🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 History Chapter 10 मुगल शासन की स्थापना

NIOS Class 12 History Chapter 10 मुगल शासन की स्थापना Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 History Chapter 10 मुगल शासन की स्थापना Notes and select need one. NIOS Class 12 History Chapter 10 मुगल शासन की स्थापना Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 History Notes Paper 315.

NIOS Class 12 History Chapter 10 मुगल शासन की स्थापना

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 History Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course History Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 10

मॉड्यूल – 2 मध्यकालीन भारत

पाठगत प्रश्न 10.1

1. बाबर ने भारत पर आक्रमण क्यों किया?

उत्तर: बाबर ने भारत पर इसलिए आक्रमण किया, क्योंकि मध्य एशिया में उसे कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा था। और वह भारत पर अपना साम्राज्य स्थापित करना चाहता था ।भारत की अस्थिर राजनीतिक परिस्थितियों ने भी इसमें एक भूमिका निभाई।

2. पानीपत में बाबर की युद्ध रणनीति क्या थी?

उत्तर: बाबर द्वारा शुरू की गई नई युद्ध रणनीति तुलुगमा और अराबा थी। तुलुगमा का मतलब था पूरी सेना को कई इकाइयों में विभाजित करना, जैसे कि बायाँ, दायाँ और मध्य। जिसमें सेना को बाएं, दाएं और मध्य में विभाजित किया गया था, और तोपों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया गया था।

3. पानीपत की लड़ाई के बाद बाबर को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?

उत्तर: पानीपत की लड़ाई के बाद बाबर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था:

(क) उसके आभिजात्य और कमांडर मध्य एशिया में वापस जाना चाहते थे।

(ख) सभी राजपूत राणा सांगा के नेत त्व में संगठित हो रहे थे।

4. राजपुताना के कौन से दो शासकों को बाबर ने हराया?

उत्तर: राजपूत के जिन दो शासकों को बाबर ने हराया था उनका नाम है राणा सांगा और मेदिनी राय।

पाठगत प्रश्न 10.2

1. शेरशाह को हराने में हुमायूँ असफल क्यों हुआ?

उत्तर: हुमायूँ शेरशाह को हराने में असफल रहा क्योंकि उसके भाई हिंदल मिर्जा, जिसने उसकी सेना के लिए सामान की आपूर्ति करनी थी, उसने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया था।

2. अफगानियों के नेता के रुप में शेरखान कैसे उभरा ?

उत्तर: शेरशाह एक महान रण कौशल युक्त योद्धा और योग्य सैनिक कमांडर था। हुमायूं को हराने के बाद वह अफगानियों का नायक बनकर सामने आया।

3. शेरशाह के शासन के अधीन शामिल प्रदेशों की सूची बनाएँ।

उत्तर: शेरशाह के शासन के अधीन शामिल प्रदेशों की सूची निम्नलिखित है:

(क) मालवा।

(ख) राजपुताना।

(ग) सिंध।

(घ) पंजाब।

(ड) बंगाल।

4. शेरशाह की दो महत्त्वपूर्ण सफलताओं का नाम लिखें?

उत्तर: शेरशाह की दो महत्त्वपूर्ण सफलताओं का नाम निम्नलिखित है: 

(क) उसने सरकार और परगना स्तर पर स्थानीय प्रशासन को व्यवस्थित किया।

(ख) उसने ग्रांड ट्रंक मार्ग बनवाया।

 पाठगत प्रश्न 10.3

1. अकबर ने बैरम खान को क्यों बर्खास्त किया?

उत्तर: अकबर ने बैरम खान को इसलिए बर्खास्त किया क्योंकि उसने पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था और स्वतंत्र शासक के रूप में व्यवहार करने लगा था।

2. अकबर के राजसिंहासन के समय भारत में कौन-कौन सी राजनीतिक शक्तियां मौजूद थीं?

उत्तर: अकबर के राजसिंहासन के समय भारत में राजपूत, अफगानी, अहमदनगर, काबुल और कंधार राजनीतिक शक्तियां मौजूद थीं।

3. किन राजपूत शासकों ने अकबर को चुनौती दी थी और हथियार नहीं डाले?

उत्तर: मेवाड़ के महाराणा प्रताप ने  अकबर को चुनौती दी थी और उससे मुक़ाबला किए थे। जिन्होंने अकबर के सामने कभी भी हथियार नहीं डाले और मुगलों से आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने 1576 ई. में हल्दीघाटी के युद्ध में मुगल सेनापति मान सिंह के नेतृत्व वाली विशाल सेना का डटकर सामना किया। यद्यपि यह युद्ध निर्णायक नहीं रहा, फिर भी महाराणा प्रताप ने गुरिल्ला युद्ध शैली अपनाकर मेवाड़ के अधिकांश क्षेत्रों को पुनः स्वतंत्र कर लिया। उनका संघर्ष स्वराज और स्वाभिमान का प्रतीक माना जाता है। 

4. किस महिला शासक ने मुगलों से युद्ध किया? उसने किस प्रदेश पर राज किया?

उत्तर: चांद बीबी ने मुगलों से युद्ध की थी और उन्होंने अहमदनगर प्रदेश पर राज किया था।

पाठगत प्रश्न 10.4

1. दक्कन से कौन से शासक ने जहाँगीर के समय में मुगल सेनाओं को हराया?

उत्तर: मलिक अम्बर ने दक्कन से जहाँगीर के समय में मुगल सेनाओं को हराया था।

2. मुगलों ने 1636 में दक्कन के किन दो प्रदेशों के साथ संधि पत्र पर हस्ताक्षर किए?

उत्तर: मुगलों ने 1636 में दक्कन के बीजापुर और गोलकुंडा के साथ संधि पत्र पर हस्ताक्षर किया था।

3. कौन सा मुगल सेनापति अहोम साम्राज्य को मुगल साम्राज्य के अधीन लाया?

उत्तर: मीर जुमला मुगल सेनापति अहोम साम्राज्य को मुगल साम्राज्य के अधीन कर लिए थे।

4. दक्कन की किस शक्ति के साथ औरंगजेब को लंबे समय तक उलझे रहना पड़ा?

उत्तर: दक्कन की मराठा साम्राज्य के साथ औरंगजेब को लंबे समय तक उलझे रहना पड़ा। 

पाठगत प्रश्न 10.5

1. शाहजहाँ ने किन शर्तों पर बीजापुर और गोलकुंडा में शांति स्थापित की?

उत्तर: जब बीजापुर और गोलकुंडा ने मुगलों की अधीनता स्वीकार की और वार्षिक नज़राना देने की सहमति दी।

2. दक्कन के लिए औरंगजेब की नीति क्या थी?

उत्तर: दक्कन के लिए औरंगजेब ने आक्रामक नीति का अनुसरण किया और लगातार लड़ाइयों में ही उलझा रहा।

3. शिवाजी का राज्याभिषेक किस स्थान पर हुआ था? उन्होंने कौन सी उपाधि ली?

उत्तर: शिवाजी का राज्याभिषेक रायगढ़ में हुआ था? उन्होंने छत्रपति की  उपाधि ली थी।

4. किस मुगल शासक को उत्तर पश्चिमी सीमांत की लड़ाइयों में भारी मात्रा में धन की हानि हुई?

उत्तर: शाहजहाँ मुगल शासक को उत्तर पश्चिमी सीमांत की लड़ाइयों में भारी मात्रा में धन की हानि हुई थी।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top