NCERT Class 9 Science Chapter 3 परमाणु एवं अणु

NCERT Class 9 Science Chapter 3 परमाणु एवं अणु Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 9 Science Chapter 3 परमाणु एवं अणु Notes and select need one. NCERT Class 9 Science Chapter 3 परमाणु एवं अणु Question Answers Download PDF. NCERT Class 9 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 9 Science Chapter 3 परमाणु एवं अणु

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 9 Science Chapter 3 परमाणु एवं अणु Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 9 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 9 Science Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 3

Page no – 30 Question

1. एक अभिक्रिया में 5.3g सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0g एसीटिक अम्ल अभिकृत होते हैं। 2.2 g कार्बन डाइऑक्साइड, 8.2g सोडियम एसीटेट एवं 0.9g जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।

सोडियम कार्बोनेट + एसीटिक अम्ल →  सोडियम एसीटेट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल

उत्तर: अभिकारकों का द्रव्यमान = सोडियम कार्बोनेट का द्रव्यमान + एसीटिक अम्ल का द्रव्यमान 

= 5.3 g + 6.0 g = 11.3 g…(i) 

उत्पादों का द्रव्यमान = सोडियम एसीटेट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल 

= 8.2g + 2.2g + 0.9 g = 11.3 g… (ii)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

समीकरण (i) तथा (ii) से स्पष्ट हो जाता है कि अभिकारकों का द्रव्यमान = उत्पादों का द्रव्यमानं अतः परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।

2. हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1:8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैं। 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी?

उत्तर: दिया गया है कि हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का अनुपात = 1:8

जहाँ 1g हाइड्रोजन, 8g ऑक्सीजन से संयोग करती है। इसी प्रकार 3g हाइड्रोजन होने पर वह 8 x 3 = 24g ऑक्सीजन से संयोग करेगी।

3. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहीत द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है?

उत्तर: परमाणु अविभाज्य और सूक्ष्मतम कण होते हैं, जो रासायनिक अभिक्रियाओं में न तो बनाए जा सकते हैं और न ही नष्ट किए जा सकते हैं।” यह डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का निष्कर्ष है, जो द्रव्यमान संरक्षण के नियम पर आधारित है।

4. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहीत निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है?

उत्तर: किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष संख्या और प्रकार हमेशा निश्चित होते हैं।” यह डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का निष्कर्ष है, जो निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है।

Page no – 34 Question 

1. परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: कार्बन-12 समस्थानिक के किसी एक परमाणु के द्रव्यमान का 1/12 वें भाग का द्रव्यमान परमाणु द्रव्यमान इकाई कहलाता है।

2. एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है?

उत्तर: एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना संभव इसलिए नहीं है क्योंकि इसका साइज अत्यंत छोटा होता है। इसे नैनोमीटर में मापा जाता है। 1nm = 10⁻⁹m

अतः इसे खुली आँखों से देखना संभव नहीं है।

Page no – 38 Question

निम्न के सूत्र लिखिएः

(i) सोडियम ऑक्साइड।

उत्तर: Na₂O

(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड।

उत्तर: AlCl₃

(iii) सोडियम सल्फाइड।

उत्तर: Na₂S

(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड।

उत्तर: Mg(OH)₂

2. निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए:

(i) Al₂ (SO₄)₃

उत्तर: ऐलुमिनियम सल्फ़ेट।

(ii) CaCl₂

उत्तर: कैल्सियम क्लोराइड।

(iii) K₂SO₄

उत्तर: पोटैशियम सल्फ़ेट।

(iv) KNO₃

उत्तर: पोटैशियम नाइट्रेट।

(v) CaCO₃

उत्तर: कैल्सियम कार्बोनेट।

3. रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है?

उत्तर: जब किसी यौगिक में उपस्थित सभी तत्वों के संघटक को उनके रासायनिक प्रतीक रूप में एक साथ व्यक्त किया जाता है तो प्राप्त सूत्र को रासायनिक सूत्र तथा अणु सूत्र कहते हैं।

उदाहरण- K₂CO₃ एक रासायनिक सूत्र है जो पोटेशियम, कार्बन तथा ऑक्सीजन के संघटक को प्रदर्शित करता है।

4. निम्न में कितने परमाणु विद्यमान हैं?

(i) H₂S अणु एवं।

उत्तर: H2S के अणु में 2 हाइड्रोजन परमाणु तथा 1 सल्फ़र का परमाणु विद्यमान है। अतः इसमें परमाणुओं की कुल संख्या = 3 है।

(ii) PO₄3-आयन?

उत्तर: PO₄3- आयन में फ़ॉस्फ़ोरस का 1 परमाणु तथा ऑक्सीजन के 4 परमाणु हैं।

अतः इसमें परमाणुओं की कुल संख्या = 5 है।

Page no – 39 Question 

1. निम्न यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:

H₂, O₂, Cl₂, CO₂, CH₄, C₂H₆, C₂H₄, NH₃, एवं CH3OH

(i) H₂ 

उत्तर: H₂ का आण्विक द्रव्यमान = 2 × 1 = 2u

(ii) O₂ 

उत्तर: Ο₂ का आण्विक द्रव्यमान = 2 × 16 = 32u

(iii) Cl₂

उत्तर: Cl₂ का आण्विक द्रव्यमान = 2 × 35.5 = 70u

(iv ) CO₂ 

उत्तर: CO₂ का आण्विक द्रव्यमान = 1 × 12 + 2 × 16 = 44u

(v) CH₄

उत्तर: CH₄ का आण्विक द्रव्यमान = 1 × 12 + 4 × 1 = 16u 

(vi) C₂H₆

उत्तर: C₂H₆ का आण्विक द्रव्यमान = 2 × 12 + 6 × 1 = 30u 

(vii) C₂H₄ 

उत्तर: C₂H₄ का आण्विक द्रव्यमान = 2 × 12 + 4 × 1 = 28u 

(vii) NH₃ 

उत्तर: NH₃ का आण्विक द्रव्यमान = 1 × 14 + 3 × 1 = 17u 

(ix) CH₃OH

उत्तर: CH₃OH का आण्विक द्रव्यमान = 1 × 12 + 4 × 1 +1 × 16 = 32u

2. निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:

ZnO, Na₂O एवं K₂CO₃ 

दिया गया है:

Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65 u

Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u

K का परमाणु द्रव्यमान = 39 u

C का परमाणु द्रव्यमान = 12u एवं

O का परमाणु द्रव्यमान = 16u है।

उत्तर: ZnO का परमाणु द्रव्यमान = 1 × 65 + 1 × 16 = 81u 

Na₂O का परमाणु द्रव्यमान = 2 × 23 + 1 × 16 = 62u

K₂ CO₃ का परमाणु द्रव्यमान = 2 × 39 + 1 × 12 + 3 × 16 = 138u 

अभ्यास

1. 0.24g ऑक्सीजन एवं बोरॉन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096g बोरॉन एवं 0.144g ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलन कीजिए।

उत्तर: यौगिक के नमूने का कुल भार = 0.24g

बोरॉन = 0.096g 

ऑक्सीजन = 0.144g 

बोरॉन का भारात्मक प्रतिशत = बोरॉन का भार/भार यौगिक का कुल भार × 100

= 0.096 / 0.24 × 100 = 40% 

ऑक्सीजन का भारात्मक प्रतिशत = 0.144 / 0.24 × 100 = 60 %

2. 3.0g कार्बन 8.00g ऑक्सीजन में जलकर 11.00g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00g कार्बन को 50.00g ऑक्सीजन में जलाएँगे तो कितने ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होगा? आपका उत्तर रासायनिक संयोजन के किस नियम पर आधारित होगा?

उत्तर: 3.0g कार्बन 8.0g में जलाएँगे तो 11.0g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित होगा, क्योंकि कार्बन और ऑक्सीजन एवं निर्दिष्ट अनुपात में ही संयोग करता है = 3:8

3.0g कार्बन 8.0g ऑक्सीजन के साथ संयोजित होगा। बाकी (50 – 8) = 42g ऑक्सीजन प्रतिक्रया नही करेगी। इए रासायनिक संयोजन में स्थिर अनुपात के नियम पर आधारित है।

3. बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं? उदाहरण दीजिए।

उत्तर: परमाणुओं के समूह जिन पर नेट आवेश विद्यमान होता है, बहुपरमाणुक आयन कहलाता है। उदाहरण: सल्फ़ेट (SO₄²⁻) बहुपरमाणुक आयन सल्फ़र (S) और ऑक्सीजन (O) दो प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना है। इसी प्रकार, NH₄⁺, OH-, CO₃²⁻ इत्यादि।

4. निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए:

(a) मैग्नीशियम क्लोराइड।

उत्तर: MgCl₂

(b) कैल्सियम क्लोराइड।

उत्तर: CaCl₂

(c) कॉपर नाइट्रेट।

उत्तर: Cu(NO₃)₂

(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड।

उत्तर: AlCl₃

(e) कैल्सियम कार्बोनेट।

उत्तर: CaCO₃

5. निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों का नाम दीजिए:

(a) बुझा हुआ चूना।

उत्तर: CaO

इस यौगिक में कैल्सियम (Ca) तथा ऑक्सीजन (O) उपस्थित हैं।

(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड।

उत्तर: हाइड्रोजन ब्रोमाइड = HBr

इस यौगिक में हाइड्रोजन (H) तथा ब्रोमीन (Br) उपस्थित हैं।

(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा)।

उत्तर: बेकिंग पाउडर = NaHCO₃

इस यौगिक में सोडियम (Na), हाइड्रोजन (H), कार्बन (C) तथा ऑक्सीजन (O) उपस्थित हैं।

(d) पोटैशियम सल्फ़ेट I

उत्तर: पोटेशियम सल्फ़ेट = K₂SO₄

इस यौगिक में पोटेशियम (K), सल्फर (S) तथा ऑक्सीजन (O) उपस्थित हैंI 

6. निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:

(a) एथाइन, C₂H₂

उत्तर: C₂H₂

मोलर द्रव्यमान = 2 x 12 + 1×2 = 24 + 2 = 26 g

मोलर द्रव्यमान की गणना आण्विक द्रव्यमान की तरह होती है किंतु इकाई कर देते हैंI

(b) सल्फ़र अणु, S₈

उत्तर: S₈

मोलर द्रव्यमान = 8 x 32 = 256g

(c) फॉस्फोरस अणु, P₄(फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31)

उत्तर: P₄ 

मोलर द्रव्यमान = 4 x 31 = 124g

(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCI

उत्तर: HCl

मोलर द्रव्यमान = 1 + 35.5 = 36.5g

(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO₃

उत्तर: HNO₃

मोलर द्रव्यमान = 1 +  14 + 3 × 16 = 63g

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top