NIOS Class 12 Economics Chapter 12 अर्थशास्त्र: एक परिचय

NIOS Class 12 Economics Chapter 12 अर्थशास्त्र: एक परिचय Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Economics Chapter 12 अर्थशास्त्र: एक परिचय Notes and select need one. NIOS Class 12 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Economics Notes Paper 318.

NIOS Class 12 Economics Chapter 12 अर्थशास्त्र: एक परिचय

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Economics Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Economics Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 12

पाठगत प्रश्न 12 .1

A. निम्न में वास्तविक अथवा आदर्श कथनों की पहचान कीजिए:

1. सरकार को बेरोजगार नवयुवकों को बेरोजगारी भत्ता देना चाहिए।

उत्तर: आदर्श।

2. भारत की 27 प्रतिशत जनसंख्या गरीब वर्गों से संबंधित है।

उत्तर: वास्तविक।

3. भारत को अधिक आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए विश्व बैंक से ऋण लेना चाहिए।

उत्तर: आदर्श।

4. भारतीय रिजर्व बैंक को मुद्रा स्फीति को रोकने के लिए बैंक दर में वृद्धि करनी चाहिए।

उत्तर: आदर्श।

5. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक दर 6 प्रतिशत तक बढ़ा दी है।

उत्तर: वास्तविक।

पाठगत प्रश्न 12.2

A. निम्न में कौन कथन सत्य है-

(i) वस्तु की कीमत का निर्धारण।

(ii) किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए।

(iii) दोनों (अ) और (ब)।

(iv) मात्र (अ)।

उत्तर: (iii) दोनों (अ) और (ब)।

पाठगत प्रश्न 12.3

1. लार्ड कींस द्वारा लिखित पुस्तक का नाम लिखिए।

उत्तर: जनरल थ्योरी ऑफ इंप्लायमेंट, इंटरेस्ट एंड मनी।

2. निम्न में कौन समष्टि अर्थशास्त्र की विषय सामग्री है-

(i) मजदूरी दर।

(ii) एकाधिकार।

(iii) मुद्रा स्फीति।

(iv) बाजार कीमत।

उत्तर: (iii) मुद्रा स्फीति।

पाठगत प्रश्न 12.4

A. बताइए निम्न कथन सत्य/असत्य हैं :

1. व्यष्टि अर्थशास्त्र में अर्थव्यवस्था के समुच्ययों का अध्ययन होता है।

उत्तर: असत्य।

2. समष्टि अर्थशास्त्र आंशिक संतुलन विश्लेषण का अध्ययन करता है।

उत्तर: असत्य।

3. समष्टि अर्थशास्त्र अर्थव्यवस्था में बेरोजगारी के तथ्य को संबोधित करता है।

उत्तर: सत्य।

4. व्यष्टि अर्थशास्त्र में आर्थिक नीतियों का अध्ययन किया जाता है।

उत्तर: असत्य।

पाठांत प्रश्न:

1. समष्टि अर्थशास्त्र को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: समष्टि अर्थशास्त्र वह शाखा है जिसमें संपूर्ण अर्थव्यवस्था के व्यवहार, समस्याओं और क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। इसमें राष्ट्रीय आय, कुल उत्पादन, समग्र बचत-निवेश, मूल्य-स्तर, बेरोजगारी, आर्थिक उतार-चढ़ाव तथा विभिन्न आर्थिक नीतियों का व्यापक स्तर पर विश्लेषण किया जाता है। समष्टि अर्थशास्त्र का उद्देश्य अर्थव्यवस्था की समग्र स्थिति को समझना और उससे सम्बंधित समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करना है।

2. व्यष्टि अर्थशास्त्र को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: व्यष्टि अर्थशास्त्र (Micro Economics) अर्थशास्त्र की वह ‘लघु’ शाखा है जिसमें किसी एक उपभोक्ता, एक उत्पादक, एक फर्म या एक उद्योग के आर्थिक व्यवहार का अध्ययन किया जाता है। इसमें कीमतों का निर्धारण, उत्पादक का लाभ-अधिकतमकरण, उपभोक्ता संतुलन, मांग-आपूर्ति तथा उत्पादन के कारकों का विश्लेषण किया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top