🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 5 व्यवसाय संगठन का कम्पनी स्वरूप

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 5 व्यवसाय संगठन का कम्पनी स्वरूप Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Business Studies Chapter 5 व्यवसाय संगठन का कम्पनी स्वरूप Notes and select need one. NIOS Class 12 Business Studies Chapter 5 व्यवसाय संगठन का कम्पनी स्वरूप Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Business Studies Notes Paper 319.

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 5 व्यवसाय संगठन का कम्पनी स्वरूप

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Business Studies Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Business Studies Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 5

माड्यूल-1 व्यवसाय का परिचय

पाठगत प्रश्न- 5.1

1. यदि किसी संयुक्त स्टॉक कम्पनी के सभी सदस्य किसी सड़क दुर्घटना में दिवंगत होते है तो ऐसी स्थिति में कम्पनी बंद हो जाएगी। क्या आप इस तथ्य से सहमत हैं? यदि हां, तो इस तथ्य से सहमति के कारण स्पष्ट करें।

उत्तर: नहीं, क्योंकि कम्पनी का आस्तित्व निरंतर रहता है। यह नए सदस्यों के साथ अपने कार्य जारी रख सकती है।

2. किसी संयुक्त स्टॉक कम्पनी के लिए निम्नलिखित से संबंधित व्यवस्था बताएं।

(क) उस लघुतम इकाई का नाम बताएं जिसमें कम्पनी की पूंजी विभाजित की जाती है?

उत्तर: अंश।

(ख) भारत में किस अधिनियम के अंतर्गत कम्पनियां शासित होती हैं?

उत्तर: कम्पनी अधिनियम, 2013।

(ग) किसी संयुक्त स्टॉक कम्पनी में सदस्यों द्वारा किए गए अंशदान की राशि के योग को क्या कहते हैं?

उत्तर: अंश पूंजी।

(घ) किसी संयुक्त स्टॉक कम्पनी का आधिकारिक चिन्ह क्या है?

उत्तर: समान मोहर।

(ङ) किसी संयुक्त उद्यम कम्पनी के रोजमर्रा के कार्यों के प्रबंधन के लिए चयनित सदस्यों के प्रतिनिधियों को क्या कहा जाता है?

उत्तर: निदेशक।

(च) कम्पनी के सदस्यों में परिवर्तन होते रहते हैं परन्तु कम्पनी का आस्तित्व सदैव बना रहता है।

उत्तर: शाश्वत उत्तराधिकार।

पाठगत प्रश्न-5.2

1. श्री मोहित ने एक पब्लिक लिमिटेड कम्पनी में 2 लाख रुपए का निवेश किया था। एक वर्ष के पश्चात उनका ध्यान इस ओर गया कि कम्पनी अच्छा निष्पादन नहीं कर रही है तथा बाजार में कम्पनी के अंश का मूल्य कम हो रहा है। उन्हें यह प्रतीत हुआ कि यदि यह स्थिति जारी रही तो वे अपने 2 लाख रुपए गंवा बैठेंगे और कम्पनी के दायित्वों की पूर्ति के लिए अपेक्षा होने पर उन्हें अपना घर भी बेचना पड़ सकता है। क्या मोहित जी ऐसा विचार करना सही है? अपने उत्तर के समर्थन में कृपया कारणों का उल्लेख करें।

उत्तर: नहीं, अंशधारकों के दायित्व सीमित होते हैं। साथ ही, उन्हें आगे अधिक हानि से बचने के लिए अंशों का अंतरण करने अथवा बिक्री करने का विकल्प प्राप्त होता है।

2. हम नीचे संयुक्त स्टॉक कम्पनी की कुछ विशिष्टताएं प्रस्तुत कर रहे हैं। कृपया इनमें से यह पहचान करें कि कौन-सी विशिष्टताएं पब्लिक लिमिटेड कम्पनी से संबंधित हैं और कौन-सी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी से संबंधित हैं:

(क) इसके सदस्यों की अधिकतम संख्या 200 हो सकती है।

उत्तर: निजी लिमिटेड कम्पनी।

(ख) इसकी शुरूआत न्यूनतम सात सदस्यों के साथ की जा सकती है।

उत्तर: सार्वजनिक लिमिटेड कम्पनी।

(ग) इसके अंशधारक अपने अंशों का अंतरण नहीं कर सकते हैं।

उत्तर: निजी लिमिटेड कम्पनी।

(घ) यह सर्वसाधारण को अपने अंशों में अंशदान के लिए आमंत्रित कर सकती है।

उत्तर: सार्वजनिक लिमिटेड कम्पनी।

3. नीचे कुछ विवरण प्रस्तुत किए गए हैं। यदि नीचे दिया गया कोई विवरण गुणवाचक है तो कृपया वाक्यांश के अंत में ‘गुण’ लिखें तथा यदि यह किसी संयुक्त स्टॉक कम्पनी की बाध्यता है तो वाक्यांश के अंत में “बाधा” लिखें।

(क) संयुक्त स्टॉक कम्पनी के सदस्यों के दायित्व सीमित होते हैं।

उत्तर: एम।

(ख) पब्लिक लिमिटेड कम्पनी के अंशों का व्यापार सरलता से स्टॉक एक्सचेंजो में किया जा सकता है।

उत्तर: एम।

(ग) संयुक्त स्टॉक कम्पनी के गठन के लिए अनेकों विधिक औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं।

उत्तर: एल।

(घ) कम्पनी के सभी निर्णयों का निर्धारण अंशों का अधिकतम धारण करने वाले अंशधारक करते हैं।

उत्तर: एल।

(ङ) कम्पनी उत्पाद के उन्नत संसाधन, डिजाइनिंग एवं नए प्रकार के उत्पादों के विकास के लिए अनुसंधान एवं विकास पर बड़ी राशि का व्यय कर सकती है।

उत्तर: एम।

पाठगत प्रश्न-5.3

1. संयुक्त स्टॉक कम्पनी की उपयुक्तता वहां होती है जहां व्यवसाय का स्तर काफी बड़ा हो, परिचालन का क्षेत्र काफी विस्तारित हो, अंतर्निहित जोखिम काफी उच्चतर हों। ऐसी अन्य और कौन सी स्थितियां हैं जिनमें संयुक्त स्टॉक कम्पनी अधिक उपयुक्त होती है? किन्हीं भी दो स्थितियों का वर्णन करें।

उत्तर: (क) व्यावसायिक प्रबंधन के लिए आवश्यक है।

(ख) विशाल वित्तीय अपेक्षाएं।

(ग) अत्यधिक जनशक्ति अपेक्षाएं।

2. ऐसे अनेक कारक हैं जिनसे व्यवसाय संगठन के विशिष्ट स्वरूप का निर्धारण किया जा सकता है। नीचे दिए गए कारकों को विचार में लेकर उनके आगे एकल स्वामित्व अथवा संयुक्त स्टॉक कम्पनी जैसे संगठन के स्वरूप का नाम लिखें :

(क) यह बड़े व्यवसाय के प्रबंधन के लिए विशाल पूंजी की उत्पति एवं विशेषज्ञों की सेवाएं प्राप्त कर सकती है।

उत्तर: संयुक्त स्टॉक कम्पनी।

(ख) गोपनीयता का सर्वाधिक अनुरक्षण किया जा सकता है।

उत्तर: एकल स्वामित्व।

(ग) सरकारी नियंत्रण काफी सीमित होता है।

उत्तर: एकल स्वामित्व।

(घ) इसके किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने अथवा दिवालिया हो जाने से इसका आस्तित्व प्रभावित नहीं होता है।

उत्तर: संयुक्त स्टॉक कम्पनी।

(ङ) इसके परिचालनों में लोचकता सर्वाधिक होती है।

उत्तर: एकल स्वामित्व।

पाठगत प्रश्न-5.4

1. बहुराष्ट्रीय निगम के सामान्य लक्षणों का उल्लेख करें।

उत्तर: (क) अंतर्राष्ट्रीय परिचालन।

(ख) वृहद आकार।

(ग) केन्द्रीकृत नियंत्रण।

2. कॉलम क के साथ कॉलम ख का मिलान करें:

(क) इसके गठन के लिए न्यूनतम संख्या के सदस्यों की आवश्यकता होती है:

कॉलम ककॉलम ख
1. सार्वजनिक कम्पनी(i) 2
2. निजी कम्पनी(ii) 7
3. साझेदारी (बैंकिंग व्यवसाय)(iii) 10

उत्तर: 

कॉलम ककॉलम ख
1. सार्वजनिक कम्पनी(ii) 7
2. निजी कम्पनी(iii) 10
3. साझेदारी (बैंकिंग व्यवसाय)(i) 2 

3. व्यवसाय को प्रारंभ करने के लिए निम्नलिखित में से अपेक्षित नहीं है?

(क) संगम ज्ञापन।

(ख) संगम अनुच्छेद।

(ग) निगमन का प्रमाणपत्र।

(घ) व्यवसाय प्रारंभ करने का प्रमाणपत्र।

उत्तर: (घ) व्यवसाय प्रारंभ करने का प्रमाणपत्र।

4. कम्पनियों के पंजीकरण को निम्नलिखित भी कहा जाता है :-

(क) कम्पनी का गठन।

(ख) कम्पनी की स्थापना।

(ग) कम्पनी का निगमन।

(घ) उपर्युक्त सभी।

उत्तर: (ग) कम्पनी का निगमन।

5. वह व्यक्ति जो प्रोत्साहन के कार्य करता है उसे क्या कहा जाता है :

(क) आयोजक।

(ख) प्रवर्तक।

(ग) प्रोत्साहक।

(घ) निदेशक मंडल।

उत्तर: (ग) प्रोत्साहक।

6. निम्नलिखित से किस दस्तावेज पर मोहर अवश्य लगी होनी चाहिए ?

(क) विवरण पुस्तिका।

(ख) संगम ज्ञापन।

(ग) संगम अनुच्छेद।

(घ) संगम ज्ञापन एवं अनुच्छेद।

उत्तर: (घ) संगम ज्ञापन एवं अनुच्छेद।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top