NIOS Class 12 Economics Chapter 15 माँग

NIOS Class 12 Economics Chapter 15 माँग Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Economics Chapter 15 माँग Notes and select need one. NIOS Class 12 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Economics Notes Paper 318.

NIOS Class 12 Economics Chapter 15 माँग

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Economics Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Economics Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 15

पाठगत प्रश्न 15 .1

1. वस्तु की माँग से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: किसी वस्तु की वह मात्रा जिसे उपभोक्ता निश्चित कीमत, निश्चित समय तथा निश्चित आय में खरीदने के लिए इच्छुक और समर्थ हो, उसे वस्तु की माँग कहते हैं।

2. माँग के तीन आवश्यक तत्व क्या है?

उत्तर: माँग के आवश्यक तत्व –

(क) इच्छा।

(ख) क्रय शक्ति।

(ग) क्रय करने की तत्परता।

3. ‘इच्छा’ माँग से किस प्रकार भिन्न होती है?

उत्तर: (क) इच्छा केवल किसी वस्तु को पाने की चाह है।

(ख) माँग वह है जिसमें इच्छा के साथ क्रय शक्ति भी होती है।

(ग) सभी माँगें इच्छाएँ होती हैं, पर सभी इच्छाएँ माँग नहीं बनतीं।

4. व्यक्तिगत माँग और बाजार माँग में भेद कीजिए।

उत्तर: 

आधारव्यक्तिगत माँगबाजार माँग
अर्थएक उपभोक्ता की माँगसभी उपभोक्ताओं की कुल माँग
प्रभावव्यक्ति की आय/पसंदसभी उपभोक्ताओं की स्थिति
क्षेत्रसीमितव्यापक

पाठगत प्रश्न 15.2

1. स्थानापन्न वस्तुएं क्या हैं? स्थानापन्न वस्तु का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: स्थानापन्न वस्तुएं (Substitute Goods): स्थानापन्न वस्तुएं वे वस्तुएं हैं जिनका प्रयोग किसी विशेष आवश्यकता की संतुष्टि के लिए एक-दूसरे के विकल्प के रूप में सरलता से किया जा सकता है। इनमें से किसी एक वस्तु की कीमत बढ़ने पर दूसरी वस्तु की मांग बढ़ जाती है। 

उदाहरण: चाय और कॉफी स्थानापन्न वस्तुओं का एक सटीक उदाहरण हैं।

2. घटिया वस्तुएं क्या हैं? घटिया वस्तु का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: घटिया वस्तुएं (Inferior Goods): घटिया वस्तुएं वे होती हैं जिनकी मांग क्रेता (उपभोक्ता) की आय बढ़ने के साथ घट जाती है और आय कम होने पर इनकी मांग बढ़ जाती है। 

उदाहरण: मोटा चावल और टोंड दूध घटिया वस्तुओं के उदाहरण हैं। यदि उपभोक्ता की आय बढ़ती है, तो वह इन वस्तुओं के बजाय बेहतर गुणवत्ता वाली वस्तुएं खरीदना पसंद करता है।

3. सामान्य वस्तु क्या है? सामान्य वस्तु का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: सामान्य वस्तुएं (Normal Goods): सामान्य वस्तुएं वे होती हैं जिनकी मांग क्रेता की आय बढ़ने के साथ बढ़ जाती है और आय में कमी आने पर इन वस्तुओं की मांग मात्रा में भी कमी आती है। 

उदाहरण: पूर्ण क्रीम युक्त (फुल क्रीम) दूध और अच्छी गुणवत्ता वाला बासमती चावल सामान्य वस्तुओं के उदाहरण हैं।

पाठगत प्रश्न 15.3

1. माँग के नियम का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: (क) माँग का नियम बताता है कि कीमत और माँग में विलोम संबंध होता है।

(ख) जब वस्तु की कीमत बढ़ती है तो उसकी माँग घटती है।

(ग) जब कीमत घटती है तो उसकी माँग बढ़ती है।

2. माँग के नियम की किन्हीं दो मान्यताओं का उल्लेख करो।

उत्तर: माँग का नियम तभी लागू होता है जब अन्य सभी परिस्थितियाँ अपरिवर्तित रहें। इन स्थिर परिस्थितियों को ही माँग के नियम की मान्यताएँ कहते हैं।

(क) उपभोक्ता की आय स्थिर रहती है। 

(ख) उपभोक्ता की पसंद–नापसंद में कोई परिवर्तन नहीं होता।

3. माँग के नियम के कोई दो अपवाद बताइए।

उत्तर: माँग के नियम के कोई दो अपवाद –

(क) गिफेन वस्तुएँ।

(ख) प्रतिष्ठा (स्टेटस) वाली वस्तुएँ।

पाठगत प्रश्न 15.4

1. माँग अनुसूची किसे कहते हैं?

उत्तर: किसी वस्तु की विभिन्न कीमतों पर उपभोक्ता द्वारा खरीदी जाने वाली मात्रा को सारणी के रूप में प्रस्तुत करने को माँग अनुसूची कहते हैं। यह दिखाती है कि कीमत बदलने पर माँग किस प्रकार बदलती है।

2. निम्न सारणी को पूर्ण कीजिए-

कीमत (प्रति इकाई)माँगी गई मात्रा (इकाईयों में)बाजार माँग (इकाई में)
परिवार ‘अ’परिवार ‘ब’परिवार ‘स’
1152016
2121813
391610
46147
53124

उत्तर:

कीमत (प्रति इकाई)माँगी गई मात्रा (इकाईयों में)बाजार माँग (इकाई में)
परिवार ‘अ’परिवार ‘ब’परिवार ‘स’
115201651
212181343
39161035
4614727
5312419

बाजार माँग = परिवार ‘अ’ + परिवार ‘ब’ + परिवार ‘स’।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top