NIOS Class 12 Business Studies Chapter 3 व्यावसायिक वातावरण

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 3 व्यावसायिक वातावरण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Business Studies Chapter 3 व्यावसायिक वातावरण Notes and select need one. NIOS Class 12 Business Studies Chapter 3 व्यावसायिक वातावरण Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Business Studies Notes Paper 319.

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 3 व्यावसायिक वातावरण

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Business Studies Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Business Studies Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 3

माड्यूल-1 व्यवसाय का परिचय

पाठगत प्रश्न 3.1

1. व्यावसायिक वातावरण को अपने शब्दों में परिभाषित करें—

उत्तर: व्यावसायिक वातावरण उन बाहरी शक्तियों, कारकों और परिस्थितियों का समूह है जो किसी व्यवसाय की कार्यप्रणाली, निर्णयों और विकास पर प्रभाव डालते हैं।

2. निम्नांकित वाक्यों को गलत होने पर सुधारें—

(क) व्यावसायिक वातावरण की प्रकृति स्थिर है।

उत्तर: व्यावसायिक वातावरण की प्रकृति गतिशील है।

(ख) व्यावसायिक वातावरण में बाहरी कारकों के साथ-साथ व्यावसायिक फर्मों के आंतरिक कारक भी शामिल रहते हैं।

उत्तर: व्यावसायिक वातावरण में व्यावसायिक फर्म के बाहरी कारक शामिल हैं।

(ग) व्यावसायिक वातावरण में होने वाले परिवर्तनों की आसानी से भविष्यवाणी की जा सकती है।

उत्तर: व्यावसायिक वातावरण में परिवर्तनों का पूर्वानुमान सम्भव नहीं है।

(घ) व्यावसायिक वातावरण फर्म के लिए अवसरों की पहचान करने में सहायक होता है।

उत्तर: सही है।

पाठगत प्रश्न 3.2

1. आयात–निर्यात नीति का क्या अर्थ है?

उत्तर: आयात-निर्यात नीति हमारे देश के आयात और निर्यात को नियंत्रित करती है। इस नीति के माध्यम से सरकार वस्तुओं एवं सेवाओं के आयात पर करों का निर्णय करती है।

2. निम्नलिखित स्थिति में गैर-आर्थिक पर्यावरण के विभिन्न प्रकारों की पहचान करें:

(क) उत्सवों के मौसम के दौरान नए कपड़े की मांग बढ़ जाती है।

उत्तर: सामाजिक वातावरण।

(ख) कम्प्यूटर ने टाइपराइटर को पुराना कर दिया है।

उत्तर: तकनीकी वातावरण।

(ग) कोका-कोला को अब भारतीय बाजार में स्वतंत्र रूप से बेचा जा रहा है।

उत्तर: राजनीतिक वातावरण।

(घ) चीनी के कारखानों को वहीं स्थापित किया जा रहा है जहां गन्ना प्रचुर मात्रा में उगाया जाता है।

उत्तर: प्राकृतिक वातावरण।

(ङ) किसी विशेष क्षेत्र में कुशल श्रम की उपलब्धता।

उत्तर: जनसांख्यिकी वातावरण।

पाठगत प्रश्न 3.3

1. वैश्वीकरण से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: वैश्वीकरण का अर्थ है विश्व अर्थव्यवस्था वाले देश की अर्थव्यवस्था को एकीकृत करना। इससे तात्पर्य है राष्ट्रीय सीमाओं के पार वस्तुओं, सेवाओं, पूंजी, प्रौद्योगिकी एवं श्रम का आदान-प्रदान करना।

2. उदारीकरण के लिए ‘उ’ निजीकरण के लिए ‘नि’ तथा वैश्वीकरण के लिए ‘व’ लिखें:

(क) वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें तय करने में स्वतंत्रता।

उत्तर: उ।

(ख) सार्वजनिक क्षेत्र के औद्योगिक उपक्रमों के शेयरों का विनिवेश।

उत्तर: नि।

(ग) विक्रय कर की दरों में कमी।

उत्तर: उ।

(घ) सीमा शुल्क में कमी।

उत्तर: व।

(ङ) सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आरक्षित उद्योगों की संख्या में कमी।

उत्तर: नि।

3. किस उद्देश्य से ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम शुरू किया गया था?

उत्तर: भारत में विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना, रोजगार सृजन करना, विदेशी निवेश आकर्षित करना तथा भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाना इसका मुख्य उद्देश्य था।

पाठगत प्रश्न 3.4

1. कारोबार सदाचार का अर्थ बताइये।

उत्तर: व्यावसायिक नैतिकता का अर्थ है समाज एवं व्यावसायिक क्रियाओं के बीच पारस्परिक संबंध— व्यवसाय के उद्देश्य, कार्य, तकनीकें एवं व्यवहार समाज द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए।

2. उस समूह की पहचान करें जिसके प्रति व्यवसाय उत्तरदायी है—

(क) जब कोई संगठन समय पर करों का भुगतान करता है?

उत्तर: सरकार के प्रति जिम्मेदारी।

(ख) जब कम्पनी अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाती है और उसे उचित मूल्य पर बेचती है।

उत्तर: उपभोक्ता के प्रति जिम्मेदारी।

(ग) जब कम्पनी किसी विशेष क्षेत्र में वहां की जनता के लिए स्पोर्ट मीट का आयोजन करती है।

उत्तर: समुदाय के प्रति जिम्मेदारी।

(घ) जब कंपनी उच्च दर पर लाभांश की घोषणा करती है।

उत्तर: स्वामी/अंशधारियों के प्रति जिम्मेदारी।

(ङ) जब संगठन स्टॉक के सदस्यों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है।

उत्तर: कर्मचारियों के प्रति जिम्मेदारी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top