🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 9 Hindi Kshitij Chapter 10 कैदी और कोकिला

NCERT Class 9 Hindi Kshitij Chapter 10 कैदी और कोकिला Solutions to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 9 Hindi Kshitij Chapter 10 कैदी और कोकिला Notes and select need one. NCERT Class 9 Hindi Kshitij Chapter 10 कैदी और कोकिला Question Answers Download PDF. NCERT Class 9 Hindi Kshitij Bhag – 1 Texbook Solutions.

NCERT Class 9 Hindi Kshitij Chapter 10 कैदी और कोकिला

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 9 Hindi Kshitij Bhag – 1 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 9 Hindi Kshitij Chapter 10 कैदी और कोकिला Notes, CBSE Class 9 Hindi Kshitij Bhag – 1 Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 10

क्षितिज

काव्य-खंड

प्रश्न-अभ्यास

1. कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी?

उत्तर: कोयल की कूक सुनकर कवि को ऐसा लगता है जैसे कोयल उसके लिए कोई महत्त्वपूर्ण संदेशा लेकर आई है। इसलिए कोयल ने सुबह होने का भी इन्तजार नहीं किया।

2. कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई?

उत्तर: कवि ने कोकिल के बोलने के इन कारणों की संभावना बताई है–

(i) कोकिला शायद कोई महत्वपूर्ण संदेशा पहुँचाना चाहती है। 

(ii) कोयल कैदी क्रांतिकारियों के दुखों पर मरहम लगाने आई है।

(iii) स्वतंत्रता सेनानियों के मन में देश-प्रेम को और दृढ़ करने आई है।

3. किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?

उत्तर: अंग्रेजी शासन की तुलना कवि ने तम के प्रभाव से की गई है क्योकि अंग्रेज शासन प्रणाली अन्यायपूर्ण थी। ब्रिटिश शासन का स्वरूप भी अंधकार की तरह घोर अन्याय और शोषण से परिपूर्ण था। वे हमारे देशवासियों पर अनेक प्रकार के जुल्म ढा रहे थे। भारत की स्वतंत्रता के लड़ने वालों को चारो ओर अंधकार ही दिखाई देह रहा था।

4. कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर: कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणा आए है–

(i) कैदियों को पशुओं की तरह काम करवाया जाता है।

(ii) जेल में अमानवीय यातनाएँ दी जाती थी।

(iii) कोठरियाँ भी काफी छोटी अर्थात केवल दसफुट की होती थी।

(iv) पेट भर खाना तथा पीने के लिए जल भी नहीं दिया जाता था।

(v) क्रांतिकारियों को चोर, लुटेरे और डाकूओं के साथ रखा जाता था।

(vi) अँधेरी कोठरियों में कैदियों को जंजीरों से बाँध कर रखा जाता था।

5. भाव स्पष्ट कीजिए-

(क) मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिल बोलो तो!

उत्तर: प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि कोयल का मधुर स्वर किसी कोमल और दिव्य संपदा की रक्षा करने वाले प्रहरी के समान है। उसकी आवाज़ में मिठास होने के बाद भी जब वह वेदना पूर्ण आवाज़ में चीख़ उठती है तो कवि उससे उसकी वेदना का कारण पूछते है। जैसे संपन्नता का संरक्षण किया जाता है, वैसे ही कोयल अपनी मधुर वाणी से प्रकृति के सौंदर्य और कोमलता को बनाए रखती है।

(ख) हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जुआ, खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कुँआ।

उत्तर: अंग्रेज़ी सरकार कवि से पशुओं के समान परिश्रम करवाते हैं। कवि के पेट पर जुआ बाँधकर कुँए से पानी निकाला जाता है। परंतु इससे भी वे विचलित नहीं होते, बल्कि अंग्रेज़ी सरकार के षड्यंत्र को विफल कर उनकी अहंकारी मानसिकता को समाप्त करने का संकल्प लेते हैं।

6. अद्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है?

उत्तर: अर्द्धरात्रि में कोयल की चीख सुनकर कवि को आशंका होती है कि वह किसी पीड़ा या संकट से गुजर रही है। कवि को लगता है कि वह किसी डाकू की कैद में है जो कि उसे पेट भर खाने को नहीं देता, उसे तरह-तरह की मानसिक तथा शारीरिक यातनाओं को सहना पड़ता है। या तो उसने दावानल को देख लिया है या फिर पागल हो गई है।

7. कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है?

उत्तर: कवि की कोयल से ईर्ष्या का मुख्य कारण उसकी स्वच्छंदता है। वह खुले आकाश में स्वतंत्रता से उड़ान भर रही है और कवि जेल की दस फुट वाली काल कोठरी में वद है। कोयल मधुर गीत गा सकती है, अपने गीतों पर लोगों की वाह-वाही लूट सकती है, जबकि कवि के लिए रोना भी एक बड़ा गुनाह है जिसके लिए उसे दंडित किया जा सकता है।

8. कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है?

उत्तर: कवि के स्मृति पटल पर कोयल के गीतों की कुछ मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं। कोयल हरी-भरी डालियों पर बैठकर अपने मधुर स्वर से संपूर्ण सृष्टि को गुंजायमान कर देती थी। उसके मधुर गीतों में आनंद और उल्लास की झलक मिलती थी। स्वतंत्रता पूर्वक आकाश में विचरण करती थी परन्तु अब वह अपनी इन विशेषताओं को नष्ट करने पर तुली है। बावली-सी प्रतीत हो रही है।

9. हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?

उत्तर: चोरों को, लूट मारों को, अपराधियों को पुलिसवाले हथकडियाँ पहनाकर जेल में डाल देते हैं। लेकिन ब्रितानी शासन ने स्वतंत्रता भारतीय सेनानियों को हथकडियाँ पहनाकर जेल में डाला और बहुत यातनाएँ दीं। के लिए गहनें से कम नहीं थी। उन्होंने यह देश को स्वतंत्र कराने के महान उद्देश्य को पूरा करने के लिए पहनी थी, इसलिए हथकड़ी को गहना कहा गया है।

10. ‘काली तू …. ऐ आली!’ – इन पक्तियों में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।

उत्तर: पंक्तियों में कवि ने कुल नौ बार काली शब्द का प्रयोग किया है। क्योंकि वे यह शब्द से यह दर्शन चाहते है कि अंग्रेजी सरकार के शासन ने सब कुछ काला है। तो कहीं वातावरण की भावहता और निराशा को उजागर किया है।

11. काव्य-सौदर्य स्पष्ट कीजिए-

(क) किस दावानल की ज्वालाएँ हैं दिखीं?

उत्तर: यहाँ कवि कोयल की वेदना पूर्ण आवाज़ पर अपनी आशंका व्यक्त कर रहा है। कवि अपनी प्रश्नात्मक शैली के माध्यम से कोयल के कष्ट का आभास कर रहा है। उन्होंने विम्बात्मक शैली का प्रयोग किया है, जिससे भाषा सहज, सरल और प्रभावशाली बन गई है।

(ख) तेरे गीत कहावें वाह, रोना भी है मुझे गुनाह! 

देख विषमता तेरी मेरी, बजा रही तिस पर रणभेरी!

उत्तर: इस पंक्ति में कवि कोयल के मधुर गीतों और अपने दुःखद अनुभवों की विषमता को दर्शा रहे हैं। कोयल के गीतों की लोग प्रशंसा करते हैं, लेकिन उसके दुखी होने पर कोई ध्यान नहीं देता। कवि को लगता है कि कोयल का रोना जैसे एक अपराध माना जाता है। वह इस अन्यायपूर्ण स्थिति को देखकर व्यथित हैं। कोयल की पीड़ा को वह समाज की संवेदनहीनता का प्रतीक मानते हैं। अंतिम पंक्ति में ‘रणभेरी’ का प्रयोग यह संकेत करता है कि यह विषमता एक संघर्ष को जन्म दे सकती है, जहां अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना आवश्यक हो जाता है।

रचना और अभिव्यक्ति

12. कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है?

उत्तर: कवि ने कोयल के भिन्न स्वर के कारण यहाँ कोकिला की ही बात की है। कोयल का इतनी रात को इस प्रकार से चीखना कवि को किसी संकट का प्रतीक लगता है मानो जैसे कोई बहुत ही बड़ा संकट आने वाला हो।

13. आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा?

उत्तर: ब्रिटिश सरकार ने भारतीयों के अधिकार को छीन लिया था। अत: अपने अधिकारों की प्राप्ति तथा भारत वासियों को आज़ादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत संघर्ष किया। अतः अपने अधिकारों की प्राप्ति तथा भारत वासियों को आज़ादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत संघर्ष किया। भारतीयों पर अपना वर्चस्व कायम रखने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के मनोबल को तोड़ने के लिए वे स्वतंत्रता प्रेमियों तथा अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार करते थे।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top