोनाथन डंकन द्वारा स्थापित ‘बनारस का संस्कृत महाविद्यालय’।

2. भारत में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एशियाटिक सोसायटी की भूमिका का महत्व बताइए।

उत्तर: एशियाटिक सोसायटी लगभग 50 सालों तक प्राचीन संस्कृत ग्रंथों के अनुवाद और ज्ञान का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और दुर्लभ केंद्र बनी रही। इसी से भारतीय और पश्चिमी प्राचीन भाषाओं के बीच समानताएं खोजी जा सकीं।

3. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किसने की?

उत्तर: फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना 1801 में लॉर्ड वेलेस्ली द्वारा की गई थी।

4. औद्योगिक क्रांति सबसे पहले किस देश में हुई?

उत्तर: औद्योगिक क्रांति का अनुभव सबसे पहले इंग्लैंड ने किया था।

5. भारत के साथ व्यापार पर कंपनी के एकाधिकार को किस कानून ने समाप्त किया?

उत्तर: सन् 1813 में लाए गए ‘चार्टर एक्ट’ ने भारत के साथ व्यापार पर ईस्ट इंडिया कंपनी के एकाधिकार (monopoly) को समाप्त कर दिया था।

पाठगत प्रश्न 18.2

1. राममोहन राय द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दों को विस्तार से लिखिए।

उत्तर: राजा राममोहन राय ने समाज की बहुत सी कुरीतियों पर प्रहार किया। उनका सबसे बड़ा कदम सती प्रथा का विरोध था, जिसे उन्होंने 1829 में प्रतिबंधित करवाया। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय, मूर्तिपूजा और बहुदेववाद का विरोध किया और साथ ही आधुनिक एवं महिला शिक्षा का भी समर्थन किया।

2. देवेन्द्रनाथ टैगोर तथा केशव चन्द्र सेन के मध्य विवाद के स्वरूप पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: केशव चन्द्र सेन विचारों से बहुत ज्यादा सुधारवादी थे। उन्होंने अंतरजातीय विवाह, जाति व्यवस्था का विरोध और धर्म के सार्वभौमिकरण जैसे मुद्दे उठाए। लेकिन देवेन्द्रनाथ टैगोर इतने कड़े सुधारों के पक्ष में नहीं थे। इसी वैचारिक मतभेद (विवाद) के कारण 1866 में ब्रह्म समाज दो गुटों— ‘आदि ब्रह्म समाज’ और ‘ब्रह्म समाज ऑफ इंडिया’ में बँट गया।

3. आर्य समाज विभाजित क्यों हुआ? इसकी भिन्न-भिन्न शाखाओं के नेता कौन थे?

उत्तर: आर्य समाज का विभाजन मुख्य रूप से शिक्षा के तरीके को लेकर हुआ था। एक गुट ‘डी. ए. वी.’ (दयानंद एंग्लो वैदिक) स्कूलों के माध्यम से अंग्रेजी और आधुनिक शिक्षा चाहता था, जिसके नेता लाला हंसराज और लाला लाजपत राय थे। दूसरा गुट गुरुकुल आधारित पारंपरिक वैदिक शिक्षा चाहता था, जिसके नेता मुंशी राम (स्वामी श्रद्धानंद), लेखराम और गुरुदत्त थे।

4. फराजी आंदोलन ने किस मुद्दे पर जोर दिया?

उत्तर: शरियत उल्ला द्वारा शुरू किए गए फराजी आंदोलन ने मुख्य रूप से इस्लाम की शुद्धता (यानी मूल इस्लाम) पर लौटने और इस्लाम के जरूरी कर्तव्यों (जैसे- नमाज, रोजा, जकात और हज) को सख्ती से पालन करने पर जोर दिया।

5. मुस्लिम समुदाय को आधुनिक बनाने में सैयद अहमद खान की भूमिका की समीक्षा कीजिए।

उत्तर: सर सैयद अहमद खान ने महसूस किया कि मुस्लिम समुदाय पिछड़ रहा है। उन्होंने मुसलमानों को आधुनिक विज्ञान और अंग्रेजी शिक्षा से जोड़ने का अहम काम किया। उन्होंने 1875 में अलीगढ़ में ‘मुहम्मदन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज’ की स्थापना की और यह समझाया कि कुरान और प्राकृतिक विज्ञान की शिक्षाओं में कोई अंतर नहीं है।

पाठगत प्रश्न 18.3

1. किस एक्ट ने ईस्ट इंडिया कंपनी को शिक्षा पर सालाना एक लाख रुपए खर्च करने का निर्देश दिया?

उत्तर: सन् 1813 ई. के चार्टर एक्ट ने यह निर्देश दिया था।

2. भारत में ब्रिटिश शिक्षा का जबरदस्त समर्थक कौन था?

(क) जोनाथन डंकन।

(ख) टी बी मैकाले।

(ग) वारेन हेस्टिंग्स।

(घ) विलियम जोन्स।

उत्तर: (ख) टी बी मैकाले।

3. मैकाले द्वारा भारत में ब्रिटिश शिक्षा के विस्तार के उद्देश्य को संक्षेप में समझाइए।

उत्तर: मैकाले भारत में अंग्रेजी शिक्षा के माध्यम से एक ऐसा वर्ग (class) तैयार करना चाहता था जो “शक्ल सूरत से तो पूरी तरह भारतीय हो, लेकिन अपनी सोच और स्वभाव से अंग्रेज हो”। उसका मुख्य उद्देश्य ऐसे वफादार भारतीयों को तैयार करना था जो ब्रिटिश शासन के मजबूत स्तंभ बन सकें।

4. भारत में शिक्षा नीति के निर्देशन में वुड के घोषणा-पत्र की महत्ता को रेखांकित कीजिए।

उत्तर: 1854 का ‘वुड का घोषणा-पत्र’ (Wood’s Despatch) भारतीय शिक्षा में मील का पत्थर था। इस विस्तृत योजना ने यह तय किया कि प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा (देशी भाषा) में और उच्च शिक्षा अंग्रेजी में होगी। इसी पत्र ने निजी स्कूलों को अनुदान (grant) देने, शिक्षा विभाग बनाने और कलकत्ता, बंबई व मद्रास में विश्वविद्यालय खोलने की नींव रखी।

5. हंटर कमीशन किससे संबंधित था?

उत्तर: 1882 का डब्ल्यू. डब्ल्यू. हंटर कमीशन मुख्य रूप से ‘प्राथमिक शिक्षा’ की प्रगति और उसमें सुधारों से संबंधित था।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top