SEBA Class 8 Hindi Chapter 5 उससे न कहना

SEBA Class 8 Hindi Chapter 5 उससे न कहना Question Answer As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters SEBA Class 8 Hindi Chapter 5 उससे न कहना Solutions and select need one. SEBA Class 8 Hindi Chapter 5 उससे न कहना Notes Download PDF. SEBA Class 8 Hindi Textual Solutions.

SEBA Class 8 Hindi Chapter 5 उससे न कहना

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. SCERT Class 8 Hindi Textbook Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given SEBA Class 8 Hindi Textual Notes for All Chapters, You can practice these here.

उससे न कहना

पाठ -5

अभ्यास–माला

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) प्रस्तुत एकांकी में कुल कितने पात्र हैं? सभी पात्रों के नाम लिखो।

उत्तर: प्रस्तुत एकांकी में कुल तीन पात्र हैं – बलवीर, लाजवंती और रुक्मिणी।

(ख) बलवीर और लाजवंती के बीच में किस बात पर बहस हो रही थी?

उत्तर: बलवीर और लाजवंती के बीच बलवीर के फौज में भर्ती होने की बात को लेकर बहस हो रही थी।

(ग) लाजवंती बलवीर को फौज में भर्ती होने से क्यों रोक रही थी?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: लाजवंती बलवीर को फौज में भर्ती होने से इसलिए रोक रही थी कि वह पहले से ही अपने पति और बड़े बेटे को खो चुकी हैं और अब बलवीर को नहीं खोना चाहती थी।

(घ) बलवीर के पिता की मृत्यु कैसे हुई थी?

उत्तर: बलवीर के पिता एक सिपाही थे। वे लड़ाई में फिरंगियों से युद्ध करते हुए मारे गए थे और उनकी छाती में सात गोलियाँ लगी थीं।

(ङ) बलवीर किसलिए फौज में भर्ती होना चाहता था?

उत्तर: बलवीर अपने देश की रक्षा करने और दुश्मनों से देश को बचाने के लिए फौज में भर्ती होना चाहता था।

(च) हिन्दुस्तान पर किसने हमला बोल दिया था?

उत्तर: हिन्दुस्तान पर चीनी आक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया था।

(छ) बलवीर को फौज में भर्ती होने से रोकने के लिए लाजवंती ने क्या सोच रखा था?

उत्तर: लाजवंती ने सोचा था कि वह बलवीर का विवाह कर देगी, ताकि वह फौज में भर्ती होने से रुक जाए। 

(ज) रुक्मिणी ने बलवीर को क्या खबर दी थी?

उत्तर: रुक्मिणी ने बलवीर को उसके बड़े भाई शम्मी के लड़ाई में शहीद हो जाने की खबर दी थी। 

(झ) बलवीर ने रुक्मिणी को बड़े भाई के शहीद हो जाने की बात माँ लाजवंती से कहने से मना क्यों किया था?

उत्तर: बलवीर ने रुक्मिणी को यह बात माँ लाजवंती से कहने से इसलिए मना किया क्योंकि वह अपने पति की मृत्यु का दुख सह चुकी थी, पर बड़े बेटे शम्मी के शहीद होने का समाचार वह सह नहीं पाएगी। 

(ञ) लाजवंती कुएँ पर पानी भरने जाकर क्या कर आई थी?

उत्तर: लाजवंती कुएँ पर पानी भरने के बहाने जाकर नंबरदार के पास बलवीर का नाम लिखवा आई थी। 

(ट) बलवीर ने फौज में भर्ती होने का इरादा क्यों बदल दिया?

उत्तर: बलवीर ने अपना इरादा इसलिए बदल दिया कि उसकी माँ घर में अकेली हो जाएगी। वह नहीं चाहता था कि उसकी वृद्ध माँ अकेले घर के काम संभाले, इसलिए माँ का ख्याल रखने के लिए उसने अपना इरादा बदल दिया।

(ठ) लाजवंती को उसके बड़े बेटे के शहीद होने के समाचार कैसे प्राप्त हुए?

उत्तर: लाजवंती को बड़े बेटे के शहीद होने का समाचार तब मिला जब वह कुएँ पर पानी भरने जाते समय रास्ते में तारवाले से मिली और उसने उसे तारपत्र दिया। इस प्रकार उसे अपने बड़े बेटे के शहीद होने का समाचार प्राप्त हुआ।

2. प्रस्तुत एकांकी का शीर्षक ‘उससे न कहना’ सार्थक है या नहीं ? मंडली में बैठकर चर्चा करो। अगर शीर्षक सार्थक है तो क्यों सार्थक है, बताओ और अगर सार्थक नहीं है तो इसके लिए कोई उपयुक्त शीर्षक सुझाओ।

उत्तर: प्रस्तुत एकांकी का शीर्षक “उससे न कहना” पूर्णतः सार्थक है। पूरे नाटक में बलवीर और रुक्मिणी बार-बार यह कहते हैं कि शम्मी के शहीद होने की बात माँ लाजवंती को न बताई जाए, क्योंकि वह यह दुख सह नहीं पाएगी। इसी बात के इर्द-गिर्द कहानी का भाव और घटनाएँ घूमती हैं। अंत में पता चलता है कि लाजवंती स्वयं ही सब जानती है। इसलिए नाटक का मुख्य भाव इसी वाक्य में व्यक्त होता है, अतः शीर्षक बिल्कुल उपयुक्त और सार्थक है। 

3. बलवीर और लाजवंती की चारित्रिक विशेषताओं पर चर्चा करो और उनके बारे में लिखकर कक्षा में सुनाओ। दोनों में से किस चरित्र ने तुम्हें ज्यादा प्रभावित किया और क्यों ? सतर्क बताओ।

उत्तर: बलवीर: बलवीर देशभक्त और कर्तव्यनिष्ठ युवक है। वह देश की रक्षा के लिए फौज में जाना चाहता है, लेकिन माँ के प्रति प्रेम के कारण अपना निर्णय बदलने को भी तैयार हो जाता है।

लाजवंती: लाजवंती त्यागमयी और साहसी माँ है। पति और बड़े बेटे को खोने के बाद भी वह देशहित को सर्वोपरि मानकर बलवीर को फौज में भेज देती है।

मुझे कौन अधिक प्रभावित करता है:

मुझे लाजवंती का चरित्र अधिक प्रभावित करता है क्योंकि उसका त्याग और देशप्रेम बहुत प्रेरणादायक है।

पाठ के आस-पास

1. प्रस्तुत एकांकी को ध्यान से पढ़ो और कक्षा में अथवा विद्यालय के वार्षिकोत्सव में इसका अभिनय करो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं एकांकी को ध्यान से पढ़कर कक्षा या विद्यालय के वार्षिकोत्सव में उसका अभिनय करें।

2. असम के कई प्रसिद्ध साहित्यकारों ने देश की सुरक्षा से संबंधित इस प्रकार के नाटक लिखे हैं। इस संदर्भ में ज्योतिप्रसाद आगरवाला का नाम उल्लेखनीय है। आगरवाला जी की तरह अन्य साहित्यकारों के देशप्रेम से संबंधित नाटकों का संग्रह करो, पढ़ो और संभव हो तो उन्हें मंच पर भी खेलो।

उत्तर: विद्यार्थी देशप्रेम से संबंधित विभिन्न साहित्यकारों के नाटकों का संग्रह करें, उन्हें पढ़ें और अवसर मिलने पर मंच पर उनका अभिनय करें।

भाषा–अध्ययन

1. हिंदी में क्रिया का रूप वचन और लिंग दोनों के कारण बदल जाता है। निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़ो और समझो –

(क) लड़का खाना खाता है।

(ख) लड़के खाना खाते हैं।

(ग) लड़की खाना खाती है।

(घ) लड़कियाँ खाना खाती हैं।

ऊपर के वाक्यों में क्रिया के चार रूप मिले हैं- खाता है, खाते हैं, खाती है और खाती हैं। पहले वाक्य में ‘लड़का’ शब्द पुल्लिंग एकवचन का है इसलिए इसके साथ क्रिया का रूप ‘खाता है’ हुआ। परंतु दूसरे वाक्य में लड़के शब्द पुल्लिंग बहुवचन का है, इसलिए उसके साथ क्रिया का रूप बदलकर ‘खाते हैं’ हो गया। तीसरे वाक्य में ‘लड़की’ शब्द स्त्रीलिंग एकवचन का है, इसलिए इसके साथ क्रिया का रूप हुआ ‘खाती है’। चौथे वाक्य में ‘लड़कियाँ’ स्त्रीलिंग बहुवचन का शब्द है, इसलिए इसके साथ क्रिया का रूप बदलकर बदलकर ‘खाती हैं’ हो गया।

अब पढ़ना, गाना, नाचना, दौड़ना, खेलना, लिखना- इन क्रियाओं का प्रयोग करके ऊपर के वाक्यों की तरह प्रत्येक क्रिया के चार-चार वाक्य अपनी कॉपी पर लिखो और शिक्षक/शिक्षिका को दिखाओ।

उत्तर: 

पढ़ना

(क) लड़का किताब पढ़ता है।

(ख) लड़के किताब पढ़ते हैं।

(ग) लड़की किताब पढ़ती है।

(घ) लड़कियाँ किताब पढ़ती हैं।

गाना

(क) लड़का गीत गाता है।

(ख) लड़के गीत गाते हैं।

(ग) लड़की गीत गाती है।

(घ) लड़कियाँ गीत गाती हैं।

नाचना

(क) लड़का मंच पर नाचता है।

(ख) लड़के मंच पर नाचते हैं।

(ग) लड़की मंच पर नाचती है।

(घ) लड़कियाँ मंच पर नाचती हैं।

दौड़ना

(क) लड़का तेज दौड़ता है।

(ख) लड़के तेज दौड़ते हैं।

(ग) लड़की तेज दौड़ती है।

(घ) लड़कियाँ तेज दौड़ती हैं।

खेलना

(क) लड़का मैदान में खेलता है।

(ख) लड़के मैदान में खेलते हैं।

(ग) लड़की मैदान में खेलती है।

(घ) लड़कियाँ मैदान में खेलती हैं।

लिखना

(क) लड़का पत्र लिखता है।

(ख) लड़के पत्र लिखते हैं।

(ग) लड़की पत्र लिखती है।

(घ) लड़कियाँ पत्र लिखती हैं।

2. (क) मेरा ही कलेजा था।

(ख) उसकी छाती में सात गोलियाँ लगीं।

उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित शब्द क्रमशः एकवचन और बहुवचन के हैं।

निम्नांकित वाक्यों में आए संज्ञा-पदों के वचन बदलकर वाक्य फिर से लिखो:

(क) लड़का चिंता में खोया हुआ था।

2 thoughts on “SEBA Class 8 Hindi Chapter 5 उससे न कहना”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top