🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 History Chapter 12 प्रशासनिक प्रणाली और संस्थाएं

NIOS Class 12 History Chapter 12 प्रशासनिक प्रणाली और संस्थाएं Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 History Chapter 12 प्रशासनिक प्रणाली और संस्थाएं Notes and select need one. NIOS Class 12 History Chapter 12 प्रशासनिक प्रणाली और संस्थाएं Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 History Notes Paper 315.

NIOS Class 12 History Chapter 12 प्रशासनिक प्रणाली और संस्थाएं

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 History Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course History Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 12

मॉड्यूल – 2 मध्यकालीन भारत

पाठगत प्रश्न 12.1

1. चहलगान क्या था और इसको किसने स्थापित किया?

उत्तर: चहलगान 40 अभिजातों का समूह था। इसे इल्तुतमिश द्वारा बनाया गया।

2. वह प्रथम सुलतान कौन था, जिसने अभिजात वर्ग पर पहली बार सख्ती से नियंत्रण रखने की कोशिश की थी?

उत्तर: बलवन प्रथम सुलतान था, जिसने अभिजात वर्ग पर पहली बार सख्ती से नियंत्रण रखने की कोशिश की थी।

3. प्रभुत्व सम्पन्नता की अफगान अवधारणा के अनुसार सुल्तान तथा अभिजात वर्ग का क्या स्थान था?

उत्तर: प्रभुत्व सम्पन्नता की अफगान अवधारणा के अनुसार सुल्तान तथा अभिजात वर्ग का स्थान समान शक्तिवालों में प्रमुख था।

4. उलेमा कौन थे?

उत्तर: उलेमा धार्मिक विद्वानों का समूह था जो धार्मिक मामलों और धार्मिक विवादों को नियंत्रित करते थे।

पाठगत प्रश्न 12.2

1. वज़ारत के अंतर्गत कार्य करने वाले दो विभागों का उल्लेख कीजिए?

उत्तर: वज़ारत के अंतर्गत कार्य करने वाले दो विभाग मुशतौफी-ए-मुमालिक, मुशरीफ-ए-मुमालिक है।

2. अलाउद्दीन खिलजी ने सेना में कौन-कौन सी कार्य प्रणाली प्रारंभ की थी?

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी ने सेना में दाग और हुलिया कार्य प्रणाली प्रारंभ की थी।

3. कौन-सा विभाग न्याय प्रशासन का कार्य करता था? इसका प्रमुख कौन था

उत्तर: दीवान-ए-रिसालत विभाग न्याय प्रशासन का कार्य करता था। इसका प्रमुख सदर उस सदर थे।

पाठगत प्रश्न 12.3

1. परगना के स्तर के तीन अधिकारियों के नाम लिखें?

उत्तर: परगना के स्तर के तीन अधिकारियों के नाम शिक्दार, फौजदार, कोतवाल इत्यादि है।

2. सल्तनत काल की कुछ प्रशासनिक इकाइ‌यों का उल्लेख कीजिए?

उत्तर: सल्तनत काल की कुछ प्रशासनिक इकाइ‌यों का नाम खुत परगना, शिक, सरकार इत्यादि। 

3. गाँव के कुछ महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं के नामों का उल्लेख कीजिए?

उत्तर: गाँव के कुछ महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं के नाम  है मुकद्दम, पटवारी।

4. फवाज़िल क्या था?

उत्तर: फवाज़ित राजस्व की वह शेष राशि होती थी जिसे मुक्ती अपने तथा सेना का खर्च पूरा करने के बाद सुलतान को भेजता था।

पाठगत प्रश्न 12.4

1. बाज़ार नियंत्रण के नियमों की देख-रेख करने वाले कौन-कौन से अधिकारी थे?

उत्तर: बाज़ार नियंत्रण के नियमों की देख-रेख करने वाले अधिकारियों के नाम है सिहना, बदरीस, मुनीहीयान इत्यादि।

2. उन स्थानों के नाम लिखें, जहाँ पर अलाउद्दीन खिलजी द्वारा अन्न भंडार स्थापित किए गए थे?

उत्तर: दिल्ली और छैन (राजस्थान) पर अलाउद्दीन खिलजी द्वारा अन्न भंडार स्थापित किए गए थे।

3. बंजारे कौन थे?

उत्तर: बंजारे खादद्य अनाजों को देहातों से ढोकर शहर ले जाया करते थे। अलाऊद्‌दीन खिलजी के समय के दौरान उन्होंने अपने आपको संगठित किया और यमुना के किनारे बस गए ।

पाठगत प्रश्न 12.5

1. अकबर ने वजीर की शक्ति क्यों कम की?

उत्तर: अकबर वज़ीर की शक्ति को नियंत्रित करना चाहता था, क्योंकि उसका वज़ीर बैरम खाँ शक्तिशाली बन चुका था। अकबर ने वजीर से सभी वित्तीय शक्तियां छीन ली।

2. ‘मीर सामाँ’ कौन था? उसके क्या कार्य थे?

उत्तर: मीर सामाँ शाही कारखाने का पदाधिकारी था। उस पर शाही घर की सभी प्रकार की खरीदारी और उनके गोदाम की जिम्मेदारी थी तथा साथ ही विभिन्न निर्मित वस्तुओं का निरीक्षण भी करता था।

3. ‘मुतासद्दी’ कौन था? उसके क्या कार्य थे?

उत्तर: मुतासद्दी बंदरगाहों (पतन) का गवर्नर था। वह माल का कर इक‌ट्ठा करता और सीमा शुल्क कार्यालय की देखरेख करता था।

4. कौन से दो महत्त्वपूर्ण अधिकारी सरकार के स्तर पर थे? 

उत्तर: फौजदार और अमलगुजार दो महत्त्वपूर्ण अधिकारी सरकार के स्तर पर थे।

पाठगत प्रश्न 12.6

1. मनसबदारी प्रणाली किसने प्रारंभ की थी? यह प्रणाली क्यों बनाई गई थी?

उत्तर: अकबर ने मनसबदारी प्रणाली स्थापित की थी। यह अभिजातों को पदानुसार सुव्यवस्थित करने और उनकी तनख्वाह निश्चित करने तथा घुड़सवारों की कितनी संख्या का रखरखाव उन्हें करना है, के लिए निर्मित की गई थी।

2. ‘जात’ और ‘सवार’ क्या थे?

उत्तर: जात किसी अधिकारी की व्यक्तिगत श्रेणी की ओर संकेत करता तथा सवार किसी मनसबदार के द्वारा किए गए सैन्य दल के आकार को दर्शाता था।

3. औरगंजेब ने मनसब प्रणाली में क्या परिवर्तन किए थे?

उत्तर: औरंगजेब ने मनसब प्रणाली में एक अन्य पद जोड़ा जिसे मशरूत कहा गया (सर्शत)। उसने एक अन्य कटौती की जिसे खुराक-ए-दव्वाब कहा गया, जो साम्राज्य के अस्तबल के पशुओं के चारे के लिए थी।

4. ‘जागीर’ प्रणाली क्या थी?

उत्तर: मुगलों के शासनकाल में राज्य को अपनी सेवाएं देने वाले अभिजात वर्गों को किसी विशेष क्षेत्र का राजस्व सौंपने की प्रणाली थी। मुगलकाल में जो क्षेत्र सौंपा जाता था वह ‘जागीर और जिस व्यक्ति को यह क्षेत्र सौंपा जाता था वह जागीरदार’ कहलाता था। 

पाठगत प्रश्न 12.7

1. अष्टप्रधान के पदों को सूचीबद्ध कीजिए ?

उत्तर: अष्टप्रधान के पदों को सूची निम्नलिखित है-

(i) पेशवा (वित्तीय और सामान्य प्रशासन की देखभाल करते थे)।

(ii) सरी-ए-नीयत (सेनापति था)। 

(iii) मजूमदार लेखा-जोखा रखता था।

(iv) बकायानवीस गुप्तचर और घरेलू मामलों की देखभाल करता था। 

(v) सुरुनवीस या चिनिस शाही पत्राचार का कार्य करता था। 

(vi) दाबिर विदेशी मामले देखता था। 

(vii) न्यायाधीश न्यायिक।

(viii) पंडित राव धार्मिक अनुदान संबंधी मामले देखते थे। 

2. मराठों की प्रशासनिक प्रणाली को किसने प्रभावित किया?

उत्तर: मराठों की प्रशासनिक प्रणाली मुगल और दक्कनी राज्यों से प्रभावित थी।

3. मराठा प्रशासन के अंतर्गत प्रशासन की सबसे छोटी इकाई कौन-सी थी?

उत्तर: मराठा प्रशासन के अधीन मौजा या गांव सबसे छोटी प्रशासनिक इकाई थी।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top