NIOS Class 12 Business Studies Chapter 4 व्यावसायिक संगठनों के प्रकार Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Business Studies Chapter 4 व्यावसायिक संगठनों के प्रकार Notes and select need one. NIOS Class 12 Business Studies Chapter 4 व्यावसायिक संगठनों के प्रकार Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Business Studies Notes Paper 319.
NIOS Class 12 Business Studies Chapter 4 व्यावसायिक संगठनों के प्रकार
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Business Studies Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Business Studies Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
व्यावसायिक संगठनों के प्रकार
Chapter: 4
| माड्यूल-1 व्यवसाय का परिचय |
पाठगत प्रश्न – 4.1
1. अपने शब्दों में एकल स्वामित्व व्यवसाय को परिभाषित करें।
उत्तर: एकल स्वामित्व व्यवसाय वह व्यवसाय है जिसका स्वामी केवल एक व्यक्ति होता है। वही व्यक्ति पूंजी लगाता है, प्रबंधन करता है, लाभ प्राप्त करता है और हानि का उत्तरदायित्व भी अकेले वहन करता है। संपूर्ण नियंत्रण और निर्णय-क्षमता उसी अकेले व्यक्ति के पास रहती है।
2. नीचे एकल स्वामित्व व्यवसाय के गुण और सीमाएं दी गई हैं। इसके गुणों के लिए ‘ग’ लिखें और सीमाओं के लिए ‘स’ लिखें। प्रत्येक के समक्ष स्थान निर्धारित है-
(क) एकल स्वामित्व व्यवसाय की शुरू करना आसान है।
उत्तर: ग।
(ख) एकल स्वामित्व में सभी दायित्वों के लिए मालिक व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होता है।
उत्तर: स।
(ग) एकल स्वामित्व व्यवसाय के मालिक के पास धन जुटाने की सीमित क्षमता होती है।
उत्तर: स।
(घ) एकल स्वामित्व व्यवसाय का मालिक अपने व्यवसाय की गोपनीयता बनाए रखने में सक्षम होता है।
उत्तर: ग।
(ङ) एकल स्वामित्व व्यवसाय में स्वामी ग्राहकों के साथ व्यक्तिगत संपर्क को बेहतर बना सकता है।
उत्तर: ग।
3. एकल व्यवसाय के संदर्भ में निम्नलिखित के जोड़े बनाइये:
| स्तंभ (क) | स्तंभ (ख) |
| (क) दायित्व | (i) सरल |
| (ख) गठन | (ii) न्यूनतम |
| (ग) संसाधन | (iii) तत्काल |
| (घ) निर्णय लेना | (iv) असीमित |
| (ङ) कानूनी औपचारिकताएं | (v) सीमित |
उत्तर:
| स्तंभ (क) | स्तंभ (ख) |
| (क) दायित्व | (iv) असीमित |
| (ख) गठन | (i) सरल |
| (ग) संसाधन | (v) सीमित |
| (घ) निर्णय लेना | (iii) तत्काल |
| (ङ) कानूनी औपचारिकताएं | (ii) न्यूनतम |
पाठगत प्रश्न-4.2
1. एक साझेदारी फर्म के अंतर्गत अवयस्कों की स्थिति बताइये।
उत्तर: एक अवयस्क साझेदार केवल व्यवसाय के लाभ को साझा कर सकता है।
2. व्यावसायिक संगठन की साझेदारी के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन लिखे गए हैं। गलत पाए जाने वाले कथन को सही रूप में लिखें-
(क) अधिकतम 20 साझेदार बैंकिंग व्यवसाय चलाने वाली एक साझेदारी फर्म में शामिल हो सकते हैं।
उत्तर: अधिकतम 10 सदस्य साझेदारी के रूप में बैंकिंग व्यवसाय में शामिल हो सकते हैं।
(ख) साझेदारी विलेख मौखिक या लिखित रूप में हो सकता है।
उत्तर: साझेदारी विलेख हमेशा लिखित रूप में होता है।
(ग) साझेदारों के मध्य नियोक्ता – कर्मचारी के सम्बन्ध होते हैं।
उत्तर: साझेदारों के बीच एक प्रधान एवं प्रत्येक एजेंटों का सम्बन्ध है।
(घ) एक साझेदारी फर्म में हरी एवं मधु प्रत्येक ने रु. 10,000 का योगदान दिया, इसमें मधु की देयता फर्म के कारोबार में नुकसान के मामले में रु.10,000 तक सीमित रहेगी।
उत्तर: एक साझेदारी में हरि एवं मधु ने 10,000 रु. का योगदान दिया, मधु की देयता फर्म के व्यापार में नुकसान के मामले में असीमित होगी।
(ङ) एक व्यक्ति ने वर्तमान साझेदारों से संबंधों के आधार पर साझेदारी फर्म में लाभअर्जित किया।
उत्तर: साझेदारी व्यवसाय में एक समझौते द्वारा ही कोई व्यक्ति अपना हित अर्जित कर सकता है।
3. निम्नलिखित में साझेदारों के प्रकार की पहचान करें-
(क) 25 वर्षीय साझेदार श्रीधर का दायित्व उसके पूंजी योगदान की सीमा तक सीमित है।
उत्तर: सीमित साझेदार।
(ख) मदन ने न तो किसी भी पूंजी का योगदान दिया है और न ही वह फर्म के लाभ में हिस्सा लेता है। फिर भी वह साझेदार के रूप में जाना जाता है।
उत्तर: नाममात्र का साझेदार।
(ग) सुनीता को 15 साल की उम्र में फर्म से लाभान्वित होने के लिए भर्ती किया गया है।
उत्तर: लाभ के साझेदार या अवयस्क साझेदार।
(घ) सुधीर ऐसा साझेदार है जिसने फर्म को पूंजी देने में योगदान दिया था और फर्म से होने वाली हानि एवं लाभ का भी साझेदार है परंतु वह दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में भाग नहीं लेता है।
उत्तर: निष्क्रिय साझेदार/सुप्त साझेदार।
(ङ) एक फर्म ने यह घोषणा की कि सचिन उनकी फर्म का साझेदार है। यह घोषणा जानने के बाद भी सचिन ने इसे अस्वीकार नहीं किया।
उत्तर: प्रदर्शन द्वारा साझेदार।
पाठगत प्रश्न-4.3
1. एक कर्ता का दायित्व असीमित क्यों होना चाहिए? संयुक्त हिन्दू परिवार के व्यवसाय के सदस्यों का दायित्व बताइए।
उत्तर: चूंकि एक मुखिया या कर्ता के पास अपनी इच्छा के अनुसार व्यवसाय का प्रबंधन करने की पूर्ण शक्ति है, इसलिए वह अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए अधिकारों का दुरुपयोग कर सकता है।
2. नीचे लिऐ कथनों में संयुक्त हिन्दू परिवार व्यवसाय के गुण और सीमाएं छोटिए। उनके
सामने दी गई जगह में गुण के लिए ‘ग’ तथा सीमा के लिए ‘स’ भरिएः
(क) परिवार के युवा सदस्य अन्य वरिष्ठ सदस्यों से ज्ञान एवं अनुभव प्राप्त करते हैं?
उत्तर: ग।
(ख) किसी भी सदस्य की मृत्यु या दिवालियापन उस व्यवसाय की निरंतरता को प्रभावित नहीं करते।
उत्तर: ग।
(ग) परिवार के सह-समांशी अपने श्रेष्ठ प्रयासों के लिए प्रेरित नहीं होते हैं।
उत्तर: स।
(घ) सदस्यों को उनकी भागीदारी को ध्यान में रखे बिना समान लाभ मिलता है।
उत्तर: ग।
(ङ) मुखिया बिना किसी हस्तक्षेप के तुरंत निर्णय लेता है।
उत्तर: ग।
3. सदस्यता के आधार पर साझेदारी एवं संयुक्त हिन्दू परिवार व्यवसाय के बीच अंतर बताइए?
उत्तर: (क) दोनों मामलों में न्यूनतम दो सदस्यों की आवश्यकता होती है।
(ख) साझेदारी के मामले में बैंकिंग के लिए अधिकतम 10 और अन्य व्यवसाय के लिए 50 सदस्य होने चाहिए। संयुक्त परिवार व्यवसाय के लिए ऐसी कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
(ग) साझेदारी के व्यवसाय में समझौते से सदस्यता प्राप्त की जा सकती है। संयुक्त हिन्दू परिवार व्यवसाय में सदस्य बनने के लिए एक ही परिवार में जन्म होना आवश्यक है।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.

