NCERT Class 9 Science Important Chapter 1 अन्वेषण – माध्यमिक विज्ञान के संसार में प्रवेश

NCERT Class 9 Science Important Chapter 1 अन्वेषण – माध्यमिक विज्ञान के संसार में प्रवेश Hindi Medium As Per New Syllabus. NCERT Class 9 Science Important Chapter 1 अन्वेषण – माध्यमिक विज्ञान के संसार में प्रवेश Notes to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter NCERT Class 9 Science Important Chapter 1 अन्वेषण – माध्यमिक विज्ञान के संसार में प्रवेश Question Answer Download PDF and select needs one. CBSE Class 9 Science Important Question Hindi Medium.

NCERT Class 9 Science Important Chapter 1 अन्वेषण – माध्यमिक विज्ञान के संसार में प्रवेश

Also, you can read the CBSE book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 9 Science Additional Solutions. These solutions are part of NCERT All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 9 Science Important Notes Hindi Medium Solutions for All Subject, You can practice these here.

 अन्वेषण – माध्यमिक विज्ञान के संसार में प्रवेश

Chapter – 1

IMPORTANT SOLUTIONS

लघु उत्तरीय प्रश्न-उत्तर:

1. विज्ञान का आरंभ किन चीजों से होता है?

उत्तर: विज्ञान का आरंभ हमारे अंदर की जिज्ञासा, विस्मय (आश्चर्य) और सावधानीपूर्वक किए गए अवलोकन तथा प्रयोगों से होता है।

2. विज्ञान में जटिल प्रणालियों का अध्ययन करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?

उत्तर: प्राकृतिक संसार की जटिलताओं को सरल रूप में समझने के लिए विज्ञान में मॉडलों (Models) का उपयोग किया जाता है।

3. भौतिकी (Physics) में एक गतिशील कार को मॉडल में किस रूप में दर्शाया जा सकता है?

उत्तर: भौतिकी के मॉडल में एक गतिशील कार को एक सरल बिंदु (point) के रूप में दर्शाया जा सकता है।

4. मॉडल बनाते समय कुछ विवरणों को अनदेखा क्यों किया जाता है?

उत्तर: अनावश्यक विवरणों को अनदेखा किया जाता है ताकि विषय को पर्याप्त रूप से सरल बनाया जा सके और केवल उन महत्वपूर्ण कारकों पर ध्यान दिया जा सके जो आवश्यक उत्तर देते हैं।

5. प्रसिद्ध भौतिकविद् मेघनाद साहा ने तारों के अध्ययन में किस बात को अनदेखा किया था?

उत्तर: उन्होंने तारों के भीतर प्रत्येक परमाणु की होने वाली जटिल अभिक्रियाओं और गति को अनदेखा कर दिया था और केवल तापमान तथा दाब पर ध्यान केंद्रित किया था।

6. विज्ञान में भौतिक राशियों जैसे द्रव्यमान, वेग और बल को किन प्रतीकों से दर्शाया जाता है?

उत्तर: विज्ञान में द्रव्यमान को m, वेग को v, और बल को F जैसे विशिष्ट प्रतीकों से निरूपित किया जाता है।

7. मापन के लिए किलोग्राम जैसी ‘मानक इकाइयों’ का उपयोग क्यों किया जाता है?

उत्तर: मानक इकाइयों का उपयोग इसलिए किया जाता है ताकि वैज्ञानिक परिणामों की तुलना की जा सके और व्यापार व दैनिक जीवन में निष्पक्षता बनी रहे।

8. प्रकाश के वेग (Speed of light) को ‘c’ से क्यों निरूपित किया जाता है?

उत्तर: क्योंकि यह लैटिन भाषा के शब्द ‘सेलेरिटास (celeritas)’ से लिया गया है, जिसका अर्थ ‘गति’ (speed) होता है।

9. प्रकाश की गति का सटीक मान क्या माना जाता है? 

उत्तर: वर्तमान में प्रकाश की गति का सटीक मान 299792458 m/s परिभाषित किया गया है।

10. विज्ञान में ‘नियम’ (Law) क्या दर्शाता है?

उत्तर: नियम प्रकृति के अवलोकन के एक नियमित पैटर्न का वर्णन करता है, जिसे शब्दों या गणितीय संबंधों के रूप में व्यक्त किया जाता है (जैसे- न्यूटन के गति के नियम)।

11. विज्ञान में ‘सिद्धांत’ (Theory) का मुख्य कार्य क्या है?

उत्तर: सिद्धांत यह व्याख्या करता है कि कोई विशेष पैटर्न क्यों उत्पन्न होता है (जैसे- परमाणु सिद्धांत यह बताता है कि अणु कैसे बनते हैं)।

12. क्या विज्ञान में सिद्धांत अंतिम और अपरिवर्तनीय होते हैं?

उत्तर: नहीं, विज्ञान में कोई भी विचार स्थिर नहीं होता; नए प्रमाण मिलने पर सिद्धांतों में परिवर्तन, संशोधन और परिष्करण होता रहता है।

13. मौसम के पूर्वानुमान समय बढ़ने के साथ गलत क्यों हो जाते हैं?

उत्तर: क्योंकि मौसम ताप, दाब और वायु जैसे कई परिवर्तनशील कारकों पर निर्भर करता है; समय के साथ इनमें होने वाले छोटे बदलाव भी बहुत बड़े परिणाम ला सकते हैं।

14. क्या ग्रहण के समय भोजन विषाक्त या हानिकारक हो जाता है?

उत्तर: नहीं, वैज्ञानिक दृष्टि से यह केवल एक भ्रांति है क्योंकि ग्रहण सिर्फ छायाओं का खेल है और इस दौरान भोजन खराब करने वाला कोई भौतिक या रासायनिक परिवर्तन नहीं होता।

15. विज्ञान में गणित को बाधा क्यों नहीं समझना चाहिए?

उत्तर: क्योंकि गणित केवल गणना करने का साधन नहीं है, बल्कि यह सोचने और मात्राओं के बीच संबंध दर्शाने की एक सशक्त भाषा है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-उत्तर:

1. विज्ञान में मॉडलों का निर्माण क्यों किया जाता है? क्रिकेट की गेंद का उदाहरण देकर समझाइए।

उत्तर: हमारा प्राकृतिक संसार बहुत जटिल है और हर चीज़ का एकदम गहराई से अध्ययन करना असंभव है। इसलिए, वैज्ञानिक प्रणालियों को सरल रूप में समझने के लिए मॉडलों का निर्माण करते हैं। मॉडल बनाते समय केवल महत्वपूर्ण अवधारणाओं पर ध्यान दिया जाता है और फालतू बातों को छोड़ दिया जाता है।

उदाहरण: यदि हम एक क्रिकेट की गेंद को छक्का मारने का मॉडल बना रहे हैं, तो हम केवल गेंद के द्रव्यमान (mass), उसकी गति और मारे जाने की दिशा पर ध्यान देंगे। हम बल्ले के ब्रांड, गेंद के रंग या मैदान की घास जैसे विवरणों को पूरी तरह अनदेखा कर देंगे क्योंकि वे गेंद के सीमा रेखा पार करने को प्रभावित नहीं करते हैं।

2. विज्ञान में विशिष्ट शब्दों, प्रतीकों और मानक इकाइयों का क्या महत्व है? वायुयान वाले उदाहरण से स्पष्ट करें।

उत्तर: विज्ञान में ‘बल’, ‘कार्य’ या ‘कोशिका’ जैसे शब्दों का एक बहुत ही सटीक और विशिष्ट अर्थ होता है ताकि विश्वभर के वैज्ञानिक विचारों को बिना किसी भ्रम के स्पष्टता से समझ सकें। इसके लिए मानक प्रतीकों (जैसे m, v, F) और इकाइयों (जैसे किलोग्राम) का उपयोग किया जाता है। यदि हम मानक इकाइयों का पालन नहीं करते, तो बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

वायुयान का उदाहरण: एक बार एक यात्री विमान का ईंधन बीच हवा में ही खत्म हो गया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ईंधन भरने वाले कर्मचारियों ने मानक इकाई ‘किलोग्राम’ की जगह ‘पाउंड’ में गणना कर दी थी, जिससे विमान में 15,000 लीटर ईंधन कम भरा गया था।

3. विज्ञान और गणित आपस में कैसे जुड़े हुए हैं?

उत्तर: विज्ञान को सटीक बनाने के लिए गणित एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है। विज्ञान में गणित केवल संख्याओं को जोड़ने-घटाने का टूल नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त भाषा है।

(i) गणित भौतिक राशियों (जैसे दूरी, समय, वेग) के बीच के संबंधों को समीकरणों (equations) के रूप में स्पष्टता से व्यक्त करता है।

(ii) गणितीय सूत्रों का उपयोग रासायनिक अभिक्रियाओं की दर, जनसंख्या वृद्धि के पैटर्न और ऊर्जा परिवर्तनों का वर्णन करने के लिए किया जाता है।

(iii) गणित की सहायता से ही वैज्ञानिक पूर्वानुमान लगा पाते हैं कि भविष्य में कोई वस्तु (जैसे फेंकी गई गेंद) कहाँ होगी।

4. विज्ञान में “पूर्वानुमान लगाने” (Prediction) की क्षमता का क्या अर्थ है और यह कैसे काम करती है?

उत्तर: विज्ञान की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक है इसकी पूर्वानुमान करने की क्षमता। जब वैज्ञानिक नियम, सिद्धांत और मॉडल भली-भांति स्थापित हो जाते हैं, तो वे हमें यह अनुमान लगाने में सक्षम बनाते हैं कि किसी नई परिस्थिति में क्या परिणाम मिलेंगे। उदाहरण के लिए, गति के नियमों का उपयोग करके हम बता सकते हैं कि लात मारी गई फुटबॉल कितनी दूर जाएगी; या रासायनिक ज्ञान से हम बता सकते हैं कि किसी अभिक्रिया में कितनी गैस उत्पन्न होगी। ये पूर्वानुमान केवल तुक्के (guesses) नहीं होते, बल्कि प्रमाणों और तर्कों पर आधारित होते हैं। जब ये पूर्वानुमान असल अलोकनों से मेल नहीं खाते, तो वैज्ञानिक अपने मॉडलों और सिद्धांतों में सुधार करते हैं।

5. किसी वास्तविक समस्या को सुलझाने के लिए विज्ञान की विभिन्न शाखाएँ कैसे मिलकर काम करती हैं? मास्क का उदाहरण दें।

उत्तर: विज्ञान की अलग-अलग शाखाएँ एक-दूसरे से स्वतंत्र नहीं हैं, वास्तविक जीवन की कोई भी बड़ी समस्या (जैसे जलवायु परिवर्तन या बीमारी) विज्ञान की कई शाखाओं को एक साथ मिलाकर ही हल की जा सकती है।

मास्क का उदाहरण: कोविड-19 महामारी के दौरान प्रयोग किए गए साधारण से दिखने वाले मास्क को बनाने और समझने में विज्ञान की कई शाखाएँ शामिल थीं:

(i) भौतिकी (Physics): कणों की गति और वैद्युत स्थैतिक आकर्षण को समझने के लिए।

(ii) रसायन विज्ञान (Chemistry): मास्क के रेशों (polymers) के गुणधर्म तय करने के लिए।

(iii) जीव विज्ञान (Biology): वायरस (विषाणु) के आकार और उसकी प्रकृति का अध्ययन करने के लिए।

(iv) गणित (Mathematics): हवा के प्रवाह और मास्क की छानने की क्षमता का गणितीय मॉडल बनाने के लिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top