🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 History Chapter 9 दिल्ली सल्तनत की स्थापना और विस्तार

NIOS Class 12 History Chapter 9 दिल्ली सल्तनत की स्थापना और विस्तार Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 History Chapter 9 दिल्ली सल्तनत की स्थापना और विस्तार Notes and select need one. NIOS Class 12 History Chapter 9 दिल्ली सल्तनत की स्थापना और विस्तार Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 History Notes Paper 315.

NIOS Class 12 History Chapter 9 दिल्ली सल्तनत की स्थापना और विस्तार

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 History Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course History Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 9

मॉड्यूल – 2 मध्यकालीन भारत

पाठगत प्रश्न 9.1

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति करेंः

(क) सुल्तान मुहम्मद गोरी______का शासक था।

उत्तर: सुल्तान मुहम्मद गोरी गजनी का शासक था।

(ख) तराई का प्रथम युद्ध______ तथा ______के बीच लड़ा गया।

उत्तर: तराई का प्रथम युद्ध पृथ्वीराज चौहान तथा महुम्मद गोरी के बीच लड़ा गया।

(ग) मुहम्मद गोरी ने अपने भारतीय साम्राज्य का उत्तराधिकारी को बनाया।

उत्तर: मुहम्मद गोरी ने अपने भारतीय साम्राज्य का उत्तराधिकारी कुतुबुद्दीन ऐबक को बनाया।

2. तराई का द्वितीय युद्ध कब लड़ा गया?

उत्तर: तराई का द्वितीय युद्ध सन् 1192 ई. लड़ा गया।

3. महमूद गजनवी और मुहमद गोरी के आक्रमणों में सबसे बड़ा अंतर आप क्या देखते है?

उत्तर: महमूद गजनवी जहां भारत में सम्पत्ति की लूटपाट के लिए आया था, वहीं मुहम्मद गोरी भारत में तुर्की शासन की स्थापना करना चाहता था।

पाठगत प्रश्न 9.2

1. सिंहासन पर बैठते समय इत्लुतमिश के सम्मुख कौन-सी कठिनाइयाँ आई? किन्हीं दो का उल्लेख करें?

उत्तर: सिंहासन पर बैठते समय इत्लुतमिश के सम्मुख कई कठिनाइयों का सामना करना पारा था:

(i) अमीरों तथा अभिजात्य वर्ग में असंतोष और विद्रोह का सामना।

(ii) असंगठित प्रशासन व्यवस्था।

(iii) सल्तनत की अव्यवस्थित अपरिभाषित सीमाएं।

2. इल्तुतमिश द्वारा बनाया गया तुर्क-ए-चहलगनी क्या था?

उत्तर: बलबन ने दिल्ली सल्तनत की केंद्रीय सत्ता को मजबूत करने के लिए कठोर और केंद्रीकृत शासन प्रणाली अपनाई। उसने चहलगनी की शक्ति समाप्त कर गुप्तचरों की नियुक्ति की और सैन्य विभाग (दीवान-ए-अर्ज) का पुनर्गठन किया। विद्रोहों को कुचलने के लिए सेना तैनात की, जिससे मेवात, दोआब और बंगाल के विद्रोह दबाए गए। सुल्तान की गरिमा बनाए रखने के लिए उसने अनुशासित दरबार स्थापित किया। उसकी नीतियों से प्रशासनिक स्थिरता आई और सल्तनत की केंद्रीय सत्ता सुदृढ़ हुई।

3. दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुलतान आपके अनुसार कौन था?

उत्तर: दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुलतान आपके अनुसार कुतुबुद्दीन ऐबक था।

4. सत्ता के वर्चस्व को सुलतान के पास कायम रखने के लिए बलबन ने किन उपायों को अपनाया?

उत्तर: सत्ता के वर्चस्व को सुल्तान के पास कायम रखने के लिए बलबन के उपाय:

(i) कड़े अनुशासन वाला वैभवशाली दरबार स्थापित किया।

(ii) शासक के सिद्धांत को स्थापित किया तथा सुल्तान और अमीरों के रिश्तों को पुनः परिभाषित किया।

(iii) सज़दा (सिर झुकाने) और पायबोस (पैर चूमने) की परंपरा शुरू की।

(iv) कुलीनों को अत्यधिक शक्ति अर्जित करने से रोका।

पाठगत प्रश्न 9.3

1. रणथम्भौर का नियंत्रण क्यों आवश्यक था?

उत्तर: राजपूतों की शक्ति तथा मनोबल को तोड़ने के लिए रणथम्भौर का जीता जाना आवश्यक था।

2. अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में दक्षिण में सेना का नेत त्व किसने किया था?

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में दक्षिण में सेना का नेतृत्व मलिक काफूर किया था।

3. जलालुद्दीन के शासन काल में दो प्रमुख सैन्य अभियानों के नाम लिखें?

उत्तर: जलालुद्दीन के शासन काल में दो प्रमुख सैन्य अभियानों के नाम देवगिरी और भील्सा है।

4. विद्रोहों को दबाने के लिए अलाउद्दीन खिलजी द्वारा किए गए चार प्रावधानों का उल्लेख करें?

उत्तर: विद्रोहों को दबाने के लिए अलाउद्दीन खिलजी द्वारा किए गए चार प्रावधानों का उल्लेख निम्नलिखित हैं:

(i) वे परिवार जो स्वयं के निर्वाह के लिए भूमि को मुक्त रूप से भोग रहे थे, उन्हें अब अपनी सम्पत्ति के लिए कर चुकाना अनिवार्य हो गया था।

(ii) सुल्तान ने गुप्तचर व्यवस्था को पुनः संगठित किया तथा इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए कदम उठाए।

(iii) शराब तथा नशे की वस्तुओं के सेवन पर प्रतिबंध लगाया।

(iv) कुलीन वर्गों को हिदायत दी गई कि वे शासन की अनुमति के बगैर सामाजिक समारोह तथा आपस में विवाह नहीं करेंगे। सल्तनत को अपना स्वामी स्वीकार नहीं करते थे।

पाठगत प्रश्न 9.4

1. गाजी मालिक किस नाम से गद्दी पर सन 1320 में बैठा?

उत्तर: गाजी मालिक ग्यासुद्दीन तुगलक नाम से गद्दी पर सन 1320 में बैठा था। 

2. दक्षिण विजय के लिए ग्यासुद्दीन को किसने भेजा था?

उत्तर: दक्षिण विजय के लिए ग्यासुद्दीन को उसका पुत्र उलुगखान ने भेजा था।

3. मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा राजधानी स्थानांतरण के पीछे राजनीतिक कारण क्या था?

उत्तर: मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा राजधानी स्थानांतरण के पीछे राजनीतिक कारण निम्नलिखित है: 

(i) दक्कन पर नियंत्रण के लिए।

(ii) केंद्र में राजधानी स्थापित करने के लिए।

4. प्रतीकात्मक मुद्रा के सिद्धांत का वर्णन करें?

उत्तर: चांदी की कमी से निपटने के लिए चांदी के सिक्कों ‘टका के स्थान पर सुल्तान ने तांबे की मुद्रा प्रचलन में शुरू की।

पाठगत प्रश्न 9.5

1. अफगान अभिजात्य वर्ग का समर्थन पाने के लिए बहलोल लोदी ने क्या नीति अपनाई?

उत्तर: अफगान अभिजात्य वर्ग का समर्थन पाने के लिए बहलोल लोदी ने अमीरों के साथ बराबरी करने की नीति अपनाई।

2. सैय्यद वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर: सैय्यद वंश का संस्थापक खिजरखान था।

3. तारीख-ए-मुबारकशाह की रचना किसने की?

उत्तर: तारीख-ए-मुबारकशाह की रचना याहया सरहिन्दी ने किया था।

4. सुल्तान के पद के गौरव को बनाए रखने के लिए सिकन्दर लोदी ने क्या कदम उठाए?

उत्तर: सुल्तान के पद के गौरव को बनाए रखने के लिए सिकन्दर लोदी ने अमीरों को दरबार में खड़ा होने, तथा राजा को इज्जत देते का कदम उठाये थे।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top